Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोबाइल बना आग का गोला , ग्वालियर के निजी अस्पताल में मोबाइल में हुआ ब्लास्ट ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में एक युवक के मोबाइल में अचानक आग लग गई और ब्लास्ट हो गया, जिसे देख अस्पताल में बैठे सभी लोग डर गए और भगदड़ मच गई , मोबाइल में आग लगने से युवक का हाथ भी झुलस गया, फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।
Rajesh kumar soni
मोबाइल बना आग का गोला , ग्वालियर के निजी अस्पताल में मोबाइल में हुआ ब्लास्ट ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में एक युवक के मोबाइल में अचानक आग लग गई और ब्लास्ट हो गया, जिसे देख अस्पताल में बैठे सभी लोग डर गए और भगदड़ मच गई , मोबाइल में आग लगने से युवक का हाथ भी झुलस गया, फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोबाइल बना आग का गोला , ग्वालियर के निजी अस्पताल में मोबाइल में हुआ ब्लास्ट ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में एक युवक के मोबाइल में अचानक आग लग गई और ब्लास्ट हो गया, जिसे देख अस्पताल में बैठे सभी लोग डर गए और भगदड़ मच गई , मोबाइल में आग लगने से युवक का हाथ भी झुलस गया, फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।1
- किसानों को लूटने का काम प्रशासन का मिलकर चल रहा है तौलाई के नाम पर मंडी में किसानों को लूटा जाता है1
- 🚨 डबरा की जहरीली आबोहवा पर युवाओं ने उठाई आवाज, सोशल मीडियापर वीडियो वायरल.... 🚨 डबरा की जहरीली आबोहवा पर युवाओं ने उठाई आवाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल! शहर की हवा में घुल रहा प्रदूषण, आखिर जनता की सेहत की जिम्मेदारी किसकी? नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से युवाओं ने पूछे तीखे सवाल। डबरा। डबरा शहर की बिगड़ती आबोहवा और प्रदूषण को लेकर अब शहर के युवाओं ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवाओं ने शहर के वातावरण में फैल रही जहरीली हवाओं और प्रदूषण को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। युवाओं ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि आखिर शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी किसकी है? शहर में उड़ती धूल, गंदगी और प्रदूषण जैसी समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी कब गंभीरता दिखाएंगे? युवाओं ने जनप्रतिनिधियों से भी सवाल किया कि चुनाव के समय विकास और जनहित के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जब शहर की जनता स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण के लिए परेशान है, तो उसकी आवाज उठाने वाला कौन है? सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डबरा के नागरिकों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार नहीं है? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने शहर की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारों की कार्यशैली को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधि युवाओं की इस चिंता को कितनी गंभीरता से लेते हैं और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।1
- अवैध पटाखों की बिक्री पर थाना भाण्डेर पुलिस की कार्यवाही, ₹45 हजार कीमत के अवैध पटाखे किए जप्त* प्रेस नोट जिला पुलिस दतिया * पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, जिले में अवैध पटाखे निर्माण, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चन्द्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना भाण्डेर पुलिस ने करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की। दिनांक 01.11.2026 को थाना भाण्डेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरसई रोड स्थित भटनागर मैरिज गार्डन के पास अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी जयजयराम पुत्र रामप्रसाद गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महावीर कॉलोनी इंदरगढ़, हाल निवासी छिपेटी मोहल्ला भाण्डेर के कब्जे से करीब ₹45,000 कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की। आरोपी के पास पटाखों के भंडारण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा सहित सउनि रामजुहा, प्रआर. 532 अवधेश दीक्षित, आर. 994 चन्द्रभान सिंह, आर. 802 महेश, आर. 1015 राजीव एवं आर. 397 विशाल की सराहनीय भूमिका रही।1
- शहर के बड़े बाजार में सोमवार दोपहर बर्तन व्यापारी सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी सुनील अग्रवाल और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे और व्यापारी के साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।इस दौरान अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए, जिससे बाजार में जाम जैसी स्थिति बनने लगी। यातायात प्रभारी ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को अलग कराया। फिलहाल विवाद किस कारण हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शहर के बड़े बाजार में सोमवार दोपहर बर्तन व्यापारी सुनील अग्रवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी सुनील अग्रवाल और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे और व्यापारी के साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।इस दौरान अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए, जिससे बाजार में जाम जैसी स्थिति बनने लगी। यातायात प्रभारी ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को अलग कराया। फिलहाल विवाद किस कारण हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।1
- मेडल की उम्मीद 'फाइव स्टार', भोजन 'थर्ड क्लास'—भितरवार में खिलाड़ियों को परोसा गया 'कुपोषण' का स्पेशल मेन्यू! भितरवार। कहते हैं कि खिलाड़ी देश और प्रदेश का गौरव होते हैं, लेकिन जब ये गौरव भितरवार में कदम रखते हैं, तो आयोजन समिति इन्हें जमीन पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। नगर में आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में कुछ ऐसा ही 'अद्भुत' नजारा देखने को मिल रहा है, जहाँ खिलाड़ियों के खेल कौशल से ज्यादा उनकी 'पाचन शक्ति' की परीक्षा ली जा रही है। अलग-अलग जिलों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने आए छात्र-छात्राओं के सामने जब भोजन की थाली परोसी गई, तो खिलाड़ियों ने उसे खाने के बजाय उससे 'सोशल डिस्टेंसिंग' बनाना ही मुनासिब समझा। भोजन की गुणवत्ता इतनी शानदार (घटिया) है कि नाराज खिलाड़ियों ने खाने से साफ दूरी बना ली है। लापरवाही का ओलंपिक: पेट खाली, फिर भी मैदान पर मारो ताली! आयोजन समिति शायद यह मानकर चल रही है कि खिलाड़ी तो 'ऊर्जा' से भरपूर होते हैं, उन्हें पौष्टिक भोजन की क्या जरूरत? वे तो हवा खाकर भी गोल्ड मेडल जीत सकते हैं! अधिकारियों की इस दूरदर्शी सोच का नतीजा यह है कि मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छ भोजन के नाम पर खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सम्मान के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिकारियों को शायद लगता है कि 'खराब खाना' खिलाकर खिलाड़ियों को विपरीत परिस्थितियों में जीवित रहने की कोई विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। शहर की छवि का 'फेयरवेल' प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना किसी भी शहर के लिए गौरव की बात होती है। भितरवार की छवि पूरे प्रदेश में चमके, इसके लिए आयोजकों ने व्यवस्थाओं का ऐसा 'चमचमाता' रायता फैलाया है कि मेहमान खिलाड़ी अब ताउम्र इस आतिथ्य सत्कार को नहीं भूलेंगे। जब बुनियादी सुविधाओं का ही यह हाल है, तो यह आयोजन खेल का महाकुंभ कम और अव्यवस्थाओं का टूर्नामेंट ज्यादा नजर आ रहा है। अब देखना यह है कि... हमेशा की तरह एसी कमरों में बैठकर 'डाइट चार्ट' बनाने वाले जिम्मेदार अधिकारी और आयोजन समिति इस गंभीर मामले पर अपनी 'कुंभकर्णी नींद' से कब जागते हैं। क्या खिलाड़ियों को उनका हक और सम्मान मिलेगा, या फिर अगली बार से खिलाड़ियों को अपने साथ खेल किट के अलावा 'घर का डिब्बा' भी साथ लाने की हिदायत दी जाएगी?4
- विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़े के समापन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ रोड भाण्डेर में व्याख्यान माला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता गोविंद परिहार ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विद्यालय समिति सदस्य एवं शासकीय चिकित्सक डॉ. माधव कुशवाहा ने संत रविदास जी के उपदेशों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम की भूमिका वरिष्ठ आचार्य मुकेश दीक्षित ने रखी। संचालन आचार्य नीरज शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य परिवार एवं भैया-बहिन उपस्थित रहे।1
- भांडेर अनुभाग के सरसई थाना क्षेत्र के धमना गाँव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। जिसको लेकर युवती के परिजनों ने सरसई थाने पहुँचकर गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित अधेड़ हरिसिंह की 18 वर्ष 09 माह की बेटी जो कि शनिवार-रविवार की रात में अपने ही घर से लापता हो गई। जिसको हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला। जिसको लेकर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी हैं। वहीं सोमवार दोपहर 02 बजे तक युवती का कोई सुराग निहि लग सका था।1