राम नगर में मंदिर वार्षिकोत्सव पर भक्ति की बयार: भजन संध्या के बाद विशाल भंडारा संपन्न अलीगढ़। महानगर के थाना देहली गेट क्षेत्र अंतर्गत बिजली घर के पीछे स्थित राम नगर कॉलोनी में स्थित मंदिर के निर्माण वर्ष पूर्ण होने पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरी कॉलोनी भक्ति के रंग में डूबी नजर आई। भक्ति संगीत से गूंजा इलाका: आयोजन की शुरुआत देर शाम आयोजित भव्य संगीत कार्यक्रम (भजन संध्या) से हुई। स्थानीय कलाकारों और महिला मंडली ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर रात तक चले भक्ति संगीत के कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया और भक्ति गीतों पर झूमने को मजबूर हो गए। विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब: मंदिर निर्माण की खुशी में आयोजित इस विशाल भंडारे में लगभग 500 से 600 श्रद्धालुओं ने माता रानी और प्रभु का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए युवाओं की टोली लगातार सेवा में लगी रही। इनका रहा विशेष सहयोग: इस पूरे सफल आयोजन में अनुज बघेल, अनिल, जीतू, करन और कन्हैया की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही समस्त गली वासियों और महिला मंडली ने सेवा भाव से अपना पूर्ण योगदान दिया। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि मंदिर का यह वार्षिकोत्सव हर साल इसी तरह भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
राम नगर में मंदिर वार्षिकोत्सव पर भक्ति की बयार: भजन संध्या के बाद विशाल भंडारा संपन्न अलीगढ़। महानगर के थाना देहली गेट क्षेत्र अंतर्गत बिजली घर के पीछे स्थित राम नगर कॉलोनी में स्थित मंदिर के निर्माण वर्ष पूर्ण होने पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरी कॉलोनी भक्ति के
रंग में डूबी नजर आई। भक्ति संगीत से गूंजा इलाका: आयोजन की शुरुआत देर शाम आयोजित भव्य संगीत कार्यक्रम (भजन संध्या) से हुई। स्थानीय कलाकारों और महिला मंडली ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर रात तक चले भक्ति संगीत के कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया और भक्ति गीतों पर झूमने
को मजबूर हो गए। विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब: मंदिर निर्माण की खुशी में आयोजित इस विशाल भंडारे में लगभग 500 से 600 श्रद्धालुओं ने माता रानी और प्रभु का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए युवाओं की टोली लगातार सेवा में लगी रही। इनका रहा विशेष सहयोग: इस पूरे
सफल आयोजन में अनुज बघेल, अनिल, जीतू, करन और कन्हैया की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही समस्त गली वासियों और महिला मंडली ने सेवा भाव से अपना पूर्ण योगदान दिया। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि मंदिर का यह वार्षिकोत्सव हर साल इसी तरह भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
- राजकीय महाविद्यालय में 'मिशन शक्ति' की गूँज: स्लोगन प्रतियोगिता से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश गौंडा (अलीगढ़): उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति' (फेज-5, लेवल-2) के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, गौंडा में एक भव्य 'स्लोगन निर्माण प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने स्लोगन से उकेरी सशक्त नारी की तस्वीर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलम और रचनात्मकता के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके मौलिक अधिकारों और सशक्तिकरण की आवश्यकता को बेहद प्रभावी स्लोगन के रूप में प्रस्तुत किया। कागज पर उकेरे गए शब्दों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया। शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता है जरूरी: डॉ. सुदीप माला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. सुदीप माला ने युवाओं में जोश भरा। उन्होंने कहा, "आज के युग में शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक आत्मनिर्भर बनना भी है।" उन्होंने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. राधे श्याम और पुष्पेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं की सोच में बदलाव आएगा, जो एक सुरक्षित और सम्मानित समाज के निर्माण में सहायक होगा। मुख्य आकर्षण: उद्देश्य: नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता। प्रतिभाग: महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य संदेश: आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति सजगता।1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। मिशन 2027 बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने का आह्वान। जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान ने कहा-युवाओं और किसानों के मुद्दों को लेकर घर-घर जाएगी कांग्रेस। राहुल-प्रियंका गांधी के संदेश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हुए कार्यकर्ता। खुर्जा के मुंडाखेड़ा चौराहा समीप अमन मैरिज हॉल में किया गया संगठन सृजन समीक्षा बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम।1
- मथुरा (सुरीर): सुरीर थाना परिसर से एक संवेदनशील घटना सामने आई है, जहां एक मोर की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोर को संभवतः हार्ट अटैक आया, जिसके बाद वह थाने की बिल्डिंग से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत घायल मोर को उठाया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद मोर की जान नहीं बचाई जा सकी।1
- हाथरस पुलिस ने पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को वेदप्रकाश शर्मा की हत्या कर उनका शव सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान हड़पना सामने आया था। इस मामले में पहले ही कमल और गौरव पुत्रगण कुल्लो पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस की कई टीमों ने सासनी बॉर्डर, वनचेतना और शक्ति वन क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। शक्ति वन के पास पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रुद्द पाठक और वंश दीक्षित के पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के दौरान बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनता को जागरुक किया गया। और यह भी बताया गया कि कठिन परिस्थिति आने पर सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें। इस दौरान पुलिस टीम ने 1090(विमेन पावर लाइन),112(पुलिस आपातकालीन सेवा),181(महिला हेल्पलाइन नंबर)और 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर की कार्यप्रणाली भी समझाई। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक रूपचंद, उपनिरीक्षक ज्योति, हेड कांस्टेबल पुनीत कुमार, कांस्टेबल निखलेश चौधरी, कांस्टेबल रूबी और कांस्टेबल तेजेंद्र सिंह मौजूद रहे।3
- देवेन्द्र पाराशर बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ के जिला संयोजक, प्रेस क्लब खैर के अध्यक्ष ने दी बधाई खैर (अलीगढ़): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ने संगठन का विस्तार करते हुए इगलास निवासी वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र पाराशर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अलीगढ़ का जिला संयोजक और सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रमुख बिंदु: बड़ी जिम्मेदारी: देवेन्द्र पाराशर को जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती का उत्तरदायित्व दिया गया है। पत्रकारों में हर्ष: उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले भर के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। देवेन्द्र पाराशर लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और पत्रकारों के हितों के लिए मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं। बधाइयों का तांता: इस उपलब्धि पर प्रेस क्लब खैर के अध्यक्ष कैलाश गोयल ने उन्हें फोन कर बधाई दी और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संकल्प: अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए देवेन्द्र पाराशर ने कहा कि वह जल्द ही प्रेस क्लब खैर के कार्यालय पहुंचकर साथियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने दोहराया कि वे संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।1
- मथुरा के कैसे घाट पर बड़ा हादसा समय लगभग दोपहर सवा तीन बजे बंसीवट और केसीघाट के बीच में यमुना नदी पर जहां पोंटून पुल है वहां पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें लगभग 25 से 27 लोग बताए जा रहे हैं। एक्जेट नम्बर लोगो से बातचीत करके कंफर्म किया जा रहा है। अब तक की प्राप्त जानकारी से नाव पुल से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है । अब तक 10 शव बरामद किये जा चुके है। फायर सर्विस की टीम, पुलिस की टीम, स्थानीय गोताखोर, नाविक बचाव कार्य में लगे है। एन0डी0आर0एफ0 और एस0डी0आर0एफ0 की टीमें राहत बचाव कार्य हेतु शीघ्र ही पहुंच रही है। स्थानीय पुलिस मौके पर है। मेडीकल टीमें भी मौके पर है जो लोग बचा लिये गये है उन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। जो लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है। बाइट – पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, आगरा ।1
- Post by KRANTKARI Khabar1