भदोही में रोजगार मेले का आयोजन, 400 से अधिक युवाओं को मिला ऑफर लेटर संवाददाता: गुफरान खान | जिला भदोही भदोही। औराई के चित्रांश पैलेस में बुधवार को वृहद रोजगार मेला एवं लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से युवाओं की चयन प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान 400 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर लेटर वितरित किए गए। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 1,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए चयन प्रक्रिया अभी जारी है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी समेत श्रम विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।
भदोही में रोजगार मेले का आयोजन, 400 से अधिक युवाओं को मिला ऑफर लेटर संवाददाता: गुफरान खान | जिला भदोही भदोही। औराई के चित्रांश पैलेस में बुधवार को वृहद रोजगार मेला एवं लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से युवाओं की चयन प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान 400 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर लेटर वितरित किए गए। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 1,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए चयन प्रक्रिया अभी जारी है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी समेत श्रम विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।
- भदोही में रोजगार मेले का आयोजन, 400 से अधिक युवाओं को मिला ऑफर लेटर1
- भदोही में रोजगार मेले का आयोजन, 400 से अधिक युवाओं को मिला ऑफर लेटर संवाददाता: गुफरान खान | जिला भदोही भदोही। औराई के चित्रांश पैलेस में बुधवार को वृहद रोजगार मेला एवं लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से युवाओं की चयन प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान 400 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर लेटर वितरित किए गए। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 1,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए चयन प्रक्रिया अभी जारी है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी समेत श्रम विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।1
- जनपद भदोही,जल, जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात, पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध, उपर जिलाधिकारी, सुभागी शुक्ला, उप जिलाधिकारी एसडीएम ज्ञानपुर अरुण दीक्षित *गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों एवं बाढ़ चौकियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण* *जलस्तर एवं बाढ़ से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा, 22 बाढ़ चौकियां सक्रिय; अधिकारियों को सतर्कता एवं निरंतर निगरानी के निर्देश* जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात, पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध भदोही, 19 अगस्त 2026। जिलाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/प्रभारी अधिकारी आपदा शुभांगी शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण दीक्षित द्वारा आज जनपद में गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों छिछुआ, धनतुलसी एवं अन्य स्थानों पर स्थापित बाढ़ चौकियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर गंगा नदी के जलस्तर, बाढ़ की संभावित स्थिति तथा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतते हुए बाढ़ प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाढ़ चौकियों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, आवश्यक संसाधनों तथा कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में भी जानकारी ली गई। प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर प्रभावी निगरानी के लिए जनपद में 22 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाढ़ से संबंधित सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने तथा किसी भी आपात स्थिति में विभागीय समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आज 19 अगस्त 2026 को गंगा नदी का जलस्तर 75.52 मीटर दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी के जलस्तर तथा तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर में होने वाले परिवर्तन की नियमित जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रभारी अधिकारी आपदा ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित ब्लॉकों में रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित अथवा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी एवं उसके आसपास के निचले तथा तटवर्ती क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। नदी के जलस्तर में वृद्धि अथवा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित तहसील प्रशासन को दें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05414-250223/250308 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1077 पर सूचना दी जा सकती है।4
- gopiagnj power house par halki fulki barish hai vatavaraan ko thanda kar diya1
- Post by Nitin Prajapati1
- इंदौर: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गोरकुंड चौराहे पर 40 करोड़ की लागत से बनी नई सड़क नर्मदा पाइपलाइन परीक्षण में धंसी।1
- श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए नियमों और मंदिर की नियमित सेवा में लगे पुजारियों की व्यवस्था में अंतर होना वाराणसी: ➡️ *बाबा काल भैरव की सेवा से पुजारी को रोका, पुलिस पर मनमानी का आरोप* काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर के उपमहंत कल्लू महाराज को दोपहर की सेवा-पूजा और आरती में शामिल होने से पुलिस द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कल्लू महाराज नियमित रूप से मंदिर में अपनी पारी के दौरान बाबा की सेवा-पूजा करने पहुंचते हैं। आरोप है कि जब उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह मंदिर के पुजारी और उपमहंत हैं, तो उन्हें यह कहते हुए अंदर जाने से रोक दिया गया कि भीड़ अधिक है और किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मामला अब सवाल खड़े कर रहा है—अगर मंदिर का पुजारी ही अपनी निर्धारित सेवा-पूजा के लिए नहीं जा सकता, तो व्यवस्था किसके लिए है? श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए नियमों और मंदिर की नियमित सेवा में लगे पुजारियों की व्यवस्था में अंतर होना चाहिए या नहीं? इस पूरे मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।1
- जनपद भदोही के होलपुर गांव की साक्षी सिंह बनी पी ए सी में दारोगा जिले का बढ़ाया मान साक्षी सिंह का पीएसी में हुआ चयन, परिजनों में ख़ुशी का माहौल। जंगीगंज। गोपीगंज क्षेत्र के होलपुर गांव निवासी स्वर्गीय सूबेदार सिंह की सबसे छोटी बेटी साक्षी सिंह का उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा में पीएसी में एसआई पद पर चयन हुआ है। बिना पिता के बिटिया ने सफलता प्राप्त कर के यह साबित कर दिया कि यदि सच्चे लगन से मेहनत से किया जाये तो सफलता अवश्य मिलती है। साक्षी पुरे प्रदेश में महिला पी ए सी में 77 वां रैंक पाकर परिवार का और जिले का नाम रोशन किया। है सखी के सफलता पर मां पुष्पा सिंह समेत सभी परिजनों ने काफ़ी ख़ुशी का माहौल है। साक्षी तीन बहनों और भाइयों में सबसे छोटी है। साक्षी कक्षा आठवीं तक केयर एंड फेयर में पढ़ाई की है। 12वी तक की पढ़ाई श्री राम गर्ल्स इंटर कॉलेज छतमी में पढ़ाई की। और 62 प्रतिशत के साथ बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। साक्षी 2023 से तैयारी कर रहीं थी और अब पुलिस की परीक्षा में साक्षी ने सफलता प्राप्त किया है। साक्षी ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा और खुद ही पढ़ाई की और सफलता प्राप्त की। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, इंद्रमणि सिंह, धर्मराज सिंह, ज्ञानसिंह, अक्षय प्रताप सिंह समेत परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया है।4