हिमाचल में एंट्री टैक्स को लेकर विवाद के बीच CM सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट की स्थिति विरोध करना सही नहीं, पंजाब CM से करूंगा बात- सुक्खू CM ने बीजेपी को बताया- गुटों में बंटा हुआ दल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक दल पर पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में गहरी गुटबाज़ी है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि विधानसभा में रणधीर शर्मा का गुट नियम- 67 के तहत चर्चा की मांग कर रहा था. उन्होंने कहा कि भाजपा जो बात कर रही है, वह सही नहीं है. सरकार ने यह नोटिफिकेशन इसलिए जारी की है, ताकि DC अपने स्तर पर रोस्टर में बदलाव कर सके, जहां इसकी ज़रूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 31 मई से पहले चुनाव संपन्न करवाएगी. वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट की. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बढ़ाए गए टैक्स को लेकर कहा कि सरकार ने कोई ग़लत काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि दो श्रेणी की गाड़ियों को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है. सरकार ने पांच सीटर गाड़ी का एंट्री टैक्स से 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपए किया है, जबकि छह सीटर का टैक्स 130 रुपए से घटाकर 100 रुपए किया गया है. अन्य श्रेणियों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है. उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बात करेंगे. पंजाब और हरियाणा हमारे भाई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉर्डर पर विरोध करना सही नहीं है. NHAI के नियमों के तहत दोनों कैटेगरी पर सामान टोल लिया जाता है. ऐसे में टेक्निकल हिंच के चलते राज्य सरकार ने दोनों श्रेणियां को एक कर दिया है. वहीं, राज्य के कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से पूर्व मुख्य सचिवों पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों अधिकारियों को उनका संरक्षण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की आपस की लड़ाई के चलते ऐसी स्थिति हुई है. वे इस विषय पर अधिकारियों से बात करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इस मामले में जानकारी प्राप्त करेंगे. कहीं पर कुछ गलत पाया जाता है, तो उसकी जांच की जाएगी. बाइट—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में एंट्री टैक्स को लेकर विवाद के बीच CM सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट की स्थिति विरोध करना सही नहीं, पंजाब CM से करूंगा बात- सुक्खू CM ने बीजेपी को बताया- गुटों में बंटा हुआ दल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक दल पर पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में गहरी गुटबाज़ी है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि विधानसभा में रणधीर शर्मा का गुट नियम- 67 के तहत चर्चा की मांग कर रहा था. उन्होंने कहा कि भाजपा जो बात कर रही है, वह सही नहीं है. सरकार ने यह नोटिफिकेशन इसलिए जारी की है, ताकि DC अपने स्तर पर रोस्टर में बदलाव कर सके, जहां इसकी ज़रूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 31 मई से पहले चुनाव
संपन्न करवाएगी. वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट की. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बढ़ाए गए टैक्स को लेकर कहा कि सरकार ने कोई ग़लत काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि दो श्रेणी की गाड़ियों को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है. सरकार ने पांच सीटर गाड़ी का एंट्री टैक्स से 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपए किया है, जबकि छह सीटर का टैक्स 130 रुपए से घटाकर 100 रुपए किया गया है. अन्य श्रेणियों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है. उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बात करेंगे. पंजाब और हरियाणा हमारे भाई
हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉर्डर पर विरोध करना सही नहीं है. NHAI के नियमों के तहत दोनों कैटेगरी पर सामान टोल लिया जाता है. ऐसे में टेक्निकल हिंच के चलते राज्य सरकार ने दोनों श्रेणियां को एक कर दिया है. वहीं, राज्य के कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से पूर्व मुख्य सचिवों पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों अधिकारियों को उनका संरक्षण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की आपस की लड़ाई के चलते ऐसी स्थिति हुई है. वे इस विषय पर अधिकारियों से बात करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इस मामले में जानकारी प्राप्त करेंगे. कहीं पर कुछ गलत पाया जाता है, तो उसकी जांच की जाएगी. बाइट—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा से बीजेपी का वॉकआउट, पंचायत चुनाव से जुड़ी नई नोटिफिकेशन पर हंगामा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पंचायत चुनाव से जुड़े नई नोटिफिकेशन पर हंगामा देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने नई नोटिफिकेशन का विरोध किया. इसके लिए उन्होंने विधानसभा में नियम- 67 के तहत चर्चा मांगी. हंगामे के बीच पहले सदन को स्थगित करना पड़ा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों को बोलने का मौक़ा दिया. दोनों तरफ़ से आने के बाद नियम सांसद के तहत स्थगन प्रस्ताव को मंज़ूर नहीं किया गया. इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सदन से वॉक आउट कर दिया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया है. ग़ौर हो कि हिमाचल सरकार ने जिला उपायुक्तों को चुनाव रोस्टर में पांच फ़ीसदी तक बदलाव करने की शक्ति दी है. VO—- सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे गंभीर विषय क़रार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव टालने की कोशिश कर रही है. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से भी सरकार को मुंह की खानी पड़ी. जयराम ठाकुर ने नई नोटिफिकेशन को पूरी तरह से गलत बताया. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गलत कार्यप्रणाली से लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सदन में सरकार की ओर से जो तर्क दिए जा रहे हैं, वह सरासर ग़लत हैं. जयराम ठाकुर ने सरकार की कथनी और करनी में फ़र्क बताया. बाइट-1– जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष2
- दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 23 अप्रैल को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन, रामपुर बैठक में बनी रणनीति1
- Post by Dilip Kumar2
- Post by Dev Raj Thakur1
- घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।1
- रिपोर्ट 2 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज घाटी की अति दुर्गम पंचायतों गाड़ा पारली,देहूरी धार और शेंशर की समस्याओं को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मपाल ठाकुर ने DC कुल्लू से मुलाकात की तथा क्षेत्र की शिक्षा स्वास्थ्य योजना सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने की मांगों को उठाया1
- 🔱 चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे 🔱 देवभूमि चंबा ने एक बार फिर इतिहास और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनकर पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया 🙏 करीब 1000 वर्षों पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य अवशेषों के चंबा पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौगान मैदान में वेद मंत्रों, भक्ति और ध्यान की ऊर्जा ने हर दिल को छू लिया ❤️ 🕉️ गुरुकुल के नन्हे वेद बटुकों के मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण 🕉️ सामूहिक ध्यान और सत्संग में श्रद्धालुओं ने पाया आत्मिक सुकून 🕉️ “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा चंबा हुआ भक्तिमय आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा 💫 👉 10 दिवसीय हिमाचल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में आस्था की अलख जगाएगी 👉 कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला होते हुए नाहन तक पहुंचेगा यह पावन कारवां 🌄 चौगान—जहां शिव का पहला पड़ाव माना जाता है—आज फिर दिव्यता से भर उठा - 🙏 आइए, हम भी इस आध्यात्मिक जागरण का हिस्सा बनें और अपनी संस्कृति से जुड़ें1
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में बीजेपी का प्रदर्शन… पंचायत चुनाव में देरी के आरोप, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस सरकार ने जिला उपायुक्त को रोस्टर ने पांच फीसदी तक बदलाव के संबंध में नोटिफिकेशन जारी की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पंचायत चुनावों को टालने की कोशिश कर रही है। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार चुनाव टालने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है और मुख्यमंत्री अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं। VO—- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनावों से जुड़े आरक्षण रोस्टर में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बैक डेट से नोटिफिकेशन जारी कर नियमों में बदलाव करने की कोशिश कर रही है, जो पूरी तरह गलत है।उन्होंने यह भी कहा कि जिला उपायुक्तों को आरक्षण रोस्टर में 5 प्रतिशत तक बदलाव करने की अनुमति देना उचित नहीं है और इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को विधानसभा के भीतर भी जोर-शोर से उठाया जाएगा। बाइट—- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष2