Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने वन स्केलर स्व. श्री चन्द्रशेखर की मृत्यु पर वीडियो बाइट जारी की l
Chitrakootnewslive
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने वन स्केलर स्व. श्री चन्द्रशेखर की मृत्यु पर वीडियो बाइट जारी की l
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने वन स्केलर स्व. श्री चन्द्रशेखर की मृत्यु पर वीडियो बाइट जारी की l1
- चित्रकूट जनपद में सरकार द्वारा संरक्षित अंबेडकर पार्कों की जमीनों से अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग कर भीम आर्मी ने SDM को सोपा ज्ञापन चित्रकूट जान पद में सरकार द्वारा संरक्षित अंबेडकर पार्कों की जमीन से अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग कर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष संजय गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार की दोपहर 12:00 बजे राष्ट्रपति और राज्यपाल तथा मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा है संगठन के जिला अध्यक्ष संजय गौतम ने बताया की चित्रकूट जिले में अधिकांश ग्राम पंचायत में अंबेडकर पार्क की जमीन है जिनमें अधिकांश जमीनों पर अवैध कब्जा है जिनको हटाया जाए और तथा वहां पर अंबेडकर पार्क बनवाया जाए और पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किया जाए तथा अंबेडकर चौराहा का निर्माण हो आईये आपको सुनाते हैं उपजिला अधिकारी को ज्ञापन देने आए भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संजय गौतम का1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करने एवं अभिभावकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं शिक्षा से जुड़े अन्य हितधारक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था खोल-खेल के कथाकार श्री अमन गोपाल सुरेका द्वारा भारतवर्ष की समृद्ध खेल परंपरा एवं उसके शैक्षिक महत्व पर आधारित एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला प्रस्तुत की गई। कार्यशाला के दौरान श्री सुरेका ने खेल-आधारित शिक्षण पद्धति (Play-based Learning) के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास—शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक—के लिए खेल एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है। उन्होंने पारंपरिक खेलों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक एवं व्यवहारिक बनाने पर विशेष बल दिया। विशेष रूप से सांप-सीढ़ी जैसे पारंपरिक खेल के माध्यम से मानव जीवन, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक अवधारणाओं को अत्यंत सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। कार्यशाला में यह भी उल्लेख किया गया कि मानव शरीर को प्रतीकात्मक रूप से “आठ कमरों, नौ खिड़कियों एवं दस दरवाजों” के रूप में समझा जा सकता है, जो जीवन के विभिन्न आयामों एवं चेतना के स्तरों का द्योतक है। इसके साथ ही सप्तपुरी, साकार एवं निराकार जैसे आध्यात्मिक विचारों को भी खेल के माध्यम से सहज रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे बच्चों में जिज्ञासा, नैतिक समझ एवं आंतरिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को विभिन्न शैक्षिक खेलों का प्रदर्शन कराते हुए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे वे अपने-अपने विद्यालयों में इन गतिविधियों को अपनाकर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं उनकी सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकें। जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल चलो अभियान शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आकर्षक शिक्षण वातावरण विकसित करें। अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे जन-जागरूकता बढ़ाने, अभिभावकों को प्रेरित करने तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।1
- Post by प्रखर प्रवक्ता न्यूज1
- विशाल नेत्र शिविर का आयोजन 10 अप्रैल को शाहपुर ग्राम पंचायत भवन पर किया जा रहा है अतः जनता जनार्दन से हमारी अपील है कि लोग अपने नेत्र का इलाज कराए और लाभ प्राप्त करें। हमारा संपर्क नंबर है 7354 896 4791
- Post by जितेंद्र राय1
- चित्रकूट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार चित्रकूट के बरगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार चौहान उर्फ संतोष के रूप में हुई है, जो हरदीकलां गांव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक शिवआसरे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गौशाला के पास हरदीकलां से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद विवेचना के क्रम में पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस और 4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, चौकी प्रभारी हरदीकलां, और मु0आ0 राममोहन शामिल थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप1