Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा के कैसे घाट पर बड़ा हादसा समय लगभग दोपहर सवा तीन बजे बंसीवट और केसीघाट के बीच में यमुना नदी पर जहां पोंटून पुल है वहां पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें लगभग 25 से 27 लोग बताए जा रहे हैं। एक्जेट नम्बर लोगो से बातचीत करके कंफर्म किया जा रहा है। अब तक की प्राप्त जानकारी से नाव पुल से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है । अब तक 10 शव बरामद किये जा चुके है। फायर सर्विस की टीम, पुलिस की टीम, स्थानीय गोताखोर, नाविक बचाव कार्य में लगे है। एन0डी0आर0एफ0 और एस0डी0आर0एफ0 की टीमें राहत बचाव कार्य हेतु शीघ्र ही पहुंच रही है। स्थानीय पुलिस मौके पर है। मेडीकल टीमें भी मौके पर है जो लोग बचा लिये गये है उन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। जो लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है। बाइट – पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, आगरा ।
MD News ( पत्रकार )
मथुरा के कैसे घाट पर बड़ा हादसा समय लगभग दोपहर सवा तीन बजे बंसीवट और केसीघाट के बीच में यमुना नदी पर जहां पोंटून पुल है वहां पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें लगभग 25 से 27 लोग बताए जा रहे हैं। एक्जेट नम्बर लोगो से बातचीत करके कंफर्म किया जा रहा है। अब तक की प्राप्त जानकारी से नाव पुल से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है । अब तक 10 शव बरामद किये जा चुके है। फायर सर्विस की टीम, पुलिस की टीम, स्थानीय गोताखोर, नाविक बचाव कार्य में लगे है। एन0डी0आर0एफ0 और एस0डी0आर0एफ0 की टीमें राहत बचाव कार्य हेतु शीघ्र ही पहुंच रही है। स्थानीय पुलिस मौके पर है। मेडीकल टीमें भी मौके पर है जो लोग बचा लिये गये है उन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। जो लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है। बाइट – पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, आगरा ।
- Sami AhmadKoil, Aligarh😤5 hrs ago
- Irfan Khanकोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश👏11 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राजकीय महाविद्यालय में 'मिशन शक्ति' की गूँज: स्लोगन प्रतियोगिता से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश गौंडा (अलीगढ़): उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति' (फेज-5, लेवल-2) के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, गौंडा में एक भव्य 'स्लोगन निर्माण प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने स्लोगन से उकेरी सशक्त नारी की तस्वीर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलम और रचनात्मकता के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके मौलिक अधिकारों और सशक्तिकरण की आवश्यकता को बेहद प्रभावी स्लोगन के रूप में प्रस्तुत किया। कागज पर उकेरे गए शब्दों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया। शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता है जरूरी: डॉ. सुदीप माला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. सुदीप माला ने युवाओं में जोश भरा। उन्होंने कहा, "आज के युग में शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक आत्मनिर्भर बनना भी है।" उन्होंने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. राधे श्याम और पुष्पेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं की सोच में बदलाव आएगा, जो एक सुरक्षित और सम्मानित समाज के निर्माण में सहायक होगा। मुख्य आकर्षण: उद्देश्य: नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता। प्रतिभाग: महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य संदेश: आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति सजगता।1
- हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के इगलास रोड पर स्थित रायक गांव के पास चलती हुई कार में अचानक से भीषण आग लग गई।1
- हाथरस शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तालाब चौराहा और ओढ़पुरा क्षेत्र में हाई मास्क लाइट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए लाइटों को चालू कराया। कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के व्यस्ततम चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे आमजन को बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी और अंधेरे से होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। हाई मास्क लाइट लगने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।1
- Post by Vipinkumar121
- सासनी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सासनी कस्बा एवं विधानसभा सीटों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद, सासनी ब्लॉक से करीब 18,786 मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि लगभग 10,000 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। यह जानकारी एसडीएम नीरज शर्मा ने के एल जैन इंटर कॉलेज पर बने बूथ के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण के बाद जारी सूची पर प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। निरीक्षण के समय बीएलओ भी मौजूद थे, जहां निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। एसडीएम शर्मा ने मतदाता सूची का मिलान कर जानकारी सुनिश्चित की।1
- किसानों का संघर्ष: जब तक हक नहीं, तब तक रुकेंगे नहीं! 🌾*😔 *------------------* *👉हथरस की समस्याओं पर प्रशासन का एक्शन मोड! ✅----------------------* 👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*👉90120987881
- देवेन्द्र पाराशर बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ के जिला संयोजक, प्रेस क्लब खैर के अध्यक्ष ने दी बधाई खैर (अलीगढ़): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ने संगठन का विस्तार करते हुए इगलास निवासी वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र पाराशर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अलीगढ़ का जिला संयोजक और सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रमुख बिंदु: बड़ी जिम्मेदारी: देवेन्द्र पाराशर को जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती का उत्तरदायित्व दिया गया है। पत्रकारों में हर्ष: उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले भर के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। देवेन्द्र पाराशर लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और पत्रकारों के हितों के लिए मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं। बधाइयों का तांता: इस उपलब्धि पर प्रेस क्लब खैर के अध्यक्ष कैलाश गोयल ने उन्हें फोन कर बधाई दी और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संकल्प: अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए देवेन्द्र पाराशर ने कहा कि वह जल्द ही प्रेस क्लब खैर के कार्यालय पहुंचकर साथियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने दोहराया कि वे संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।1
- मथुरा के कैसे घाट पर बड़ा हादसा समय लगभग दोपहर सवा तीन बजे बंसीवट और केसीघाट के बीच में यमुना नदी पर जहां पोंटून पुल है वहां पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें लगभग 25 से 27 लोग बताए जा रहे हैं। एक्जेट नम्बर लोगो से बातचीत करके कंफर्म किया जा रहा है। अब तक की प्राप्त जानकारी से नाव पुल से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है । अब तक 10 शव बरामद किये जा चुके है। फायर सर्विस की टीम, पुलिस की टीम, स्थानीय गोताखोर, नाविक बचाव कार्य में लगे है। एन0डी0आर0एफ0 और एस0डी0आर0एफ0 की टीमें राहत बचाव कार्य हेतु शीघ्र ही पहुंच रही है। स्थानीय पुलिस मौके पर है। मेडीकल टीमें भी मौके पर है जो लोग बचा लिये गये है उन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। जो लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है। बाइट – पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, आगरा ।1
- हाथरस के सासनी कोतवाली परिसर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न मामलों में ज़ब्त करीब 68 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। न्यायालय व उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीम बनाकर कार्यवाही की गई। शराब की बोतलों को खोलकर गड्ढे में डालकर जलाकर निस्तारण किया गया। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मालखाने में काफी समय से शराब जमा थी। इस अभियान का उद्देश्य अवैध कारोबार पर रोक और मालखानों को व्यवस्थित करना है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखने की बात कही।1