logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Rashid Malik
Rashid Malik
बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शर्मा टिम्बर हाउस में मिलते हैं आधुनिक व पारंपरिक डिज़ाइन के फर्नीचर, ग्राहकों की पहली पसंद बना प्रतिष्ठान रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र संत कबीर नगर। जनपद के काली जगदीशपुर स्थित शर्मा टिम्बर हाउस अपने आकर्षक डिज़ाइन और मजबूत फर्नीचर निर्माण के लिए क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। यहां जंगला, घरदुआरी, पल्ला, खिड़की, बेड, सोफा, सिंगारदान, डायनिंग टेबल सहित सभी प्रकार के फर्नीचर ग्राहकों की पसंद के अनुसार ऑर्डर पर तैयार किए जाते हैं। प्रतिष्ठान द्वारा जारी फोटो में विभिन्न प्रकार के आकर्षक दरवाजों, खिड़कियों, बेड और सोफा सेट के आधुनिक व पारंपरिक डिज़ाइन देखे जा सकते हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किए गए इन उत्पादों में मजबूती के साथ-साथ बेहतरीन फिनिशिंग भी देखने को मिलती है। दुकान संचालक ने बताया कि यहां साखू, सागौन और कटजामुन जैसी गुणवत्ता युक्त लकड़ियों की बोटा व चिरान भी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार डिजाइन तैयार कराना यहां की विशेषता है। संपर्क सूत्र: 9451427637, 9151374627 पता: काली जगदीशपुर, संत कबीर नगर
    4
    शर्मा टिम्बर हाउस में मिलते हैं आधुनिक व पारंपरिक डिज़ाइन के फर्नीचर, ग्राहकों की पहली पसंद बना प्रतिष्ठान
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र 
संत कबीर नगर। जनपद के काली जगदीशपुर स्थित शर्मा टिम्बर हाउस अपने आकर्षक डिज़ाइन और मजबूत फर्नीचर निर्माण के लिए क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। यहां जंगला, घरदुआरी, पल्ला, खिड़की, बेड, सोफा, सिंगारदान, डायनिंग टेबल सहित सभी प्रकार के फर्नीचर ग्राहकों की पसंद के अनुसार ऑर्डर पर तैयार किए जाते हैं।
प्रतिष्ठान द्वारा जारी फोटो में विभिन्न प्रकार के आकर्षक दरवाजों, खिड़कियों, बेड और सोफा सेट के आधुनिक व पारंपरिक डिज़ाइन देखे जा सकते हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किए गए इन उत्पादों में मजबूती के साथ-साथ बेहतरीन फिनिशिंग भी देखने को मिलती है।
दुकान संचालक ने बताया कि यहां साखू, सागौन और कटजामुन जैसी गुणवत्ता युक्त लकड़ियों की बोटा व चिरान भी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार डिजाइन तैयार कराना यहां की विशेषता है।
संपर्क सूत्र: 9451427637, 9151374627
पता: काली जगदीशपुर, संत कबीर नगर
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 👉🏾 अप्रैल का महीना चल रहा है । सरकार ने जाति जनगणना प्रारंभ कर दिया है,।जाति जनगणना शुरू हो गई है। ➡️ ब्राह्मण समाज से अनुरोध है कि वह रजिस्टर में पंजीकरण करते समय सिर्फ ब्राह्मण लिखें और हिंदू लिखे इसके अलावा उपनाम जैसे पाठक, शुक्ला , तिवारी , दीक्षित, भरवा ,,दशौनी अथवा भूमि हार ब्राह्मण इन सबको न लिखे । ❤ सिर्फ ब्राह्मण लिखिए ! !यह सब उपनाम अपने निजी काम के लिए है। यदि ऐसा आप नहीं करेंगे तो भविष्य में आने वाले दिनों में ब्राह्मण समाज भी कई जातियों में बट जाएगा और सरकार से सुविधा / अनुदान मिलना मुश्किल हो जाएगा । ➡️ अतः सिर्फ आप ब्राह्मण लिखें ताकि सरकार को मालूम पड़े देश में कितने ब्राह्मण है? और उनके हालात कैसे हैं? यह वीडियो प्रत्येक ब्राह्मण के मोबाइल पर पहुंचने का प्रयास करें! हमारा लक्ष्य ब्राह्मण समाज के हेतु ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण समाज को जागरूक करना । जागरूक बने। जागरूक बनाएं । जनहित में जारी । हमारे व्हाट्सएप से जुड़िए ,प्रत्येक दिन मिलेगा आपको एक सरकारी नौकरी के लिए वीडियो, 9451509784,
    1
    👉🏾 अप्रैल का महीना चल रहा है । सरकार ने जाति जनगणना प्रारंभ कर दिया है,।जाति जनगणना शुरू हो गई है। 
➡️ ब्राह्मण समाज से अनुरोध है कि वह रजिस्टर में पंजीकरण करते समय सिर्फ ब्राह्मण लिखें और हिंदू लिखे इसके अलावा उपनाम जैसे पाठक, शुक्ला , तिवारी , दीक्षित, भरवा ,,दशौनी अथवा भूमि हार ब्राह्मण इन सबको न लिखे । 
❤ सिर्फ ब्राह्मण  लिखिए !
!यह सब उपनाम अपने निजी काम के लिए है। यदि ऐसा आप नहीं करेंगे तो भविष्य में आने वाले दिनों में ब्राह्मण समाज भी कई जातियों में बट जाएगा और सरकार से सुविधा / अनुदान मिलना मुश्किल हो जाएगा । 
➡️ अतः सिर्फ आप ब्राह्मण लिखें ताकि सरकार को मालूम पड़े देश में कितने ब्राह्मण है? और उनके हालात कैसे हैं? यह वीडियो प्रत्येक ब्राह्मण के मोबाइल पर पहुंचने का प्रयास करें! हमारा लक्ष्य ब्राह्मण समाज के हेतु ध्यान में रखते हुए  ब्राह्मण  समाज को जागरूक करना । जागरूक  बने। 
जागरूक बनाएं । 
जनहित में जारी । 
हमारे व्हाट्सएप से जुड़िए ,प्रत्येक दिन मिलेगा आपको एक सरकारी नौकरी के लिए वीडियो, 9451509784,
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित सावरियां मैरेज हाल में *स्वर्णकार समाज* द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा *नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एवं शासन द्वारा मनोनीत सभासद* बनाए जाने पर *कन्हैया वर्मा* का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह के दौरान स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने *कन्हैया वर्मा* को *अंगवस्त्र* भेंट कर तथा *फूलमालाओं* से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने नव-नियुक्त प्रतिनिधि को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में *कन्हैया वर्मा* ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और शासन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता देते हुए विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में *प्रिंस वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, विवेकानंद वर्मा, मंगल वर्मा, चंद्र भूषण वर्मा, राजेश वर्मा, भगवान दास वर्मा, रितेश वर्मा, मनोज सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष भगवान दास वर्मा, विवेकानंद वर्मा , हरिहरपुर के छेदी वर्मा,राजेश वर्मा, रितेश वर्मा ,सुरेश वर्मा, कुबेर वर्मा ,सुभाष वर्मा , अजित वर्मा , यदुनाथ वर्मा , रूपेश वर्मा,अनूप वर्मा* सहित कई प्रमुख सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह का समापन आपसी सद्भाव और सहयोग के संदेश के साथ हुआ।
    1
    संतकबीरनगर। 
खलीलाबाद स्थित सावरियां मैरेज हाल में *स्वर्णकार समाज* द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा *नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एवं शासन द्वारा मनोनीत सभासद* बनाए जाने पर *कन्हैया वर्मा* का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने *कन्हैया वर्मा* को *अंगवस्त्र* भेंट कर तथा *फूलमालाओं* से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने नव-नियुक्त प्रतिनिधि को शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में *कन्हैया वर्मा* ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और शासन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता देते हुए विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में *प्रिंस वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, विवेकानंद वर्मा, मंगल वर्मा, चंद्र भूषण वर्मा, राजेश वर्मा, भगवान दास वर्मा, रितेश वर्मा, मनोज सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष भगवान दास वर्मा, विवेकानंद वर्मा , हरिहरपुर के छेदी वर्मा,राजेश वर्मा, रितेश वर्मा ,सुरेश वर्मा, कुबेर वर्मा ,सुभाष वर्मा , अजित वर्मा , यदुनाथ वर्मा , रूपेश वर्मा,अनूप वर्मा* सहित कई प्रमुख सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह का समापन आपसी सद्भाव और सहयोग के संदेश के साथ हुआ।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🙏😊👍
    2
    🙏😊👍
    user_Santosh Jaiswal
    Santosh Jaiswal
    Basti, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती: कानून का इकबाल खत्म! पैकोलिया में दबंगों का 'नंगा नाच', खून से सनी चांदा खुर्द की गलियां दिन-दहाड़े दहशत: लाठियों की गूंज से कांपा गांव, खून से लथपथ पीड़ितों को देख दहल जाएगा दिल! लाइव वीडियो सबूत फिर भी खाकी मौन! पैकोलिया पुलिस की सुस्ती या दबंगों को संरक्षण? बस्ती पुलिस को चुनौती: सरेआम हुआ जानलेवा हमला, घंटों बाद भी FIR दर्ज न होना शर्मनाक! कहाँ है कानून का खौफ? चांदा खुर्द में दबंगों ने घर फूंका या इंसानियत? पुलिस की कार्रवाई पर सवाल! ​ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश 08 अप्रैल, 2026 ​बस्ती। जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के चांदा खुर्द गांव में आज मानवता शर्मसार हो गई और कानून की धज्जियां उड़ती नजर आईं। कंबाइन मशीन ले जाने जैसे मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि गांव देखते ही देखते कुरुक्षेत्र के मैदान में तब्दील हो गया। मनबढ़ दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों पर लाठियों की बरसात कर दी, जिससे कई लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। ​दहशत का वो मंजर: घंटों चटकी लाठियां ​प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर इस कदर बेखौफ थे कि उन्हें न तो पुलिस का डर था और न ही समाज का। दिन-दहाड़े हुए इस खूनी संघर्ष में दबंगों ने पीड़ित रामकृष्ण दुबे के घर पर चढ़कर तांडव मचाया। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच लाठियां घंटों तक चटकती रहीं। इस हमले में कई महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने दबंगों की मनमानी का विरोध किया। ​घायलों की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर ​घटना की सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 ने आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों के शरीर पर मौजूद गहरे जख्म दबंगों की हैवानियत की गवाही खुद दे रहे हैं। ​पुलिस की सुस्ती या दबंगों को शह? ​हैरानी की बात यह है कि पीड़ित रामकृष्ण दुबे के पास इस पूरी बर्बरता का 'लाइव वीडियो' सबूत के तौर पर मौजूद है। वीडियो में हमलावर साफ तौर पर तांडव मचाते दिख रहे हैं। इसके बावजूद, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पैकोलिया पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। ​बड़ा सवाल: क्या बस्ती पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है? आखिर वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस की कलम क्यों कांप रही है? ​न्याय की गुहार, आक्रोश में ग्रामीण ​पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। कंबाइन विवाद, खूनी संघर्ष: बस्ती के पैकोलिया में जमकर बरसी लाठियां, कई घायल! बस्ती ब्रेकिंग: दबंगों ने घर पर बोला धावा, रामकृष्ण दुबे के परिवार पर टूटा कहर! खौफनाक: चांदा खुर्द में कंबाइन मशीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, रणक्षेत्र बना गांव! ​अब देखना यह है कि बस्ती पुलिस इन 'सफेदपोश' गुंडों पर नकेल कसती है या फिर कागजी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती: कानून का इकबाल खत्म! पैकोलिया में दबंगों का 'नंगा नाच', खून से सनी चांदा खुर्द की गलियां
दिन-दहाड़े दहशत: लाठियों की गूंज से कांपा गांव, खून से लथपथ पीड़ितों को देख दहल जाएगा दिल!
लाइव वीडियो सबूत फिर भी खाकी मौन! पैकोलिया पुलिस की सुस्ती या दबंगों को संरक्षण?
बस्ती पुलिस को चुनौती: सरेआम हुआ जानलेवा हमला, घंटों बाद भी FIR दर्ज न होना शर्मनाक!
कहाँ है कानून का खौफ? चांदा खुर्द में दबंगों ने घर फूंका या इंसानियत? पुलिस की कार्रवाई पर सवाल!
​ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश
08 अप्रैल, 2026
​बस्ती। जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के चांदा खुर्द गांव में आज मानवता शर्मसार हो गई और कानून की धज्जियां उड़ती नजर आईं। कंबाइन मशीन ले जाने जैसे मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि गांव देखते ही देखते कुरुक्षेत्र के मैदान में तब्दील हो गया। मनबढ़ दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों पर लाठियों की बरसात कर दी, जिससे कई लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
​दहशत का वो मंजर: घंटों चटकी लाठियां
​प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर इस कदर बेखौफ थे कि उन्हें न तो पुलिस का डर था और न ही समाज का। दिन-दहाड़े हुए इस खूनी संघर्ष में दबंगों ने पीड़ित रामकृष्ण दुबे के घर पर चढ़कर तांडव मचाया। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच लाठियां घंटों तक चटकती रहीं। इस हमले में कई महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने दबंगों की मनमानी का विरोध किया।
​घायलों की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
​घटना की सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 ने आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों के शरीर पर मौजूद गहरे जख्म दबंगों की हैवानियत की गवाही खुद दे रहे हैं।
​पुलिस की सुस्ती या दबंगों को शह?
​हैरानी की बात यह है कि पीड़ित रामकृष्ण दुबे के पास इस पूरी बर्बरता का 'लाइव वीडियो' सबूत के तौर पर मौजूद है। वीडियो में हमलावर साफ तौर पर तांडव मचाते दिख रहे हैं। इसके बावजूद, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पैकोलिया पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
​बड़ा सवाल: क्या बस्ती पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है? आखिर वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस की कलम क्यों कांप रही है?
​न्याय की गुहार, आक्रोश में ग्रामीण
​पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
कंबाइन विवाद, खूनी संघर्ष: बस्ती के पैकोलिया में जमकर बरसी लाठियां, कई घायल!
बस्ती ब्रेकिंग: दबंगों ने घर पर बोला धावा, रामकृष्ण दुबे के परिवार पर टूटा कहर!
खौफनाक: चांदा खुर्द में कंबाइन मशीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, रणक्षेत्र बना गांव!
​अब देखना यह है कि बस्ती पुलिस इन 'सफेदपोश' गुंडों पर नकेल कसती है या फिर कागजी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Umesh Kumar
    1
    Post by Umesh Kumar
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • संतकबीरनगर । जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। 2 अप्रैल से विद्यालय में नई कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया गया, जहां पहले ही दिन छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में नवागंतुक विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास का माहौल रहा। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यालय में प्रवेश के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को एडमिशन काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले और पंजीकरण को लेकर उत्साहित नजर आए। अभिभावकों का कहना है कि यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है, जिसके चलते इसकी विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं निर्धारित समय से प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे शैक्षणिक और नैतिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। वहीं, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों का प्रवेश नवीनीकरण शेष है अथवा जो नए प्रवेश लेना चाहते हैं, वे शीघ्र विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि समय पर प्रवेश लेने से विद्यार्थी सत्र के प्रारंभ से ही पढ़ाई से जुड़ सकेंगे और उनका शैक्षणिक नुकसान नहीं होगा। विद्यालय में बेहतर प्रबंधन और सुव्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और प्रबुद्धजनों ने संस्थान की सराहना की है।
    1
    संतकबीरनगर ।
जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। 2 अप्रैल से विद्यालय में नई कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया गया, जहां पहले ही दिन छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में नवागंतुक विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास का माहौल रहा।
नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यालय में प्रवेश के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को एडमिशन काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले और पंजीकरण को लेकर उत्साहित नजर आए।
अभिभावकों का कहना है कि यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है, जिसके चलते इसकी विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं निर्धारित समय से प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे शैक्षणिक और नैतिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
वहीं, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों का प्रवेश नवीनीकरण शेष है अथवा जो नए प्रवेश लेना चाहते हैं, वे शीघ्र विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि समय पर प्रवेश लेने से विद्यार्थी सत्र के प्रारंभ से ही पढ़ाई से जुड़ सकेंगे और उनका शैक्षणिक नुकसान नहीं होगा।
विद्यालय में बेहतर प्रबंधन और सुव्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और प्रबुद्धजनों ने संस्थान की सराहना की है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा, आज से हरपुर बाजार में गूंजेगा भक्ति का स्वर हरपुर-बुदहट (सहजनवा)। ग्राम पंचायत हरपुर में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। हरपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल कलश यात्रा बुदहट स्थित बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर एवं मां काली स्थान होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पीले-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए माहौल को उत्सव में बदल दिया। कलश यात्रा का शुभ संकल्प कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ लिया गया। यात्रा के दौरान गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव एवं सुदर्शन शुक्ला ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तकें धारण कर श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कथा वाचक परम पूज्य हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहीत गुप्ता एवं चिंतामणि शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। सहजनवा ब्लॉक के इस ग्रामीण अंचल में निकली यह यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गई। आज से हरपुर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो आगामी सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा से सराबोर करेगी।
    4
    धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा, आज से हरपुर बाजार में गूंजेगा भक्ति का स्वर
हरपुर-बुदहट (सहजनवा)।
ग्राम पंचायत हरपुर में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
हरपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल कलश यात्रा बुदहट स्थित बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर एवं मां काली स्थान होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पीले-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए माहौल को उत्सव में बदल दिया।
कलश यात्रा का शुभ संकल्प कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ लिया गया। यात्रा के दौरान गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव एवं सुदर्शन शुक्ला ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तकें धारण कर श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
कथा वाचक परम पूज्य हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहीत गुप्ता एवं चिंतामणि शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। सहजनवा ब्लॉक के इस ग्रामीण अंचल में निकली यह यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गई।
आज से हरपुर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो आगामी सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा से सराबोर करेगी।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.