logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

IYC अध्यक्ष उदय भानु ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के छात्रों और युवाओं के संघर्ष की पहली बड़ी जीत है। उन्होंने इसे पेपर लीक के खिलाफ उठी आवाज की सीधी जीत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और छात्रों के हक की असली लड़ाई अभी बाकी है।

3 hrs ago
user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

IYC अध्यक्ष उदय भानु ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के छात्रों और युवाओं के संघर्ष की पहली बड़ी जीत है। उन्होंने इसे पेपर लीक के खिलाफ उठी आवाज की सीधी जीत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और छात्रों के हक की असली लड़ाई अभी बाकी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की शक्ति और युवा एकता की जीत बताते हुए नागौद विधानसभा 64 से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी ने युवाओं को बधाई दी है। मोदी जी पर सीधा हमला बोलते हुए मुख्तार सिद्दीकी ने कहा कि करोड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के बाद अब आधी रात की रील्स से उनका वक्त बर्बाद मत कीजिए और रियल लाइफ में कुछ काम करके दिखाइए। 'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए' कहते हुए उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और छात्रों से माफी मांगने की मांग की है।
    1
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की शक्ति और युवा एकता की जीत बताते हुए नागौद विधानसभा 64 से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी ने युवाओं को बधाई दी है।

मोदी जी पर सीधा हमला बोलते हुए मुख्तार सिद्दीकी ने कहा कि करोड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के बाद अब आधी रात की रील्स से उनका वक्त बर्बाद मत कीजिए और रियल लाइफ में कुछ काम करके दिखाइए। 'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए' कहते हुए उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और छात्रों से माफी मांगने की मांग की है।
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पन्ना जिले के गुनौर नगर परिषद द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 14 स्थित स्टेडियम परिसर सहित नगर के विभिन्न वार्डों में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। अध्यक्ष ने स्वयं पौधरोपण कर नगरवासियों से इस अभियान से जुड़ने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में पौधे और पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पौधे लगाने के साथ ही उन्हें बड़ा करने और उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सुंदर प्रतीक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो धरती हरी-भरी बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा। इस आयोजन में नगर परिषद के पार्षद, कर्मचारी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस पहल से गुनौर नगर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता पैदा हुई है।
    4
    पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पन्ना जिले के गुनौर नगर परिषद द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 14 स्थित स्टेडियम परिसर सहित नगर के विभिन्न वार्डों में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। अध्यक्ष ने स्वयं पौधरोपण कर नगरवासियों से इस अभियान से जुड़ने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में पौधे और पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पौधे लगाने के साथ ही उन्हें बड़ा करने और उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सुंदर प्रतीक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो धरती हरी-भरी बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

इस आयोजन में नगर परिषद के पार्षद, कर्मचारी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस पहल से गुनौर नगर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता पैदा हुई है।
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Court reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस इस्तीफे के तुरंत बाद राजनाथ सिंह का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। उस बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि एनडीए सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते हैं। धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी अपने भाषण में राजनाथ सिंह के इस बयान का जिक्र किया। अभिजीत दिपके ने तंज कसते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने एक बार कहा था कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस इस्तीफे के तुरंत बाद राजनाथ सिंह का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। उस बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि एनडीए सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी अपने भाषण में राजनाथ सिंह के इस बयान का जिक्र किया। अभिजीत दिपके ने तंज कसते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने एक बार कहा था कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।
    user_Pushpendra Kumar Vishwaka
    Pushpendra Kumar Vishwaka
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • मध्य प्रदेश के मैहर में शराब की पैकारी करने वाले मनोज केशरवानी पर मैहर पुलिस की मेहरबानी देखने को मिल रही है। शराब पैकारी के काम में शामिल मनोज केशरवानी पर मैहर पुलिस लगातार अपनी मेहरबानी बनाए हुए है।
    1
    मध्य प्रदेश के मैहर में शराब की पैकारी करने वाले मनोज केशरवानी पर मैहर पुलिस की मेहरबानी देखने को मिल रही है। शराब पैकारी के काम में शामिल मनोज केशरवानी पर मैहर पुलिस लगातार अपनी मेहरबानी बनाए हुए है।
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने मैहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन के माध्यम से किसानों की ज्वलंत समस्याओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में प्रदेश में सामने आए व्यापम एवं पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा, ई-टोकन व्यवस्था के कारण डीएपी व अन्य उर्वरकों के वितरण में हो रही अव्यवस्था को दूर करने और किसानों को बिना रुकावट पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया गया। संगठन ने फसलों के नुकसान को रोकने के लिए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, मनमाने बिजली बिलों पर रोक, और मूंग खरीदी की सीमा प्रति एकड़ 1 क्विंटल से बढ़ाकर 4 क्विंटल करने की मांग रखी। साथ ही मैहर नगर की जर्जर व गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत, नियमित सफाई और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी गई। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और युवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गोविंद नाथ पटेल, जयपाल सिंह, रामसूजान पाण्डेय, मिठ्ठू महाराज, रावेंद्र सिंह, गुड्डू, राजेंद्र सिंह बबलू, सतेंद्र कुशवाहा, नागेंद्र सिंह चौहान, अनवर आलम, मो. खलील, चूड़ामणि बढ़ौलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
    4
    मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने मैहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन के माध्यम से किसानों की ज्वलंत समस्याओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

ज्ञापन में प्रदेश में सामने आए व्यापम एवं पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा, ई-टोकन व्यवस्था के कारण डीएपी व अन्य उर्वरकों के वितरण में हो रही अव्यवस्था को दूर करने और किसानों को बिना रुकावट पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया गया। संगठन ने फसलों के नुकसान को रोकने के लिए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, मनमाने बिजली बिलों पर रोक, और मूंग खरीदी की सीमा प्रति एकड़ 1 क्विंटल से बढ़ाकर 4 क्विंटल करने की मांग रखी। साथ ही मैहर नगर की जर्जर व गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत, नियमित सफाई और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी गई।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और युवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गोविंद नाथ पटेल, जयपाल सिंह, रामसूजान पाण्डेय, मिठ्ठू महाराज, रावेंद्र सिंह, गुड्डू, राजेंद्र सिंह बबलू, सतेंद्र कुशवाहा, नागेंद्र सिंह चौहान, अनवर आलम, मो. खलील, चूड़ामणि बढ़ौलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मैहर जिला सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां दो मृतकों के शव लगभग पांच घंटे तक पोस्टमार्टम के इंतजार में पड़े रहे। जानकारी के अनुसार, धनवाही निवासी कारण चौधरी (पिता: राम शरण) की कथित रूप से सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी, वहीं सोनवारी निवासी मोहम्मद शहीद को भी आकस्मिक मृत्यु के मामले में अस्पताल लाया गया था। इसके बावजूद घंटों तक दोनों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। पोस्टमार्टम में हुई इस देरी से परिजनों में गहरा आक्रोश और नाराजगी देखी गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों की अनुपस्थिति और लापरवाही के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मैहर जिला सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां दो मृतकों के शव लगभग पांच घंटे तक पोस्टमार्टम के इंतजार में पड़े रहे। जानकारी के अनुसार, धनवाही निवासी कारण चौधरी (पिता: राम शरण) की कथित रूप से सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी, वहीं सोनवारी निवासी मोहम्मद शहीद को भी आकस्मिक मृत्यु के मामले में अस्पताल लाया गया था। इसके बावजूद घंटों तक दोनों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया।

पोस्टमार्टम में हुई इस देरी से परिजनों में गहरा आक्रोश और नाराजगी देखी गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों की अनुपस्थिति और लापरवाही के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
    user_Anil Tripathi
    Anil Tripathi
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • IYC अध्यक्ष उदय भानु ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के छात्रों और युवाओं के संघर्ष की पहली बड़ी जीत है। उन्होंने इसे पेपर लीक के खिलाफ उठी आवाज की सीधी जीत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और छात्रों के हक की असली लड़ाई अभी बाकी है।
    1
    IYC अध्यक्ष उदय भानु ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के छात्रों और युवाओं के संघर्ष की पहली बड़ी जीत है। उन्होंने इसे पेपर लीक के खिलाफ उठी आवाज की सीधी जीत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और छात्रों के हक की असली लड़ाई अभी बाकी है।
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सतना शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में बुलेट से बंदूक की गोली और पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और राहगीरों में दहशत पैदा करने वाले चालकों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसा है। सड़कों पर अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूम रही एक बुलेट मोटरसाइकिल पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया है और थाने पहुंचा दिया है।
    1
    मध्य प्रदेश के सतना शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में बुलेट से बंदूक की गोली और पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और राहगीरों में दहशत पैदा करने वाले चालकों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसा है। सड़कों पर अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूम रही एक बुलेट मोटरसाइकिल पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया है और थाने पहुंचा दिया है।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.