logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार। अलीगंज, बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार शर्मा (42) और विवेक कुमार शर्मा (27) निवासी शिवनगर नौगवां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी प्रशांत कुमार पाठक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि NCB मानस हेल्पलाइन के नाम पर फर्जी भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे की वसूली की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे दोनों आरोपियों को पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रसून कटियार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल जीवांशु कुमार शामिल रहे।

9 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार। अलीगंज, बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार शर्मा (42) और विवेक कुमार शर्मा (27) निवासी शिवनगर नौगवां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी प्रशांत कुमार पाठक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि NCB मानस हेल्पलाइन के नाम पर फर्जी भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे की वसूली की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे दोनों आरोपियों को पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रसून कटियार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल जीवांशु कुमार शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार। अलीगंज, बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार शर्मा (42) और विवेक कुमार शर्मा (27) निवासी शिवनगर नौगवां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी प्रशांत कुमार पाठक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि NCB मानस हेल्पलाइन के नाम पर फर्जी भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे की वसूली की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे दोनों आरोपियों को पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रसून कटियार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल जीवांशु कुमार शामिल रहे।
    1
    अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार।

अलीगंज, बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने फर्जी भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार शर्मा (42) और विवेक कुमार शर्मा (27) निवासी शिवनगर नौगवां के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी प्रशांत कुमार पाठक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि NCB मानस हेल्पलाइन के नाम पर फर्जी भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे की वसूली की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे दोनों आरोपियों को पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रसून कटियार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल जीवांशु कुमार शामिल रहे।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा| उझानी,(बदायूं) / अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे।
    1
    अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा| उझानी,(बदायूं) /

अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा आंवला (बरेली)। आंवला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र नवी हसन निवासी लक्ष्मणपुर, थाना चन्दौसी, जनपद संभल, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात उपनिरीक्षक होराम सिंह पुलिस बल के साथ अलीगंज से आंवला आने वाले मार्ग पर चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुस्तकीम को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर को ई-चालान ऐप पर चेक करने पर उसका पंजीकरण नंबर UP25CC6052 और वाहन स्वामी पटवारी लाल निवासी आंवला, बरेली का होना सामने आया। पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क किया तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी होने की पुष्टि की। इस संबंध में थाना आंवला में पहले से मु0अ0सं0 362/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मक्के के दाने बनाने का काम करता है और छोटी-मोटी चोरी भी कर लेता है। उसके अनुसार कुछ दिन पहले उसने आंवला तहसील से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। ठेला बनवाने के उद्देश्य से उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी और बिना नंबर के चला रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी ससुराल, जो आंवला कस्बे के फूटा दरवाजा क्षेत्र में है, जा रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की है। प्रेस नोट में आरोपी के खिलाफ चन्दौसी और आंवला थाने में आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होराम सिंह, हेड कांस्टेबल 784 कुलदीप सिंह, कांस्टेबल 1057 यमेन्द्र कुमार और कांस्टेबल 1103 आंशू कुमार शामिल रहे।
    2
    आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा

आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा
आंवला (बरेली)। आंवला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र नवी हसन निवासी लक्ष्मणपुर, थाना चन्दौसी, जनपद संभल, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात उपनिरीक्षक होराम सिंह पुलिस बल के साथ अलीगंज से आंवला आने वाले मार्ग पर चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुस्तकीम को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर को ई-चालान ऐप पर चेक करने पर उसका पंजीकरण नंबर UP25CC6052 और वाहन स्वामी पटवारी लाल निवासी आंवला, बरेली का होना सामने आया।
पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क किया तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी होने की पुष्टि की। इस संबंध में थाना आंवला में पहले से मु0अ0सं0 362/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मक्के के दाने बनाने का काम करता है और छोटी-मोटी चोरी भी कर लेता है। उसके अनुसार कुछ दिन पहले उसने आंवला तहसील से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। ठेला बनवाने के उद्देश्य से उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी और बिना नंबर के चला रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी ससुराल, जो आंवला कस्बे के फूटा दरवाजा क्षेत्र में है, जा रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की है। प्रेस नोट में आरोपी के खिलाफ चन्दौसी और आंवला थाने में आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होराम सिंह, हेड कांस्टेबल 784 कुलदीप सिंह, कांस्टेबल 1057 यमेन्द्र कुमार और कांस्टेबल 1103 आंशू कुमार शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • लोकेशन बदायूँ महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार उझानी कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है। उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
    1
    लोकेशन बदायूँ

महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार
उझानी कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है।
उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अस्थाई गौशाला में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, गायों की सेहत देखकर संतुष्ट हुए डिप्टी सीवीओ उसावां। नगर पंचायत उसावां की अस्थाई गौशाला का गुरुवार को बदायूं के डिप्टी सीवीओ ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, चारा-पानी, रहने की व्यवस्था और गोवंश की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा था। डिप्टी सीवीओ ने गौशाला में मौजूद गायों की सेहत का भी जायजा लिया। गोवंश स्वस्थ पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से गोवंश के रखरखाव और नियमित स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली। टीम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में साफ-सफाई और चारा-पानी की व्यवस्था लगातार बेहतर रखी जाए। किसी भी गोवंश के बीमार होने की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमित निगरानी और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
    1
    अस्थाई गौशाला में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, गायों की सेहत देखकर संतुष्ट हुए डिप्टी सीवीओ
उसावां। नगर पंचायत उसावां की अस्थाई गौशाला का गुरुवार को बदायूं के डिप्टी सीवीओ ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, चारा-पानी, रहने की व्यवस्था और गोवंश की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा था। डिप्टी सीवीओ ने गौशाला में मौजूद गायों की सेहत का भी जायजा लिया। गोवंश स्वस्थ पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर प्रसन्नता जाहिर की।
उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से गोवंश के रखरखाव और नियमित स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली। टीम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में साफ-सफाई और चारा-पानी की व्यवस्था लगातार बेहतर रखी जाए। किसी भी गोवंश के बीमार होने की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमित निगरानी और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #BADAUN मे गिरफ्तारी के डर से हेड कांस्टेबल जावेद फरार...! जरीफनगर थाने में गोपनीयता भंग के केस में 12 सितंबर को FIR दर्ज हुई थी पुलिस प्रेमपाल और रंजीत को पहले ही भेज चुकी जेल—जावेद पर थाने की ID-पासवर्ड देने का आरोप गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें मैदान में, तलाश तेज...!
    1
    #BADAUN मे गिरफ्तारी के डर से हेड कांस्टेबल जावेद फरार...!
जरीफनगर थाने में गोपनीयता भंग के केस में 12 सितंबर को FIR दर्ज हुई थी
पुलिस प्रेमपाल और रंजीत को पहले ही भेज चुकी जेल—जावेद पर थाने की ID-पासवर्ड देने का आरोप
गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें मैदान में, तलाश तेज...!
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा ब्रेकिंग बदायूँ तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा कार पर पेड़ गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त कार सवार लोगों ने कार को छोड़कर भागे बचाई अपनी जान दातागंज कस्बे के विकास खण्ड के समीप हुआ ये हादसा
    2
    तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा  
ब्रेकिंग बदायूँ 
तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा  
कार पर पेड़ गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त 
कार सवार लोगों ने कार को छोड़कर  भागे बचाई अपनी जान
दातागंज कस्बे के विकास खण्ड के समीप हुआ ये हादसा
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज *दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रोशनी की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी गूरा नवीगंज निवासी जितेंद्रपाल के साथ हुई थी। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पति जितेंद्रपाल ने मायके आकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर कथित रूप से धमकी दी गई कि यदि बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दे सकते तो शादी क्यों की थी। प्रार्थी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पीड़ित पिता के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की आधी रात उनकी बहन ने फोन पर सूचना दी कि रोशनी को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही वह सुबह करीब 5 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रोशनी का शव घर में पड़ा हुआ मिला। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। पिता ने दहेज के लालच में बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सास ससुर 4 लोगो पर दहेज हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पति गिरफ्तार ।
    1
    दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* 
बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज
*दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* 
बदायूँ दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रोशनी की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी गूरा नवीगंज निवासी जितेंद्रपाल के साथ हुई थी।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पति जितेंद्रपाल ने मायके आकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर कथित रूप से धमकी दी गई कि यदि बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दे सकते तो शादी क्यों की थी। प्रार्थी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।
पीड़ित पिता के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की आधी रात उनकी बहन ने फोन पर सूचना दी कि रोशनी को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही वह सुबह करीब 5 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रोशनी का शव घर में पड़ा हुआ मिला।
प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। पिता ने दहेज के लालच में बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सास ससुर 4 लोगो पर दहेज हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पति गिरफ्तार  ।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.