logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम थाना पट्टी द्वारा “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजन- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में, आज दिनांक 14.02.2026 को थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन रामराज इंटर कॉलेज, कस्बा पट्टी में किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। बालिकाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई— 🛡️ वूमेन पावर लाइन – 1090 📲 महिला हेल्पलाइन – 181 📝 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 🚨 पुलिस हेल्पलाइन – 112 🧒 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 🏥 स्वास्थ्य सेवा – 102, 108 🌐 साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 इसके अतिरिक्त नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के विषय में संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर 9454407344 एवं थाना पट्टी का सीयूजी नंबर 9454404121 भी साझा किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क किया जा सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र शिक्षक राजेश दुबे आदि उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम थाना पट्टी द्वारा “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजन- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में, आज दिनांक 14.02.2026 को थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन रामराज इंटर कॉलेज, कस्बा पट्टी में किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। बालिकाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई— 🛡️ वूमेन पावर लाइन – 1090 📲 महिला हेल्पलाइन – 181 📝 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 🚨 पुलिस हेल्पलाइन – 112 🧒 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 🏥 स्वास्थ्य सेवा – 102, 108 🌐 साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 इसके अतिरिक्त नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के विषय में संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर 9454407344 एवं थाना पट्टी का सीयूजी नंबर 9454404121 भी साझा किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क किया जा सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र शिक्षक राजेश दुबे आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शनिवार की दोपहर श्रीकांत दुबे निवासी जलालपुर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी आबादी की भूमि है जिस पर मैं पूर्वजों पर जमाने से कब्जा दखल चल रहा हूं इस जमीन पर विपक्षी शनिवार को ट्रैक्टर लेकर जुताई करने लगे पीड़ित मना करने गया तो पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी लहू लुहान पीड़ित पट्टी कोतवाली पहुंचकर फरियाद लगाई।एस आई रविंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शनिवार की दोपहर श्रीकांत दुबे निवासी जलालपुर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी आबादी की भूमि है जिस पर मैं पूर्वजों पर जमाने से कब्जा दखल चल रहा हूं इस जमीन पर विपक्षी शनिवार को ट्रैक्टर लेकर जुताई करने लगे पीड़ित मना करने गया तो पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी लहू लुहान पीड़ित पट्टी कोतवाली पहुंचकर फरियाद लगाई।एस आई रविंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लम्भुआ कोतवाली परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने की। थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, पारिवारिक और अन्य स्थानीय मामलों से जुड़ी शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। मौके पर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए कई मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है, और समाधान दिवस इसी उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। राजस्व विभाग की ओर से राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने भूमि से जुड़े मामलों को दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि सभी शिकायतों की समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। थाना समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास जारी है।
    2
    सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
लम्भुआ कोतवाली परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने की।
थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, पारिवारिक और अन्य स्थानीय मामलों से जुड़ी शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए।
मौके पर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए कई मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है, और समाधान दिवस इसी उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।
राजस्व विभाग की ओर से राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने भूमि से जुड़े मामलों को दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि सभी शिकायतों की समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। थाना समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास जारी है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस व विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय एवं एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर का बयान
    1
    *प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस व विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय एवं एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ  दीपक भूकर का बयान
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस एवं यातायात व्यवस्था तैनात की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रतापगढ़ पुलिस आपके साथ है और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    1
    *महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस एवं यातायात व्यवस्था तैनात की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रतापगढ़ पुलिस आपके साथ है और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
*इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदलापुर-क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सिंगरामऊ थाना अंतर्गत मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास मल्लूपुर मोड़ पर हुई, जहां फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच-01 सीए-3963 ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महाराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी दउदहां निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बहन सरिता देवी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि रीता देवी और उनकी बहन सरिता देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में रिश्तेदारी जा रही थीं। सरिता देवी अमन की बाइक से फोरलेन पार कर चुकी थीं, जबकि रीता देवी रवी उर्फ छोटू की बाइक पर सवार थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने छोटू की बाइक को टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कार को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बदलापुर-क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सिंगरामऊ थाना अंतर्गत मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास मल्लूपुर मोड़ पर हुई, जहां फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच-01 सीए-3963 ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महाराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी दउदहां निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बहन सरिता देवी को मामूली चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि रीता देवी और उनकी बहन सरिता देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में रिश्तेदारी जा रही थीं। सरिता देवी अमन की बाइक से फोरलेन पार कर चुकी थीं, जबकि रीता देवी रवी उर्फ छोटू की बाइक पर सवार थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने छोटू की बाइक को टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कार को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भदोही वाले विजय मिश्रा के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी #samajwadiparty #mataprasadpandey #vijaymishra #akhileshyadav #dimpleyadav #bhartiyajantaparty
    1
    भदोही वाले विजय मिश्रा के समर्थन  में उतरी समाजवादी पार्टी 
#samajwadiparty #mataprasadpandey #vijaymishra #akhileshyadav #dimpleyadav #bhartiyajantaparty
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।। शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।
    1
    प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।।  शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस व विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय एवं एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर की बाइट ।
    1
    प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस व विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय एवं एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ  दीपक भूकर की बाइट ।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस एवं यातायात व्यवस्था तैनात की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रतापगढ़ पुलिस आपके साथ है और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर का बयान
    1
    *महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस एवं यातायात व्यवस्था तैनात की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रतापगढ़ पुलिस आपके साथ है और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
*इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ  दीपक भूकर का बयान
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.