जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा केंद्रीय कारागार इटावा का किया गया निरीक्षण आज दिनांक 27.08.2026 को जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा केंद्रीय कारागार इटावा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, तलाशी व्यवस्था एवं कारागार में निरुद्ध बंदियों की सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं बंदियों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ - सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी परीक्षण किया गया। *इस दौरान क्षेत्राधिकारी सैफई श्री कुशलपाल सिंह तथा प्रशासन, पुलिस एवं जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*
जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा केंद्रीय कारागार इटावा का किया गया निरीक्षण आज दिनांक 27.08.2026 को जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा केंद्रीय कारागार इटावा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, तलाशी व्यवस्था एवं कारागार में निरुद्ध बंदियों की सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं बंदियों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ - सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी परीक्षण किया गया। *इस दौरान क्षेत्राधिकारी सैफई श्री कुशलपाल सिंह तथा प्रशासन, पुलिस एवं जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*
- रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।3
- रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में दिखी स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय औरैया में पुलिस अधिकारियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। नन्हे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बंधी राखियों ने पूरे माहौल को स्नेह और अपनत्व से भर दिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन में पुलिस अधिकारियों और बच्चों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। बच्चों में पुलिस अधिकारियों से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ सहजता से बातचीत की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी यादगार बन गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। पुलिस कार्यालय में बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने की पहल ने इसी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।1
- इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी1
- तलाश गुमशुदा इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना एक नाबालिक लड़की हुई लापता ऑटो में बैठकर जाते दिखी सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद1
- *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ1
- ओबीसी एक्ट पर गरमाया माहौल, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से संयम बरतने को कहा माधौगढ़। ओबीसी एक्ट को लेकर वीपी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्ट को लेकर समाज में किसी भी तरह का भ्रम या टकराव नहीं होना चाहिए। सिंह ने खासतौर पर छात्रों और सामान्य वर्ग के लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिससे विवाद खड़ा हो। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग आपसी भाईचारे के साथ रहें और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे न बढ़ाएं। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को पूरे मामले की जानकारी रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।1
- सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मिलने नहीं आया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन शासन प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया1
- मुवीन खलीफा साहब वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी इटावा जनपद में दिखा1