जिम्मेदार अवैध खनन रोकने में नाकाम खनन माफियाओं के हौसले बुलंद सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे अवैध मिट्टी और बालू खनन की शिकायतों के बीच जिला खनन अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने रात्रिकालीन जांच के दौरान मिट्टी लदा एक डंपर पकड़कर बांसी कोतवाली में खड़ा कराया। पकड़े गए डंपर का नंबर यूपी 55 एटी 8070 बताया गया है। वहीं, क्षेत्र के कई स्थानों पर रात के अंधेरे में जेसीबी और डंपरों से कथित तौर पर अवैध खनन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलहरिया राजा, आजमगढ़, सतवाड़ी, बिशुनपुर मुस्तहकम, गोठवा घाट और डड़वा घाट के आसपास राप्ती नदी के किनारे मिट्टी और बालू का खनन किए जाने का आरोप है शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रात करीब 11 बजे से सुबह सात बजे तक जेसीबी से मिट्टी निकाली जाती है और डंपरों के जरिए उसका परिवहन किया जाता है। आरोप है कि कई स्थानों पर खनन और परिवहन के लिए जरूरी परमिट तथा रॉयल्टी संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि, इन शिकायतों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बांसी के माधव बाबू चौक के पास कंपोजिट शराब की दुकान के नजदीक मिट्टी गिराए जाने के साथ कई स्थानों पर अवैध मिट्टी गिरने की शिकायत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में मिट्टी लदे डंपर तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद खनन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। राप्ती नदी के किनारे कथित अवैध खनन से पर्यावरणीय नुकसान के साथ सरकारी राजस्व प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संबंधित स्थलों की जांच कराने, खनन परमिट और रॉयल्टी की पड़ताल करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, जिला खनन अधिकारी द्वारा मिट्टी लदा डंपर पकड़े जाने की कार्रवाई को क्षेत्र में खनन गतिविधियों की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिम्मेदार अवैध खनन रोकने में नाकाम खनन माफियाओं के हौसले बुलंद सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे अवैध मिट्टी और बालू खनन की शिकायतों के बीच जिला खनन अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने रात्रिकालीन जांच के दौरान मिट्टी लदा एक डंपर पकड़कर बांसी कोतवाली में खड़ा कराया। पकड़े गए डंपर का नंबर यूपी 55 एटी 8070 बताया गया है। वहीं, क्षेत्र के कई स्थानों पर रात के अंधेरे में जेसीबी और डंपरों से कथित तौर पर अवैध खनन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलहरिया राजा, आजमगढ़, सतवाड़ी, बिशुनपुर मुस्तहकम, गोठवा घाट और डड़वा घाट के आसपास राप्ती नदी के किनारे मिट्टी और बालू का खनन किए जाने का आरोप है शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रात करीब 11 बजे से सुबह सात बजे तक जेसीबी से मिट्टी निकाली जाती है और डंपरों के जरिए उसका परिवहन किया जाता है। आरोप है कि कई स्थानों पर खनन और परिवहन के लिए जरूरी परमिट तथा रॉयल्टी संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि, इन शिकायतों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बांसी के माधव बाबू चौक के पास कंपोजिट शराब की दुकान के नजदीक मिट्टी गिराए जाने के साथ कई स्थानों पर अवैध मिट्टी गिरने की शिकायत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में मिट्टी लदे डंपर तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद खनन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। राप्ती नदी के किनारे कथित अवैध खनन से पर्यावरणीय नुकसान के साथ सरकारी राजस्व प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संबंधित स्थलों की जांच कराने, खनन परमिट और रॉयल्टी की पड़ताल करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, जिला खनन अधिकारी द्वारा मिट्टी लदा डंपर पकड़े जाने की कार्रवाई को क्षेत्र में खनन गतिविधियों की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- बांसी में पत्रकारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक गणेश शंकर विद्यार्थी की धूमधाम से मनाई जन्म जयंती सिद्धार्थनगर जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक गणेश शंकर विद्यार्थी और महर्षि वाल्मीकि की जयंती सोमवार को बांसी-बस्ती मार्ग स्थित आनंद रेस्टोरेंट में सहयोग समिति बांसी के तत्वावधान में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य कालिका प्रसाद त्रिपाठी ने की। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी पत्रकारिता आज भी सच्चाई, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देती है। वहीं, महर्षि वाल्मीकि की रामायण सहित उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रासंगिक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के संकलन और प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में बांसी नगर में पत्रकार भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। पत्रकारों ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में उपलब्ध ऐसे स्थानों, जिनका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है, उनमें से किसी उपयुक्त स्थल का चयन कर पत्रकार भवन बनवाया जाना चाहिए। इससे पत्रकारों को बैठक, संवाद, संगोष्ठी और जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने के लिए साझा मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार भवन आपसी समन्वय और एकजुटता को मजबूत करने के साथ पत्रकारों के हितों एवं पेशेवर दायित्वों को आगे बढ़ाने में भी सहायक साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आपसी भाईचारे और सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष षटभुजा शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र द्विवेदी, राकेश त्रिपाठी, रामनरेश चौधरी, कृपाशंकर भट्ट, रवि शर्मा, अजीत मौर्य, अभय त्रिपाठी, महमूद अली, हरीराम दुबे, रोहित धर द्विवेदी, नागेश्वर मिश्रा, शिव मिश्रा, जयशंकर मिश्र, श्रीराम मिश्रा, अखिलेश दुबे, मुकेश, गिरजेश धर द्विवेदी, मारुति नंदन, सुमित गुप्ता और अनिल मौर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- – पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की उठाई आवाज – आपस मे जुड़ने से फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम – बूथ पर बायोमेट्रिक उपलब्ध कराए जाएं – प्रेस कांफ्रेंस में उठाई आवाज1
- एसएसबी ने खुनवा बॉर्डर पर 15 बोटा अवैध लकड़ी पकड़ी:* पांच तस्कर गिरफ्तार, शीशम और जामुन के बोटे वन 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 खबर देखने के लिए ऊपर लिंक दबाएं *मुलायम यादव (दैनिक भास्कर)* शोहरतगढं, सिद्धार्थनगर मो. 9450523935 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 खबर देखने के लिए ऊपर लिंक दबाएं *मुलायम यादव (दैनिक भास्कर)* शोहरतगढं, सिद्धार्थनगर मो. 94505239351
- 26-10-2026 ई0, शिकायत है ❗ 👉🏾 भगवानपुर में राशन कार्ड नही मिला❗ # आकाशवाणी# कमलाकान्त तिवारी# सामाजिक कार्यकर्ता भगवानपुर बघौली खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश । जब से ऑनलाइन प्रणाली शुरू हुई है बघौली ब्लाक जैसे कई जगहों पर असली पात्र वाले लोग रह जा रहे हैं। मेरी राय में इसके 3 मुख्य कारण है :- 1⃣ डिजिटल कार्ड :- "गांव के गरीब ,बुजुर्ग के पास फोन नहीं है। O T P नहीं आता है . ( eKYC) ई केवाईसी फेल हो जाता है।" 2⃣ सरवर और दस्तावेज की गड़बड़ी:- आधार में नाम अलग, राशन कार्ड में अलग तो ऑनलाइन रिजेक्ट । 6 यूनिट की शर्त ने भी कई संयुक्त परिवारों को बाहर कर दिया है । 3⃣ सत्यापन में देरी :- कोटेदार और विभाग में फाइल महीनों लटकी रहती है। ✅ मेरे जैसे व्यक्ति को खुद राशन कार्ड न मिलना तो सिस्टम की सबसे बड़ी लापरवाही है। 👈 सरकार से हमारी 5 मांग है :- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 1⃣ ऑनलाइन कैंप की मांग;- ग्राम पंचायत भगवानपुर में 15 दिन का विशेष राशन कार्ड कैंप लगे । जहां लेखपाल और आपूर्ति निरीक्षक खुद बैठे । 2⃣ छूटे हुए परिवारों के नई सूची :- नया राशन कार्ड - जो लोग 2020 ई० के बाद ऑनलाइन में छूट गए हैं । उनकी ग्राम सभा से नई पात्रता सूची बनाई जाए । 3⃣ 6 यूनिट वाली शर्त में छूट :- पात्र गृहस्थी में दो या तीन सदस्य वाले तथा उनकी जो आजीवन अविवाहित हैं उन गरीब परिवारों को भी जोड़ा जाए । 4⃣ हेल्प डेस्क :- ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक में एक स्थाई राशन कार्ड हेल्प डेस्क हो । जो आधार सुधार ई केवाईसी ( eKYC) में मदद करें । 5⃣ पारदर्शिता :- किसका आवेदन क्यों रिजेक्ट हुआ❓ इसका कारण एसएमएस ( S M S) के द्वारा बताया जाए । # सामाजिक कार्यकर्ता 9451509784,2
- सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम में किया भव्य रुद्राभिषेक, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन संत कबीर नगर।।सहजनवा / :क्षेत्रीय जनता की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और चहुंमुखी विकास की मंगलकामना के लिए सहजनवा के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप शुक्ला ने अपनी धर्मपत्नी और अपने सुपुत्र वैभव शुक्ला के साथ आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा तामेश्वर नाथ धाम में पहुंचकर विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न किया।इस पावन अवसर पर विधायक ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया तथा संपूर्ण क्षेत्र के कल्याण की कामना के साथ अखंड रामायण पाठ एवं भव्य हवन का अनुष्ठान पूर्ण किया। अनुष्ठान की पूर्णता के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक प्रदीप शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रवासियों की सेवा और उनका हरसंभव विकास ही उनके जीवन का मुख्य ध्येय है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से सहजनवा क्षेत्र प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही उनकी हार्दिक प्रार्थना है। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।2
- जिम्मेदार अवैध खनन रोकने में नाकाम खनन माफियाओं के हौसले बुलंद सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे अवैध मिट्टी और बालू खनन की शिकायतों के बीच जिला खनन अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने रात्रिकालीन जांच के दौरान मिट्टी लदा एक डंपर पकड़कर बांसी कोतवाली में खड़ा कराया। पकड़े गए डंपर का नंबर यूपी 55 एटी 8070 बताया गया है। वहीं, क्षेत्र के कई स्थानों पर रात के अंधेरे में जेसीबी और डंपरों से कथित तौर पर अवैध खनन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलहरिया राजा, आजमगढ़, सतवाड़ी, बिशुनपुर मुस्तहकम, गोठवा घाट और डड़वा घाट के आसपास राप्ती नदी के किनारे मिट्टी और बालू का खनन किए जाने का आरोप है शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रात करीब 11 बजे से सुबह सात बजे तक जेसीबी से मिट्टी निकाली जाती है और डंपरों के जरिए उसका परिवहन किया जाता है। आरोप है कि कई स्थानों पर खनन और परिवहन के लिए जरूरी परमिट तथा रॉयल्टी संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि, इन शिकायतों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बांसी के माधव बाबू चौक के पास कंपोजिट शराब की दुकान के नजदीक मिट्टी गिराए जाने के साथ कई स्थानों पर अवैध मिट्टी गिरने की शिकायत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में मिट्टी लदे डंपर तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद खनन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। राप्ती नदी के किनारे कथित अवैध खनन से पर्यावरणीय नुकसान के साथ सरकारी राजस्व प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संबंधित स्थलों की जांच कराने, खनन परमिट और रॉयल्टी की पड़ताल करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, जिला खनन अधिकारी द्वारा मिट्टी लदा डंपर पकड़े जाने की कार्रवाई को क्षेत्र में खनन गतिविधियों की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- कार पार्किंग के विवाद में फायरिंग की घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु तथा अभियुक्त की गिरफ्तार कार पार्किंग के विवाद में फायरिंग की घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में। थाना सआदतगंज क्षेत्रांतर्गत ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में* बरगद के पेड़ के समीप खाली पड़ी जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। उक्त विवाद के दौरान विपक्षी ऋषभ शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला, निवासी ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता, थाना सआदतगंज, लखनऊ द्वारा कथित रूप से अवैध पिस्टल से फायरिंग की गई, जिसमें शिवाजी तिवारी, शिवेन्द्र तिवारी एवं सुयश तिवारी गोली लगने से घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से सभी घायलों को एम्बुलेंस एवं पुलिस वाहन के माध्यम से उपचार हेतु केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, *शिवाजी तिवारी (उम्र लगभग 62 वर्ष) एवं शिवेन्द्र तिवारी (उम्र लगभग 55 वर्ष), सुयश तिवारी (उम्र लगभग 30 वर्ष) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस कार्यवाहीः *स्थानीय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई तथा फायरिंग करने के आरोपी ऋषभ शुक्ला (उम्र लगभग 30 वर्ष) को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं 04 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है। वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।1
- चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार। महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि राजभर (करीब 19 वर्ष), पुत्र हीरा राजभर, निवासी ग्राम नक्शा बक्सा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 दर्ज था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़िता के बयान, उम्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना के दौरान मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल अभय कुमार सिंह और कांस्टेबल विश्वजीत सिंह शामिल रहे।1