logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, चालक जिंदा जला — एक को ग्रामीणों ने बचाया । सरूपगंज। सरूपगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तहसील के पास गुरुवार को दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक जिंदा जल गया, जबकि दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में दोनों ट्रेलरों में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और उपलब्ध साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक को लोगों ने ट्रेलर से बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरे चालक को बचाया नहीं जा सका और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि सरूपगंज क्षेत्र में उडवारिया टोल प्लाजा होने के बावजूद यहां फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे हादसों के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा डीवाईएसपी भंवरलाल चौधरी और सरूपगंज थाना अधिकारी सीआई ओमप्रकाश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हाईवे पर लगे ट्रैफिक जाम को खुलवाया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए । पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोचर्य में रखवा कर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया ।

on 12 March
user_Journalist arif Pathan
Journalist arif Pathan
पत्रकार Pindwara, Sirohi•
on 12 March

दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, चालक जिंदा जला — एक को ग्रामीणों ने बचाया । सरूपगंज। सरूपगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तहसील के पास गुरुवार को दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक जिंदा जल गया, जबकि दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में दोनों ट्रेलरों में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और उपलब्ध साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक को लोगों ने ट्रेलर से बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरे चालक को बचाया नहीं जा सका और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि सरूपगंज क्षेत्र में उडवारिया टोल प्लाजा होने के बावजूद यहां फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे हादसों के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा डीवाईएसपी भंवरलाल चौधरी और सरूपगंज थाना अधिकारी सीआई ओमप्रकाश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हाईवे पर लगे ट्रैफिक जाम को खुलवाया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए । पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोचर्य में रखवा कर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आबूरोड के न्यू अंबिका कॉलोनी महावीर टॉकीज के पास चल रही रामलीला का दसवें दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न हुई। काशी बनारस से आये रामलीला मण्डल के सचिव मकरनाथ चौरसिया ने बताया दसवे दिन की रामलीला में सर्वप्रथम कुंभकरण और मेघनाथ वध हुआ तत्पश्चात रावण वध हुआ। अधर्म पर धर्म की विजय हुई। रावण का वध होते ही जय श्री राम के नारो से पंडाल गूंज उठा। प्रभु श्री रामचंद्र जी अपने 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण करते हुए अयोध्या को वापस आए। आबूरोड़ के वरिष्ठ जनों एवं नगर वासियों ने स्वयं भगवान का राजतिलक अपने हाथों से किया। रामलीला देखने के लिए रामलीला पंडाल में जन सैलाब उमड़ा पड़ा एव काशी के 25 कलाकारों का आभार प्रकट करते हुए कहा की बहुत ही अद्भुत मंचन किया जिसे देख दर्शक बहुत ही प्रसन्न हुए और उनके मन में भावना जागृत हुई की ऐसी रामलीलाओं का मंचन नगर में हर 2 से 4 सालों में होनी चाहिए क्योंकि यह कला एवं संस्कृति विलुप्त होती जा रही है इस इस प्रकार से निरंतर जीवन पर रखना बहुत आवश्यक है। भूपेन्द्र सम्बरिया ने बताया रामलीला मण्डल द्वारा हनुमान चालीसा का वितरण एवं सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन भी हुआ। रामलीला से बच्चों में संस्कार स्थापित होते हैं एवं समापन पर भगवान श्री रामचंद्र जी की राजतिलक में प्रसाद भी वितरण किया गया। रामलीला के मंचन को सफल बनाने हेतु अशोक मालवीया, अनिल मालवीया, भूपेन्द्र सम्बरिया, राधेश्याम शाक्य, डॉ एमपी बंसल, नरेश त्रिवेदी, रमेश अग्रवाल, केके अग्रवाल, दिलीप सोनी, मदनसिंह कोली, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, सुनीता श्रीवास्तव, मकरनाथ चौरासिया रामलीला मण्डल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
    3
    आबूरोड के न्यू अंबिका कॉलोनी महावीर टॉकीज के पास चल रही रामलीला का दसवें दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न हुई।
काशी बनारस से आये रामलीला मण्डल के सचिव मकरनाथ चौरसिया ने बताया दसवे दिन की रामलीला में सर्वप्रथम कुंभकरण और मेघनाथ वध हुआ तत्पश्चात रावण वध हुआ। अधर्म पर धर्म की विजय हुई। रावण का वध होते ही जय श्री राम के नारो से पंडाल गूंज उठा।   प्रभु श्री रामचंद्र जी अपने 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण करते हुए अयोध्या को वापस आए। 
आबूरोड़ के वरिष्ठ जनों एवं नगर वासियों ने स्वयं भगवान का राजतिलक अपने हाथों से किया। रामलीला देखने के लिए रामलीला पंडाल में जन सैलाब उमड़ा पड़ा एव काशी के 25 कलाकारों का आभार प्रकट करते हुए कहा की बहुत ही अद्भुत मंचन किया जिसे देख दर्शक बहुत ही प्रसन्न हुए और उनके मन में भावना जागृत हुई की ऐसी रामलीलाओं का मंचन नगर में हर 2 से 4 सालों में होनी चाहिए क्योंकि यह कला एवं संस्कृति विलुप्त होती जा रही है इस इस प्रकार से निरंतर जीवन पर रखना बहुत आवश्यक है।
भूपेन्द्र सम्बरिया ने बताया रामलीला मण्डल द्वारा हनुमान चालीसा का वितरण एवं सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन भी हुआ। रामलीला से बच्चों में संस्कार स्थापित होते हैं एवं समापन पर भगवान श्री रामचंद्र जी की राजतिलक में प्रसाद भी वितरण किया गया।
रामलीला के मंचन को सफल बनाने हेतु अशोक मालवीया, अनिल मालवीया, भूपेन्द्र सम्बरिया, राधेश्याम शाक्य, डॉ एमपी बंसल, नरेश त्रिवेदी, रमेश अग्रवाल, केके अग्रवाल, दिलीप सोनी, मदनसिंह कोली, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, सुनीता श्रीवास्तव, मकरनाथ चौरासिया
रामलीला मण्डल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज के समय में मानवता के लिए सबसे बड़ी मिसाल के वीडियो कायम करता है वीडियो वायरल है मगर बहुत बड़ा प्रेरणादायक है
    1
    आज के समय में मानवता के लिए सबसे बड़ी मिसाल के वीडियो कायम करता है वीडियो वायरल है मगर बहुत बड़ा प्रेरणादायक है
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
    1
    आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया।
रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    11 hrs ago
  • धर्म नगरी ग्राम गोगला में 22 अप्रैल 2026 को श्री मंशापूर्ण गणपति, लक्ष्मी नारायण भगवान एवं सोमनाथ महादेव का प्रथम पाटोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे हवन से होगी, इसके बाद 10 बजे ध्वजा रोहण किया जाएगा। 11:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। दोपहर 3 बजे भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7:15 बजे महा आरती तथा रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    धर्म नगरी ग्राम गोगला में 22 अप्रैल 2026 को श्री मंशापूर्ण गणपति, लक्ष्मी नारायण भगवान एवं सोमनाथ महादेव का प्रथम पाटोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे हवन से होगी, इसके बाद 10 बजे ध्वजा रोहण किया जाएगा। 11:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। दोपहर 3 बजे भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7:15 बजे महा आरती तथा रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    24 min ago
  • उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सरकारी क्वार्टर में एक एएनएम (ANM) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अनीता मीणा (30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राजपुरा में पदस्थापित थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनीता मीणा ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में यह कदम उठाया। घटना के समय डॉ. बिजारणिया की सीएचसी में नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे बीच ड्यूटी से ही गायब हो गए। स्थिति को संभालने के लिए डॉ. पवन जाट ने नाइट ड्यूटी संभाली। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को मगलवाड़ क्षेत्र के आसपास से पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी कानोड़ CHC पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिंडर चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल कानोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। 👉 इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। #UdaipurNews #Kanod #ANMSuicide #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #LakeCityNews
    1
    उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सरकारी क्वार्टर में एक एएनएम (ANM) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अनीता मीणा (30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राजपुरा में पदस्थापित थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि अनीता मीणा ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में यह कदम उठाया। घटना के समय डॉ. बिजारणिया की सीएचसी में नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे बीच ड्यूटी से ही गायब हो गए।
स्थिति को संभालने के लिए डॉ. पवन जाट ने नाइट ड्यूटी संभाली। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को मगलवाड़ क्षेत्र के आसपास से पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी कानोड़ CHC पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिंडर चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल कानोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
👉 इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
#UdaipurNews #Kanod #ANMSuicide #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #LakeCityNews
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जालौर गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कारी भाई बागडे ने राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया इस दौरान जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट सहित बैंक के पदाधिकारी मौजूद रहे
    2
    जालौर गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कारी भाई बागडे ने राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया इस दौरान जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट सहित बैंक के पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रानीवाड़ा में एक बुजुर्ग किसान अपने परिवार के साथ भीषण गर्मी के बीच धरने पर बैठा हुआ है। यह अपने आप में एक गंभीर संकेत है कि उसकी समस्या कितनी बड़ी और जटिल होगी, जो उसे इस कठिन परिस्थिति में कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाए हैं। यह स्थिति न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। और भी दुखद पहलू यह है कि अब तक कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर इस बुजुर्ग किसान की पीड़ा को सामने नहीं ला पाया है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें, इसे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन तक यह आवाज पहुंचे और जल्द से जल्द इस बुजुर्ग किसान को न्याय मिल सके।
    1
    रानीवाड़ा में एक बुजुर्ग किसान अपने परिवार के साथ भीषण गर्मी के बीच धरने पर बैठा हुआ है। यह अपने आप में एक गंभीर संकेत है कि उसकी समस्या कितनी बड़ी और जटिल होगी, जो उसे इस कठिन परिस्थिति में कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाए हैं। यह स्थिति न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।
और भी दुखद पहलू यह है कि अब तक कोई जिम्मेदार  प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर इस बुजुर्ग किसान की पीड़ा को सामने नहीं ला पाया है।
हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें, इसे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन तक यह आवाज पहुंचे और जल्द से जल्द इस बुजुर्ग किसान को न्याय मिल सके।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आबूरोड रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति के लगाया टेंट, जिम्मेदारों पर उठे सवाल। आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया।
    2
    आबूरोड रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति के लगाया टेंट, जिम्मेदारों पर उठे सवाल।
आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.