Shuru
Apke Nagar Ki App…
#पीपीगंज में खड़ी कार से अधेड़ का शव मिला,नौतनवा का था रहने वाला हैँ मृतक गणेश #bjp #hindinews #viralvideo #पीपीगंज में खड़ी कार से अधेड़ का शव मिला,नौतनवा का था रहने वाला #bjp #hindinews #viralvideo
VIJAY CHAURASIYA
#पीपीगंज में खड़ी कार से अधेड़ का शव मिला,नौतनवा का था रहने वाला हैँ मृतक गणेश #bjp #hindinews #viralvideo #पीपीगंज में खड़ी कार से अधेड़ का शव मिला,नौतनवा का था रहने वाला #bjp #hindinews #viralvideo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर “Wedding Invitation” नाम की APK फाइल खोलते ही एक कर्मचारी के बैंक खाते से ₹99,999 निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनजान नंबर से आए लिंक या फाइल पर क्लिक करने से बचें। . #maharajganjnews #cybercrime #aapanmaharajganj #maharajganj #whatsapp1
- #पीपीगंज में खड़ी कार से अधेड़ का शव मिला,नौतनवा का था रहने वाला #bjp #hindinews #viralvideo1
- महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा तुलसीपुर चौराहे पर मामूली विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। बकरी द्वारा केले का पत्ता खा लेने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा चाय दुकानदार की हत्या तक पहुंच गया।जानकारी के अनुसार चौराहे पर रामअवतार और श्याम मोहन उर्फ छोटू चौहान की आमने-सामने चाय की दुकानें हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बकरी द्वारा केले का पत्ता खा लेने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी,जिसके बाद से दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रामअवतार अपनी दुकान पर जलौनी लकड़ी लेकर पहुंचे ही थे कि तभी बगल की दुकान पर मौजूद छोटू चौहान और उसकी पत्नी से फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान छोटू चौहान ने कुदाल के बेंट से रामअवतार पर हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग घायल रामअवतार को तत्काल लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- स्थित मां कराणी देवी के पावन स्थल पर आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ के अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक हलचल दास महाराज द्वारा सुनाई जा रही भक्तिमय कथा को सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। हलचल दास महाराज ने अपने प्रवचन में धर्म, भक्ति और मानव जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य के जीवन में शांति और सुख की प्राप्ति होती है। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई थी। यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां कराणी देवी से सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के आयोजन में ग्रामवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। महायज्ञ और कथा का यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।1
- इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन, भाईचारे और एकता का दिया संदेश ********************** गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। पवित्र माह रमज़ान की बरकतों और रहमतों के बीच इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन मिडिया सेंटर, गाज़ी रौजा तिराहा, डाॅ. अजीज अहमद रोड़ गोरखपुर पर किया गया। इस मौके पर शहर के पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में सभी रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार कर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। मग़रिब की अज़ान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला तथा सभी ने बजमात नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और समाज में भाईचारे की मजबूती के लिए अल्लाह की बारगाह में दुआ मांगी। इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, इबादत, रहमत और मग़फिरत का महीना है। इस महीने में इंसान को अपने दिल को साफ़ कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और अल्लाह की इबादत में ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोज़ा हमें सब्र, त्याग और इंसानियत की सेवा का सबक देता है। भूख और प्यास के जरिए इंसान को गरीब और जरूरतमंद लोगों की तकलीफ का एहसास होता है, जिससे समाज में हमदर्दी और भाईचारा बढ़ता है। वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और उन्हें समाज में अमन, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी रमज़ान की फजीलत पर प्रकाश डाला और कहा कि यह महीना अल्लाह की इबादत, नेक काम और दूसरों की मदद करने का सबसे अच्छा अवसर है। इफ्तार में शर्बत, कोल्ड-ड्रिंक, खजूर, फल एवं कई प्रकार व्यंजन थे। अंत में आयोजक ने सभी अतिथियों और रोज़ेदारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आगे भी इसी तरह सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। रोज़ा इफ्तार में मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, नवेद आलम, मोहम्मद आजम,अखिलेश्वर धर द्विवेदी, सुशील कुमार गुप्ता, अजीत यादव, तनवीर आजाद, डाॅ. मनोज कुमार मिश्रा, रफी अहमद, मोहम्मद अहमद खान, मो. रफीक अहमद, जुबेर आलम, डॉ. अतीक अहमद, मो. इरफान उल्लाह खान, सज्जाद अहमद,अमरनाथ जायसवाल, सतीश चंद्र, आशुतोष कुमार, अजमेर खान, रमाशंकर गुप्ता, मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजि, मुजफ्फर भाई, समाजसेवी डा. आकिब अंसारी, दानिश खान, अरशद जमाल सामानी, अवधेश श्रीवास्तव, हाजी मुख्तार अहमद कुरैशी, मोहम्मद मोहतशीम, मोहम्मद जिशान, मोहम्मद अर्श आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।1
- ठूठीबारी। निचलौल स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर शुक्रवार को घरेलू गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। क्षेत्र में तथाकथित लोगों द्वारा गैस सिलेंडर की कमी होने की अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही गोदाम पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोर होते ही उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए गोदाम के बाहर पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर में लाइन इतनी लंबी हो गई कि सड़क तक कतार लग गई। भीड़ में महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई लोगों का कहना था कि क्षेत्र में गैस खत्म होने की चर्चा सुनकर वे सुबह-सुबह ही सिलेंडर लेने आ गए, ताकि बाद में परेशानी न हो। वहीं एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपने निर्धारित समय पर ही सिलेंडर लेने की अपील की है। प्रशासन ने भी लोगों से संयम बनाए रखने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है।1
- लाइन में खड़े गरीब उपभोक्ताओं को नहीं मिला गैस सिलेंडर! पैसा और शोहरत वालों को बाहर से मिल रहा सिलेंडर , ग्राहकों का आरोप! #Maharajganj #Anandnagar #gas #cylinder #Israel #iran #war #person #indian1
- ईरान-इज़राइल तनाव के बीच गैस सप्लाई को संतुलित रखने के लिए सरकार ने LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। अब शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण व दुर्गम इलाकों में 45 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए लिया गया है। . Gas Booking System || Maharajganj News . #LPGCylinder #GasBookingRules #BreakingNews #IndiaNews #LPGUpdate #GasCylinder1