भारत में "अपराध" और "खेल चक्र" का जटिल संबंध, दुष्प्रभाव :गरीब खेलों से वंचित.....?. मांग_ भारत में खेल चक्र( क्रिकेट बैडमिंटन फुटबॉल) आदि में गरीबों को निःशुल्क एक देश _एक समान ग्राम शिक्षा खेल एकेडमी की स्थापना हो गरीब शक्ति दल के पदाधिकारी ने मनोज विकट के नेतृत्व में देश में बच्चों और युवाओं (बेरोजगार) का खाली दिमाग शैतान का घर बना हुआ है बताते हुए कहा कि विदेशी मुल्कों में बाल्यावस्था से युवावस्था तक बच्चों को सरकारें आर्थिक एवं भरण पोषण खेलकूद की शिक्षा का खर्चा उठाती है लेकिन भारत में नवजात शिशु से युवावस्था तक शिक्षा, भरण पोषण और खेलकूद की शिक्षा का खर्चा उठाने में भारत की राज्य सरकारे नाकाम साबित हो रही है जो भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की प्रविष्टि 33 और अनुच्छेद 21घोर उल्लंघन है तथा इन्हीं कारणों का दुष्प्रभाव भारत में अशिक्षित समाज की स्थापना तथा बेरोजगार युवाओं में रहते अपराध चरम सीमा पर बढ़ रहा है संगठन चुनौती देते हुए कहा कि देश में युवा अपने भविष्य का निर्माण अपराध जगत में देश की आजादी 1947 ई के बाद से राज्य सरकारों की लापरवाही और संवैधानिक उल्लंघन कार्यप्रणाली के चलते खेलकूद मंत्रालय लाखों करोड़ रुपए का घोटाला आज तक कर चुका है इसके दुष्प्रभाव के कारण युवा रोजगार ,शिक्षा और खेलकूद शिक्षा अभाव में भारत के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में गरीब तबके के लोग अपराधी बन चुके हैं तथा एक दोषी के साथ दो निर्दोष भी जेल में सलाखों के पीछे हैं जिसको कारण आज भारतीय जिले बनी हुई है संगठन ने भारत के सभी 802 जिले में न्यायिक स्तर पर sit (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम )का गठन की मांग की है संगठन ने क्रमिक मांग में भारत में अपराध बढ़ने के कारणों में देश की आजादी की बाद से खेल चक्र (खेल बजट)में बड़े-बड़े घोटाले होने और भेदभाव के चलते आज भारत में धनाढ्य बच्चे ही पारंपरिक या मैदानी खेल (Traditional &Outdoor Games), आधुनिक लोकप्रिय खेल(Modern &popular sports), इंडोर खेल(Indoor Games), माइंड स्पोर्ट्स और इनडोर खेल (Mind sports &Indoor Games) के अंतर्गत भारत में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी जैसे बड़े-बड़े 20 खेलों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं गरीब युवा बच्चे अपनी गरीबी हालात के कारण खेलों से वंचित हैं के चलते मौका राज्य एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में खिलाड़ी बनने का नहीं मिल पा रहा है राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर खेलों में गरीब खिलाड़ियों का अभाव को देखते हुए संगठन भारत में अपराध बढ़ने का बड़ा कारण मानता है इस प्रकार भारत में खेल चक्र गरीब बच्चों के लिए खाई बना हुआ है जबकि खेल मंत्रालय एवं भारत सरकार द्वारा देश की आजादी से के बाद से प्रतिवर्ष लाखों करोड़ रुपए का बजट पास होने की व्यवस्था है संगठन ने कहा वर्ष 2026_ 27 के लिए खेल बजट 4,4,79, 88 करोड रुपए पास होने की सूचना है लेकिन भारत में खेल चक्र एवं खेल बजट मैं इस बार भी गरीब बच्चों एवं युवाओं के खिलाड़ी बनने और खेल शिक्षा एकेडमी की स्थापना नहीं हो पाएगी संगठन भारत के हर ग्राम एवं शहरी क्षेत्र में गरीब बच्चों के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक देश _एक समान खेल शिक्षा एकेडमी की स्थापना की मांग करता है मांग पत्र देने वालों में मनोज विकेट गिरीश चंद्र सक्सेना , संजीव सागर चमेली देवी ,मोहम्मद अली समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे

- अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार। अलीगंज, बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार शर्मा (42) और विवेक कुमार शर्मा (27) निवासी शिवनगर नौगवां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी प्रशांत कुमार पाठक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि NCB मानस हेल्पलाइन के नाम पर फर्जी भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे की वसूली की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे दोनों आरोपियों को पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रसून कटियार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल जीवांशु कुमार शामिल रहे।1
- अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा| उझानी,(बदायूं) / अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे।1
- आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा आंवला (बरेली)। आंवला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र नवी हसन निवासी लक्ष्मणपुर, थाना चन्दौसी, जनपद संभल, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात उपनिरीक्षक होराम सिंह पुलिस बल के साथ अलीगंज से आंवला आने वाले मार्ग पर चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुस्तकीम को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर को ई-चालान ऐप पर चेक करने पर उसका पंजीकरण नंबर UP25CC6052 और वाहन स्वामी पटवारी लाल निवासी आंवला, बरेली का होना सामने आया। पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क किया तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी होने की पुष्टि की। इस संबंध में थाना आंवला में पहले से मु0अ0सं0 362/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मक्के के दाने बनाने का काम करता है और छोटी-मोटी चोरी भी कर लेता है। उसके अनुसार कुछ दिन पहले उसने आंवला तहसील से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। ठेला बनवाने के उद्देश्य से उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी और बिना नंबर के चला रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी ससुराल, जो आंवला कस्बे के फूटा दरवाजा क्षेत्र में है, जा रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की है। प्रेस नोट में आरोपी के खिलाफ चन्दौसी और आंवला थाने में आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होराम सिंह, हेड कांस्टेबल 784 कुलदीप सिंह, कांस्टेबल 1057 यमेन्द्र कुमार और कांस्टेबल 1103 आंशू कुमार शामिल रहे।2
- लोकेशन बदायूँ महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार उझानी कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है। उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।1
- अस्थाई गौशाला में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, गायों की सेहत देखकर संतुष्ट हुए डिप्टी सीवीओ उसावां। नगर पंचायत उसावां की अस्थाई गौशाला का गुरुवार को बदायूं के डिप्टी सीवीओ ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, चारा-पानी, रहने की व्यवस्था और गोवंश की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा था। डिप्टी सीवीओ ने गौशाला में मौजूद गायों की सेहत का भी जायजा लिया। गोवंश स्वस्थ पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से गोवंश के रखरखाव और नियमित स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली। टीम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में साफ-सफाई और चारा-पानी की व्यवस्था लगातार बेहतर रखी जाए। किसी भी गोवंश के बीमार होने की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमित निगरानी और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।1
- #BADAUN मे गिरफ्तारी के डर से हेड कांस्टेबल जावेद फरार...! जरीफनगर थाने में गोपनीयता भंग के केस में 12 सितंबर को FIR दर्ज हुई थी पुलिस प्रेमपाल और रंजीत को पहले ही भेज चुकी जेल—जावेद पर थाने की ID-पासवर्ड देने का आरोप गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें मैदान में, तलाश तेज...!1
- तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा ब्रेकिंग बदायूँ तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा कार पर पेड़ गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त कार सवार लोगों ने कार को छोड़कर भागे बचाई अपनी जान दातागंज कस्बे के विकास खण्ड के समीप हुआ ये हादसा2
- दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज *दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रोशनी की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी गूरा नवीगंज निवासी जितेंद्रपाल के साथ हुई थी। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पति जितेंद्रपाल ने मायके आकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर कथित रूप से धमकी दी गई कि यदि बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दे सकते तो शादी क्यों की थी। प्रार्थी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पीड़ित पिता के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की आधी रात उनकी बहन ने फोन पर सूचना दी कि रोशनी को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही वह सुबह करीब 5 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रोशनी का शव घर में पड़ा हुआ मिला। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। पिता ने दहेज के लालच में बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सास ससुर 4 लोगो पर दहेज हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पति गिरफ्तार ।1