logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदरा राव में मंडी समिति के पास सड़क हादसा, वेगनार कार क्षतिग्रस्त सिकंदरा राव। थाना क्षेत्र के मंडी समिति के निकट शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को एक वेगनार कार अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंडी समिति के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वेगनार कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। इस हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा फरार वाहन की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_JIMMY VARSHNEY
JIMMY VARSHNEY
पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सिकंदरा राव में मंडी समिति के पास सड़क हादसा, वेगनार कार क्षतिग्रस्त सिकंदरा राव। थाना क्षेत्र के मंडी समिति के निकट शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को एक वेगनार कार अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंडी समिति के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर

मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वेगनार कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। इस हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें

आई हैं। पुलिस द्वारा फरार वाहन की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा राव। थाना क्षेत्र के मंडी समिति के निकट शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को एक वेगनार कार अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंडी समिति के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वेगनार कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। इस हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा फरार वाहन की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    3
    सिकंदरा राव। थाना क्षेत्र के मंडी समिति के निकट शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को एक वेगनार कार अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंडी समिति के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वेगनार कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
इस हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के बिजली घर के निकट एक सड़क हादसा हो गया, दो बाइक ससवारो को मैक्स पिक,अप ने टक्कर मारी दी, और मैक्स पिकअप का चालक मैक्स को भगा ले जाने में सफल रहा जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15 फरवरी को हुमेंरा गेस्ट हाउस में एक तिलक समारोह का आयोजन हो रहा था जहां गुलशन पुत्र राजकुमार, उम्र 25 साल निवासी टोली और उसका दूसरा साथी आकाश पुत्र महाराज सिंह उम्र 26 निवासी दामादपुरा नई कॉलोनी जो की मोटरसाइकिल से तिलक समारोह से निकलकर अपने घर के लिए दही लेने जा रहे थे बताया जाता है कि जैसे ही वह दोनों बाइक सवार कासगंज रोड स्थित बिजली घर के निकट पहुंचे तो कासगंज की ओर से आ रही एक मैक्स लोडर में उनको टक्कर मार दी, टक्कर के बाद दोनों युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए, यह मंजर देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल दोनों घायलों को ई रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया है
    3
    सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के बिजली घर के निकट एक सड़क हादसा हो गया, दो बाइक ससवारो को मैक्स पिक,अप ने टक्कर मारी दी, और मैक्स पिकअप का चालक मैक्स को भगा ले जाने में सफल रहा
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15 फरवरी को हुमेंरा गेस्ट हाउस में एक तिलक समारोह का आयोजन हो रहा था जहां गुलशन पुत्र राजकुमार, उम्र 25 साल निवासी टोली और उसका दूसरा साथी आकाश पुत्र महाराज सिंह उम्र 26 निवासी दामादपुरा नई कॉलोनी जो की मोटरसाइकिल से तिलक समारोह से निकलकर अपने घर के लिए दही लेने जा रहे थे बताया जाता है कि जैसे ही वह दोनों बाइक सवार कासगंज रोड स्थित बिजली घर के निकट पहुंचे तो कासगंज की ओर से आ रही एक मैक्स लोडर में उनको टक्कर मार दी, टक्कर के बाद दोनों युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए, यह मंजर देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल दोनों घायलों को ई रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया है
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Ajay Kumar
    1
    Ajay Kumar
    user_Ajay Kumar 💞
    Ajay Kumar 💞
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर एसएसपी एवं एएसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, मंदिरों का निरीक्षण। एटा में महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी (CO) नगर कीर्तिका सिंह ने थाना बागवाला क्षेत्र के परसौन शिव मंदिर और कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, यातायात संचालन, सतत पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि भक्तों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मिल सके।
    1
    पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर एसएसपी एवं एएसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, मंदिरों का निरीक्षण। 
एटा में महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी (CO) नगर कीर्तिका सिंह ने थाना बागवाला क्षेत्र के परसौन शिव मंदिर और कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, यातायात संचालन, सतत पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि भक्तों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मिल सके।
    user_जुर्म का पर्दाफाश
    जुर्म का पर्दाफाश
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सासनी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के प्राचीन विलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का भारी तांता लगा रहा। भक्ति और श्रद्धा के अटूट संगम के बीच पूरा मंदिर परिसर भोले बाबा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। गांव और दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महादेव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि यह मंदिर काफी वर्ष पुराना है, जिसके प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था जुड़ी है। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शिवलिंग पर भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, फल और फूल अर्पित कर शिव परिवार की प्रतिमाओं का भव्य अभिषेक किया। मंदिर परिसर में भक्ति का आलम यह था कि डीजे पर बज रहे भजनों की मस्ती में श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खीर और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण करने के लिए भी काफी उत्साह दिखा। इसी कड़ी में सासनी में जेहर चढ़ाने की अनूठी परंपरा का भी उत्साह पूर्वक निर्वहन किया गया। नवविवाहितों और पुत्र रत्न की प्राप्ति वाली महिलाओं ने अपने परिवार व आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ मिलकर बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से जेहर चढ़ाई। सासनी की सड़कों पर मंगल गीतों के स्वर और बैंड-बाजों की धुनों ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया। मंदिर की भव्य सजावट और भगवान भोलेनाथ के मनमोहक श्रृंगार की अविरल छटा देखते ही बन रही थी, जिसके दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे।
    4
    सासनी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के प्राचीन विलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का भारी तांता लगा रहा। भक्ति और श्रद्धा के अटूट संगम के बीच पूरा मंदिर परिसर भोले बाबा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। गांव और दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महादेव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि यह मंदिर काफी वर्ष पुराना है, जिसके प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था जुड़ी है।
पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शिवलिंग पर भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, फल और फूल अर्पित कर शिव परिवार की प्रतिमाओं का भव्य अभिषेक किया। मंदिर परिसर में भक्ति का आलम यह था कि डीजे पर बज रहे भजनों की मस्ती में श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खीर और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण करने के लिए भी काफी उत्साह दिखा।
इसी कड़ी में सासनी में जेहर चढ़ाने की अनूठी परंपरा का भी उत्साह पूर्वक निर्वहन किया गया। नवविवाहितों और पुत्र रत्न की प्राप्ति वाली महिलाओं ने अपने परिवार व आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ मिलकर बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से जेहर चढ़ाई। सासनी की सड़कों पर मंगल गीतों के स्वर और बैंड-बाजों की धुनों ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया। मंदिर की भव्य सजावट और भगवान भोलेनाथ के मनमोहक श्रृंगार की अविरल छटा देखते ही बन रही थी, जिसके दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिला बुलंदशहर के डिबाई के गांव चौगानपुर में कुएं में गिरने से नीलगाय को लगी गंभीर चोट कुएं से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही तोड़ा दम
    1
    जिला बुलंदशहर के डिबाई के गांव चौगानपुर में कुएं में गिरने से नीलगाय को लगी गंभीर चोट कुएं से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही तोड़ा दम
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गौ रक्षक दल के हिंदूवादी नेता को भेजा जेल
    1
    गौ रक्षक दल के हिंदूवादी नेता को भेजा जेल
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिकंदराराऊ। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को नगर में भव्य शिव-शक्ति संकीर्तन शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में “हर-हर महादेव” व “बोल बम” के जयकारे गूंजते रहे। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में आठ से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें भगवान महाकाल, नंदी बाबा और मां काली की सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। सुबह 11 बजे गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज स्थित शिवालय से यात्रा प्रारंभ हुई। आगे-आगे बैंडबाजा धार्मिक धुनें बजा रहा था, वहीं जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही थी। 12 से अधिक घोड़ों पर सवार बच्चे हाथों में ॐ लिखी पताका लिए चल रहे थे। छह से अधिक वाहनों पर लगे डीजे साउंड के पीछे सैकड़ों युवक नृत्य करते हुए चल रहे थे। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा चाय, शरबत व स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा गौसगंज, नौरंगाबाद, जीटी रोड, सब्जी मंडी, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, नयागंज, पंत चौराहा, नगला शीसगर, बरहसैनी, ब्रह्मानपुरी व पुराने डाकखाने से होती हुई जीएस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। करीब चार घंटे तक चले आयोजन से पूरा नगर शिवमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना व कोतवाल शिवकुमार शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व स्वयंसेवक संगठनों का विशेष सहयोग रहा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस यात्रा ने श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया।
    4
    सिकंदराराऊ। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को नगर में भव्य शिव-शक्ति संकीर्तन शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में “हर-हर महादेव” व “बोल बम” के जयकारे गूंजते रहे। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में आठ से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें भगवान महाकाल, नंदी बाबा और मां काली की सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।
सुबह 11 बजे गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज स्थित शिवालय से यात्रा प्रारंभ हुई। आगे-आगे बैंडबाजा धार्मिक धुनें बजा रहा था, वहीं जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही थी। 12 से अधिक घोड़ों पर सवार बच्चे हाथों में ॐ लिखी पताका लिए चल रहे थे। छह से अधिक वाहनों पर लगे डीजे साउंड के पीछे सैकड़ों युवक नृत्य करते हुए चल रहे थे। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा चाय, शरबत व स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
शोभायात्रा गौसगंज, नौरंगाबाद, जीटी रोड, सब्जी मंडी, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, नयागंज, पंत चौराहा, नगला शीसगर, बरहसैनी, ब्रह्मानपुरी व पुराने डाकखाने से होती हुई जीएस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। करीब चार घंटे तक चले आयोजन से पूरा नगर शिवमय हो गया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना व कोतवाल शिवकुमार शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व स्वयंसेवक संगठनों का विशेष सहयोग रहा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस यात्रा ने श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.