logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर भीषण हादसा: बेसहारा पशु बना काल, एक की जान गई, कई अस्पताल में भर्ती पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने मुंडन संस्कार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भैंसहा ग्वालपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित टेंपो छुट्टा पशु से टकराकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया मंगली निवासी अशोक गंगवार के चार वर्षीय पुत्र अमन का मुंडन संस्कार था। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार एक किराये के टेंपो से इलाबांस देवल मंदिर गए थे। शाम करीब सात बजे लौटते समय अंधेरे में अचानक एक छुट्टा पशु सड़क के बीच आ गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक टेंपो पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो सीधे पशु से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी 62 वर्षीय फूलचंद  जो मुंडन के लिए परिवार के साथ गए थे। अमन (4), नितिन (13), रेखा देवी (37), विनीता देवी (35) और सरोज देवी (42) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। थाना अध्यक्ष बरखेड़ा, प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिस घर में बच्चे के मुंडन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब कोहराम मचा हुआ है

17 hrs ago
user_यूपी समाचार
यूपी समाचार
Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
910230be-704c-4686-a3ca-11524bb820a4

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर भीषण हादसा: बेसहारा पशु बना काल, एक की जान गई, कई अस्पताल में भर्ती पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने मुंडन संस्कार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भैंसहा ग्वालपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित टेंपो छुट्टा पशु से टकराकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया मंगली निवासी अशोक गंगवार के चार वर्षीय पुत्र अमन का मुंडन संस्कार था। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार एक किराये के टेंपो से इलाबांस देवल मंदिर गए थे। शाम करीब सात बजे लौटते समय अंधेरे में अचानक एक छुट्टा पशु सड़क के बीच आ गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक टेंपो पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो सीधे पशु से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी 62 वर्षीय फूलचंद  जो मुंडन के लिए परिवार के साथ गए थे। अमन (4), नितिन (13), रेखा देवी (37), विनीता देवी (35) और सरोज देवी (42) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। थाना अध्यक्ष बरखेड़ा, प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिस घर में बच्चे के मुंडन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब कोहराम मचा हुआ है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत के पूरनपुर मंडी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव अचानक गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंच गए। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से केंद्र प्रभारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन जांच की और मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गेहूं की तौल प्रक्रिया, बारदाना, नमी मापक यंत्र और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं खरीद कार्य दैनिक लक्ष्य के अनुरूप किया जाए और किसी भी किसान को परेशानी न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का भुगतान बिना देरी के सीधे उनके बैंक खातों में किया जाए। साथ ही केंद्रों पर किसानों के बैठने और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी और क्रय केंद्र प्रभारी भी मौजूद रहे।
    1
    पीलीभीत के पूरनपुर मंडी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव अचानक गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंच गए। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से केंद्र प्रभारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन जांच की और मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गेहूं की तौल प्रक्रिया, बारदाना, नमी मापक यंत्र और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं खरीद कार्य दैनिक लक्ष्य के अनुरूप किया जाए और किसी भी किसान को परेशानी न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का भुगतान बिना देरी के सीधे उनके बैंक खातों में किया जाए। साथ ही केंद्रों पर किसानों के बैठने और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी और क्रय केंद्र प्रभारी भी मौजूद रहे।
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पूरनपुर मंडी निरक्षण के संबंध में प्रेस वार्ता कर जिलाधिकारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी।
    1
    पूरनपुर मंडी निरक्षण के संबंध में प्रेस वार्ता कर जिलाधिकारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी।
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • खुद कढ़ाई में पूड़ी तलकर कराया प्रसाद वितरण, भाईचारे का दिया संदेश—चुनाव को लेकर बोले, जनता काम के आधार पर करेगी फैसला लखीमपुर खीरी। पलिया 137 विधानसभा क्षेत्र के कमलापुरी गांव में आयोजित भव्य भंडारे के कार्यक्रम में उस समय अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने न केवल कार्यक्रम में भाग लिया बल्कि खुद कढ़ाई संभालकर पूड़ियां तलीं और अपने हाथों से लोगों को प्रसाद वितरित किया। उनकी सादगी और जमीनी जुड़ाव ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया और कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। भंडारे के दौरान रेहान खान ने सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए जरूरतमंद और बे-सहारा लोगों को साड़ियां और सूट वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने गांव की एक गरीब बिटिया की शादी के लिए ₹51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग से परिवार को बड़ी राहत मिली और बिटिया के माता-पिता भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मिली मदद उनके लिए किसी संबल से कम नहीं है। कार्यक्रम में अजय मिश्रा, सागिर अली, सद्दाम, जितेंद्र तिवारी, रीता सिंह, मालती गौतम, राम वचन, सुमित्रा गौतम सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर रेहान खान ने कहा कि वह हर वर्ष भंडारे में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा, “हमारे लिए सभी लोग एक समान हैं। समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द बना रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।” चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले समय में जनता केवल काम और विकास को प्राथमिकता देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि समाजवादी पार्टी की नीतियां और जनहित में किए गए कार्य जनता के बीच भरोसा पैदा कर रहे हैं और आगामी चुनाव में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। भंडारे के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का भी मजबूत संदेश दिया, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
    4
    खुद कढ़ाई में पूड़ी तलकर कराया प्रसाद वितरण, भाईचारे का दिया संदेश—चुनाव को लेकर बोले, जनता काम के आधार पर करेगी फैसला
लखीमपुर खीरी।
पलिया 137 विधानसभा क्षेत्र के कमलापुरी गांव में आयोजित भव्य भंडारे के कार्यक्रम में उस समय अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने न केवल कार्यक्रम में भाग लिया बल्कि खुद कढ़ाई संभालकर पूड़ियां तलीं और अपने हाथों से लोगों को प्रसाद वितरित किया। उनकी सादगी और जमीनी जुड़ाव ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया और कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
भंडारे के दौरान रेहान खान ने सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए जरूरतमंद और बे-सहारा लोगों को साड़ियां और सूट वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने गांव की एक गरीब बिटिया की शादी के लिए ₹51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग से परिवार को बड़ी राहत मिली और बिटिया के माता-पिता भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मिली मदद उनके लिए किसी संबल से कम नहीं है।
कार्यक्रम में अजय मिश्रा, सागिर अली, सद्दाम, जितेंद्र तिवारी, रीता सिंह, मालती गौतम, राम वचन, सुमित्रा गौतम सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर रेहान खान ने कहा कि वह हर वर्ष भंडारे में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा, “हमारे लिए सभी लोग एक समान हैं। समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द बना रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।”
चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले समय में जनता केवल काम और विकास को प्राथमिकता देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि समाजवादी पार्टी की नीतियां और जनहित में किए गए कार्य जनता के बीच भरोसा पैदा कर रहे हैं और आगामी चुनाव में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
भंडारे के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का भी मजबूत संदेश दिया, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भूसा भरे ओवरलोड ट्रक सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे #bharatstarnews24
    1
    भूसा भरे ओवरलोड ट्रक सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे #bharatstarnews24
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी में स्थापित गेंहू क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रो पर उपस्थित केन्द्र प्रभारियों एवं किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए गेहूँ की तौल की जानकारी प्राप्त की व गेहूँ खरीद को दैनिक लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए।
    1
    जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी में स्थापित गेंहू क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।
जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ  पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
केन्द्रो पर उपस्थित केन्द्र प्रभारियों एवं किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए गेहूँ की तौल की जानकारी प्राप्त की व गेहूँ खरीद को दैनिक लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग ऋषिकेश के गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग के साथ उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी का नया अध्याय शुरू हो गया है इस पहल को पर्यटन और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है....??
    1
    ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग
ऋषिकेश के गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग के साथ उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी का नया अध्याय शुरू हो गया है
इस पहल को पर्यटन और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है....??
    user_Aman kumar gupta
    Aman kumar gupta
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ​पीलीभीत (सबलू खान) ​दशकों से अपनी ही जमीन पर पराए बनकर रह रहे हजारों किसानों के लिए योगी कैबिनेट का ताजा फैसला दिवाली से कम नहीं है।पाकिस्तान और अन्य स्थानों से विस्थापित होकर आए किसानों के साथ साथ पूर्वांचल से आकर तराई में बसे किसानों को भूमि का मालिकाना हक देने के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार आभार प्रकट किया है। ​मंजीत सिंह ने तीखे शब्दों में कहा कि आजादी के बाद से ही पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, रामपुर और बिजनौर जैसे जिलों में बसे विस्थापित किसानों को पिछली सरकारों ने सिर्फ वोट बैंक समझा। किसी ने भी इनके बुनियादी हक की सुध नहीं ली।सिंह ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से इस मुद्दे को लेकर सड़कों से लेकर राजभवन तक संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री और राज्यपाल के समक्ष इस पीड़ा को रखा, जिसे अब जाकर योगी सरकार ने कानून बनाकर न्याय में बदला है। ​अब किसान बनेगा अपनी जमीन का असली मालिक ​कैबिनेट के इस फैसले से पीलीभीत के ट्रांस शारदा और लखीमपुर के पलिया क्षेत्र के किसानों को सबसे बड़ी राहत मिली है। अब तक मालिकाना हक न होने के कारण ये किसान अपनी ही जमीन पर बंधुआ जैसी स्थिति में थे। भाजपा नेता ने कहा कि इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद अब किसान ​अपनी जमीन पर सरकारी बैंकों से कर्ज ले सकेंगे। ​न्यायालयों में जमानत के लिए अपनी भूमि के कागजात लगा सकेंगे। ​सहकारी समितियों से सुगमता से खाद और बीज प्राप्त कर सकेंगे।​गन्ना किसान अब अपना गन्ना सट्टा बनवाकर सीधे चीनी मिलों को आपूर्ति कर सकेंगे। ​​मंजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि जो काम 70 सालों में नहीं हो सका, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृढ़ इच्छाशक्ति ने मुमकिन कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन विस्थापित किसानों के सम्मान की बहाली है, जिन्होंने अपनी मेहनत से तराई की बंजर जमीन को सोना बनाया था, लेकिन कागजों में उनका कोई वजूद नहीं था। इस फैसले से क्षेत्र के हजारों परिवारों में हर्ष की लहर है।
    1
    ​पीलीभीत (सबलू खान) ​दशकों से अपनी ही जमीन पर पराए बनकर रह रहे हजारों किसानों के लिए योगी कैबिनेट का ताजा फैसला दिवाली से कम नहीं है।पाकिस्तान और अन्य स्थानों से विस्थापित होकर आए किसानों के साथ साथ पूर्वांचल से आकर तराई में बसे किसानों को भूमि का मालिकाना हक देने के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार आभार प्रकट किया है। ​मंजीत सिंह ने तीखे शब्दों में कहा कि आजादी के बाद से ही पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, रामपुर और बिजनौर जैसे जिलों में बसे विस्थापित किसानों को पिछली सरकारों ने सिर्फ वोट बैंक समझा। किसी ने भी इनके बुनियादी हक की सुध नहीं ली।सिंह ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से इस मुद्दे को लेकर सड़कों से लेकर राजभवन तक संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री और राज्यपाल के समक्ष इस पीड़ा को रखा, जिसे अब जाकर योगी सरकार ने कानून बनाकर न्याय में बदला है। ​अब किसान बनेगा अपनी जमीन का असली मालिक
​कैबिनेट के इस फैसले से पीलीभीत के ट्रांस शारदा और लखीमपुर के पलिया क्षेत्र के किसानों को सबसे बड़ी राहत मिली है। अब तक मालिकाना हक न होने के कारण ये किसान अपनी ही जमीन पर बंधुआ जैसी स्थिति में थे। भाजपा नेता ने कहा कि इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद अब किसान ​अपनी जमीन पर सरकारी बैंकों से कर्ज ले सकेंगे। ​न्यायालयों में जमानत के लिए अपनी भूमि के कागजात लगा सकेंगे। ​सहकारी समितियों से सुगमता से खाद और बीज प्राप्त कर सकेंगे।​गन्ना किसान अब अपना गन्ना सट्टा बनवाकर सीधे चीनी मिलों को आपूर्ति कर सकेंगे। ​​मंजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि जो काम 70 सालों में नहीं हो सका, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृढ़ इच्छाशक्ति ने मुमकिन कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन विस्थापित किसानों के सम्मान की बहाली है, जिन्होंने अपनी मेहनत से तराई की बंजर जमीन को सोना बनाया था, लेकिन कागजों में उनका कोई वजूद नहीं था। इस फैसले से क्षेत्र के हजारों परिवारों में हर्ष की लहर है।
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आज दिनांक 08/04/2026 को मिशन शक्ति के तहत रामलुभाई सहानी महिला महाविघालय की छात्रा इरम वी को एक दिन का जिला अधिकारी बनाया गया।
    1
    आज दिनांक 08/04/2026 को मिशन शक्ति के तहत रामलुभाई सहानी महिला महाविघालय की छात्रा इरम वी को एक दिन का जिला अधिकारी बनाया गया।
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.