logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रांगा मटिया क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट फतेहपुर ने 6 रन से जीता फाइनल रांगामटिया क्रिकेट मैदान में माता दुर्गा युवा क्लब द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल रांगामटिया बनाम फतेहपुर के बीच खेला गया।फतेहपुर ने टॉस जीतकर 6 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन बनाए। जवाब में रांगामटिया 2 विकेट पर 32 रन ही बना सकी। इस प्रकार फतेहपुर 6 रन से विजेता बना। बाद में क्लब ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

5 hrs ago
user_Vipat kumar yadav
Vipat kumar yadav
मसालिया, दुमका, झारखंड•
5 hrs ago

मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रांगा मटिया क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट फतेहपुर ने 6 रन से जीता फाइनल रांगामटिया क्रिकेट मैदान में माता दुर्गा युवा क्लब द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल रांगामटिया बनाम फतेहपुर के बीच खेला गया।फतेहपुर ने टॉस जीतकर 6 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन बनाए। जवाब में रांगामटिया 2 विकेट पर 32 रन ही बना सकी। इस प्रकार फतेहपुर 6 रन से विजेता बना। बाद में क्लब ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रांगा मटिया क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट फतेहपुर ने 6 रन से जीता फाइनल रांगामटिया क्रिकेट मैदान में माता दुर्गा युवा क्लब द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल रांगामटिया बनाम फतेहपुर के बीच खेला गया।फतेहपुर ने टॉस जीतकर 6 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन बनाए। जवाब में रांगामटिया 2 विकेट पर 32 रन ही बना सकी। इस प्रकार फतेहपुर 6 रन से विजेता बना। बाद में क्लब ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
    1
    मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रांगा मटिया क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट फतेहपुर ने 6 रन से जीता फाइनल
रांगामटिया क्रिकेट मैदान में माता दुर्गा युवा क्लब द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल रांगामटिया बनाम फतेहपुर के बीच खेला गया।फतेहपुर ने टॉस जीतकर 6 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन बनाए। जवाब में रांगामटिया 2 विकेट पर 32 रन ही बना सकी। इस प्रकार फतेहपुर 6 रन से विजेता बना। बाद में क्लब ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    5 hrs ago
  • करमाटांड़ हटिया प्लॉट दुर्गा मंदिर में गूंजे माता के जयकारे कन्या पूजन एवं सम्मान समारोह के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ वस्त्र वितरण
    1
    करमाटांड़ हटिया प्लॉट दुर्गा मंदिर में गूंजे माता के जयकारे कन्या पूजन एवं सम्मान समारोह के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ वस्त्र वितरण
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    1 hr ago
  • *सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद* जामताड़ा शहर के बाजार रोड दुर्गा मंडप में बंगाली परंपरा के अनुसार विजयादशमी के अवसर पर सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने मां दुर्गा से अपने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय माहौल के बीच महिलाओं ने मां को भावभीनी विदाई दी। *ढोल-नगाड़ों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई, कंधों पर प्रतिमा उठाकर निकले श्रद्धालु* नारायणपुर गढ़ में मंगलवार की रात मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लकड़ी के सहारे अपने कंधों पर प्रतिमा उठाकर नारायणपुर बाजार का भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
    4
    *सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद*
जामताड़ा शहर के बाजार रोड दुर्गा मंडप में बंगाली परंपरा के अनुसार विजयादशमी के अवसर पर सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने मां दुर्गा से अपने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय माहौल के बीच महिलाओं ने मां को भावभीनी विदाई दी। 
*ढोल-नगाड़ों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई, कंधों पर प्रतिमा उठाकर निकले श्रद्धालु*
नारायणपुर गढ़ में मंगलवार की रात मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लकड़ी के सहारे अपने कंधों पर प्रतिमा उठाकर नारायणपुर बाजार का भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जामताड़ा के मेझिया दुर्गा मंदिर में गाजे-बाजे के साथ हुआ कलश और नवपत्रिका विसर्जन। रिपोर्ट:उदय किशोर सिंह, जामताड़ा। ढोल-नगाड़ों की गूंज और सिंदूर खेला के बीच भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ नवपत्रिका विसर्जन। अपने अंदर के रावण का वध करना ही विजयादशमी का संदेश : भागीरथ पंडित।
    1
    जामताड़ा के मेझिया दुर्गा मंदिर में गाजे-बाजे के साथ हुआ कलश और नवपत्रिका विसर्जन।
रिपोर्ट:उदय किशोर सिंह, जामताड़ा।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और सिंदूर खेला के बीच भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ नवपत्रिका विसर्जन।
अपने अंदर के रावण का वध करना ही विजयादशमी का संदेश : भागीरथ पंडित।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • #माँ को दी गई अंतिम विदाई भक्तों की आँखे दिखी नम ढ़ोल नगड़े रहे गुंजमान लगातार नौ दिनों के पूजा के बाद दशहवे दिन माँ की प्रतिमा को दी गई विदाई, भक्तों ने कहाँ अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की सबों को सुख समृद्धि की प्रार्थना की मुख्य रूप से कार्यकर्म में मुख्य सहयोग श्री सत्यवान् बरनवाल,राजेश मण्डल, गोपाल सिँह, सहित भारी संख्या में लोगों ने सहयोग किया 🙏
    1
    #माँ को दी गई अंतिम विदाई भक्तों की आँखे दिखी नम ढ़ोल नगड़े रहे गुंजमान 
लगातार नौ दिनों के पूजा के बाद दशहवे दिन माँ की प्रतिमा को दी गई विदाई, भक्तों ने कहाँ अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की सबों को सुख समृद्धि की प्रार्थना की मुख्य रूप से कार्यकर्म में मुख्य सहयोग श्री सत्यवान् बरनवाल,राजेश मण्डल, गोपाल सिँह, सहित भारी संख्या में लोगों ने सहयोग किया 🙏
    user_रिपोर्टर विनय कुमार
    रिपोर्टर विनय कुमार
    Local News Reporter देवघर, देवघर, झारखंड•
    9 hrs ago
  • *सुल्तानगंज फोरलेन पर बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस, दुर्गा मेला देखकर लौट रहे बांका के युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर* भागलपुर सूलतानगंज मिर्जाचौकी फोरलेन पर अपराधियों ने दो युवकों को घेरकर की लूटपाट, एक के कंधे में फंसी गोली, दूसरे के साथ मारपीट; मोबाइल और छह हजार रुपये लूटने का आरोप बिहार में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से लूटपाट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन पर दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे बांका जिले के दो युवकों को छह अपराधियों ने रास्ते में रोककर लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि उसके साथी के साथ मारपीट की गई। घटना देर रात करीब ढाई बजे सुल्तानगंज फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप की बताई जा रही है। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी विमल कुमार, पिता सुनील मांझी के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की पहचान दीपक कुमार, पिता उदय नारायण सिंह के रूप में की गई है। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि दोनों युवक मुंगेर जिले के कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद दोनों वापस अपने घर अमरपुर के कल्याणपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे जैसे ही दोनों युवक सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचे, वहां मौजूद छह अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि अपराधियों ने दोनों युवकों को घेरकर लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी, जो विमल कुमार के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी दीपक कुमार के साथ अपराधियों ने मारपीट की। अचानक हुई इस वारदात से दोनों युवक दहशत में आ गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने युवकों से मोबाइल फोन और करीब छह हजार रुपये नकद छीन लिए। घायल युवक के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या छह थी और सभी नशे की हालत में थे।पीड़ित पक्ष का कहना है कि अपराधियों ने पहले दोनों युवकों को रोककर लूटपाट की और इसी दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गोली लगने के बाद घायल विमल कुमार को उसके साथी दीपक कुमार ने इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज पहुंचाया बताया जा रहा है कि गोली विमल के कंधे में फंस गई थी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार, घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर क्षेत्र के समाजसेवी धर्मेंद्र शेखर भारती उर्फ भाई धीरू यादव परिजनों के साथ भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल विमल कुमार का हालचाल जाना तथा परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही घायल युवक के बेहतर इलाज को लेकर चिंता जताई इस घटना से घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल है सुल्तानगंज फोरलेन पर देर रात हुई लूटपाट और गोलीबारी की इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं विशेष रूप से दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान, जब बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मेला देखकर अपने घर लौटते हैं, ऐसे समय में अपराधियों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाए जाने की घटना चिंताजनक है सवाल यह है कि आखिर सुल्तानगंज फोरलेन पर रात के समय सुरक्षा और पुलिस गश्ती की क्या व्यवस्था है आखिर छह अपराधी फोरलेन पर राहगीरों को रोककर लूटपाट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए इस घटना के बाद रात के समय फोरलेन से आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। साथ ही इस वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की भी पुष्टि नहीं हो सकी है अब देखना होगा कि सुल्तानगंज पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और लूटपाट तथा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है इस घटना ने एक बार फिर फोरलेन पर रात्रि गश्ती बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता को सामने ला दिया है बाइट -- धर्मेंद्र शेखर भारती समाजसेवी
    2
    *सुल्तानगंज फोरलेन पर बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस, दुर्गा मेला देखकर लौट रहे बांका के युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर*

भागलपुर सूलतानगंज मिर्जाचौकी फोरलेन पर  अपराधियों ने दो युवकों को घेरकर की लूटपाट, एक के कंधे में फंसी गोली, दूसरे के साथ मारपीट; मोबाइल और छह हजार रुपये लूटने का आरोप बिहार में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से लूटपाट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन पर दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे बांका जिले के दो युवकों को छह अपराधियों ने रास्ते में रोककर लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि उसके साथी के साथ मारपीट की गई। घटना देर रात करीब ढाई बजे सुल्तानगंज फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप की बताई जा रही है।
गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी विमल कुमार, पिता सुनील मांझी के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की पहचान दीपक कुमार, पिता उदय नारायण सिंह के रूप में की गई है। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि दोनों युवक मुंगेर जिले के कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद दोनों वापस अपने घर अमरपुर के कल्याणपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया।
पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे जैसे ही दोनों युवक सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचे, वहां मौजूद छह अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोक ली।
आरोप है कि अपराधियों ने दोनों युवकों को घेरकर लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी, जो विमल कुमार के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी दीपक कुमार के साथ अपराधियों ने मारपीट की।
अचानक हुई इस वारदात से दोनों युवक दहशत में आ गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने युवकों से मोबाइल फोन और करीब छह हजार रुपये नकद छीन लिए।
घायल युवक के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या छह थी और सभी नशे की हालत में थे।पीड़ित पक्ष का कहना है कि अपराधियों ने पहले दोनों युवकों को रोककर लूटपाट की और इसी दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गोली लगने के बाद घायल विमल कुमार को उसके साथी दीपक कुमार ने इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज पहुंचाया बताया जा रहा है कि गोली विमल के कंधे में फंस गई थी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार, घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर क्षेत्र के समाजसेवी धर्मेंद्र शेखर भारती उर्फ भाई धीरू यादव परिजनों के साथ भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने घायल विमल कुमार का हालचाल जाना तथा परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही घायल युवक के बेहतर इलाज को लेकर चिंता जताई इस घटना से घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल है सुल्तानगंज फोरलेन पर देर रात हुई लूटपाट और गोलीबारी की इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं
विशेष रूप से दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान, जब बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मेला देखकर अपने घर लौटते हैं, ऐसे समय में अपराधियों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाए जाने की घटना चिंताजनक है सवाल यह है कि आखिर सुल्तानगंज फोरलेन पर रात के समय सुरक्षा और पुलिस गश्ती की क्या व्यवस्था है आखिर छह अपराधी फोरलेन पर राहगीरों को रोककर लूटपाट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए इस घटना के बाद रात के समय फोरलेन से आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है
फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। साथ ही इस वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की भी पुष्टि नहीं हो सकी है अब देखना होगा कि सुल्तानगंज पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और लूटपाट तथा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है इस घटना ने एक बार फिर फोरलेन पर रात्रि गश्ती बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता को सामने ला दिया है
बाइट -- धर्मेंद्र शेखर भारती समाजसेवी
    user_Nitish kumar
    Nitish kumar
    Photographer देवघर, देवघर, झारखंड•
    11 hrs ago
  • मछली लाने जा रहे पिकअप वैन का पीछा कर लुट की योजना विफल, तीन गिरफ्तार भेजा जेल। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के लहरजोरी मौड के पास रविवार की रात तकरीबन दस बजे मधुपुर से आसनसोल मछली लाने जा रहे एक पिकअप वैन को एक बाइक में सवार तीन अपराधियों ने मधुपुर से पीछा करते हुए पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देना के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हालांकि लुट की घटना को अंजाम देने में अपराधी विफल रहे।घटना की जानकारी मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मधुपुर के मछली व्यवसाय असलम अंसारी के पिकअप वैन ड्राईवर मधुपुर निवासी त्रिपुरारी रजवार अपने खलासी के साथ दिवस को पिकअप वैन से मछली लाने आसनसोल जा रहे थे।इसी दौरान एक बाइक में सवार तीन लोगों ने मधुपुर से ही उनका पीछा किया।और लहरजोरी मोड़ के पास वाहन रोककर पिस्टल दिखाकर रुपया, मोबाइल और वाहन की चाबी लूटने का प्रयास किया।पिकअप वैन के ड्राइवर द्वारा होहल्ला करने पर पास के घर वाले वसीम नाम के एक युवक बचाने पहुंचे तो अपराधी ने उसे ही मारपीट करने लगे उनके द्वारा हो हल्ला मचाने से अन्य ग्रामीण जुटने लगे।ग्रामीणों को आता देख दो अपराधी मौका देख फरार हो गए एक अपराधी को ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ पकड़ लिया।जो सारठ थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव निवासी अर्जुन यादव नाम बताया जयता है।मौके पर लोगों ने पिस्टल को देखा तो नकली था जो देखने में असली लग रहा था।तत्पश्चात् ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत मार्गोमुंडा पुलिस दी और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस दरम्यान पुलिस ने फौरी तौर पर काण्ड के उद्भेदन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए बारह घंटे के अंदर अन्य फरार दो आरोपी डब्लु यादव और संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल, एक मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद किया गया है।
    1
    मछली लाने जा रहे पिकअप वैन का पीछा कर लुट की योजना विफल, तीन गिरफ्तार भेजा जेल।
देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के लहरजोरी मौड के पास रविवार की रात तकरीबन दस बजे मधुपुर से आसनसोल मछली लाने जा रहे एक पिकअप वैन को एक बाइक में सवार तीन अपराधियों ने मधुपुर से पीछा करते हुए पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देना के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हालांकि लुट की घटना को अंजाम देने में अपराधी विफल रहे।घटना की जानकारी मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मधुपुर के मछली व्यवसाय असलम अंसारी के पिकअप वैन ड्राईवर मधुपुर निवासी त्रिपुरारी रजवार अपने खलासी के साथ दिवस को पिकअप वैन से मछली लाने आसनसोल जा रहे थे।इसी दौरान एक बाइक में सवार तीन लोगों ने मधुपुर से ही उनका पीछा किया।और लहरजोरी मोड़ के पास वाहन रोककर पिस्टल दिखाकर रुपया, मोबाइल और वाहन की चाबी लूटने का प्रयास किया।पिकअप वैन के ड्राइवर द्वारा होहल्ला करने पर पास के घर वाले वसीम नाम के एक युवक बचाने पहुंचे तो अपराधी ने उसे ही मारपीट करने लगे उनके द्वारा हो हल्ला मचाने से अन्य ग्रामीण जुटने लगे।ग्रामीणों को आता देख दो अपराधी मौका देख फरार हो गए एक अपराधी को ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ पकड़ लिया।जो सारठ थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव निवासी अर्जुन यादव नाम बताया जयता है।मौके पर लोगों ने पिस्टल को देखा तो नकली था जो देखने में असली लग रहा था।तत्पश्चात् ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत मार्गोमुंडा पुलिस दी और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस दरम्यान पुलिस ने फौरी तौर पर काण्ड के उद्भेदन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए  बारह घंटे के अंदर अन्य फरार दो आरोपी डब्लु यादव और संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल, एक मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद किया गया है।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    20 hrs ago
  • सोनबाद गांव में पहली बार भव्य दुर्गा पूजा मेला, विजयदशमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह नवनिर्मित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व, समिति ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए ग्रामीणों का जताया आभार जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनबाद गांव में विजयदशमी के पावन अवसर पर बुधवार को दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव के नवनिर्मित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पहली बार भव्य रूप से दुर्गा पूजा मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। सोनबाद पंचायत के नवनिर्मित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में इस वर्ष पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष उत्साह के साथ किया गया। विजयदशमी के दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। ग्रामीणों ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले के आयोजन से गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पहली बार आयोजन से ग्रामीणों में खुशी दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पहली बार इतने उत्साह के साथ दुर्गा पूजा और मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह ग्रामीणों की आस्था, एकता और सामूहिक सहयोग का प्रतीक है। समिति ने कहा कि धार्मिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। समिति की ओर से सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की गई। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन में इनकी रही उपस्थिति विजयदशमी के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा मेले में माथुर दान, बेदनाथ सिंह, सहदेव दान, तापस रक्षित, मनोरंजन डे, नितेश डे, प्रह्लाद दान, मनजीत दत्ता, चिरंजीत दान, विजय दत्ता, शिबू दत्ता, राजकिरण दान, सुवजीत, मिहिर दान, चंदन, बादल दत्ता, आशीष रक्षित, सीताराम, नारायण दत्ता, गाजू, तारकनाथ नाग, बादल रक्षित, बिपिन रक्षित, गोविंद दत्ता, झुम्पा, प्रकाश दान और हरिबोल दान गोपीनाथ दत्ता बादल दत्ता अर्जुन दत्ता सुमंत समंत दिंग सुकुमार नाग मनोज सिंह पूरन दान उद्धव दत्ता जितेन दत्ता समीर दत्ता राजेश रक्षित सार्थक दत्ता संपत डे दीना मंतोष परिमल सिंह संजीत आनंद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस धार्मिक उत्सव ने गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। समिति ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह आपसी एकता, सहयोग और भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। मां दुर्गा से सभी ने गांव और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
    3
    सोनबाद गांव में पहली बार भव्य दुर्गा पूजा मेला, विजयदशमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह


नवनिर्मित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व, समिति ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए ग्रामीणों का जताया आभार
जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनबाद गांव में विजयदशमी के पावन अवसर पर बुधवार को दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव के नवनिर्मित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पहली बार भव्य रूप से दुर्गा पूजा मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
सोनबाद पंचायत के नवनिर्मित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में इस वर्ष पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष उत्साह के साथ किया गया। विजयदशमी के दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। ग्रामीणों ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले के आयोजन से गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
पहली बार आयोजन से ग्रामीणों में खुशी
दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पहली बार इतने उत्साह के साथ दुर्गा पूजा और मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह ग्रामीणों की आस्था, एकता और सामूहिक सहयोग का प्रतीक है। समिति ने कहा कि धार्मिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
समिति की ओर से सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की गई। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन में इनकी रही उपस्थिति
विजयदशमी के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा मेले में माथुर दान, बेदनाथ सिंह, सहदेव दान, तापस रक्षित, मनोरंजन डे, नितेश डे, प्रह्लाद दान, मनजीत दत्ता, चिरंजीत दान, विजय दत्ता, शिबू दत्ता, राजकिरण दान, सुवजीत, मिहिर दान, चंदन, बादल दत्ता, आशीष रक्षित, सीताराम, नारायण दत्ता, गाजू, तारकनाथ नाग, बादल रक्षित, बिपिन रक्षित, गोविंद दत्ता, झुम्पा, प्रकाश दान और हरिबोल दान गोपीनाथ दत्ता बादल दत्ता अर्जुन दत्ता सुमंत समंत दिंग सुकुमार नाग मनोज सिंह पूरन दान उद्धव दत्ता जितेन दत्ता समीर दत्ता राजेश रक्षित सार्थक दत्ता संपत डे दीना  मंतोष परिमल सिंह संजीत आनंद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस धार्मिक उत्सव ने गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। समिति ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह आपसी एकता, सहयोग और भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। मां दुर्गा से सभी ने गांव और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.