पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर एसएसपी एवं एएसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, मंदिरों का निरीक्षण। एटा में महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी (CO) नगर कीर्तिका सिंह ने थाना बागवाला क्षेत्र के परसौन शिव मंदिर और कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, यातायात संचालन, सतत पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि भक्तों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मिल सके।
पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर एसएसपी एवं एएसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, मंदिरों का निरीक्षण। एटा में महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी (CO) नगर कीर्तिका सिंह ने थाना बागवाला क्षेत्र के परसौन शिव मंदिर और कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, यातायात संचालन, सतत पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि भक्तों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मिल सके।
- पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर एसएसपी एवं एएसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, मंदिरों का निरीक्षण। एटा में महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी (CO) नगर कीर्तिका सिंह ने थाना बागवाला क्षेत्र के परसौन शिव मंदिर और कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, यातायात संचालन, सतत पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि भक्तों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मिल सके।1
- जिला बुलंदशहर के डिबाई के गांव चौगानपुर में कुएं में गिरने से नीलगाय को लगी गंभीर चोट कुएं से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही तोड़ा दम1
- सिकंदरा राव। थाना क्षेत्र के मंडी समिति के निकट शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को एक वेगनार कार अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंडी समिति के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वेगनार कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। इस हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा फरार वाहन की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।3
- सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के बिजली घर के निकट एक सड़क हादसा हो गया, दो बाइक ससवारो को मैक्स पिक,अप ने टक्कर मारी दी, और मैक्स पिकअप का चालक मैक्स को भगा ले जाने में सफल रहा जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15 फरवरी को हुमेंरा गेस्ट हाउस में एक तिलक समारोह का आयोजन हो रहा था जहां गुलशन पुत्र राजकुमार, उम्र 25 साल निवासी टोली और उसका दूसरा साथी आकाश पुत्र महाराज सिंह उम्र 26 निवासी दामादपुरा नई कॉलोनी जो की मोटरसाइकिल से तिलक समारोह से निकलकर अपने घर के लिए दही लेने जा रहे थे बताया जाता है कि जैसे ही वह दोनों बाइक सवार कासगंज रोड स्थित बिजली घर के निकट पहुंचे तो कासगंज की ओर से आ रही एक मैक्स लोडर में उनको टक्कर मार दी, टक्कर के बाद दोनों युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए, यह मंजर देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल दोनों घायलों को ई रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया है3
- बिग ब्रैकिंग टूण्डला जनपद फ़िरोज़ाबाद से जहाँ अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश व उप निरीक्षक रेलवे प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक महोदय रेलवे विभाग आगरा अनिल कुमार झा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय इटावा रेलवे के कुशल पर्यवेक्षक थाना अध्यक्ष मोनू कुमार आर्या के मार्गदर्शन के नेतृत्व में अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे घर पकड़ अभियान के तहत थाना जीआरपी टूंडला पुलिस आरपीएफ/सी आई बी की संयुक्त टीम द्वारा कल 14.2.26 को गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर तीन नफर अभियुक्तिकरण को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है जिसमें पहले अभियुक्त का नाम अर्जुन पुत्र रामशरन सिंह यादव निवासी ग्राम हिमायूँपुर इंटर कॉलेज के पास दादू नगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है इसमें दूसरे अभियुक्त का नाम सुबोध कुमार पुत्र भारत सिंह मूल निवासी ग्राम नगला बरी थाना बरहन आगरा हाल नि ° मनु राठौर के किराए के मकान गली नंबर 02,हिमांयुपुर सब्जी मंडी के पास थाना दक्षिण फ़िरोज़ाबाद उम्र 42 वर्ष है तीसरें अभियुक्त का नाम है विकास पुत्र रतेंद्र ग्राम गदाई थाना जलेसर एटा जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है इन तीनों अभियुक्तों को प्लेटफार्म नंबर 3 व 4 से गिरफ्तार किया गया है | इनके पास से तीन अदद अंगूठी पीली धातु एक अदद मंगलसूत्र एक जोड़ी कान के झाले, एक जोड़ी कान के बुन्दे एक अदद चैन सभी पीली धातु तथा 31640₹ बरामद हुए है | आगे क़ी विधिक कार्यवाही क़ी जा रही है | Updated News-15/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत क़ी व्यरों रिपोर्ट1
- राजघाट से कांवड़ लेकर हाथरस आ रहे कांवड़ियों के एक जत्थे के साथ तेज रफ्तार बाइक चालक की वजह से अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के मई गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया, इस हादसे हाथरस के मुरसान निवासी 27 वर्षीय अजय की दर्दनाक मौत हो गई।1
- आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में होली वाले चौराहे के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 7:45 बजे अचानक सड़क धंसने से एक ट्रैक्टर गहरे गड्ढे में फंस गया। ट्रैक्टर के धंसते ही चालक जोरदार झटके से हवा में उछल गया और गिरते समय ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आ गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया और किसी तरह खुद को सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि गड्ढे में फंसने की वजह से ट्रैक्टर पलटने से बच गया, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा और सड़क की हालत को लेकर नाराज़गी भी देखने को मिली। प्रशासन से क्षेत्र में सड़क की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा इंतज़ाम मजबूत करने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- सिकंदराराऊ। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को नगर में भव्य शिव-शक्ति संकीर्तन शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में “हर-हर महादेव” व “बोल बम” के जयकारे गूंजते रहे। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में आठ से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें भगवान महाकाल, नंदी बाबा और मां काली की सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। सुबह 11 बजे गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज स्थित शिवालय से यात्रा प्रारंभ हुई। आगे-आगे बैंडबाजा धार्मिक धुनें बजा रहा था, वहीं जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही थी। 12 से अधिक घोड़ों पर सवार बच्चे हाथों में ॐ लिखी पताका लिए चल रहे थे। छह से अधिक वाहनों पर लगे डीजे साउंड के पीछे सैकड़ों युवक नृत्य करते हुए चल रहे थे। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा चाय, शरबत व स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा गौसगंज, नौरंगाबाद, जीटी रोड, सब्जी मंडी, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, नयागंज, पंत चौराहा, नगला शीसगर, बरहसैनी, ब्रह्मानपुरी व पुराने डाकखाने से होती हुई जीएस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। करीब चार घंटे तक चले आयोजन से पूरा नगर शिवमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना व कोतवाल शिवकुमार शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व स्वयंसेवक संगठनों का विशेष सहयोग रहा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस यात्रा ने श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया।4