logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन बदायूँ महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार उझानी कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है। उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

1 hr ago
user_Vijay Gautam
Vijay Gautam
बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

लोकेशन बदायूँ महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार उझानी कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है। उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन बदायूँ महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार उझानी कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है। उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
    1
    लोकेशन बदायूँ

महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार
उझानी कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है।
उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के ग्राम नदरौली में जिलाधिकारी के निर्देश पर 15.685 हेक्टेयर चारागाह की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया। जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के ग्राम नदरौली में जिलाधिकारी के निर्देश पर 15.685 हेक्टेयर चारागाह की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया। जनपद संभल के जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद में सरकारी भूमि, चारागाह, तालाब एवं चकमार्गों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील गुन्नौर के ग्राम नदरौली में उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार के निर्देशन में कानूनगो सुरेन्द्र सिंह, लेखपाल अनुज दुबे एवं सचिन कुमार तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान 15.685 हेक्टेयर चारागाह भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम नदरौली में गाटा संख्या 169, 177, 178, 179, 180, 181, 182, 183 एवं 185, श्रेणी 5-3ग के अंतर्गत कुल 23.665 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। उक्त गाटा संख्याओं का रकबा क्रमशः 0.987, 0.081, 2.510, 1.732, 1.763, 2.338, 3.365, 2.059 एवं 8.769 हेक्टेयर है। उक्त भूमि में से 7.98 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बबूल का वन है। चिन्हित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 15.685 हेक्टेयर चारागाह भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
    1
    जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के ग्राम नदरौली में जिलाधिकारी के निर्देश पर 15.685 हेक्टेयर चारागाह की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया।
जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के ग्राम नदरौली में जिलाधिकारी के निर्देश पर 15.685 हेक्टेयर चारागाह की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया।
जनपद संभल के जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद में सरकारी भूमि, चारागाह, तालाब एवं चकमार्गों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में तहसील गुन्नौर के ग्राम नदरौली में उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार के निर्देशन में कानूनगो सुरेन्द्र सिंह, लेखपाल अनुज दुबे एवं सचिन कुमार तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान 15.685 हेक्टेयर चारागाह भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम नदरौली में गाटा संख्या 169, 177, 178, 179, 180, 181, 182, 183 एवं 185, श्रेणी 5-3ग के अंतर्गत कुल 23.665 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। उक्त गाटा संख्याओं का रकबा क्रमशः 0.987, 0.081, 2.510, 1.732, 1.763, 2.338, 3.365, 2.059 एवं 8.769 हेक्टेयर है।
उक्त भूमि में से 7.98 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बबूल का वन है। चिन्हित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 15.685 हेक्टेयर चारागाह भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार। अलीगंज, बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार शर्मा (42) और विवेक कुमार शर्मा (27) निवासी शिवनगर नौगवां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी प्रशांत कुमार पाठक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि NCB मानस हेल्पलाइन के नाम पर फर्जी भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे की वसूली की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे दोनों आरोपियों को पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रसून कटियार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल जीवांशु कुमार शामिल रहे।
    1
    अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार।

अलीगंज, बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार शर्मा (42) और विवेक कुमार शर्मा (27) निवासी शिवनगर नौगवां के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी प्रशांत कुमार पाठक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि NCB मानस हेल्पलाइन के नाम पर फर्जी भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे की वसूली की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे दोनों आरोपियों को पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रसून कटियार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल जीवांशु कुमार शामिल रहे।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली, DM का बड़ा एक्शन, मीरगंज में तैनात बाबू टाइपिंग में फेल अब बना चपरासी। बरेली, DM का बड़ा एक्शन, मीरगंज में तैनात बाबू टाइपिंग में फेल अब बना चपरासी।
    1
    बरेली, DM का बड़ा एक्शन, मीरगंज में तैनात बाबू टाइपिंग में फेल अब बना चपरासी।
बरेली, DM का बड़ा एक्शन, मीरगंज में तैनात बाबू टाइपिंग में फेल अब बना चपरासी।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • उन्नाव में हरे-भरे नीम के पेड़ों पर चला आरा! तियर में पेड़ कटान से उठे सवाल | AS NATIONAL NEWS 24 🔴 उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़ हरी-भरी नीम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी कटान को लेकर उठे सवाल उन्नाव से सुनील कुमार, ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट। उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में ग्राम तियर के पास हरे-भरे नीम के पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तियर बाजार के पास बंबी से कुछ दूरी पर खेतों में खड़े दो हरे-भरे नीम के पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। मौके पर पेड़ों की कटान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि हरे पेड़ों पर खुलेआम आरा चलाया जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस कटान की जानकारी नहीं है? वहीं, यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि पेड़ों की कटान बिना अनुमति की गई है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? बताया गया है कि मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अब देखना होगा कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करते हैं या नहीं और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है। फिलहाल, हरे-भरे पेड़ों की कटान को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है और जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। उन्नाव से सुनील कुमार, ब्यूरो चीफ। AS NATIONAL NEWS 24
    1
    उन्नाव में हरे-भरे नीम के पेड़ों पर चला आरा! तियर में पेड़ कटान से उठे सवाल | AS NATIONAL NEWS 24
🔴 उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़
हरी-भरी नीम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी कटान को लेकर उठे सवाल
उन्नाव से सुनील कुमार, ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट।
उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में ग्राम तियर के पास हरे-भरे नीम के पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, तियर बाजार के पास बंबी से कुछ दूरी पर खेतों में खड़े दो हरे-भरे नीम के पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। मौके पर पेड़ों की कटान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर आरोप है कि हरे पेड़ों पर खुलेआम आरा चलाया जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस कटान की जानकारी नहीं है?
वहीं, यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि पेड़ों की कटान बिना अनुमति की गई है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?
बताया गया है कि मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अब देखना होगा कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करते हैं या नहीं और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।
फिलहाल, हरे-भरे पेड़ों की कटान को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है और जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
उन्नाव से सुनील कुमार, ब्यूरो चीफ।
AS NATIONAL NEWS 24
    user_AS NATIONAL NEWS 24
    AS NATIONAL NEWS 24
    Social Media Manager सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा| उझानी,(बदायूं) / अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे।
    1
    अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा| उझानी,(बदायूं) /

अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • पुलिस कर्मी का 60.000 रुपए का मामले का ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प बदायूँ जिले के चौकी रहडिया क्षेत्र के पीडित व्यक्ति के ऊपर लगी धाराओं को हटाने तथा जेल न भेजने के नाम पर 60.000/ रुपए लेने के बाद भी परिजनों को जेल भेज दिया इसके वाद पीड़ित का पैसा बापस नहीं दिया गया । इस पूरे मामले की ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाँलॉकि हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते । उच्चअधिकारी जाँच कर उचित कार्रवाई करें ।
    1
    पुलिस कर्मी का 60.000 रुपए का मामले का ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प
बदायूँ जिले के चौकी रहडिया क्षेत्र के पीडित व्यक्ति के ऊपर लगी धाराओं को हटाने तथा जेल न भेजने के नाम पर 60.000/ रुपए लेने के बाद भी परिजनों को जेल भेज दिया इसके वाद पीड़ित का पैसा बापस नहीं दिया गया ।
इस पूरे मामले की ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हाँलॉकि हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते ।
उच्चअधिकारी जाँच कर उचित कार्रवाई करें ।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज *दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रोशनी की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी गूरा नवीगंज निवासी जितेंद्रपाल के साथ हुई थी। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पति जितेंद्रपाल ने मायके आकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर कथित रूप से धमकी दी गई कि यदि बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दे सकते तो शादी क्यों की थी। प्रार्थी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पीड़ित पिता के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की आधी रात उनकी बहन ने फोन पर सूचना दी कि रोशनी को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही वह सुबह करीब 5 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रोशनी का शव घर में पड़ा हुआ मिला। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। पिता ने दहेज के लालच में बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सास ससुर 4 लोगो पर दहेज हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पति गिरफ्तार ।
    1
    दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* 
बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज
*दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* 
बदायूँ दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रोशनी की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी गूरा नवीगंज निवासी जितेंद्रपाल के साथ हुई थी।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पति जितेंद्रपाल ने मायके आकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर कथित रूप से धमकी दी गई कि यदि बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दे सकते तो शादी क्यों की थी। प्रार्थी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।
पीड़ित पिता के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की आधी रात उनकी बहन ने फोन पर सूचना दी कि रोशनी को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही वह सुबह करीब 5 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रोशनी का शव घर में पड़ा हुआ मिला।
प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। पिता ने दहेज के लालच में बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सास ससुर 4 लोगो पर दहेज हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पति गिरफ्तार  ।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.