Shuru
Apke Nagar Ki App…
वार्ड क्रमांक 51 में सीवरेज के गंदे पानी से त्रस्त जनता, शक्ति चौक से महावीर सिटी मार्ग की बदहाली से बढ़ रहा है बड़ा हादसा होने का खतरा वार्ड क्रमांक 51 में सीवरेज के गंदे पानी से त्रस्त जनता, शक्ति चौक से महावीर सिटी मार्ग की बदहाली से बढ़ रहा है बड़ा हादसा होने का खतरा
जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
वार्ड क्रमांक 51 में सीवरेज के गंदे पानी से त्रस्त जनता, शक्ति चौक से महावीर सिटी मार्ग की बदहाली से बढ़ रहा है बड़ा हादसा होने का खतरा वार्ड क्रमांक 51 में सीवरेज के गंदे पानी से त्रस्त जनता, शक्ति चौक से महावीर सिटी मार्ग की बदहाली से बढ़ रहा है बड़ा हादसा होने का खतरा
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- वार्ड क्रमांक 51 में सीवरेज के गंदे पानी से त्रस्त जनता, शक्ति चौक से महावीर सिटी मार्ग की बदहाली से बढ़ रहा है बड़ा हादसा होने का खतरा वार्ड क्रमांक 51 में सीवरेज के गंदे पानी से त्रस्त जनता, शक्ति चौक से महावीर सिटी मार्ग की बदहाली से बढ़ रहा है बड़ा हादसा होने का खतरा1
- बिलासपुर शहर में देवी की 50 इलेक्ट्रिसिटी की बसें जनता तय करेगी रूट1
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव - साय कॉन्क्लेव के सुझावों और निष्कर्षों को शामिल कर बनाएंगे प्रभावी कार्ययोजना - उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर. 28 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन सत्र में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कॉन्क्लेव में विगत मार्च-अप्रैल में छत्तीसगढ़ में हुए देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। छत्तीसगढ़ में पहली बार इस स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न सत्रों में देशभर से आए खेल प्रशासकों, नीति निर्माताओं, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट्स, नामचीन खिलाड़ियों, विशेषज्ञों और खेल संघों के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, खेल प्रतिभाओं की खोज, प्रशिक्षण और सुदृढ़ खेल अधोसंरचना के रोडमैप पर दिनभर मंथन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि विशेषज्ञों के बीच आज दिनभर हुए गंभीर विचार-विमर्श से राज्य में खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के कार्यों को सार्थक एवं प्रभावी दिशा मिलेगी। राज्य में खेलों के विकास के लिए यह कॉन्क्लेव मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से काम हो रहे हैं। उत्कृष्ट खेल मिशन के अंतर्गत खेल अधोसंरचना को मजबूत करने इस साल के बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हमने हाल ही में प्रदेशभर के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची को मंजूरी दी है, जिन्हें आगे जाकर सरकार नौकरी में लाभ देगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलने के लिए अच्छा मंच उपलब्ध कराने बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन राज्य में हुए हैं। बस्तर ओलंपिक में करीब चार लाख और सरगुजा ओलंपिक में लगभग साढ़े तीन लाख खिलाड़ियों ने भागीदारी की है। राज्य की खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और संसाधन देने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोग सक्रियता से काम कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव कहा कि यह कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में बहुत मददगार होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में खेल और खिलाड़ियों की तरक्की और बेहतरी के लिए लगातार काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों में प्राकृतिक, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत युवा निकलते हैं। प्राथमिक कक्षाओं से ही बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचान कर उन्हें तराशने और संवारने की कार्ययोजना पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विशेषज्ञों के जो अमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त हुए हैं, उन पर निश्चित रूप से अमल किया जाएगा। आज के निष्कर्षों को शामिल कर हम विस्तृत कार्ययोजना बनाएंगे और उसे प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, ओलंपियन जिन्सन जॉनसन, प्रख्यात शिक्षाविद एवं खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, हाई परफॉर्मेंस एनॉलिस्ट रोनक कोठारी, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन, खेलो इंडिया के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान सहित प्रदेश के अनेक खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सभी जिलों के खेल अधिकारी एवं खेल संघों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कॉन्क्लेव में शामिल हुए। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले 11 खिलाड़ियों और 3 टीमों को मिली प्रोत्साहन राशि छत्तीसगढ़ ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदकों सहित जीते थे कुल 19 पदक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन सत्र में इस साल छत्तीसगढ़ में हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री साय ने इस वर्ष 3 अप्रैल को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीते थे। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में निकिता ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं रिषिका कश्यप ने भारोत्तोलन, अनुष्का भगत ने तैराकी, लक्ष्मण सोढ़ी, अभिषेक, डमरू कुमार, गजेन्द्र ठाकुर और तिलक बारसे ने एथलेटिक्स में रजत पदक जीते थे। मनीष कुमार ने एथलेटिक्स, निखिल खलको ने तैराकी और लक्की बाबू ने भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीते थे। मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को दो लाख रुपए, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ लाख रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को एक लाख रुपए के चेक प्रदान किए। वहीं टीम खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला फुटबॉल टीम को 22 लाख रुपए, रजत पदक विजेता पुरूष फुटबॉल टीम को साढ़े 16 लाख रुपए तथा कांस्य पदक जीतने वाली पुरूष हॉकी टीम को 9 लाख रुपए की राशि दी गई।1
- करेले के ढेर में छिपा था कोबरा, लोगों के उड़ गए होश, सब्जी बाजार में फन फैलाकर बैठा मिला नागराज Bilaspur Breaking News | POWER NEWS 24 BHARAT बिलासपुर के सब्जी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करेले के ढेर के बीच एक सांप दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सावधानी बरतते हुए स्थिति को संभाला। इस घटना का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। बरसात के मौसम में खेतों और झाड़ियों से सांप निकलकर सब्जियों, फलों और अन्य सामान के बीच छिप सकते हैं। इसलिए बाजार से सब्जी खरीदते समय और घर लाने के बाद अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। ⚠️ नोट: वीडियो में दिखाई गई घटना के बारे में उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह प्रस्तुति तैयार की गई है। किसी भी अतिरिक्त दावे की पुष्टि संबंधित अधिकारियों से की जानी चाहिए। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share & Subscribe करें और Bell Icon 🔔 दबाना न भूलें। POWER NEWS 24 BHARAT – सच की ताकत #Bilaspur #BilaspurNews #BreakingNews #Snake #Cobra #VegetableMarket #Chhattisgarh #ViralVideo #PowerNews24Bharat #News #HindiNews #Alert #RainySeason1
- गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग तेज, बागेश्वर धाम के राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में देशभर में चलाए जा रहे "गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो" अभियान के तहत सोमवार को बिलासपुर में कलेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारियों एवं सनातन समाज के लोगों ने गो-संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने और गोमाता को संवैधानिक रूप से "राष्ट्रमाता" का दर्जा प्रदान करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा में गोमाता का विशेष स्थान है, लेकिन वर्तमान समय में गो-तस्करी, गो-वध तथा सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे न केवल गोवंश की मृत्यु हो रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि भी हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से गोमाता को "राष्ट्रमाता" का संवैधानिक दर्जा देने, गो-तस्करी एवं गो-वध पर सख्त कानून बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, गोशालाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने तथा आवारा गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। अभियान के तहत बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन भी दर्ज कराया। ज्ञापन सौंपने के दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- बिलासपुर में करेलों के ढेर से निकला जहरीला कोबरा, बाजार में मची अफरा-तफरी बिलासपुर के नेहरू नगर साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बहतरई निवासी बिहारी साहू करेला खरीद रहे थे। अचानक करेलों के ढेर में छिपा जहरीला कोबरा फन फैलाकर बाहर निकल आया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दूरी बना ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के मौसम में हरी सब्जियां खरीदते समय सावधानी बरतने और देखकर ही हाथ लगाने की सलाह दी जा रही है।1
- Insta में दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग,10 लाख की मांग,,,आरोपी गिरफ्तार,, बिलासपुर में social media पर युवक को दोस्ती पड़ी भारी, 10 लाख की ब्लैकमेलिंग का हुआ शिकार1
- बिलासपुर जोन में 1 से 30 अगस्त तक चलेगा श्रावणी स्पेशल ट्रेन बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को मिलेगा फायदा1