logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभल। बहजोई थाना पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकदमे में वांछित होने के बाद लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था और पिछले करीब 12 वर्षों से चंडीगढ़ में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार बहजोई थाने में वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमे में बनवारी पुत्र शेर सिंह निवासी मऊ कठेर, थाना बहजोई वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 और 370 भादवि में मुकदमा दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संभल की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2024 में आरोपी के खिलाफ पुरस्कार भी घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम को आरोपी के बहजोई क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद एसओजी टीम की मदद से पुलिस ने सुबह करीब 9:48 बजे ग्राम मऊ कठेर से मच्छखेड़ा रोड पर मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। चंडीगढ़ में बदल लिया था नाम पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 12 वर्षों से चंडीगढ़ में रह रहा था और वहां अपना नाम बदलकर पहचान छिपाकर रह रहा था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।

9 hrs ago
user_सुलेन्द्र सिंह
सुलेन्द्र सिंह
Newspaper publisher संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

संभल। बहजोई थाना पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकदमे में वांछित होने के बाद लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था और पिछले करीब 12 वर्षों से चंडीगढ़ में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार बहजोई थाने में वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमे में बनवारी पुत्र शेर सिंह निवासी मऊ कठेर, थाना बहजोई वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 और 370 भादवि में मुकदमा दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संभल की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2024 में आरोपी के खिलाफ

पुरस्कार भी घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम को आरोपी के बहजोई क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद एसओजी टीम की मदद से पुलिस ने सुबह करीब 9:48 बजे ग्राम मऊ कठेर से मच्छखेड़ा रोड पर मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। चंडीगढ़ में बदल लिया था नाम पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 12 वर्षों से चंडीगढ़ में रह रहा था और वहां अपना नाम बदलकर पहचान छिपाकर रह रहा था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है ब्रेकिंग न्यूज़ संभल में हुड़दंगियों पर पुलिस की कार्रवाईl संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने हुड़दंग करने वाले लोगों की परेड कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। संभल में पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सड़क पर पैदल परेड कराई। पुलिस की निगरानी में कराई गई इस परेड के दौरान लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त भी बढ़ाई है।
    2
    संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है
ब्रेकिंग न्यूज़ संभल में हुड़दंगियों पर पुलिस की कार्रवाईl
संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने हुड़दंग करने वाले लोगों की परेड कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
संभल में पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सड़क पर पैदल परेड कराई। पुलिस की निगरानी में कराई गई इस परेड के दौरान लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त भी बढ़ाई है।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संभल। बहजोई थाना पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकदमे में वांछित होने के बाद लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था और पिछले करीब 12 वर्षों से चंडीगढ़ में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार बहजोई थाने में वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमे में बनवारी पुत्र शेर सिंह निवासी मऊ कठेर, थाना बहजोई वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 और 370 भादवि में मुकदमा दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संभल की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2024 में आरोपी के खिलाफ पुरस्कार भी घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम को आरोपी के बहजोई क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद एसओजी टीम की मदद से पुलिस ने सुबह करीब 9:48 बजे ग्राम मऊ कठेर से मच्छखेड़ा रोड पर मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। चंडीगढ़ में बदल लिया था नाम पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 12 वर्षों से चंडीगढ़ में रह रहा था और वहां अपना नाम बदलकर पहचान छिपाकर रह रहा था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    संभल। बहजोई थाना पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकदमे में वांछित होने के बाद लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था और पिछले करीब 12 वर्षों से चंडीगढ़ में नाम बदलकर रह रहा था।
पुलिस के अनुसार बहजोई थाने में वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमे में बनवारी पुत्र शेर सिंह निवासी मऊ कठेर, थाना बहजोई वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 और 370 भादवि में मुकदमा दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संभल की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2024 में आरोपी के खिलाफ पुरस्कार भी घोषित किया गया था।
मंगलवार को पुलिस टीम को आरोपी के बहजोई क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद एसओजी टीम की मदद से पुलिस ने सुबह करीब 9:48 बजे ग्राम मऊ कठेर से मच्छखेड़ा रोड पर मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
चंडीगढ़ में बदल लिया था नाम
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 12 वर्षों से चंडीगढ़ में रह रहा था और वहां अपना नाम बदलकर पहचान छिपाकर रह रहा था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।
    user_सुलेन्द्र सिंह
    सुलेन्द्र सिंह
    Newspaper publisher संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Jasveer Singh
    1
    Post by Jasveer Singh
    user_Jasveer Singh
    Jasveer Singh
    बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद संभल में शीघ्र ही 2102 परिवार को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ, मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी। जनपद संभल में शीघ्र ही 2102 परिवार को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ, मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी। जनपद संभल में शीघ्र ही 2102 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने जा रहा है इस विषय में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में जनपद संभल में 2102 प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। जिसमें अनुसूचित जाति का 1261 तथा अन्य का 841 लक्ष्य हमें प्राप्त हुआ है। जिसमें नियमानुसार पात्रता की जांच करवा करके इसी वित्तीय वर्ष में आगामी 3 से 4 माह में प्रधानमंत्री आवास जनपद संभल में बनवाए जाएंगे, जिससे गरीब परिवारों को आवश्यक रहने के लिए छत की व्यवस्था मिलेगी। इसके साथ-साथ विकसित भारत जी राम जी योजना से मानव दिवस में भी सहयोग मिलेगा और व्यक्तिगत शौचालय में भी सहयोग मिलेगा।
    2
    जनपद संभल में शीघ्र ही 2102 परिवार को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ, मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी।
जनपद संभल में शीघ्र ही 2102 परिवार को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ, मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी।
जनपद संभल में शीघ्र ही 2102 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने जा रहा है इस विषय में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में जनपद संभल में 2102 प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। जिसमें अनुसूचित जाति का 1261 तथा अन्य का 841 लक्ष्य हमें प्राप्त हुआ है। जिसमें नियमानुसार पात्रता की जांच करवा करके इसी वित्तीय वर्ष में आगामी 3 से 4 माह में प्रधानमंत्री आवास जनपद संभल में बनवाए जाएंगे, जिससे गरीब परिवारों को आवश्यक रहने के लिए छत की व्यवस्था मिलेगी। इसके साथ-साथ विकसित भारत जी राम जी योजना से मानव दिवस में भी सहयोग मिलेगा और व्यक्तिगत शौचालय में भी सहयोग मिलेगा।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • डिडौली में अवैध खनन से सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान विभाग बेखबर, खनन माफियाओं के हौसले बुलंद *डिडौली में अवैध खनन से सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान, विभाग बेखबर* *जोया (अमरोहा) संवाददाता * थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। कस्बा डिडौली में भू-माफिया रात के अंधेरे में बिना अनुमति के सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी का अवैध भराव कर रहे हैं, जबकि खनन विभाग इस पर अनजान बना हुआ है। जानकारी के अनुसार डिडौली-मुरादाबाद मार्ग पर दिल्ली फ्लाईओवर के पास कृषि भूमि में कुछ व्यक्तियों द्वारा लगभग 20 बीघा जमीन पर प्लाटिंग की जा रही है। आरोप है कि प्लाटिंग स्थल पर बिना परमिशन के जमीन के अंदर मिट्टी डाली जा रही है। यह मिट्टी डिडौली थाना क्षेत्र के शिव मंदिर साटा भूट के पास खाली पड़ी जमीन से रात भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनन कर लाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    डिडौली में अवैध खनन से सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान विभाग बेखबर, खनन माफियाओं के हौसले बुलंद
*डिडौली में अवैध खनन से सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान, विभाग बेखबर*
*जोया (अमरोहा) संवाददाता * थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। कस्बा डिडौली में भू-माफिया रात के अंधेरे में बिना अनुमति के सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी का अवैध भराव कर रहे हैं, जबकि खनन विभाग इस पर अनजान बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार डिडौली-मुरादाबाद मार्ग पर दिल्ली फ्लाईओवर के पास कृषि भूमि में कुछ व्यक्तियों द्वारा लगभग 20 बीघा जमीन पर प्लाटिंग की जा रही है। आरोप है कि प्लाटिंग स्थल पर बिना परमिशन के जमीन के अंदर मिट्टी डाली जा रही है। यह मिट्टी डिडौली थाना क्षेत्र के शिव मंदिर साटा भूट के पास खाली पड़ी जमीन से रात भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनन कर लाई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का संभाला कार्यभार सोम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का संभाला कार्यभार अमरोहा (तसीहा/ तहसील हसनपुर)- प्राथमिक विद्यालय पूठी से कार्यमुक्त होकर आए मधुर व्यवहार, स्पष्ट वक्ता एवं कुशल नेतृत्वकर्ता सोम सिंह ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने पर विद्यालय के शिक्षक साथियों ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सोम सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सोम सिंह के सहपाठी रहे रविकान्त चौहान शिक्षक ने कहा कि उनके सरल एवं मधुर व्यवहार और नेतृत्व क्षमता से विद्यालय को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उपस्थित सभी शिक्षकों ने उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। (रिपोर्ट- जावेद चौधरी).
    3
    सोम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का संभाला कार्यभार
सोम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का संभाला कार्यभार
अमरोहा (तसीहा/ तहसील हसनपुर)- प्राथमिक विद्यालय पूठी से कार्यमुक्त होकर आए मधुर व्यवहार, स्पष्ट वक्ता एवं कुशल नेतृत्वकर्ता  सोम सिंह ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तसीहा  में प्रधानाध्यापक पद का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने पर विद्यालय के शिक्षक साथियों ने उनका हार्दिक  स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सोम सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सोम सिंह के सहपाठी रहे रविकान्त चौहान शिक्षक ने कहा कि उनके सरल एवं मधुर व्यवहार और नेतृत्व क्षमता से विद्यालय को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उपस्थित सभी शिक्षकों ने उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
(रिपोर्ट- जावेद चौधरी).
    user_मौ. जावेद चौधरी
    मौ. जावेद चौधरी
    Local News Reporter हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उधार दिए 15 हजार रुपये मांगे तो कर दी हत्या, अमरोहा के मुकेश हत्याकांड का खुलासा* अमरोहा के हसनपुर में गन्ने के खेत से मिले अधजले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक मुकेश ने गांव के ही सुखवीर से उधार दिए 15 हजार रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं।* दरअसल, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत से मुकेश का अधजला शव और उसकी बाइक बरामद हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और SOG व सर्विलांस टीम की मदद से हत्याकांड का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार, मुकेश ने अपने गांव के ही रहने वाले सुखवीर को उधार दिए गए 15 हजार रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज हुई थी। पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मुकेश को शराब पिलाई और बाद में उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया और मुकेश की मोटरसाइकिल को शव के ऊपर डालकर आग लगा दी गई। मामले में हसनपुर पुलिस ने सुखवीर और ओमकार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र और प्रदीप उर्फ नन्हे के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
    3
    उधार दिए 15 हजार रुपये मांगे तो कर दी हत्या, अमरोहा के मुकेश हत्याकांड का खुलासा*
अमरोहा के हसनपुर में गन्ने के खेत से मिले अधजले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक मुकेश ने गांव के ही सुखवीर से उधार दिए 15 हजार रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं।* दरअसल, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत से मुकेश का अधजला शव और उसकी बाइक बरामद हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और SOG व सर्विलांस टीम की मदद से हत्याकांड का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार, मुकेश ने अपने गांव के ही रहने वाले सुखवीर को उधार दिए गए 15 हजार रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज हुई थी। पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मुकेश को शराब पिलाई और बाद में उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया और मुकेश की मोटरसाइकिल को शव के ऊपर डालकर आग लगा दी गई।
मामले में हसनपुर पुलिस ने सुखवीर और ओमकार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र और प्रदीप उर्फ नन्हे के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के रिठाली में सड़क हादसे के बाद पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर घायलों की मददगार बनी पुलिस सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के रिठाली में सड़क हादसे के बाद पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी-5992 की पुलिस टीम ने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं, अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों को स्ट्रेचर पर लिटाया और उन्हें अंदर तक ले जाकर भर्ती कराने में मदद की। पुलिस के इस मानवीय रवैये की लोग सराहना कर रहे हैं। मामला सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के रिठाली गांव का है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रशांत और ऋषभ बाइक से रिठाली की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने जा रही बैलगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान पीआरवी-5992 पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने हालात को देखते हुए एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय तत्काल दोनों घायलों को अपनी पीआरवी में बैठाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पीआरवी-5992 पर तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार, ललित कुमार, हेड कांस्टेबल रबेन्द्र कुमार और एलसी सोनम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तत्परता दिखाई। अस्पताल पहुंचने के बाद भी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे। उन्होंने घायल युवकों को स्ट्रेचर पर लिटाया और स्ट्रेचर को अस्पताल के अंदर तक ले जाकर भर्ती कराने में मदद की। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार शुरू किया गया। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में घायल हुए युवकों को समय पर उपचार मिलने से पुलिस की तत्परता सामने आई है। वीओ-5- सड़क हादसे के बाद अक्सर घायल मदद के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं, लेकिन रिठाली में पुलिसकर्मियों ने जिस तरह तत्काल घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया और स्ट्रेचर पर अंदर तक ले जाकर भर्ती कराया, वह पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है। बाइट- प्रशांत, घायल
    1
    सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के रिठाली में सड़क हादसे के बाद पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर
घायलों की मददगार बनी पुलिस
सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के रिठाली में सड़क हादसे के बाद पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी-5992 की पुलिस टीम ने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं, अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों को स्ट्रेचर पर लिटाया और उन्हें अंदर तक ले जाकर भर्ती कराने में मदद की। पुलिस के इस मानवीय रवैये की लोग सराहना कर रहे हैं।
मामला सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के रिठाली गांव का है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रशांत और ऋषभ बाइक से रिठाली की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने जा रही बैलगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान पीआरवी-5992 पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने हालात को देखते हुए एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय तत्काल दोनों घायलों को अपनी पीआरवी में बैठाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
पीआरवी-5992 पर तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार, ललित कुमार, हेड कांस्टेबल रबेन्द्र कुमार और एलसी सोनम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तत्परता दिखाई। अस्पताल पहुंचने के बाद भी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे। उन्होंने घायल युवकों को स्ट्रेचर पर लिटाया और स्ट्रेचर को अस्पताल के अंदर तक ले जाकर भर्ती कराने में मदद की।
बताया जा रहा है कि दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार शुरू किया गया। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में घायल हुए युवकों को समय पर उपचार मिलने से पुलिस की तत्परता सामने आई है।
वीओ-5-
सड़क हादसे के बाद अक्सर घायल मदद के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं, लेकिन रिठाली में पुलिसकर्मियों ने जिस तरह तत्काल घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया और स्ट्रेचर पर अंदर तक ले जाकर भर्ती कराया, वह पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है।
बाइट- प्रशांत, घायल
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.