logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध पटाखों की बिक्री पर थाना भाण्डेर पुलिस की कार्यवाही, ₹45 हजार कीमत के अवैध पटाखे किए जप्त* प्रेस नोट जिला पुलिस दतिया * पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, जिले में अवैध पटाखे निर्माण, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चन्द्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना भाण्डेर पुलिस ने करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की। दिनांक 01.11.2026 को थाना भाण्डेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरसई रोड स्थित भटनागर मैरिज गार्डन के पास अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी जयजयराम पुत्र रामप्रसाद गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महावीर कॉलोनी इंदरगढ़, हाल निवासी छिपेटी मोहल्ला भाण्डेर के कब्जे से करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की। आरोपी के पास पटाखों के भंडारण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा सहित सउनि रामजुहा, प्रआर. 532 अवधेश दीक्षित, आर. 994 चन्द्रभान सिंह, आर. 802 महेश, आर. 1015 राजीव एवं आर. 397 विशाल की सराहनीय भूमिका रही।

11 hrs ago
user_Adiya dantre 9981601860
Adiya dantre 9981601860
Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

अवैध पटाखों की बिक्री पर थाना भाण्डेर पुलिस की कार्यवाही, ₹45 हजार कीमत के अवैध पटाखे किए जप्त* प्रेस नोट जिला पुलिस दतिया * पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, जिले में अवैध पटाखे निर्माण, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चन्द्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना भाण्डेर पुलिस ने करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की। दिनांक 01.11.2026 को थाना भाण्डेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरसई रोड स्थित भटनागर मैरिज गार्डन के पास अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी जयजयराम पुत्र रामप्रसाद गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महावीर कॉलोनी इंदरगढ़, हाल निवासी छिपेटी मोहल्ला भाण्डेर के कब्जे से करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की। आरोपी के पास पटाखों के भंडारण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा सहित सउनि रामजुहा, प्रआर. 532 अवधेश दीक्षित, आर. 994 चन्द्रभान सिंह, आर. 802 महेश, आर. 1015 राजीव एवं आर. 397 विशाल की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अवैध पटाखों की बिक्री पर थाना भाण्डेर पुलिस की कार्यवाही, ₹45 हजार कीमत के अवैध पटाखे किए जप्त* प्रेस नोट जिला पुलिस दतिया * पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, जिले में अवैध पटाखे निर्माण, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चन्द्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना भाण्डेर पुलिस ने करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की। दिनांक 01.11.2026 को थाना भाण्डेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरसई रोड स्थित भटनागर मैरिज गार्डन के पास अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी जयजयराम पुत्र रामप्रसाद गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महावीर कॉलोनी इंदरगढ़, हाल निवासी छिपेटी मोहल्ला भाण्डेर के कब्जे से करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की। आरोपी के पास पटाखों के भंडारण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा सहित सउनि रामजुहा, प्रआर. 532 अवधेश दीक्षित, आर. 994 चन्द्रभान सिंह, आर. 802 महेश, आर. 1015 राजीव एवं आर. 397 विशाल की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    अवैध पटाखों की बिक्री पर थाना भाण्डेर पुलिस की कार्यवाही, ₹45 हजार कीमत के अवैध पटाखे किए जप्त* 
प्रेस नोट
जिला पुलिस दतिया
*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, जिले में अवैध पटाखे निर्माण, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चन्द्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना भाण्डेर पुलिस ने करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की।
दिनांक 01.11.2026 को थाना भाण्डेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरसई रोड स्थित भटनागर मैरिज गार्डन के पास अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी जयजयराम पुत्र रामप्रसाद गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महावीर कॉलोनी इंदरगढ़, हाल निवासी छिपेटी मोहल्ला भाण्डेर के कब्जे से करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की। आरोपी के पास पटाखों के भंडारण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
*सराहनीय भूमिका:* 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा सहित सउनि रामजुहा, प्रआर. 532 अवधेश दीक्षित, आर. 994 चन्द्रभान सिंह, आर. 802 महेश, आर. 1015 राजीव एवं आर. 397 विशाल की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मोबाइल बना आग का गोला , ग्वालियर के निजी अस्पताल में मोबाइल में हुआ ब्लास्ट ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में एक युवक के मोबाइल में अचानक आग लग गई और ब्लास्ट हो गया, जिसे देख अस्पताल में बैठे सभी लोग डर गए और भगदड़ मच गई , मोबाइल में आग लगने से युवक का हाथ भी झुलस गया, फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।
    1
    मोबाइल बना आग का गोला , ग्वालियर के निजी अस्पताल में मोबाइल में हुआ ब्लास्ट
ग्वालियर मध्य प्रदेश 
ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में एक युवक के मोबाइल में अचानक आग लग गई और ब्लास्ट हो गया, जिसे देख अस्पताल में बैठे सभी लोग डर गए और भगदड़ मच गई , मोबाइल में आग लगने से युवक का हाथ भी झुलस गया, फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • किसानों को लूटने का काम प्रशासन का मिलकर चल रहा है तौलाई के नाम पर मंडी में किसानों को लूटा जाता है
    1
    किसानों को लूटने का काम प्रशासन का मिलकर चल रहा है तौलाई के नाम पर मंडी में किसानों को लूटा जाता है
    user_AAP पारस गुर्जर
    AAP पारस गुर्जर
    सोसल मीडिया पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 डबरा की जहरीली आबोहवा पर युवाओं ने उठाई आवाज, सोशल मीडियापर वीडियो वायरल.... 🚨 डबरा की जहरीली आबोहवा पर युवाओं ने उठाई आवाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल! शहर की हवा में घुल रहा प्रदूषण, आखिर जनता की सेहत की जिम्मेदारी किसकी? नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से युवाओं ने पूछे तीखे सवाल। डबरा। डबरा शहर की बिगड़ती आबोहवा और प्रदूषण को लेकर अब शहर के युवाओं ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवाओं ने शहर के वातावरण में फैल रही जहरीली हवाओं और प्रदूषण को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। युवाओं ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि आखिर शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी किसकी है? शहर में उड़ती धूल, गंदगी और प्रदूषण जैसी समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी कब गंभीरता दिखाएंगे? युवाओं ने जनप्रतिनिधियों से भी सवाल किया कि चुनाव के समय विकास और जनहित के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जब शहर की जनता स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण के लिए परेशान है, तो उसकी आवाज उठाने वाला कौन है? सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डबरा के नागरिकों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार नहीं है? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने शहर की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारों की कार्यशैली को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधि युवाओं की इस चिंता को कितनी गंभीरता से लेते हैं और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।
    1
    🚨 डबरा की जहरीली आबोहवा पर युवाओं ने उठाई आवाज, सोशल मीडियापर वीडियो वायरल.... 
🚨 डबरा की जहरीली आबोहवा पर युवाओं ने उठाई आवाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!
शहर की हवा में घुल रहा प्रदूषण, आखिर जनता की सेहत की जिम्मेदारी किसकी? नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से युवाओं ने पूछे तीखे सवाल।
डबरा। डबरा शहर की बिगड़ती आबोहवा और प्रदूषण को लेकर अब शहर के युवाओं ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवाओं ने शहर के वातावरण में फैल रही जहरीली हवाओं और प्रदूषण को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है।
युवाओं ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि आखिर शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी किसकी है? शहर में उड़ती धूल, गंदगी और प्रदूषण जैसी समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी कब गंभीरता दिखाएंगे?
युवाओं ने जनप्रतिनिधियों से भी सवाल किया कि चुनाव के समय विकास और जनहित के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जब शहर की जनता स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण के लिए परेशान है, तो उसकी आवाज उठाने वाला कौन है?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डबरा के नागरिकों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार नहीं है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने शहर की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारों की कार्यशैली को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधि युवाओं की इस चिंता को कितनी गंभीरता से लेते हैं और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।
    user_Arun kumar
    Arun kumar
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शहर के बड़े बाजार में सोमवार दोपहर बर्तन व्यापारी सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी सुनील अग्रवाल और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे और व्यापारी के साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।इस दौरान अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए, जिससे बाजार में जाम जैसी स्थिति बनने लगी। यातायात प्रभारी ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को अलग कराया। फिलहाल विवाद किस कारण हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शहर के बड़े बाजार में सोमवार दोपहर बर्तन व्यापारी सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी सुनील अग्रवाल और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे और व्यापारी के साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।इस दौरान अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए, जिससे बाजार में जाम जैसी स्थिति बनने लगी। यातायात प्रभारी ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को अलग कराया। फिलहाल विवाद किस कारण हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
    1
    शहर के बड़े बाजार में सोमवार दोपहर बर्तन व्यापारी सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी सुनील अग्रवाल और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे और व्यापारी के साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।इस दौरान अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए, जिससे बाजार में जाम जैसी स्थिति बनने लगी। यातायात प्रभारी ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को अलग कराया। फिलहाल विवाद किस कारण हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
शहर के बड़े बाजार में सोमवार दोपहर बर्तन व्यापारी सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी सुनील अग्रवाल और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे और व्यापारी के साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।इस दौरान अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए, जिससे बाजार में जाम जैसी स्थिति बनने लगी। यातायात प्रभारी ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को अलग कराया। फिलहाल विवाद किस कारण हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़े के समापन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ रोड भाण्डेर में व्याख्यान माला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता गोविंद परिहार ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विद्यालय समिति सदस्य एवं शासकीय चिकित्सक डॉ. माधव कुशवाहा ने संत रविदास जी के उपदेशों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम की भूमिका वरिष्ठ आचार्य मुकेश दीक्षित ने रखी। संचालन आचार्य नीरज शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य परिवार एवं भैया-बहिन उपस्थित रहे।
    1
    विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़े के समापन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ रोड भाण्डेर में व्याख्यान माला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
मुख्य वक्ता गोविंद परिहार ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विद्यालय समिति सदस्य एवं शासकीय चिकित्सक डॉ. माधव कुशवाहा ने संत रविदास जी के उपदेशों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम की भूमिका वरिष्ठ आचार्य मुकेश दीक्षित ने रखी। संचालन आचार्य नीरज शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य परिवार एवं भैया-बहिन उपस्थित रहे।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया: कट्टे की नोक पर दंपत्ति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार दतिया: कट्टे की नोक पर दंपत्ति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार लूटा गया बीजासेन का पेंडल और रियलमी मोबाइल बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी दतिया। जिले के थाना दुरसड़ा क्षेत्र में कट्टे की नोक पर दंपत्ति के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया बीजासेन का पेंडल और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वहीं, लूटा गया मंगलसूत्र बरामद होना शेष है और घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे फरियादी अपनी पत्नी के साथ उनाव में खाना खाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर ग्राम मलियापुरा, थाना भगुवापुरा लौट रहे थे। इसी दौरान बुहारा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और कट्टा दिखाकर दंपत्ति को धमकाया। इसके बाद बदमाश बीजासेन का पेंडल, मंगलसूत्र और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना दुरसड़ा में लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए। लगातार जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद घटना में शामिल आरोपी राज कमरिया पुत्र सुरेश कमरिया (21 वर्ष), निवासी ग्राम ऊंचिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया बीजासेन का पेंडल और रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई। इनकी रही सराहनीय भूमिका: उपनिरीक्षक नंदनी शर्मा (थाना प्रभारी दुरसड़ा), प्रधान आरक्षक कालीचरण कुशवाह, राजू गुर्जर, जीतू यादव, आरक्षक सूरज यादव, अनिल कुमार, राजेश बघेल, नरोत्तम गुर्जर, सैनिक रामनिवास तथा थाना इंदरगढ़ के आरक्षक प्रवीण परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    दतिया: कट्टे की नोक पर दंपत्ति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
दतिया: कट्टे की नोक पर दंपत्ति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
लूटा गया बीजासेन का पेंडल और रियलमी मोबाइल बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
दतिया। जिले के थाना दुरसड़ा क्षेत्र में कट्टे की नोक पर दंपत्ति के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया बीजासेन का पेंडल और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वहीं, लूटा गया मंगलसूत्र बरामद होना शेष है और घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे फरियादी अपनी पत्नी के साथ उनाव में खाना खाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर ग्राम मलियापुरा, थाना भगुवापुरा लौट रहे थे। इसी दौरान बुहारा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और कट्टा दिखाकर दंपत्ति को धमकाया। इसके बाद बदमाश बीजासेन का पेंडल, मंगलसूत्र और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना दुरसड़ा में लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए।
लगातार जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद घटना में शामिल आरोपी राज कमरिया पुत्र सुरेश कमरिया (21 वर्ष), निवासी ग्राम ऊंचिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया बीजासेन का पेंडल और रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई।
इनकी रही सराहनीय भूमिका: उपनिरीक्षक नंदनी शर्मा (थाना प्रभारी दुरसड़ा), प्रधान आरक्षक कालीचरण कुशवाह, राजू गुर्जर, जीतू यादव, आरक्षक सूरज यादव, अनिल कुमार, राजेश बघेल, नरोत्तम गुर्जर, सैनिक रामनिवास तथा थाना इंदरगढ़ के आरक्षक प्रवीण परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_भूपेन्द्र जिगना
    भूपेन्द्र जिगना
    News Anchor दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भांडेर अनुभाग के सरसई थाना क्षेत्र के धमना गाँव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। जिसको लेकर युवती के परिजनों ने सरसई थाने पहुँचकर गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित अधेड़ हरिसिंह की 18 वर्ष 09 माह की बेटी जो कि शनिवार-रविवार की रात में अपने ही घर से लापता हो गई। जिसको हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला। जिसको लेकर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी हैं। वहीं सोमवार दोपहर 02 बजे तक युवती का कोई सुराग निहि लग सका था।
    1
    भांडेर अनुभाग के सरसई थाना क्षेत्र के धमना गाँव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। जिसको लेकर युवती के परिजनों ने सरसई थाने पहुँचकर  गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित अधेड़ हरिसिंह की 18 वर्ष 09 माह की बेटी जो कि शनिवार-रविवार की रात में अपने ही घर से लापता हो गई। जिसको हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला। जिसको लेकर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी हैं। वहीं सोमवार दोपहर 02 बजे तक युवती का कोई सुराग निहि लग सका था।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.