मुंगेर में ट्रैफिक व्यवस्था फेल, अंबे चौक पर एक घंटे तक भीषण जाम से लोग बेहाल मुंगेर शहर में इन दिनों सड़क जाम की समस्या आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। खासकर जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं होने के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के अंबे चौक पर भीषण सड़क जाम लग गया, जिससे करीब एक घंटे तक वाहन चालक और राहगीर परेशान रहे। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि चौक के चारों ओर लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान एंबुलेंस और शव ले जाने वाली गाड़ी के साथ-साथ स्कूली बच्चों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। कई लोग कोर्ट और अन्य जरूरी काम के लिए समय पर नहीं पहुंच सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कराया जा रहा है। इसी कारण आए दिन अलग-अलग स्थानों पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ती जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि रोजाना होने वाली इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।

- Post by Adv Pranav Kumar1
- खाड़ी देशों में तनाव के बीच बिहार के मुंगेर में रसोई गैस को लेकर हो रहें मारामारी को लेकर मुंगेर के जिला अधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग गैसों को लेकर वेवजह अफवाह फैला रहें है। आप लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गैस उपभोक्ता को होम डिलीवरी सर्विस ही मिलेगी गैस गोदाम से गैस नहीं मिलेगी वहीं गैस की कीमत बढाते हुए बताया कि 1 हजार दो रूपये से अधिक अगर कोई गैस एजेंसी वसूली करता है तो इसकी शिकायत जिले के एसडीएम से करें। साथी साथ उन्होंने बताया कि सभी गैस गोदाम पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल्कि तैनाती की जाएगी फिलहाल कुछ दिनों के लिए कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। @Munger #LPG1
- बरियारपुर में 102 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टोटो गाड़ी जब्त मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.825 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरियारपुर थाना मोड़ स्थित एनएच-80 पर की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध टोटो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से करीब 102.825 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही टोटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी सरवन कुमार, गांधीपुर निवासी टोटो चालक गुलशन कुमार तथा गंगा कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टोटो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बरियारपुर थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- गुजरात के केमिकल फैक्ट्री मे बिहारी मजदूरों की मौत पर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, nda सरकार को घेरा गुजरात के केमिकल फैक्ट्री में बिहारी मजदूरों की मौत के मामले में जन सुराज पार्टी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है। घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के मजदूरों को रोजी रोजगार के लिए अन्य प्रदेश के लिए पलायन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और अमित शाह चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं लेकिन ऐसी दुखद घटनाओं पर कुछ नहीं बोलते हैं प्रशांत किशोर ने अपने बयान में कहा कि चुनाव के बाद अब तक ऐसे हादसों में करीब 50 बिहारी मजदूरों की मौत हो चुकी है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एक बयान तक नहीं दिया है।1
- Post by Amit Kumar Mandal1
- बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar आगामी 13 मार्च को क्रिया पहुंचेंगे। समृद्धि यात्रा में 328 करोड़ की 301 योजनाओं का होगा शिलान्यास खगड़िया शहर के संसारपुर खेल मैदान में तैयारियां जोरों #Khagaria #BiharPolitics1
- Post by Wakil Mistry4
- Post by Adv Pranav Kumar1