Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोक शिकायत निवारण में 29 मामलों का डीएम ने किया निष्पादन रोहतास जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने लोक शिकायत निवारण एवं सेवा शिकायत निवारण के तहत प्राप्त मामलों की सुनवाई करते हुए 29 शिकायतों का निष्पादन किया। शनिवार को आयोजित सुनवाई में लोक शिकायत के द्वितीय अपील के 44 और सेवा शिकायत के 3 मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल स्तर के अधिकारी भी जुड़े। डीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर मामलों का निस्तारण किया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
Pushpa kumari
लोक शिकायत निवारण में 29 मामलों का डीएम ने किया निष्पादन रोहतास जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने लोक शिकायत निवारण एवं सेवा शिकायत निवारण के तहत प्राप्त मामलों की सुनवाई करते हुए 29 शिकायतों का निष्पादन किया। शनिवार को आयोजित सुनवाई में लोक शिकायत के द्वितीय अपील के 44 और सेवा शिकायत के 3 मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल स्तर के अधिकारी भी जुड़े। डीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर मामलों का निस्तारण किया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
More news from बिहार and nearby areas
- आज जहानाबाद के 40वें जिला स्थापना दिवस की जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। जहानाबाद की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों एवं विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत–समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करते हुए जहानाबाद को विकास, सुशासन, पर्यटन और जनसेवा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। सभी जहानाबादवासियों को 40वें जिला स्थापना दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिंद! जय बिहार! जय जहानाबाद! Janata Dal (United)1
- दहेज के लिए बेटी को ससुराल वालो ने गायब कर दिया या हत्या कर दिया पता नहीं लेकिन पिता ने लगाया आरोप हत्या का1
- *लखनऊ एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट कर्नल का लैपटॉप चोरी:* एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत, पुणे से अपने शहर लौटे, एयरपोर्ट पहुंचते ही लैपटॉप गायब पीड़ित अधिकारी: पुणे में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल जैन, जो लखनऊ के महानगर इलाके के निवासी हैं।फ्लाइट का विवरण: कर्नल जैन शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1618) से पुणे से लखनऊ लौटे थे। यह फ्लाइट अपने तय समय शाम 6:50 बजे के बजाय थोड़ा पहले यानी 6:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।ऐसे गायब हुआ लैपटॉपबैगेज बेल्ट पर लापरवाही: कर्नल जैन ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बैगेज बेल्ट नंबर-5 से अपना सामान (बैग) कलेक्ट किया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- एक शख्स मगरमच्छ उठाकर थाने पहुंच गया #biharnews #biharupdate #viralreels #awaazebharat1
- बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना डुमरांव में तीसरे दिन भी जारी। बक्सर, डुमरांव: शनिवार के दिन पूरे बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। विदित हो कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे बिहार राज्य में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी है। रोज की तरह आज भी नगर परिषद डुमरांव के सभी सफाईकर्मी पुराना नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में जुटे जहां से मार्च निकालते हुए नया थाना के रास्ते लाला टोली रोड होते हुए जवाहिर मंदिर के रास्ते शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः पुराना नगर परिषद कार्यालय पहुँचा। इस मार्च के दौरान रास्ते में दो जगहों भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर सभा का भी आयोजन किया गया। आज की सभा को बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय एवं एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आम नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार मजदूरों के हितों की पूर्ण तरीके से विरोधी है, इसके अन्दर की संवेदना पूर्ण तरीके से मर चुकी है। हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व ही लिखित तौर पर मांगों को सौंप दिया था। स्थानीय स्तर पर भी 30 जून को ही नगर परिषद कार्यालय में अपने मांगों का ज्ञापन दिया गया था, एवं साथ ही साथ मांगे नहीं पूरा होने की दशा में 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल और कामबंदी के लिए आगाह किया जा चुका था। अगर सरकार इस हड़ताल की सूचना को जरा भी गंभीरता से लिया होता तो सफाईकर्मियों को हड़ताल के स्तर तक उतरने की नौबत भी नहीं आती। सफाईकर्मियों को होने वाली पूरी समस्या की जड़ सरकारी विभागों का निजीकरण ही है, इन मजदूरों को जितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वो इन कार्यों में लगे एनजीओ ही है, इन समस्याओं का ख़ात्मा आउटसोर्सिंग के खात्मे के माध्यम से संभव दिखता है। आज की सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करन बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित सैकड़ों सफाईकर्मी उपस्थित रहे।3
- कासमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो एनबी वारंटी को किया गिरफ्तार अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो एनबी (नॉन-बेलेबल) वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में शंकर प्रजापति, पिता नागेश्वर प्रजापति, निवासी सरावक बिगहा, तथा सुमित पाल, पिता विजय पाल, निवासी ठेकही, थाना कासमा शामिल हैं। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Rafiganj #KasmaThana #NBWarrant #PoliceAction #BiharPolice #BreakingNews #CrimeNews #Justice1
- बड़ी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में नालीजाम , सड़क पर बह रहा गंदा पानी, भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बरुही पंचायत के वार्ड संख्या 8 में नाली पूरी तरह कचरे से जाम हो जाने से के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है इससे स्थानीय लोगों की कीचड़ और जल जमाव के बीच आने जाने को मजबूर होना पड़ रहा है, ग्रामीणों का आरोप है कि बिहार लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बहाल किए गए सफाई कर्मी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं,1
- कनौदी से फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, व्यवहार न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कनौदी निवासी दशरथ भोक्ता के पुत्र बालेश्वर सिंह भोक्ता की काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Madanpur #AnjanThana #NBWWarrant #PoliceAction #BiharPolice #CrimeNews #JudicialCustody #BreakingNews1