*शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा* *__________________________* 👉*बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप* *यूपी के औरैया* जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया। रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई। इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

- *यूपी के देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को गांव वालों ने पकड़ लिया* युवक के पकड़े जाने के बाद गांव में गहमा गहमी का माहौल रहा। पंचायत हुई कि इस मामले में क्या किया जाये ? पंचों की सहमति बनी कि लड़का-लड़की की शादी करा दी जाए. फिर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार लड़का लड़की की शादी हुई।1
- बैंक शाखा: यह घटना कानपुर के पनकी सेक्टर-2 स्थित एचडीएफसी (HDFC) बैंक की है। पनकी (Panki) थाना क्षेत्र के अंतर्गत का मामला कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश कानपुर की एक महिला बैंक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में आस्था सिंह एक व्यक्ति से बहस करती हुई नज़र आ रही हैं। इस विवाद के दौरान वह कह रही हैं कि “मैं ठाकुर हूं।” अब इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है। जिस व्यक्ति (ऋषि मिश्रा) से आस्था बहस कर रही थीं, उनकी पत्नी ऋतु त्रिपाठी ने अपना पक्ष सोशल मीडिया पर रखा है1
- बैंक कर्मी आस्था सिंह ने खुद को मैं ठाकुर हूँ कहने पर जताया गर्व। आस्था के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा जो कि 6 जनवरी का है वह वीडियो ग्राहक का नहीं बल्कि सहकर्मी के पति के साथ हुए विवाद का है। #viral #bank #publicshuru #publicnews #viralkhaber #viralpost #anoopnishadpatrakar1
- कानपुर नगर (ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना अब आम बात हो गई है। ताज़ा मामला एक व्यस्त नेशनल हाईवे का है, जहाँ सड़क के दोनों ओर ईंटों के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगाकर उसे 'ईंट मंडी' में तब्दील कर दिया गया है, इस लापरवाही के कारण न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है, बल्कि यह कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, सड़क पर ही मंडी, राहगीर परेशान वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि हाईवे की पटरियों और मुख्य मार्ग के एक बड़े हिस्से पर ईंटों के अवैध भंडारण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बीच सड़क पर खड़ी होकर अनलोडिंग कर रही हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही है। दोपहिया वाहन और भारी ट्रक आपस में फंस जाते हैं, संकरी हो चुकी सड़क पर एक ओर ईंटों की दीवार है तो दूसरी ओर बड़े ट्रकों का आवागमन इसके बीच से गुजरने वाले बाइक सवारों की जान जोखिम में है। वीडियो में एक ट्रक ड्राइवर अपनी नाराजगी जताते हुए कहता है कि इन ईंट माफियाओं ने हाईवे को जैसे अपने "बाप की बपौती" समझ रखा है, राहगीरों का कहना है कि प्रशासन की नाक के नीचे यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, बढ़ रही है दुर्घटनाओं की आशंका हाइवे पर इस तरह का अतिक्रमण रात के समय और भी घातक हो जाता है। बिना किसी रिफ्लेक्टर या चेतावनी बोर्ड के सड़क पर पड़े ईंटों के ढेर काल का ग्रास बन सकते हैं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह ईंटें अक्सर अवैध रूप से बिना पर्याप्त कागजी कार्यवाही के यहाँ डंप की जाती हैं। मुख्य बिंदु: अतिक्रमण: हाईवे की मुख्य सड़क तक फैली ईंटों की दीवारें, जाम की स्थिति: ईंट अनलोड करते ट्रैक्टरों के कारण घंटों लग रहा जाम, प्रशासनिक सुस्ती: अवैध डंपिंग जोन बनने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तुरंत इस अतिक्रमण को हटाए और दोषियों पर सख्त जुर्माना लगाए ताकि हाईवे पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके..??1
- कानपुर देहात मे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का वीडियो हुआ जोरदार वायरल तस्वीरों में देखिए किस तरह से किया गया है ध्वज का अपमान मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के गंगदासपुर गांव का1
- कानपुर पारिवारिक विवाद में व्यक्ति हाइटेंशन लाइन पर चढ़ा व्यक्ति का लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल पुलिस व्यक्ति को उतारने का कर रही है प्रयास शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बिरैचा मऊ का मामला1
- कानपुर व्यूरो रिपोर्ट पाइल्स रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डी कुमार एक बार अवश्य मिले बवासीर हाइड्रोसील एक इंजेक्शन में सेवा का मौका अवश्य दें ।1
- *शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा* *__________________________* 👉*बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप* *यूपी के औरैया* जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया। रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई। इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।1