logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी मामला हमीरपुर जिले के छिमौली गांव का

on 12 March
user_Reporter Rahul Baba
Reporter Rahul Baba
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
on 12 March

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी मामला हमीरपुर जिले के छिमौली गांव का

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। सुमेरपुर में संगठन ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। बताया कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबित है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ब्लाक अध्यक्ष साहेबलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 26 से 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि एक मई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसी प्रकार का दबाव न बनाने की अपील की है। इस मौके पर विनीत शुक्ला, शिव नरेश, अशोक, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अनुरुद्ध कुमार सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    2
    हमीरपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। सुमेरपुर में संगठन ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। बताया कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबित है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
ब्लाक अध्यक्ष साहेबलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 26 से 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
संगठन ने चेतावनी दी है कि एक मई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसी प्रकार का दबाव न बनाने की अपील की है। इस मौके पर विनीत शुक्ला, शिव नरेश, अशोक, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अनुरुद्ध कुमार सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • साड़ी खण्ड एक की खनन माफिया ने निजी भूमि पर बनाया अवैध रास्ता पीड़ित ने डीएम सहित मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार दबंग पंकज चतुर्वेदी किसानों को दे रहा फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के साड़ी खण्ड एक की खदान के संचालक की दबंगई इस कदर हावी है कि किसान की निजी भूमि पर जबरन रास्ता बनाकर बालू का अवैध परिवहन धडल्ले से किया जा रहा है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी, आयुक्त, उपजिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। सीएम को भेज पत्र में अलोना निवासी छोटा पुत्र फकीरे सिंह ने बताया है कि उसकी निजी भूमि ग्राम साड़ी में जिसका गाटा संख्या 1131,1141 पंकज चतुर्वेदी निवासी खप्टिहाकला द्वारा साड़ी खण्ड एक में रास्ते के लिए 90 हजार रूपये में तय की गयी थी। लेकिन खदान संचालक और पंकज चतुर्वेदी द्वारा पांच-पांच हजार रूपये दो किश्तों में दिये गये। शेष 80 हजार रूपये की रकम मांगने पर उसको उसको गाली-गलौज और मुकदमो में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं खदान संचालक द्वारा उसकी बिना अनुमति के खड़ी फसल में रास्ता बनाकर रौंदा डाला। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की है।
    3
    साड़ी खण्ड एक की खनन माफिया ने निजी भूमि पर बनाया अवैध रास्ता
पीड़ित ने डीएम सहित मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
दबंग पंकज चतुर्वेदी किसानों को दे रहा फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी 
बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के साड़ी खण्ड एक की खदान के संचालक की दबंगई इस कदर हावी है कि किसान की निजी भूमि पर जबरन रास्ता बनाकर बालू का अवैध परिवहन धडल्ले से किया जा रहा है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी, आयुक्त, उपजिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।
सीएम को भेज पत्र में अलोना निवासी छोटा पुत्र फकीरे सिंह ने बताया है कि उसकी निजी भूमि ग्राम साड़ी में जिसका गाटा संख्या 1131,1141 पंकज चतुर्वेदी निवासी खप्टिहाकला द्वारा साड़ी खण्ड एक में रास्ते के लिए 90 हजार रूपये में तय की गयी थी। लेकिन खदान संचालक और पंकज चतुर्वेदी द्वारा पांच-पांच हजार रूपये दो किश्तों में दिये गये। शेष 80 हजार रूपये की रकम मांगने पर उसको उसको गाली-गलौज और मुकदमो में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं खदान संचालक द्वारा उसकी बिना अनुमति के खड़ी फसल में रास्ता बनाकर रौंदा डाला। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद के थाना जरिया क्षेत्र में दिनांक 13.04.2026 को हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर क्षेत्राधिकारी सरीला द्वारा जानकारी साझा की गई है।
    1
    हमीरपुर जनपद के थाना जरिया क्षेत्र में दिनांक 13.04.2026 को हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर क्षेत्राधिकारी सरीला द्वारा जानकारी साझा की गई है।
    user_Shashi Kant Soni
    Shashi Kant Soni
    Newsagent Hamirpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • विद्यालयों में अराजकता का प्रवेश: क्या सुरक्षित हैं हमारे शिक्षण संस्थान?— बृजेंद्र कुमार सिंह बांदा जनपद के बड़ोखर खुर्द क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुरवा में घटी हालिया घटना केवल एक स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि हमारे शिक्षा तंत्र और कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। जिस स्थान को ज्ञान, अनुशासन और संस्कार का केंद्र होना चाहिए, वही यदि दबंगई, हिंसा और भय का मंच बन जाए, तो यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र के भाजपा सेक्टर प्रभारी सत्यानंद यादव अपने साथियों के साथ विद्यालय परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हैं, शिक्षकों के साथ अभद्रता करते हैं, सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आते हैं। यदि यह आरोप सत्य हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि उस मानसिकता का प्रतीक है जिसमें सत्ता के निकट होने का भ्रम कानून से ऊपर होने का दंभ पैदा कर देता है।विद्यालय केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण स्थल होते हैं। यहाँ बच्चों के भीतर नैतिकता, अनुशासन और नागरिकता के मूल्य विकसित किए जाते हैं। ऐसे में यदि शिक्षक ही स्वयं को असुरक्षित महसूस करें, तो शिक्षा का वातावरण स्वतः ही प्रभावित होगा। शिक्षक का सम्मान और उनकी सुरक्षा किसी भी सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।इस प्रकरण का एक अत्यंत गंभीर पक्ष यह भी है कि थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई में विलंब की बात सामने आ रही है। यदि पीड़ित को न्याय मिलने में संदेह हो, तो यह कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करता है। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए—यही लोकतंत्र की आत्मा है। यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करे। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाएगी, बल्कि समाज में यह स्पष्ट संदेश भी देगी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।समाज को भी आत्ममंथन करना होगा। क्या हम ऐसी घटनाओं को सामान्य मानकर मौन रहेंगे, या फिर शिक्षा संस्थानों की गरिमा और सुरक्षा के लिए सामूहिक आवाज उठाएंगे? विद्यालयों को भयमुक्त वातावरण देना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।यह घटना एक चेतावनी है—यदि समय रहते ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो शिक्षा के मंदिर भी अराजकता के शिकार हो सकते हैं। और जब शिक्षा असुरक्षित होगी, तो भविष्य भी सुरक्षित नहीं रह सकता।
    1
    विद्यालयों में अराजकता का प्रवेश: क्या सुरक्षित हैं हमारे शिक्षण संस्थान?— बृजेंद्र कुमार सिंह 
बांदा जनपद के बड़ोखर खुर्द क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुरवा में घटी हालिया घटना केवल एक स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि हमारे शिक्षा तंत्र और कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। जिस स्थान को ज्ञान, अनुशासन और संस्कार का केंद्र होना चाहिए, वही यदि दबंगई, हिंसा और भय का मंच बन जाए, तो यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र के भाजपा सेक्टर प्रभारी सत्यानंद यादव अपने साथियों के साथ विद्यालय परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हैं, शिक्षकों के साथ अभद्रता करते हैं, सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आते हैं। यदि यह आरोप सत्य हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि उस मानसिकता का प्रतीक है जिसमें सत्ता के निकट होने का भ्रम कानून से ऊपर होने का दंभ पैदा कर देता है।विद्यालय केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण स्थल होते हैं। यहाँ बच्चों के भीतर नैतिकता, अनुशासन और नागरिकता के मूल्य विकसित किए जाते हैं। ऐसे में यदि शिक्षक ही स्वयं को असुरक्षित महसूस करें, तो शिक्षा का वातावरण स्वतः ही प्रभावित होगा। शिक्षक का सम्मान और उनकी सुरक्षा किसी भी सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।इस प्रकरण का एक अत्यंत गंभीर पक्ष यह भी है कि थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई में विलंब की बात सामने आ रही है। यदि पीड़ित को न्याय मिलने में संदेह हो, तो यह कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करता है। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए—यही लोकतंत्र की आत्मा है।
यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करे। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाएगी, बल्कि समाज में यह स्पष्ट संदेश भी देगी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।समाज को भी आत्ममंथन करना होगा। क्या हम ऐसी घटनाओं को सामान्य मानकर मौन रहेंगे, या फिर शिक्षा संस्थानों की गरिमा और सुरक्षा के लिए सामूहिक आवाज उठाएंगे? विद्यालयों को भयमुक्त वातावरण देना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।यह घटना एक चेतावनी है—यदि समय रहते ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो शिक्षा के मंदिर भी अराजकता के शिकार हो सकते हैं। और जब शिक्षा असुरक्षित होगी, तो भविष्य भी सुरक्षित नहीं रह सकता।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    4
    Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    user_बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • थाना रुरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रुरा स्थित इण्डियन ऑयल पैट्रोल पम्प के सामने नहर पटरी के पास से ऑटो में यात्रा के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली अभियुक्ता मुस्कान पुत्री रमेश किसान निवासिनी ग्राम बनकुई सकवाई थाना मोहमदाबाद जनपद फर्रूखाबाद (फतेहगढ़) को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र पीली धातु बरामद किया गया ।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
    1
    थाना रुरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रुरा स्थित इण्डियन ऑयल पैट्रोल पम्प के सामने नहर पटरी के पास से ऑटो में यात्रा के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली अभियुक्ता मुस्कान पुत्री रमेश किसान निवासिनी ग्राम बनकुई सकवाई थाना मोहमदाबाद जनपद फर्रूखाबाद (फतेहगढ़) को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र पीली धातु बरामद किया गया ।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा  अभियुक्ता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम अरतरा में सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने खेतों में आग लगा दी। देखते ही देखते करीब 20 बीघा गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में कई किसानों के खेत आ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम अरतरा में सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने खेतों में आग लगा दी। 
देखते ही देखते करीब 20 बीघा गेहूं की पराली जलकर राख हो गई।
आग की चपेट में कई किसानों के खेत आ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता के साथ उठाया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि लेवर बजट ग्राम पंचायत की बगैर जानकारी एवं प्रस्ताव के एपीओ विकास चंद्र ने बगैर क्षेत्र पंचायत के अनुमोदन के भेज दिया। इस पर एपीओ से 22 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड के पदेन सदस्यों, प्रधानों के साथ बोर्ड के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर ब्लॉक के राजकीय नलकूपों के ठप होने तथा नलकूप चालकों के क्षेत्र से गायब रहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस पर 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित करके आगे की कार्रवाई तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक से सहकारिता, जल निगम, जल शक्ति, अटल भूजल, सिंचाई विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार के बीमार होने पर सचिव का दायित्व एडीओ आईएसबी राम मनोहर सोनी ने संभाला और बैठक का संचालन किया। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखाकार इमरान खान, डा. परवेज कादरी के अलावा प्रधान उदयभान यादव, समसुद्दीन, सुनील सचान, कप्तान सिंह यादव, विनोद सचान, शिव शरण प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, छेदीलाल निषाद, अनिल यादव, अजीत सिंह यादव, अक्षय पाल, अरविंद प्रताप, आसाराम प्रजापति, रामखेलावन श्रीवास, अरविंद पाल, जीवन श्रीवास के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
    4
    हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता के साथ उठाया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि लेवर बजट ग्राम पंचायत की बगैर जानकारी एवं प्रस्ताव के एपीओ विकास चंद्र ने बगैर क्षेत्र पंचायत के अनुमोदन के भेज दिया। इस पर एपीओ से 22 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड के पदेन सदस्यों, प्रधानों के साथ बोर्ड के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर ब्लॉक के राजकीय नलकूपों के ठप होने तथा नलकूप चालकों के क्षेत्र से गायब रहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस पर 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित करके आगे की कार्रवाई तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक से सहकारिता, जल निगम, जल शक्ति, अटल भूजल, सिंचाई विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार के बीमार होने पर सचिव का दायित्व एडीओ आईएसबी राम मनोहर सोनी ने संभाला और बैठक का संचालन किया। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखाकार इमरान खान, डा. परवेज कादरी के अलावा प्रधान उदयभान यादव, समसुद्दीन, सुनील सचान, कप्तान सिंह यादव, विनोद सचान, शिव शरण प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, छेदीलाल निषाद, अनिल यादव, अजीत सिंह यादव, अक्षय पाल, अरविंद प्रताप, आसाराम प्रजापति, रामखेलावन श्रीवास, अरविंद पाल, जीवन श्रीवास के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला की उसके ही पोते द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला की उसके ही पोते द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.