logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर चौराहा चौकी पर भारी जाम की स्थिति बन गई है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे खासकर नानपारा की ओर से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 👉 जाम के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है 👉 कई जगहों पर लंबी दूरी तक गाड़ियों की लाइन देखी जा रही है 📍 स्थानीय प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया जाए।

2 hrs ago
user_Daily Taza News
Daily Taza News
Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर चौराहा चौकी पर भारी जाम की स्थिति बन गई है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे खासकर नानपारा की ओर से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 👉 जाम के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है 👉 कई जगहों पर लंबी दूरी तक गाड़ियों की लाइन देखी जा रही है 📍 स्थानीय प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर चौराहा चौकी पर भारी जाम की स्थिति बन गई है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे खासकर नानपारा की ओर से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 👉 जाम के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है 👉 कई जगहों पर लंबी दूरी तक गाड़ियों की लाइन देखी जा रही है 📍 स्थानीय प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया जाए।
    1
    बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर चौराहा चौकी पर भारी जाम की स्थिति बन गई है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे खासकर नानपारा की ओर से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
👉 जाम के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है
👉 कई जगहों पर लंबी दूरी तक गाड़ियों की लाइन देखी जा रही है
📍 स्थानीय प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया जाए।
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by रामानंद सागर
    1
    Post by रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पेट्रोल और डीज़ल की कमी से त्राहिमाम, सड़क पर वकीलों का हल्लाबोल प्रदर्शन बहराइच। जनपद मे बीते एक सप्ताह से पेट्रोल और डीज़ल को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। आलम यह है की कई पेट्रोल पम्प ईंधन न होने के कारण बन्द हो चुके हैं तो कई जगहों पर पेट्रोल और डीज़ल लेने के लिए लम्बी कतारें लगी हूई हैं। पेट्रोल और डीज़ल की कमी के कारण हो रही समस्याओं के चलते बहराइच के अधिवक्ताओं ने आज ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। दीवानी न्यायालय से निकले अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर नारेबाज़ी की और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है की डीज़ल और पेट्रोल के लिए घंटो पेट्रोल पम्पो पर लाइन लगाना पड़ रहा है जिसके चलते अधिवक्ता और वादकारी समय से कोर्ट नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसके चलते न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने आज ज़िला बार एसोसिएशन सभागार मे बैठक की और आज हड़ताल पर रहने का फैसला लिए इसके बाद सड़क पर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंच कर मांगो को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
    2
    पेट्रोल और डीज़ल की कमी से त्राहिमाम, सड़क पर वकीलों का हल्लाबोल प्रदर्शन 
बहराइच। जनपद मे बीते एक सप्ताह से पेट्रोल और डीज़ल को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। आलम यह है की कई पेट्रोल पम्प ईंधन न होने के कारण बन्द हो चुके हैं तो कई जगहों पर पेट्रोल और डीज़ल लेने के लिए लम्बी कतारें लगी हूई हैं। पेट्रोल और डीज़ल की कमी के कारण हो रही समस्याओं के चलते बहराइच के अधिवक्ताओं ने आज ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। दीवानी न्यायालय से निकले अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर नारेबाज़ी की और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है की डीज़ल और पेट्रोल के लिए घंटो पेट्रोल पम्पो पर लाइन लगाना पड़ रहा है जिसके चलते अधिवक्ता और वादकारी समय से कोर्ट नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसके चलते न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने आज ज़िला बार एसोसिएशन सभागार मे बैठक की और आज हड़ताल पर रहने का फैसला लिए इसके बाद सड़क पर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंच कर मांगो को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।
    1
    सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल
बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।
    user_पत्रकार श्रियांक शर्मा
    पत्रकार श्रियांक शर्मा
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच- गेंदघर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच की छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को जनसंपर्क रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली का उद्देश्य कक्षा 9 में अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करना व बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना तथा अभिभावकों को इसके प्रति सचेत करना रहा। रैली के दौरान छात्राओं ने पढ़ी-लिखी नारी घर-घर की उजियारी, हर बच्चे को पढ़ाएंगे शिक्षा अधिकार हमारा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे प्रमुख नारे लगाए। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर गुलाम अलीपुरा आदि वार्डों से विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। अभिभावकों ने जगह-जगह रैली का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य मधु यादव (पी०ई०एस०) ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना हैं।सभी लोगों के सहयोग के बिना या लक्ष्य संभव नहीं हैं।प्रवक्ता प्रतिमा कुमारी ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।विद्यालय से बाहर बच्चों का चिंन्हांकन कर उनका नामांकन कराया जा रहा हैं।तथा शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाएं यूनिफॉर्म, बैग, मध्याह्न भोजन, निशुल्क पुस्तके, एक्सपोजर विजिट आउट ऑफ स्टेट, व्यूटी वेलनेस कोर्स,5 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली छात्राओं को 6000 रूपये प्रतिवर्ष छात्राओं को धनराशि व सनेटरी पैड हेतु 300 रुपये छात्राओं के खाते में आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।इस अवसर पर राबिया अंसारी, कीर्ति गोस्वामी, ममता यादव सहित शिक्षक गण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
    2
    बहराइच- गेंदघर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर  कालेज बहराइच की छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को जनसंपर्क रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली का उद्देश्य कक्षा 9 में अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करना व बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना तथा अभिभावकों को इसके प्रति सचेत करना रहा। रैली के दौरान छात्राओं ने पढ़ी-लिखी नारी घर-घर की उजियारी, हर बच्चे को पढ़ाएंगे शिक्षा अधिकार हमारा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे प्रमुख नारे लगाए। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर गुलाम अलीपुरा आदि वार्डों से विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। अभिभावकों ने जगह-जगह रैली का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य मधु यादव (पी०ई०एस०) ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना हैं।सभी लोगों के सहयोग के बिना या लक्ष्य संभव नहीं हैं।प्रवक्ता प्रतिमा कुमारी ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।विद्यालय से बाहर बच्चों का चिंन्हांकन कर उनका नामांकन कराया जा रहा हैं।तथा शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाएं यूनिफॉर्म, बैग, मध्याह्न भोजन, निशुल्क पुस्तके, एक्सपोजर विजिट आउट ऑफ स्टेट, व्यूटी वेलनेस कोर्स,5 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली छात्राओं को 6000 रूपये प्रतिवर्ष छात्राओं को धनराशि व सनेटरी पैड हेतु 300 रुपये छात्राओं के खाते में आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।इस अवसर पर राबिया अंसारी, कीर्ति गोस्वामी, ममता यादव सहित शिक्षक गण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संवाददाता रवि रावत बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सुंदर नगर हेतमापुर निवासी दिनेश (55) अपने भाई राम सुचित (50), जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर के रहने वाले हैं, के साथ एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। दशरथपुर गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों भाई सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क किनारे पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. हिमांशु ने बताया कि दिनेश के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें अत्यधिक रक्तस्राव और कई फ्रैक्चर शामिल हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राम सुचित को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।
    1
    संवाददाता रवि रावत 
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सुंदर नगर हेतमापुर निवासी दिनेश (55) अपने भाई राम सुचित (50), जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर के रहने वाले हैं, के साथ एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। दशरथपुर गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण दोनों भाई सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क किनारे पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के पहुंचने के बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. हिमांशु ने बताया कि दिनेश के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें अत्यधिक रक्तस्राव और कई फ्रैक्चर शामिल हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
राम सुचित को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ashok Kumar
    9
    Post by Ashok Kumar
    user_Ashok Kumar
    Ashok Kumar
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है। घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। 👉 जानकारी के अनुसार, कुछ दबंगों ने जबरन घर में घुसकर लोगों के साथ मारपीट की 👉 घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है 👉 स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई 📍 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है। घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।
👉 जानकारी के अनुसार, कुछ दबंगों ने जबरन घर में घुसकर लोगों के साथ मारपीट की
👉 घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है
👉 स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई
📍 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.