जिले के समाज सेवियों का भोपाल में हुआ सम्मान, प्रयासम फाउंडेशन एवं दीपक नें किया ज़िले को गौरवान्वित उमरिया।// विश्व रेडक्रॉस दिवस (08 मई 2026) के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उमरिया जिले के समाजसेवी व्यक्तित्वों एवं सामाजिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्यों के लिए माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे जिले में गौरव एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा भोपाल द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में प्रदेशभर से उन समाजसेवियों एवं संस्थाओं का चयन किया गया जिन्होंने स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, सामाजिक जागरूकता एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसी क्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा उमरिया द्वारा जिले के उत्कृष्ट समाजसेवियों एवं संस्थाओं के नाम राज्य शाखा को प्रस्तावित किए गए थे, जिनका चयन राज्य स्तरीय सम्मान हेतु किया गया। भोपाल स्थित समारोह में माननीय राज्यपाल महोदय के करकमलों से जिले के वरिष्ठ समाजसेवी श्री दीपक अग्रवाल जी को सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री अग्रवाल द्वारा जिले में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, रक्तदान जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती रही है। समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिले की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था “प्रयासम फाउंडेशन” को भी समाज एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी एवं सचिव श्री राकेश सोनी जी के नेतृत्व में संस्था द्वारा जिले में निरंतर सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा अब तक जिले में हज़ारों वृक्षों का रोपण एवं संरक्षण किया जा चुका है। संस्था केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर पौधों को जीवित एवं सुरक्षित रखने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त स्थानीय नदियों एवं जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी संस्था की सक्रिय सहभागिता रही है। संस्था द्वारा किए जा रहे इन कार्यों को प्रदेश स्तर पर विशेष सराहना प्राप्त हुई। भोपाल में आयोजित इस सम्मान समारोह में उमरिया जिले की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है। जिले के समाजसेवियों एवं संस्थाओं को महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया जाना पूरे जिले के लिए सम्मान एवं प्रेरणा का विषय बन गया है। इससे सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं एवं संगठनों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त होगी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा मध्य प्रदेश जूनियर रेड क्रॉस के अध्यक्ष मान सिंह एवं उमरिया जिला रेडक्रॉस की अध्यक्ष राखी सहाय सचिव राकेश शर्मा सभापति अखिलेश त्रिपाठी सहित समस्त पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त करने वाले सभी समाजसेवियों एवं संस्थाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा करना है और जिले के समाजसेवी इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए निरंतर समाजहित में कार्य कर रहे हैं। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत जिलो में स्वास्थ्य, स्वच्छता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज सेवा केवल दायित्व नहीं बल्कि मानवता के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। ऐसे में जो व्यक्ति एवं संस्थाएं निस्वार्थ भाव से समाज एवं जरूरतमंदों की सेवा में लगी हुई हैं, वे वास्तव में समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह संदेश दिया गया कि “मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर समाजहित एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस शाखा मध्य प्रदेश के चेयरमैन श्याम सिंह कुमरे वाईस चेयरमैन मनीष रावल महासचिव रामेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष दीपेश मेहता जूनियर रेडक्रॉस के अध्यक्ष मान सिंह रेड क्रॉस मध्य प्रदेश के प्रबंध समिति के समस्त सदस्यगण सहित गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे

- ग्रामीणों के साहस से बड़ा हादसा टला,भालू के हमले में महिला घायल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र में रविवार सुबह ग्रामीणों की बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान भालू के अचानक हमले का शिकार हुई महिला की जान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर बचा ली।जानकारी के अनुसार ग्राम गौरैया निवासी मीरा सिंह पिता गजराज सिंह अपने परिवार एवं अन्य ग्रामीणों के साथ सुबह करीब 8 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं।यह घटना गौरैया बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ-160 की बताई जा रही है।इसी दौरान जंगल में विचरण कर रहे भालू ने अचानक मीरा सिंह पर हमला कर दिया और उनके दाहिने पैर में दांत गड़ा दिए।हमले के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घबराने के बजाय साहस का परिचय दिया।ग्रामीणों ने तेज आवाज और शोर मचाकर भालू को वहां से खदेड़ दिया,जिससे महिला की जान बच सकी।घटना के बाद जानकारी उपरांत वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां महिला उपचारार्थ है।फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग ने अपील की है कि तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए लोग समूह में ही जंगल जाएं तथा सुबह 8 बजे के बाद ही जंगल में प्रवेश करें।बीटीआर क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने घटना को दुखद बताया,और कहा कि क्षेत्र में मानव-वन्यप्राणी संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानीबढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।1
- नल-जल योजना बनी भ्रष्टाचार का कुआं करोड़ों डकार गए अफसर-ठेकेदार पीने के पानी को मोहताज ग्रामीण उमरिया// केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल से जल योजना उमरिया जिले में भ्रष्टाचार कमीशनखोरी और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पाली एवं करकेली विकासखंड के दर्जनों गांवों में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि गांवों में खड़ी विशाल पानी टंकियां अब विकास नहीं बल्कि सरकारी भ्रष्टाचार की मूक गवाही बन चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की सांठगांठ ने पूरी योजना को खोखला कर दिया। कहीं घटिया पाइपलाइन डालकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया तो कहीं बोरवेल खुदाई में ऐसा खेल खेला गया कि कुछ ही महीनों में बोर जवाब दे गए। कई गांवों में पर्याप्त पानी तक नहीं निकला लेकिन कागजों में योजनाएं पूर्ण दिखाकर करोड़ों का भुगतान निकाल लिया गया। पाली विकासखंड के बेली मलियागुड़ा कुरकुचा ममान मलहदू सास चिनकी गढ़रोला सहित कई गांवों और करकेली विकासखंड के पोड़ी कल्दा मछेहा टकटई जैसे गांवों में नल-जल योजना पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। कहीं पाइपलाइन फूट रही है कहीं मोटर बंद पड़ी है तो कहीं महीनों से एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदारों ने महज कुछ दिन पानी सप्लाई चालू रखकर योजनाओं को पंचायतों के गले मढ़ दिया और बाद में नौ-दो ग्यारह हो गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शासन ने गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की स्पष्ट गाइडलाइन तय कर रखी थी तो आखिर घटिया पाइप और निम्नस्तरीय निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किसके संरक्षण में हुआ? क्या बिना विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के करोड़ों रुपये की यह बंदरबांट संभव थी? गांवों में आज भी महिलाएं और बच्चे हैंडपंपों एवं कुओं के सहारे जीवन गुजारने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में जलसंकट विकराल रूप ले चुका है लेकिन जिम्मेदार अफसरों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। जनता का आरोप है कि फाइलों में हर घर जल पहुंच चुका है जबकि धरातल पर हर घर संकट की तस्वीर दिखाई दे रही है। मीडिया द्वारा मामले को लेकर जिले के पालक मंत्री से सवाल पूछे गए तो उन्होंने जांच का रटा-रटाया आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हो जाए तो करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा होना तय है। अब निगाहें जिले की संवेदनशील कलेक्टर पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या जनता की प्यास पर राजनीति और भ्रष्टाचार भारी पड़ेगा या फिर लापरवाह अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर ऐसा हंटर चलेगा कि भविष्य में सरकारी योजनाओं को लूट का जरिया बनाने वालों की नींद उड़ जाए।1
- एक सोशल मीडिया पोस्ट में मध्य प्रदेश में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 'थलापति' जैसा नेतृत्व होने की इच्छा व्यक्त की गई है। यूज़र ने पूछा कि कितने लोग इस विचार से सहमत हैं।1
- तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला-साहस और सूझबूझ से खूंखार वन्य प्राणी को के कर बहादुर लड़की ने बचाई जान। 💥*ग्रामीणों के साहस से बड़ा हादसा टला,भालू के हमले में महिला घायल* बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र में रविवार सुबह ग्रामीणों की बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान भालू के अचानक हमले का शिकार हुई महिला की जान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर बचा ली।जानकारी के अनुसार ग्राम गौरैया निवासी मीरा सिंह पिता गजराज सिंह अपने परिवार एवं अन्य ग्रामीणों के साथ सुबह करीब 8 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं।यह घटना गौरैया बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ-160 की बताई जा रही है।इसी दौरान जंगल में विचरण कर रहे भालू ने अचानक मीरा सिंह पर हमला कर दिया और उनके दाहिने पैर में दांत गड़ा दिए।हमले के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घबराने के बजाय साहस का परिचय दिया।ग्रामीणों ने तेज आवाज और शोर मचाकर भालू को वहां से खदेड़ दिया,जिससे महिला की जान बच सकी।घटना के बाद जानकारी उपरांत वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां महिला उपचारार्थ है।फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग ने अपील की है कि तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए लोग समूह में ही जंगल जाएं तथा सुबह 8 बजे के बाद ही जंगल में प्रवेश करें।बीटीआर क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने घटना को दुखद बताया,और कहा कि क्षेत्र में मानव-वन्यप्राणी संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।1
- मलमाथर गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला, बकाया वसूली के दौरान हंगामा का वीडियो वायरल... गोहपारू क्षेत्र के मलमाथर गांव में बकाया बिजली बिल की वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गोहपारू जेई भी मौके पर मौजूद थे। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं पर कई वर्षों से बिजली बिल बकाया था। विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जब बिल जमा नहीं किया गया, तब अधिकारियों के निर्देश पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने टीम गांव पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान उपभोक्ताओं ने, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ते-बढ़ते कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले के बाद विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।2
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- शहडोल-बुढार मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।1
- मानपुर (उमरिया) के वार्ड-6 में पिछले 15 दिनों से कीड़ेयुक्त और मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। शिकायतों और निरीक्षण के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। नगरवासियों ने जल्द समाधान न होने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।1