Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगढ़ अतरौली गांव के ततारपुर के रहने वाले गुंडे से परेशान वृद्धि की आत्मा की आवाज सुने
KRANTKARI Khabar
अलीगढ़ अतरौली गांव के ततारपुर के रहने वाले गुंडे से परेशान वृद्धि की आत्मा की आवाज सुने
More news from Aligarh and nearby areas
- मंडियों में गेहूं की फसल खरीद में किसानों की परेशानी बढ़ाने वाले नए निर्देशों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आवाहन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आज किसानों ने रोहतक पानीपत हाईवे पर मकड़ौली टोल प्लाजा को 4 घंटे तक रास्ते रोक जाम लगाया गया । और आक्रोश प्रकट करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । प्रेस को जानकारी देते हुए किसान नेताओं ने ने बताया कि सरकार के गेहूं की फसल खरीद में बनाएं गए नए नियमों जिसमें ट्रैक्टर की नंबर प्लेट लगाना और उसका फोटो करना,मंडी गेट पर किसानों के बायोमेट्रिक लगवाना ,गेट पास के लिए पंजीकृत किसान या अन्य किसी पंजीकृत किसान की उपस्थिति की अनिवार्यता होना ,फसल पंजीकरण होना,फसल बिक्री का समय निर्धारित करना आदि नए नियमो के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदेश भर में 11 बजे से 3 बजे तक 4 घंटे के बंद का आवाहन किया था जिसके तहत आज रोहतक में मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसान संगठनों के नेतृत्व में रोहतक पानीपत हाईवे पर बंद किया गया । मकडोली टोल पर रस्ते रोक बैठे किसान नेताओं ने बताया कि किसानों ने कहीं भी इन नए नियमों की मांग नहीं की थी लेकिन सरकार किसानों को तंग करने के लिए रोज नए नए कानूनों को ला रही है जिसके चलते मंडियों में किसानों को फसल डालने में परेशानी उठानी पड़ रही है कहीं फिंगर प्रिंट नहीं आते ,कहीं सर्वर ही चलता,कहीं किसानों का फसल पंजीकरण नहीं मिलता,मंडियों में फसल डालने के लिए समय की पाबंदी ,फसल में नमी का बहाना, आदि जिसकी वजह से किसान बार बार मंडियों के चक्कर काटते रहते है और मुख्यमंत्री जी पारदर्शिता का झूठा हवाला दे किसानों को तंग कर रहे है किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मुद्दों को जल्द हल नहीं किया तो गांव गांव में मंत्री, मुख्यमंत्री का विरोध तक किया जाएगा। खेतों में रात भर मशीनों से गेहूं की कटाई और निकलवाने का काम चल रहा है साधनों के आभाव में किसान पर भी ये दबाव काम करता है कि वो जल्दी अपनी उपज मंडी में डाल कर वापिस जाएं । ऐसे में ये नए नियम किसानों को परेशान करने वाले है है और किसान इन्हें रिजेक्ट करते है । आज की विरोध कार्यवाही को सफल करते हुए किसान नेता टोल से पहले एकत्रित हुए और नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों से बात करने एसडीएम महम और एडीसी रोहतक भी पहुंचे और बात की । आज की विरोध कार्यवाही संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठनों और खाप नेता भी शामिल रहे जिसमे अखिल भारतीय किसान सभा,भारतीय किसान यूनियन रोहतक,भारतीय किसान यूनियन टिकैत,भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी, किसानी प्रतिष्ठा मंच,किसान मजदूर यूनियन,हुड्डा खाप और कुंडू खाप शामिल रही इस मौके पर विरोध कार्यवाही को प्रीत सिंह,रणधीर धामड,ओमप्रकाश हुड्डा , जगबीर कुंडू,राजू मकडोली,बलबीर गिरावड़,सुशीला,मुकेश ,मोनिका , अशोक दुहन, रोहताश, वजीर सरपंच,रामकिशन ,रामकिशन,रामफल ,बलवान सिंह खरक, एडवोकेट अत्तर हुडा,सुरेंद्र मलिक,कमलेश लालही ,गुरुप्रसाद चमारिया,संदीप मोखरा,प्रदीप हुडा,सुरेंद्र दलाल,राजा भालांबा,सुनील मलिक,सहीराम सिसरोली,राय सिंह नेहरा,रणबीर ओल्हान , वीरेंद्र हुडा,प्रकाश चंद्र,सतबीर सिंह, चांद, जयप्रकाश , आदि शामिल रहें , जारीकर्ता संयुक्त किसान मोर्चा ,रोहतक 89501302081
- Post by KRANTKARI Khabar1
- अलीगढ़ एसएसपी महोदय के आदेशानुसार थाना गोंडा पुलिस द्वारा 5 वारंटी पकड़े और न्यायालय में किया पेश1
- हाथरस पुलिस ने पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को वेदप्रकाश शर्मा की हत्या कर उनका शव सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान हड़पना सामने आया था। इस मामले में पहले ही कमल और गौरव पुत्रगण कुल्लो पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस की कई टीमों ने सासनी बॉर्डर, वनचेतना और शक्ति वन क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। शक्ति वन के पास पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रुद्द पाठक और वंश दीक्षित के पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- Post by Vipinkumar121
- अलीगढ़। महानगर के थाना देहली गेट क्षेत्र अंतर्गत बिजली घर के पीछे स्थित राम नगर कॉलोनी में स्थित मंदिर के निर्माण वर्ष पूर्ण होने पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरी कॉलोनी भक्ति के रंग में डूबी नजर आई। भक्ति संगीत से गूंजा इलाका: आयोजन की शुरुआत देर शाम आयोजित भव्य संगीत कार्यक्रम (भजन संध्या) से हुई। स्थानीय कलाकारों और महिला मंडली ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर रात तक चले भक्ति संगीत के कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया और भक्ति गीतों पर झूमने को मजबूर हो गए। विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब: मंदिर निर्माण की खुशी में आयोजित इस विशाल भंडारे में लगभग 500 से 600 श्रद्धालुओं ने माता रानी और प्रभु का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए युवाओं की टोली लगातार सेवा में लगी रही। इनका रहा विशेष सहयोग: इस पूरे सफल आयोजन में अनुज बघेल, अनिल, जीतू, करन और कन्हैया की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही समस्त गली वासियों और महिला मंडली ने सेवा भाव से अपना पूर्ण योगदान दिया। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि मंदिर का यह वार्षिकोत्सव हर साल इसी तरह भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।4
- नयावास के अरुण कुमार बने कस्टम इंस्पेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर गौंडा (अलीगढ़/इगलास): विकास खंड क्षेत्र के गांव नयावास निवासी अरुण कुमार ने भारत सरकार के सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) में इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अरुण कुमार की इस सफलता से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा अरुण कुमार एक प्रतिष्ठित शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे गांव के सम्मानित मास्टर मोहरपाल सिंह के नाती और मास्टर बृजेश कुमार के सुपुत्र हैं। बचपन से ही मेधावी रहे अरुण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी और पिता के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया है। शुभकामनाओं का तांता जैसे ही अरुण के चयन की सूचना गांव पहुंची, उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। "मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयास कभी निष्फल नहीं जाते। अरुण ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं।" — ग्रामवासी एवं परिजन हमारी तरफ से भी अरुण कुमार और उनके पूरे परिवार को उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!1
- Post by KRANTKARI Khabar1