देश में छिड़ सकती है इक्कीसवीं सदी की सबसे जबरदस्त जनक्रांति..... यूजीसी कानून 2026 देश की सियासत में वह ऐतिहासिक परिवर्तन लाने जा रहा है जिसकी परिकल्पना कुछ इच्छाधारी मठाधीश अभी दूर दूर तक नहीं कर पा रहे हैं और जो ये मुट्ठी भर लोग यूजीसी गो वैक का नारा लगा रहे हैं उन्हें बता दूं कि यूजीसी भी लागू होगा, एससी एसटी एक्ट और सशक्त होगा, इमानदारी से जाति जनगणना कराकर संख्यात्मक हिस्सेदारी भी फिक्स होगी, रहा सवाल आरक्षण का तो किसी में दम नहीं जो समाप्त कर दें और तानाशाही हुकुमत का अंत होते हुए समाज में व्याप्त भय भूख भ्रष्टाचार आदि का खात्मा होते हुए संविधान और कानून का राज स्थापित होकर रहेगा। एससी एसटी इबीसी और ओबीसी का बुद्धिजीवी सिर्फ रुका है तो 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट का डीसीजन देखने के लिए,बस फैसला आने तो दो विपरीत फिर देखना भारत देश में इक्कीसवीं सदी के जनक्रांति की लहर कैसे उठती है जिसके ताप में सारा मनगढ़ंत विधान जलकर नष्ट हो जाएगा, बहुत गुमराह कर लिए गरीब कमजोरों को,अब दिखेगी संविधान और विज्ञान की असली ताकत......
देश में छिड़ सकती है इक्कीसवीं सदी की सबसे जबरदस्त जनक्रांति..... यूजीसी कानून 2026 देश की सियासत में वह ऐतिहासिक परिवर्तन लाने जा रहा है जिसकी परिकल्पना कुछ इच्छाधारी मठाधीश अभी दूर दूर तक नहीं कर पा रहे हैं और जो ये मुट्ठी भर लोग यूजीसी गो वैक का नारा लगा रहे हैं उन्हें बता दूं कि यूजीसी भी लागू होगा, एससी एसटी एक्ट और सशक्त होगा, इमानदारी से जाति जनगणना कराकर संख्यात्मक हिस्सेदारी भी फिक्स होगी, रहा सवाल आरक्षण का तो किसी में दम नहीं जो समाप्त कर दें और तानाशाही हुकुमत का अंत होते हुए समाज में व्याप्त भय भूख भ्रष्टाचार आदि का खात्मा होते हुए संविधान और कानून का राज स्थापित होकर रहेगा। एससी एसटी इबीसी और ओबीसी का बुद्धिजीवी सिर्फ रुका है तो 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट का डीसीजन देखने के लिए,बस फैसला आने तो दो विपरीत फिर देखना भारत देश में इक्कीसवीं सदी के जनक्रांति की लहर कैसे उठती है जिसके ताप में सारा मनगढ़ंत विधान जलकर नष्ट हो जाएगा, बहुत गुमराह कर लिए गरीब कमजोरों को,अब दिखेगी संविधान और विज्ञान की असली ताकत......
- Post by Vipin Rai Journalist1
- 👉🏾 अप्रैल का महीना चल रहा है । सरकार ने जाति जनगणना प्रारंभ कर दिया है,।जाति जनगणना शुरू हो गई है। ➡️ ब्राह्मण समाज से अनुरोध है कि वह रजिस्टर में पंजीकरण करते समय सिर्फ ब्राह्मण लिखें और हिंदू लिखे इसके अलावा उपनाम जैसे पाठक, शुक्ला , तिवारी , दीक्षित, भरवा ,,दशौनी अथवा भूमि हार ब्राह्मण इन सबको न लिखे । ❤ सिर्फ ब्राह्मण लिखिए ! !यह सब उपनाम अपने निजी काम के लिए है। यदि ऐसा आप नहीं करेंगे तो भविष्य में आने वाले दिनों में ब्राह्मण समाज भी कई जातियों में बट जाएगा और सरकार से सुविधा / अनुदान मिलना मुश्किल हो जाएगा । ➡️ अतः सिर्फ आप ब्राह्मण लिखें ताकि सरकार को मालूम पड़े देश में कितने ब्राह्मण है? और उनके हालात कैसे हैं? यह वीडियो प्रत्येक ब्राह्मण के मोबाइल पर पहुंचने का प्रयास करें! हमारा लक्ष्य ब्राह्मण समाज के हेतु ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण समाज को जागरूक करना । जागरूक बने। जागरूक बनाएं । जनहित में जारी । हमारे व्हाट्सएप से जुड़िए ,प्रत्येक दिन मिलेगा आपको एक सरकारी नौकरी के लिए वीडियो, 9451509784,1
- संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित सावरियां मैरेज हाल में *स्वर्णकार समाज* द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा *नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एवं शासन द्वारा मनोनीत सभासद* बनाए जाने पर *कन्हैया वर्मा* का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह के दौरान स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने *कन्हैया वर्मा* को *अंगवस्त्र* भेंट कर तथा *फूलमालाओं* से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने नव-नियुक्त प्रतिनिधि को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में *कन्हैया वर्मा* ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और शासन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता देते हुए विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में *प्रिंस वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, विवेकानंद वर्मा, मंगल वर्मा, चंद्र भूषण वर्मा, राजेश वर्मा, भगवान दास वर्मा, रितेश वर्मा, मनोज सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष भगवान दास वर्मा, विवेकानंद वर्मा , हरिहरपुर के छेदी वर्मा,राजेश वर्मा, रितेश वर्मा ,सुरेश वर्मा, कुबेर वर्मा ,सुभाष वर्मा , अजित वर्मा , यदुनाथ वर्मा , रूपेश वर्मा,अनूप वर्मा* सहित कई प्रमुख सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह का समापन आपसी सद्भाव और सहयोग के संदेश के साथ हुआ।1
- धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा, आज से हरपुर बाजार में गूंजेगा भक्ति का स्वर हरपुर-बुदहट (सहजनवा)। ग्राम पंचायत हरपुर में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। हरपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल कलश यात्रा बुदहट स्थित बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर एवं मां काली स्थान होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पीले-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए माहौल को उत्सव में बदल दिया। कलश यात्रा का शुभ संकल्प कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ लिया गया। यात्रा के दौरान गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव एवं सुदर्शन शुक्ला ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तकें धारण कर श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कथा वाचक परम पूज्य हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहीत गुप्ता एवं चिंतामणि शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। सहजनवा ब्लॉक के इस ग्रामीण अंचल में निकली यह यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गई। आज से हरपुर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो आगामी सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा से सराबोर करेगी।4
- संतकबीरनगर स्कूल चलो अभियान-2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर आज मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान जी द्वारा धनघटा विधानसभा क्षेत्र में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना रहा। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें विशेष रूप से बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि विधायक धनघटा ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब प्रत्येक बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे घर-घर संपर्क कर बच्चों को विद्यालय लाने का प्रयास करें। रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें "हर बच्चा स्कूल जाए", “शिक्षा है अधिकार हमारा" जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। इस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं आम जनता भी शामिल हुई, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। यह रैली शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई और क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। इस कार्यक्रम में कुल लगभग 200 प्रतिभागियों (प्रधानाध्यापक / ई0 प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान सभासद) ने सहभागिता की तथा काफी अधिक संख्या में बच्चे भी सम्मिलित हुए। समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / ई० प्रधानाध्यापक) चन्द्र शेखर भारती, शैलेश कुमार यादव, गनेश प्रसाद चौधरी, श्रृंखला पाण्डेय. नीतू अग्रहरी, चंद्रकला, विनय सिंह, नितिन कुमार, निर्मल स्वरूप, राम आशीष, विजय, संत कुमार मिश्र आदि प्रधाध्यापक एवं बी0आर0सी0 कार्यालय कर्मचारी मो0 जुबैर, रोहित कुमार, दिग्विजय पाण्डेय, विकास गिरी, कृष्ण मुरारी, श्याम जी. स्वप्निल यादव. उमेश चन्द्. राम प्रताप, अजीत कुमार, इश्वर चंद, गजेन्द्र कुमार, देव नारायण आदि उपस्थित रहे।4
- पंचायतों के कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर रामनगर ब्लॉक में जोरदार प्रदर्शन आज रामनगर विकास खण्ड परिसर में ग्राम प्रधानों ने ब्लाक अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। 👉 माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि यदि पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है, तो प्रशासकों की नियुक्ति के बजाय निर्वाचित ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।लोक तांत्रिक निरंतरता एवं सुशासन के दृष्टिगत त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर रामनगर विकास खण्ड परिसर में आज ब्लाक अध्यक्ष एवं ख्वाजेबड़ेपुर के प्रधान मनीष यादव की अगुवाई में हुए ग्राम प्रधानों के जमावड़े में अखिल भारतीय प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज यादव, पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम यादव, जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव, महिला संगठन जिलाध्यक्ष ऊषा देवी की मौजूदगी में भविष्य की रणनीति पर की गई चर्चा तथा खण्ड विकास अधिकारी जगन्नाथ चौधरी के माध्यम से प्रेषित किया गया ज्ञापन। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा हुई। ⚖️ प्रधानों ने कहा— लोकतंत्र की मजबूती, पारदर्शिता और ग्रामीण विकास की निरंतरता के लिए यह फैसला जरुरी है। प्रदर्शन में डॉक्टर अब्दुल कलाम, निर्मला, विमला देवी, सरिता, नोहरा देवी, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, नासिर खान, अरुण कुमार, एचपी चौहान, ओंमकार, लालबिंद गोस्वामी, उर्मिला देवी समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान रहे मौजूद। 👥 बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों की भागीदारी ने इस मुद्दे की गंभीरता को दिखाया।1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- संतकबीरनगर । जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। 2 अप्रैल से विद्यालय में नई कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया गया, जहां पहले ही दिन छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में नवागंतुक विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास का माहौल रहा। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यालय में प्रवेश के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को एडमिशन काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले और पंजीकरण को लेकर उत्साहित नजर आए। अभिभावकों का कहना है कि यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है, जिसके चलते इसकी विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं निर्धारित समय से प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे शैक्षणिक और नैतिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। वहीं, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों का प्रवेश नवीनीकरण शेष है अथवा जो नए प्रवेश लेना चाहते हैं, वे शीघ्र विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि समय पर प्रवेश लेने से विद्यार्थी सत्र के प्रारंभ से ही पढ़ाई से जुड़ सकेंगे और उनका शैक्षणिक नुकसान नहीं होगा। विद्यालय में बेहतर प्रबंधन और सुव्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और प्रबुद्धजनों ने संस्थान की सराहना की है।1