Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली चहनिया बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण होगे अशोक सिंह मेजर अरूण सिंह, धनन्जय सिंह,
Ajay Singh
चंदौली चहनिया बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण होगे अशोक सिंह मेजर अरूण सिंह, धनन्जय सिंह,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चंदौली चहनिया बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण होगे अशोक सिंह मेजर अरूण सिंह, धनन्जय सिंह,1
- सकलडीहा संपूर्ण समाधान दिवस में छाए भूमि विवाद, खबर के लिए ऑल इंडिया न्यूज़ 24 धन्यवाद एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा- जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मौके पर जाकर करें निष्पक्ष जांचसकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद और राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। जमीन पर कब्जा, पैमाइश, रास्ते और बंटवारे समेत विभिन्न मामलों को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। भूमि विवाद से जुड़े मामलों की संख्या अधिक होने पर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद निष्पक्ष तरीके से मामले का निस्तारण किया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार तहसील और संबंधित कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे शिकायतों को गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। विशेषकर राजस्व से जुड़े मामलों में जांच के दौरान अभिलेखों के साथ-साथ मौके की स्थिति का भी सत्यापन किया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें भी पहुंचीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव थी, उनमें मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर निस्तारण कराया गया। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता न हो। शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना ही निस्तारण की सफलता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निगरानी करते हुए समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार सकलडीहा, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सकलडीहा विजय कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी धानापुर राकेश कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी चहनिया, खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा के प्रतिनिधि, खंड शिक्षा अधिकारी धानापुर, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा सहित तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।, हमारी खबर अच्छा लगे तो सब्सक्राइब करें लाइक करें और शेयर करें फालो करें ऑल इंडिया न्यूज़ 24 के लिए धन्यवाद1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में वरुणा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में वरुणा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में वरुणा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी के सलारपुर सहित गंगा एवं वरुणा नदियों के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की।2
- डबल इंजन सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ - CM योगी ने कहा,बलिया,फर्रुखाबाद, वाराणसी का किया दौरा, आज चित्रकूट जाएंगे न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ/वाराणसी:प्रदेश में अति वृष्टि के कारण कई जनपदों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। CM योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार इस चुनौती का पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ मुकाबला कर रही है। मैं स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहा हूँ। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री भी प्रभावित परिवारों से मिल रहे हैं और राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।CM योगी ने बताया कि उन्होंने बलिया,फर्रुखाबाद और वाराणसी का दौरा किया है और आज वे चित्रकूट जा रहे हैं। उन्होंने कहा,हमारी सरकार के लिए जनसेवा केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं,अपितु जनता के सुख-दुख के साथ खड़ा रहने का भाव है। मैं हर बाढ़ पीड़ित को आश्वस्त करता हूँ कि आपदा की इस घड़ी में वे अकेले नहीं, डबल इंजन की सरकार उनके साथ है। हर जीवन की सुरक्षा, हर परिवार तक राहत और हर प्रभावित व्यक्ति का सम्मान यही हमारा संकल्प है।1
- वाराणसी में सरसुंदर लाल चिकित्सालय है यानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सालय परिषद में कार्डियोलॉजी विभाग में सेवा दे चुके पद्मश्री टी के लहरी के साथ मारपीट की घटना का खंडन करते हुए वाराणसी के बीएचयू प्रशासन ने जारी की वीडियो बताया ऐसा कुछ भी नहीं हुआ कुछ मीडिया प्लेटफार्म और समाचार पत्रों में प्रकाशित पद्मश्री डॉ टी के लहरी जी के साथ सर सुन्दर लाल अस्पताल में कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की ख़बर के सन्दर्भ में स्पष्ट किया जाता है कि प्रो. लहरी के साथ कथित दुर्व्यवहार के बारे में बीएचयू के कुलपति, आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक को ई-मेल प्राप्त हुआ था। चिकित्सा अधीक्षक, सर सुन्दरलाल चिकित्सालय, ने डॉ टी के लहरी के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट और दुर्व्यवहार को तथ्यहीन बताया है। ईमेल प्राप्ति के पश्चात आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ लहरी से मिलने वार्ड पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक, सर सुन्दरलाल चिकित्सालय, द्वारा दिनांक तीन सितम्बर को ह्रदय रोग, सामान्य मेडिसिन, मनोचिकित्सा, वृद्धावस्था रोग, न्यूरोलोजी, क्रिटिकल केयर और, टीबी और छाती रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों से डॉ लहरी की स्वास्थ्य जांच का आदेश जारी किया गया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार डॉ लहरी ह्रदय रोग, टीबी जैसी शारीरिक बिमारियों सहित बुजुर्ग अवस्था के चलते सिनाइल डिमेंशिया और व्यवहार परिवर्तन जैसी मानसिक बिमारियों से ग्रसित हैं। उम्र जनित शारीरिक और मानसिक बिमारियों के चलते डॉ लहरी अपने उपचार और नित्यकर्म तथा साफ-सफाई को लेकर भी आनाकानी करते रहते हैं। डॉ लहरी 27 जनवरी, 2026 से छाती की कुछ समस्याओं को लेकर सर सुन्दर लाल अस्पताल में भर्ती हुए थे उसके बाद से अस्पताल के चिकित्साधिकारी और कर्मचारी निरंतर उनका ध्यान रख रहे हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। बीएचयू प्रशासन ने डॉ. लहरी के परिजनों से भी उनके स्वास्थ्य को लेकर संपर्क करने की कोशिश की, किन्तु कोई भी परिजन उनकी देखभाल हेतु अभी तक नहीं आया है। बीएचयू प्रशासन प्रो. लहरी के स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक गंभीर है और इसीलिए उन्हें विशेष चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक, प्रो. लहरी के स्वास्थ्य की निरंतर जानकारी ले रहे हैं और इसी क्रम में उन्होंने आज भी वार्ड में जाकर प्रो. लहरी से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।3
- तेज रफ्तार वाहन घर में घुसा, सो रहे दंपती घायल,,,,,,,,,,, जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। सराय रसूलपुर गांव में रविवार की रात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। हादसे में बरामदे में सो रहे 65 वर्षीय ओहाबुद्दीन और उनकी 63 वर्षीय पत्नी शकीला बेगम घायल हो गईं। टक्कर से घर का बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया और पंखा, साइकिल, चारपाई समेत गृहस्थी का सामान टूट गया। परिजनों के मुताबिक, धानापुर मुख्य मार्ग की ओर से आ रहा वाहन तेज बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। टक्कर से घर की पटिया और ईंटें दंपती के ऊपर गिर गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व एक अन्य व्यक्ति को कब्जे में लेकर मोहरगंज चौकी पहुंचाया। घायल दंपती को परिजनों ने चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। परिजनों के अनुसार ओहाबुद्दीन के सिर, हाथ और कमर में, जबकि शकीला बेगम के पैर और कमर में चोट आई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- वाराणसी के पुलिस लाइन मे कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भव्य आयोजन वाराणसी मे कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही पुलिस लाइन मे भव्य आयोजन किया गया। कमिश्नर मोहित अग्रवाल जी ने दीप जला आरती कर महोत्सव की शुरुआत किया। Varanasi Breking News1
- चंदौली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बोरिंग मिस्त्री की दर्दनाक मौत...1