*खलीलाबाद में स्वर्णकार समाज ने कन्हैया वर्मा का किया भव्य स्वागत* *नगर अध्यक्ष व मनोनीत सभासद बनने पर किया सम्मान, समाज के विकास के लिए निष्ठा से कार्य करने का दिया आश्वासन* संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित सावरियां मैरेज हाल में *स्वर्णकार समाज* द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा *नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एवं शासन द्वारा मनोनीत सभासद* बनाए जाने पर *कन्हैया वर्मा* का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह के दौरान स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने *कन्हैया वर्मा* को *अंगवस्त्र* भेंट कर तथा *फूलमालाओं* से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने नव-नियुक्त प्रतिनिधि को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में *कन्हैया वर्मा* ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और शासन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता देते हुए विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में *प्रिंस वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, विवेकानंद वर्मा, मंगल वर्मा, चंद्र भूषण वर्मा, राजेश वर्मा, भगवान दास वर्मा, रितेश वर्मा, मनोज सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष भगवान दास वर्मा, विवेकानंद वर्मा , हरिहरपुर के छेदी वर्मा,राजेश वर्मा, रितेश वर्मा ,सुरेश वर्मा, कुबेर वर्मा ,सुभाष वर्मा , अजित वर्मा , यदुनाथ वर्मा , रूपेश वर्मा,अनूप वर्मा* सहित कई प्रमुख सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह का समापन आपसी सद्भाव और सहयोग के संदेश के साथ हुआ।

- धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा, आज से हरपुर बाजार में गूंजेगा भक्ति का स्वर हरपुर-बुदहट (सहजनवा)। ग्राम पंचायत हरपुर में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। हरपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल कलश यात्रा बुदहट स्थित बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर एवं मां काली स्थान होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पीले-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए माहौल को उत्सव में बदल दिया। कलश यात्रा का शुभ संकल्प कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ लिया गया। यात्रा के दौरान गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव एवं सुदर्शन शुक्ला ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तकें धारण कर श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कथा वाचक परम पूज्य हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहीत गुप्ता एवं चिंतामणि शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। सहजनवा ब्लॉक के इस ग्रामीण अंचल में निकली यह यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गई। आज से हरपुर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो आगामी सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा से सराबोर करेगी।4
- डॉ. संजय निषाद पर सुशील साहनी का बड़ा प्रहार! रोने का नाटक? निषाद समाज की राजनीति पर बड़े सवाल! एडवोकेट सुशील साहनी ने उठाए कैबिनेट मंत्री पर सवाल! प्रो टिप (Pro Tip for Facebook): फेसबुक पर वीडियो शेयर करते समय साथ में #PurvanchalRaftarNews #DrSanjayNishad #SushilChandraSahni #GorakhpurPolitics #UPNews #NishadSamaj जैसे हैशटैग्स जरूर लगाएं। इससे आपका वीडियो ज्यादा लोगों तक पहुँचेगा1
- गोरखपुर में World Health Day पर भव्य Health Exhibition | Fatima Medical Institute का अनोखा आयोजन1
- Post by Abc Hindustan1
- 🙏😊👍2
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती: कानून का इकबाल खत्म! पैकोलिया में दबंगों का 'नंगा नाच', खून से सनी चांदा खुर्द की गलियां दिन-दहाड़े दहशत: लाठियों की गूंज से कांपा गांव, खून से लथपथ पीड़ितों को देख दहल जाएगा दिल! लाइव वीडियो सबूत फिर भी खाकी मौन! पैकोलिया पुलिस की सुस्ती या दबंगों को संरक्षण? बस्ती पुलिस को चुनौती: सरेआम हुआ जानलेवा हमला, घंटों बाद भी FIR दर्ज न होना शर्मनाक! कहाँ है कानून का खौफ? चांदा खुर्द में दबंगों ने घर फूंका या इंसानियत? पुलिस की कार्रवाई पर सवाल! ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश 08 अप्रैल, 2026 बस्ती। जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के चांदा खुर्द गांव में आज मानवता शर्मसार हो गई और कानून की धज्जियां उड़ती नजर आईं। कंबाइन मशीन ले जाने जैसे मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि गांव देखते ही देखते कुरुक्षेत्र के मैदान में तब्दील हो गया। मनबढ़ दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों पर लाठियों की बरसात कर दी, जिससे कई लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। दहशत का वो मंजर: घंटों चटकी लाठियां प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर इस कदर बेखौफ थे कि उन्हें न तो पुलिस का डर था और न ही समाज का। दिन-दहाड़े हुए इस खूनी संघर्ष में दबंगों ने पीड़ित रामकृष्ण दुबे के घर पर चढ़कर तांडव मचाया। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच लाठियां घंटों तक चटकती रहीं। इस हमले में कई महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने दबंगों की मनमानी का विरोध किया। घायलों की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर घटना की सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 ने आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों के शरीर पर मौजूद गहरे जख्म दबंगों की हैवानियत की गवाही खुद दे रहे हैं। पुलिस की सुस्ती या दबंगों को शह? हैरानी की बात यह है कि पीड़ित रामकृष्ण दुबे के पास इस पूरी बर्बरता का 'लाइव वीडियो' सबूत के तौर पर मौजूद है। वीडियो में हमलावर साफ तौर पर तांडव मचाते दिख रहे हैं। इसके बावजूद, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पैकोलिया पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बड़ा सवाल: क्या बस्ती पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है? आखिर वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस की कलम क्यों कांप रही है? न्याय की गुहार, आक्रोश में ग्रामीण पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। कंबाइन विवाद, खूनी संघर्ष: बस्ती के पैकोलिया में जमकर बरसी लाठियां, कई घायल! बस्ती ब्रेकिंग: दबंगों ने घर पर बोला धावा, रामकृष्ण दुबे के परिवार पर टूटा कहर! खौफनाक: चांदा खुर्द में कंबाइन मशीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, रणक्षेत्र बना गांव! अब देखना यह है कि बस्ती पुलिस इन 'सफेदपोश' गुंडों पर नकेल कसती है या फिर कागजी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।1
- संत कबीर नगर। स्कूल चलो अभियान सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने का संदेश दिया गया। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न मार्गों से होकर निकली रैली के दौरान “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का मूल आधार बताते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं और नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब हर बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो। उन्होंने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों एवं अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। रैली में लगभग 200 प्रतिभागियों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही। अंत में सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।1
- Post by Rashid Malik3
- पीड़ित विपिन कुमार ने ग्राम प्रधान रोहित यादव, फूलचन्द्र यादव, व कुलदीप यादव पर आरोप लगाए आरोप है कि सभी ने जातिसूचक गालियां देते हुए बेरहमी से पिटाई की पीड़ित को जबरन कार में बैठाकर कई स्थानों पर ले जाकर मारा गया आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है1