logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूरनपुर की सड़कों पर उमड़ा श्याम प्रेमियों का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा कोना कोना (सबलू खा) पूरनपुर। सोमवार को पूरनपुर की फिजां पूरी तरह श्याममयी हो गई। मौका था श्री सीताराम मंदिर से निकलने वाली बाबा खाटू श्याम की उस भव्य निशान यात्रा का, जिसका इंतजार शहर के भक्तों को पल पल था। श्री बालाजी महाराज एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडल ने इस बार आयोजन को इतना भव्य रूप दिया कि देखने वालों की आंखें फटी रह गईं। दोपहर ठीक 12 बजे जैसे ही सीताराम मंदिर के प्रांगण से निशान यात्रा शुरू हुई, पूरा इलाका हारे के सहारे के जयकारों से गूंज उठा। इस यात्रा ने साबित कर दिया कि जब आस्था का सैलाब उमड़ता है, तो अनुशासन और उत्साह का मेल कैसा होता है। सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्याम प्रेमियों के हाथों में लहराते निशान और जुबां पर बाबा के भजन, विरोधियों और अधर्मियों के लिए एक कड़ा संदेश थे कि सनातनी परंपरा की जड़ें कितनी गहरी हैं। इस भव्य आयोजन में किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज का दमखम नजर आया। यात्रा में श्री बालाजी दरबार, पवनसुत मंडल, श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, श्री लखदातार परिवार ट्रस्ट और श्री श्याम मित्र मंडल के जांबाज सिपाहियों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहभागिता की।यात्रा की कमान श्री बालाजी दरबार के महंत अखिलेश त्रिगुणायत के हाथों में रही। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर धर्म के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दिखाई। इसके अलावा अभिषेक गुप्ता, निहाल गुप्ता, नितिन गुप्ता ठाकुर, अनुज विशाल गुप्ता ठाकुर, शिवम भदौरिया, अभिषेक पुष्कर, आकाश गुप्ता, सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता जैसे युवाओं की टोली ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा।

1 day ago
user_Shablu khan
Shablu khan
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
2bfdc6d5-3e12-4fdf-b61b-ca20db94dbbe

पूरनपुर की सड़कों पर उमड़ा श्याम प्रेमियों का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा कोना कोना (सबलू खा) पूरनपुर। सोमवार को पूरनपुर की फिजां पूरी तरह श्याममयी हो गई। मौका था श्री सीताराम मंदिर से निकलने वाली बाबा खाटू श्याम की उस भव्य निशान यात्रा का, जिसका इंतजार शहर के भक्तों को पल पल था। श्री बालाजी महाराज एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडल ने इस बार आयोजन को इतना भव्य रूप दिया कि देखने वालों की आंखें फटी रह गईं। दोपहर ठीक 12 बजे जैसे ही सीताराम मंदिर के प्रांगण से निशान यात्रा शुरू हुई, पूरा इलाका हारे के सहारे के जयकारों से गूंज उठा। इस यात्रा ने साबित कर दिया कि जब आस्था का सैलाब उमड़ता है, तो अनुशासन और उत्साह का मेल कैसा होता है। सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्याम प्रेमियों के हाथों में लहराते निशान और जुबां पर बाबा के भजन, विरोधियों और अधर्मियों के लिए एक कड़ा संदेश थे कि सनातनी परंपरा की जड़ें कितनी गहरी हैं। इस भव्य आयोजन में किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज का दमखम नजर आया। यात्रा में श्री बालाजी दरबार, पवनसुत मंडल, श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, श्री लखदातार परिवार ट्रस्ट और श्री श्याम मित्र मंडल के जांबाज सिपाहियों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहभागिता की।यात्रा की कमान श्री बालाजी दरबार के महंत अखिलेश त्रिगुणायत के हाथों में रही। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर धर्म के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दिखाई। इसके अलावा अभिषेक गुप्ता, निहाल गुप्ता, नितिन गुप्ता ठाकुर, अनुज विशाल गुप्ता ठाकुर, शिवम भदौरिया, अभिषेक पुष्कर, आकाश गुप्ता, सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता जैसे युवाओं की टोली ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूरनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के तहत “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद साफ था — छोटे बच्चों की शुरुआती शिक्षा को मजबूत बनाना और समाज को बाल विकास के प्रति जागरूक करना। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि बचपन की मजबूत शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है, और निपुण भारत मिशन इसी दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे नन्हे बच्चे, जिन्होंने कविताएं, बाल गीत और छोटी-छोटी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों का आत्मविश्वास और उत्साह देखकर अभिभावक भावुक नजर आए। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल मिलने पर बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
    1
    पूरनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के तहत “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद साफ था — छोटे बच्चों की शुरुआती शिक्षा को मजबूत बनाना और समाज को बाल विकास के प्रति जागरूक करना।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि बचपन की मजबूत शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है, और निपुण भारत मिशन इसी दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।
सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे नन्हे बच्चे, जिन्होंने कविताएं, बाल गीत और छोटी-छोटी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों का आत्मविश्वास और उत्साह देखकर अभिभावक भावुक नजर आए। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल मिलने पर बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ​(इंट्रो - विजुअल: पुलिस स्टेशन या घटनास्थल की फुटेज/ग्राफिक्स) एंकर: उत्तर प्रदेश के हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ संपत्ति के लालच में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। एक भतीजे ने अपनी ही ताई की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​(मुख्य समाचार - विजुअल: मृतका की फाइल फोटो या गांव के दृश्य) एंकर: मामला सिद्धनगर का है, जहाँ शनिवार रात कमलजीत कौर अपने घर में अकेली थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य एक समारोह में गए हुए थे। जब बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह वापस लौटे, तो घर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। कमलजीत कौर का शव जमीन पर पड़ा था और घर का सामान बिखरा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। ​(पुलिस कार्रवाई और खुलासा - विजुअल: पुलिस टीम और गिरफ्तार आरोपी) एंकर: दामाद की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के भतीजे सर्वजीत सिंह उर्फ बिल्लू और उसके साथी विजय कुमार कम्बोज को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह बनी 'संपत्ति'। सर्वजीत को डर था कि उसकी ताई अपनी सारी चल-अचल संपत्ति अपने दामाद के नाम कर देंगी। इसी डर और लालच में उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। ​(आउट्रो - विजुअल: थाना प्रभारी का बयान या जेल ले जाते हुए आरोपी) एंकर: थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। लालच ने एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया और रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया। ​यूपी न्यूज़ टीवी 24 के लिए सरफराज अहमद खान की रिपोर्ट। ​वीडियो मेटाडेटा (Metadata) ​टाइटल (Title Ideas): ​सिद्धनगर हत्याकांड: संपत्ति के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा! ​रिश्तों का कत्ल! पीलीभीत/हजारा में भतीजे ने ताई को उतारा मौत के घाट, साथी भी गिरफ्तार। ​संपत्ति बनी जान की दुश्मन: सिद्धनगर में जघन्य हत्याकांड, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल।
    1
    ​(इंट्रो - विजुअल: पुलिस स्टेशन या घटनास्थल की फुटेज/ग्राफिक्स)
एंकर: उत्तर प्रदेश के हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ संपत्ति के लालच में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। एक भतीजे ने अपनी ही ताई की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​(मुख्य समाचार - विजुअल: मृतका की फाइल फोटो या गांव के दृश्य)
एंकर: मामला सिद्धनगर का है, जहाँ शनिवार रात कमलजीत कौर अपने घर में अकेली थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य एक समारोह में गए हुए थे। जब बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह वापस लौटे, तो घर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। कमलजीत कौर का शव जमीन पर पड़ा था और घर का सामान बिखरा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की।
​(पुलिस कार्रवाई और खुलासा - विजुअल: पुलिस टीम और गिरफ्तार आरोपी)
एंकर: दामाद की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के भतीजे सर्वजीत सिंह उर्फ बिल्लू और उसके साथी विजय कुमार कम्बोज को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह बनी 'संपत्ति'। सर्वजीत को डर था कि उसकी ताई अपनी सारी चल-अचल संपत्ति अपने दामाद के नाम कर देंगी। इसी डर और लालच में उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
​(आउट्रो - विजुअल: थाना प्रभारी का बयान या जेल ले जाते हुए आरोपी)
एंकर: थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। लालच ने एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया और रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया।
​यूपी न्यूज़ टीवी 24 के लिए सरफराज अहमद खान की रिपोर्ट।
​वीडियो मेटाडेटा (Metadata)
​टाइटल (Title Ideas):
​सिद्धनगर हत्याकांड: संपत्ति के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा!
​रिश्तों का कत्ल! पीलीभीत/हजारा में भतीजे ने ताई को उतारा मौत के घाट, साथी भी गिरफ्तार।
​संपत्ति बनी जान की दुश्मन: सिद्धनगर में जघन्य हत्याकांड, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    5 hrs ago
  • पीलीभीत नगर पालिका द्वारा वल्लभनगर कॉलोनी में कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार रामनरेश वर्मा अपने ही निजी भट्टे से पीला अरोड़ा (घटिया गुणवत्ता की सामग्री) मंगवाकर सड़क निर्माण में डलवा रहे हैं। ग्राउंड पर जब टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि सड़क को पूरी तरह नए तरीके से बनाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार का दावा है कि यह सिर्फ मरम्मत कार्य है। ठेकेदार का अपना भट्टा, वहीं से आ रही सामग्री पीला अरोड़ा और घटिया मटेरियल के इस्तेमाल का आरोप नया निर्माण या सिर्फ मरम्मत? बयानों में विरोधाभास कॉलोनीवासियों में भारी रोष स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही घटिया सामग्री डाली गई तो सड़क कुछ ही महीनों में टूट सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी। अब सवाल यह उठता है कि: क्या नगर पालिका अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया क्या गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी? आखिर मरम्मत के नाम पर नया निर्माण क्यों?
    4
    पीलीभीत नगर पालिका द्वारा वल्लभनगर कॉलोनी में कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार रामनरेश वर्मा अपने ही निजी भट्टे से पीला अरोड़ा (घटिया गुणवत्ता की सामग्री) मंगवाकर सड़क निर्माण में डलवा रहे हैं।
ग्राउंड पर जब टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि सड़क को पूरी तरह नए तरीके से बनाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार का दावा है कि यह सिर्फ मरम्मत कार्य है।
ठेकेदार का अपना भट्टा, वहीं से आ रही सामग्री
पीला अरोड़ा और घटिया मटेरियल के इस्तेमाल का आरोप
नया निर्माण या सिर्फ मरम्मत? बयानों में विरोधाभास
कॉलोनीवासियों में भारी रोष
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही घटिया सामग्री डाली गई तो सड़क कुछ ही महीनों में टूट सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी।
अब सवाल यह उठता है कि:
क्या नगर पालिका अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया  क्या गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी?
आखिर मरम्मत के नाम पर नया निर्माण क्यों?
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • बगिया फॉर्म तमाशबीन बनी भीड़, घायलों के मददगार बने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।
    1
    बगिया फॉर्म तमाशबीन बनी भीड़, घायलों के मददगार बने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।
    1
    पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया। #Dmpilibhit #UPPolice #MYogiAdityanath #क्राइम #UttarPradesh #viral
    1
    पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया। #Dmpilibhit #UPPolice 
#MYogiAdityanath #क्राइम #UttarPradesh
#viral
    user_NARESH MALLICK
    NARESH MALLICK
    Insurance Agent पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में सोमवार दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसडीओ (SDO) मोहित गुप्ता के नेतृत्व में विभाग की टीम अचानक गांवों में जा पहुंची। यह विशेष अभियान ग्राम रामपुरा कोन, पड़रिया और नदहा में चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग का सख्त रूप देखने को मिला: जिन उपभोक्ताओं पर 1 लाख रुपये से अधिक का बकाया था, उनके बिजली मीटर मौके पर ही उखाड़ दिए गए। कई बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिए गए।
    1
    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में सोमवार दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसडीओ (SDO) मोहित गुप्ता के नेतृत्व में विभाग की टीम अचानक गांवों में जा पहुंची। यह विशेष अभियान ग्राम रामपुरा कोन, पड़रिया और नदहा में चलाया गया।
इस कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग का सख्त रूप देखने को मिला:
जिन उपभोक्ताओं पर 1 लाख रुपये से अधिक का बकाया था, उनके बिजली मीटर मौके पर ही उखाड़ दिए गए।
कई बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिए गए।
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.