Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगढ़ अतरौली के चाचा ततारपुर पुर गांव में गुंडे ने बालवीर समाज की महिला का 7 साल से खेत पर कब्जा कर रखा है प्रशासन व्रत दलित महिला की जमीन पर कब्जा दिलाने में नाकाम
KRANTKARI Khabar
अलीगढ़ अतरौली के चाचा ततारपुर पुर गांव में गुंडे ने बालवीर समाज की महिला का 7 साल से खेत पर कब्जा कर रखा है प्रशासन व्रत दलित महिला की जमीन पर कब्जा दिलाने में नाकाम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #न्यूज मथुरा के वृंदावन यमुना नदी में पांच लोगों को तलाश करते हुए कल स्टीमर पलट गया था बहुत बड़ा हादसा हुआ 10 लोगों के मारे जाने की खबर है1
- Post by Vipinkumar121
- राजकीय महाविद्यालय में 'मिशन शक्ति' की गूँज: स्लोगन प्रतियोगिता से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश गौंडा (अलीगढ़): उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति' (फेज-5, लेवल-2) के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, गौंडा में एक भव्य 'स्लोगन निर्माण प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने स्लोगन से उकेरी सशक्त नारी की तस्वीर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलम और रचनात्मकता के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके मौलिक अधिकारों और सशक्तिकरण की आवश्यकता को बेहद प्रभावी स्लोगन के रूप में प्रस्तुत किया। कागज पर उकेरे गए शब्दों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया। शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता है जरूरी: डॉ. सुदीप माला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. सुदीप माला ने युवाओं में जोश भरा। उन्होंने कहा, "आज के युग में शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक आत्मनिर्भर बनना भी है।" उन्होंने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. राधे श्याम और पुष्पेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं की सोच में बदलाव आएगा, जो एक सुरक्षित और सम्मानित समाज के निर्माण में सहायक होगा। मुख्य आकर्षण: उद्देश्य: नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता। प्रतिभाग: महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य संदेश: आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति सजगता।1
- सासनी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सासनी कस्बा एवं विधानसभा सीटों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद, सासनी ब्लॉक से करीब 18,786 मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि लगभग 10,000 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। यह जानकारी एसडीएम नीरज शर्मा ने के एल जैन इंटर कॉलेज पर बने बूथ के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण के बाद जारी सूची पर प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। निरीक्षण के समय बीएलओ भी मौजूद थे, जहां निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। एसडीएम शर्मा ने मतदाता सूची का मिलान कर जानकारी सुनिश्चित की।1
- इगलास क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब इथेनॉल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैंकर मेरठ से मथुरा की ओर जा रहा था। रास्ते में ग्राम मटोरा (थाना धौराला) के पास के चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। टैंकर में लगभग 40 हजार लीटर इथेनॉल भरा हुआ था, जो नूरपुर सिगार से बीपी सेल मथुरा ले जाया जा रहा था। हादसे में चालक कुलदीप (पिता बाबूलाल), निवासी मेरठ, घायल हो गया। टैंकर का नंबर GJ 39 T 3212 बताया गया है। वाहन मालिक का नाम अमर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही गोरई थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं। साथ ही सीओ इगलास भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गश्त पर मौजूद एसआई सुरेंद्र सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।1
- यूपी के हाथरस में युवतियों पर रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मुरसान क्षेत्र में एक युवती रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रील शूट करती दिखाई दी। युवती ने ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो और फोटो शूट कराया। इस दौरान आसपास से गुजरती ट्रेनों का भी खतरा बना रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर चिंता जताई है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं। मामला थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के रेलवे फाटक का बताया जा रहा है।1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- Post by Vipinkumar121
- देवेन्द्र पाराशर बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ के जिला संयोजक, प्रेस क्लब खैर के अध्यक्ष ने दी बधाई खैर (अलीगढ़): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ने संगठन का विस्तार करते हुए इगलास निवासी वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र पाराशर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अलीगढ़ का जिला संयोजक और सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रमुख बिंदु: बड़ी जिम्मेदारी: देवेन्द्र पाराशर को जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती का उत्तरदायित्व दिया गया है। पत्रकारों में हर्ष: उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले भर के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। देवेन्द्र पाराशर लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और पत्रकारों के हितों के लिए मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं। बधाइयों का तांता: इस उपलब्धि पर प्रेस क्लब खैर के अध्यक्ष कैलाश गोयल ने उन्हें फोन कर बधाई दी और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संकल्प: अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए देवेन्द्र पाराशर ने कहा कि वह जल्द ही प्रेस क्लब खैर के कार्यालय पहुंचकर साथियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने दोहराया कि वे संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।1