logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम डैशबोर्ड से विकास कार्यों की समीक्षा, समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश सोनभद्र 30 मार्च 2026 जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के अंतर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खुलवाने तथा उन्हें बैंक से ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र समूहों के खाते शीघ्र खोलकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं, ताकि श्रमिकों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और पत्रावलियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति में तेजी लाई जाए। यदि किसी विभाग द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित

6 hrs ago
user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
894914be-251e-4d48-8814-6960e26c6e55

सीएम डैशबोर्ड से विकास कार्यों की समीक्षा, समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश सोनभद्र 30 मार्च 2026 जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के अंतर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खुलवाने तथा उन्हें बैंक से ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र समूहों के खाते शीघ्र खोलकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं, ताकि श्रमिकों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और पत्रावलियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति में तेजी लाई जाए। यदि किसी विभाग द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र। जिले के चोपन थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गुरमुरा के पास ट्रक और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा एक परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। जैसे ही उनकी कार गुरमुरा के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार चालक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीतू (लगभग 34 वर्ष) और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से चोपन अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ ही पलों में खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक परिवार उजड़ गया, मासूम जिंदगी से जूझ रहा है… सवाल ये है कि आखिर कब थमेंगे ऐसे सड़क हादसे?
    1
    सोनभद्र। जिले के चोपन थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गुरमुरा के पास ट्रक और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा एक परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। जैसे ही उनकी कार गुरमुरा के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में कार चालक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीतू (लगभग 34 वर्ष) और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से चोपन अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ ही पलों में खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
एक परिवार उजड़ गया, मासूम जिंदगी से जूझ रहा है… सवाल ये है कि आखिर कब थमेंगे ऐसे सड़क हादसे?
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने सुकृत लोहार ग्राम सभा बट में एक महापंचायत की और सदस्य ग्रहण भी कराया जिसमें सुकृत के किसानों के भूमि पर अडानी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 ,15,21 ,300 क की शक्ति के प्रकाशन में संविधान प्रदत्त मूल अधिकारो एवं वैधानिक अधिकारों की हिफाजत हेतु धाराएं बनी हुई है
    3
    भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने सुकृत लोहार ग्राम सभा बट में एक महापंचायत की और सदस्य ग्रहण भी कराया जिसमें सुकृत के किसानों के भूमि पर अडानी द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है  कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 ,15,21 ,300 क  की शक्ति के प्रकाशन में संविधान प्रदत्त  मूल अधिकारो एवं वैधानिक अधिकारों की हिफाजत हेतु  धाराएं बनी हुई है
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Excellent news 66
    1
    Post by Excellent news 66
    user_Excellent news 66
    Excellent news 66
    Kandi, Garhwa•
    19 hrs ago
  • बीऊर गांव में चैनपुर दुर्गावती मुख्य मार्ग पर जल जमाव से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसकी शिकायत मुखिया मंत्री और उच्च अधिकारी तक पहुंच चुकी है लेकिन उन्हें वैसा काम करना पसंद है जिसमें अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके।
    1
    बीऊर गांव में चैनपुर दुर्गावती मुख्य मार्ग पर जल जमाव से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसकी शिकायत मुखिया मंत्री और उच्च अधिकारी तक पहुंच चुकी है लेकिन उन्हें वैसा काम करना पसंद है जिसमें अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके।
    user_बिऊर की खबर
    बिऊर की खबर
    Actor चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    3 hrs ago
  • छत्रा लाया 1 th. Divin.आप सब सुन सकते हैं l भारत देश के बिहार राज्य के गोपाल गंज के sonbarsa school se and barawli school se pad kar laya 1 Divition मिर्जापुर गांव, के बरावली प्रखंड ke niwashi hai l
    1
    छत्रा लाया 1 th. Divin.आप सब सुन सकते हैं l  भारत देश के बिहार राज्य के गोपाल गंज के sonbarsa school se  and barawli school se pad kar laya 1 Divition मिर्जापुर गांव, के बरावली प्रखंड ke niwashi hai l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जंगल में महुआ चुनने वाले सावधान #garhwanews #JharkhandNews #elephant
    1
    जंगल में महुआ चुनने वाले सावधान  #garhwanews #JharkhandNews #elephant
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। परासपानी-जवाडी डांड मार्ग स्थित चोरपनिया गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) की ओर जा रही कार जैसे ही चोरपनिया गांव के पास पहुंची, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। इस हादसे में कार चालक किशोर कुमार (38 वर्ष) पुत्र संत नारायण चौधरी, निवासी सीमोड (रांची, झारखंड) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी नीतू देवी और 3 वर्षीय पुत्र वैदिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल 112 और चोपन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार अंबिकापुर जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। चोपन पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रॉन्ग साइड ड्राइविंग एक बार फिर बनी जानलेवा साबित हुई।
    1
    डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। परासपानी-जवाडी डांड मार्ग स्थित चोरपनिया गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) की ओर जा रही कार जैसे ही चोरपनिया गांव के पास पहुंची, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गया।
इस हादसे में कार चालक किशोर कुमार (38 वर्ष) पुत्र संत नारायण चौधरी, निवासी सीमोड (रांची, झारखंड) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी नीतू देवी और 3 वर्षीय पुत्र वैदिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल 112 और चोपन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि परिवार अंबिकापुर जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
चोपन पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
रॉन्ग साइड ड्राइविंग एक बार फिर बनी जानलेवा साबित हुई।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा जिले के चिनीयां प्रखंड अंतर्गत रानीचेरी गांव स्थित चैतूवा दामर मैदान रविवार की रात एक ऐतिहासिक और यादगार पल का गवाह बना, जब हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वाधान में आयोजित भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता के रंग में रंग दिया। रात 10:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह की पहली किरण तक लोगों के दिलों पर छाया रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अनुमंडल इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला परिषद सदस्य बनारसी सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी मोहम्मद फरीद, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने एक साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की लौ के साथ ही पूरे माहौल में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जहां बिहार से आईं मशहूर गायिका निर्मला यादव और लोकप्रिय कलाकार पिंटू यादव ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हजारों की भीड़ पूरी रात झूमती रही। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। कलाकारों को आधे-आधे घंटे का समय दिया गया, जिसमें दोनों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंततः सुबह 6:00 बजे तक चली इस संगीत प्रतियोगिता में निर्मला यादव को दर्शकों ने नंबर वन घोषित किया। वही अपने संबोधन में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि चिनीयां प्रखंड में आयोजित यह चैता दुगोला कार्यक्रम सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक मिसाल है। यहां जिस तरह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह पूरे समाज को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन मलिक ने अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अंदाज में किया, जिससे पूरी रात दर्शक कार्यक्रम से जुड़े रहे। मंच पूरी तरह सुसज्जित था और आयोजन की तैयारियां भी बेहद आकर्षक रहीं, जिसने लोगों को बांधे रखा।मौके पर मुखिया जाहेरा बीवी, रामेश्वर सिंह, चरकू परहिया, संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह, नंदू सिंह, अमरदीप प्रसाद, गुड्डू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी रात इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बन गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक क्षेत्र में सुनाई देती रहेगी।
    1
    चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा जिले के चिनीयां प्रखंड अंतर्गत रानीचेरी गांव स्थित चैतूवा दामर मैदान रविवार की रात एक ऐतिहासिक और यादगार पल का गवाह बना, जब हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वाधान में आयोजित भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता के रंग में रंग दिया। रात 10:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह की पहली किरण तक लोगों के दिलों पर छाया रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी  अनुमंडल इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला परिषद सदस्य बनारसी सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी मोहम्मद फरीद, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने एक साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की लौ के साथ ही पूरे माहौल में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जहां बिहार से आईं मशहूर गायिका निर्मला यादव और लोकप्रिय कलाकार पिंटू यादव ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हजारों की भीड़ पूरी रात झूमती रही। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। कलाकारों को आधे-आधे घंटे का समय दिया गया, जिसमें दोनों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंततः सुबह 6:00 बजे तक चली इस संगीत प्रतियोगिता में निर्मला यादव को दर्शकों ने नंबर वन घोषित किया। वही
अपने संबोधन में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि
चिनीयां प्रखंड में आयोजित यह चैता दुगोला कार्यक्रम सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक मिसाल है। यहां जिस तरह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह पूरे समाज को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन मलिक ने अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अंदाज में किया, जिससे पूरी रात दर्शक कार्यक्रम से जुड़े रहे। मंच पूरी तरह सुसज्जित था और आयोजन की तैयारियां भी बेहद आकर्षक रहीं, जिसने लोगों को बांधे रखा।मौके पर मुखिया जाहेरा बीवी, रामेश्वर सिंह, चरकू परहिया, संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह, नंदू सिंह, अमरदीप प्रसाद, गुड्डू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी रात इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बन गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक क्षेत्र में सुनाई देती रहेगी।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गांव वालो से, पंचायत में रहकर पंचायत वालो से, लूटने, ठगने वालो की कमी नहीं है l पैसे जो जितना जादा जनता से टग लेटा, वह उतना ही बड़ा समाज सेवक होता जाता है l
    1
    गांव वालो से, पंचायत में रहकर पंचायत वालो से, लूटने,  ठगने वालो की कमी नहीं है l पैसे जो जितना जादा  जनता से टग लेटा, वह उतना ही बड़ा समाज सेवक होता जाता है l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.