Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jasveer Singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jasveer Singh1
- जनपद संभल में शीघ्र ही 2102 परिवार को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ, मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी। जनपद संभल में शीघ्र ही 2102 परिवार को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ, मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी। जनपद संभल में शीघ्र ही 2102 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने जा रहा है इस विषय में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में जनपद संभल में 2102 प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। जिसमें अनुसूचित जाति का 1261 तथा अन्य का 841 लक्ष्य हमें प्राप्त हुआ है। जिसमें नियमानुसार पात्रता की जांच करवा करके इसी वित्तीय वर्ष में आगामी 3 से 4 माह में प्रधानमंत्री आवास जनपद संभल में बनवाए जाएंगे, जिससे गरीब परिवारों को आवश्यक रहने के लिए छत की व्यवस्था मिलेगी। इसके साथ-साथ विकसित भारत जी राम जी योजना से मानव दिवस में भी सहयोग मिलेगा और व्यक्तिगत शौचालय में भी सहयोग मिलेगा।2
- चंद्रशेखर आजाद के साथ घटना पर रामपुर में ज्ञापन | 10 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे मुहम्मद सिराज रामपुर में चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई घटना को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के आदेश पर मुहम्मद सिराज तारकपुर-भोट से अपने कार्यकर्ताओं को लेकर 10 गाड़ियों के काफिले के साथ रामपुर पहुंचे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान मुहम्मद सिराज के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नोट: ज्ञापन में रखी गई मांगें और आरोप आज़ाद समाज पार्टी की ओर से बताए गए हैं। #ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #Rampur #RampurNews #MuhammadSiraj #ChandrapalSingh #Aaspa #UPNews #HindiNews #LatestNews1
- संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है ब्रेकिंग न्यूज़ संभल में हुड़दंगियों पर पुलिस की कार्रवाईl संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने हुड़दंग करने वाले लोगों की परेड कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। संभल में पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सड़क पर पैदल परेड कराई। पुलिस की निगरानी में कराई गई इस परेड के दौरान लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त भी बढ़ाई है।2
- संभल। बहजोई थाना पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकदमे में वांछित होने के बाद लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था और पिछले करीब 12 वर्षों से चंडीगढ़ में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार बहजोई थाने में वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमे में बनवारी पुत्र शेर सिंह निवासी मऊ कठेर, थाना बहजोई वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 और 370 भादवि में मुकदमा दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संभल की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2024 में आरोपी के खिलाफ पुरस्कार भी घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम को आरोपी के बहजोई क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद एसओजी टीम की मदद से पुलिस ने सुबह करीब 9:48 बजे ग्राम मऊ कठेर से मच्छखेड़ा रोड पर मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। चंडीगढ़ में बदल लिया था नाम पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 12 वर्षों से चंडीगढ़ में रह रहा था और वहां अपना नाम बदलकर पहचान छिपाकर रह रहा था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।2
- कॉकरोच जनता पार्टी का नया कैंपेन आदिवासी स्कूल ठीक करो! कॉकरोच जनता पार्टी का नया कैंपेन आदिवासी स्कूल ठीक करो!1
- Rampur:शादीशुदा महिला को शादीशुदा व्यक्ति से हुआ प्यार! शादी का झांसा देखा साथ रखने का लगाया आरोप1
- चमरौआ में AIMIM का शक्ति प्रदर्शन! जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ | मेहताब चौहान का बड़ा संदेश रामपुर के चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में AIMIM की दो जनसभाएं आयोजित की गईं। ग्राम हरेटा और नगलिया आकिल में हुई जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान ने जनसभा को संबोधित किया और पार्टी के मिशन तथा जनता के हक की बात रखी। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह रहमानी ने दोनों जगह पहुंची अवाम का शुक्रिया अदा किया। देखिए पूरी खबर वीडियो में। #AIMIM #MehtabChauhan #Rampur #Chamraua #SalmanShah #NagaliaAqil #Hareta #RampurNews #UPNews #AIMIMNews1