Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dilip Kumar
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- विकासनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद देहरादून जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत अब विकासनगर क्षेत्र में भी पुलिस ने देर रात्रि विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी देहात पंकज गेरोला के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा देर रात खुले रहने वाले रेस्टोरेंट, ढाबों और गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संचालकों को नियमों का पालन करने, ग्राहकों का रिकॉर्ड रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- घुमारवीं,1 अप्रैल (राकेश):दधोल और जरोड़ा गांववासियों के संयुक्त सहयोग से बुधवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का फाइनल मुकाबला विकास (दिल्ली) और फतेह (माछीवाड़ा, लुधियाना) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकल पाया, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं छोटी माली के फाइनल में राजा (देहरा बाबा नानक) और हरप्रीत (मनसा) आमने-सामने हुए, जिसमें हरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दंगल के अंत में कमेटी की ओर से पहलवानों को गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरत राम, सुरेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक शर्मा, नरोत्तम दत्त, धनीराम शर्मा, विनोद शर्मा, राम पाल, दौलती भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा और अन्नदमंगलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।1
- गैस सिलेंडर व्हाट्सएप के माध्यम से बुक करना बहुत आसान है। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से नीचे दिए गए नंबरों पर 'Hi' या 'Book' लिखकर मैसेज भेजें। Indane (इंडेन): 7588888824 HP (एचपी): 9222201122 Bharat (भारत): 18002243441
- नकुड़ (सहारनपुर)। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपी सफात पुत्र कालूसाह निवासी ग्राम जाफरपुर, रनियावली थाना नकुड़ पर शिकंजा कसते हुए, उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई उद्घोषणा (मुनादी) जारी कर नोटिस चस्पा किया है। थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी के खिलाफ थाना नकुड़ में मुकदमा अपराध संख्या 395/25 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 115(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर उसे न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने स्पष्ट किया की यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वीडियो:- पुलिसकर्मी मुनादी करते हुए!1
- Post by Dev Raj Thakur1
- हिमाचल में एंट्री टैक्स को लेकर विवाद के बीच CM सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट की स्थिति विरोध करना सही नहीं, पंजाब CM से करूंगा बात- सुक्खू CM ने बीजेपी को बताया- गुटों में बंटा हुआ दल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक दल पर पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में गहरी गुटबाज़ी है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि विधानसभा में रणधीर शर्मा का गुट नियम- 67 के तहत चर्चा की मांग कर रहा था. उन्होंने कहा कि भाजपा जो बात कर रही है, वह सही नहीं है. सरकार ने यह नोटिफिकेशन इसलिए जारी की है, ताकि DC अपने स्तर पर रोस्टर में बदलाव कर सके, जहां इसकी ज़रूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 31 मई से पहले चुनाव संपन्न करवाएगी. वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट की. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बढ़ाए गए टैक्स को लेकर कहा कि सरकार ने कोई ग़लत काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि दो श्रेणी की गाड़ियों को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है. सरकार ने पांच सीटर गाड़ी का एंट्री टैक्स से 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपए किया है, जबकि छह सीटर का टैक्स 130 रुपए से घटाकर 100 रुपए किया गया है. अन्य श्रेणियों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है. उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बात करेंगे. पंजाब और हरियाणा हमारे भाई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉर्डर पर विरोध करना सही नहीं है. NHAI के नियमों के तहत दोनों कैटेगरी पर सामान टोल लिया जाता है. ऐसे में टेक्निकल हिंच के चलते राज्य सरकार ने दोनों श्रेणियां को एक कर दिया है. वहीं, राज्य के कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से पूर्व मुख्य सचिवों पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों अधिकारियों को उनका संरक्षण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की आपस की लड़ाई के चलते ऐसी स्थिति हुई है. वे इस विषय पर अधिकारियों से बात करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इस मामले में जानकारी प्राप्त करेंगे. कहीं पर कुछ गलत पाया जाता है, तो उसकी जांच की जाएगी. बाइट—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश3
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- ऋषिकेश के तपोवन स्थित साईं घाट पर गंगा आरती कराने वाले पंडित अंश सती और उनके भाई वंश पर खारास्रोत आस्था पथ के पास हमला किया गया। इस घटना में अंश सती के सिर में चोट आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।1