लडभडोल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय लडभडोल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं। इस एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ. मुनीश ठाकुर तथा आयोजन सचिव प्रो. संजीव कुमार रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, अक्षय द्वितीय एवं राजीव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, आरती द्वितीय तथा कविता तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष ने प्रथम, आसिफ ने द्वितीय एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय तथा कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। ऊँची कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय तथा दीक्षा और साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सुजल प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर महिला वर्ग में आरती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट तथा पुरुष वर्ग में मनीष को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन समिति, प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी।

- बड़ी खबर: मनाली पुलिस ने पकड़ी चिट्टा की बड़ी खेप,,,, मनाली में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, होटल के कमरे से 39.650 ग्राम हेरोइन बरामद दिनांक 06/02/2026 को थाना मनाली क्षेत्र में गश्त व सुरागबुरारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। HC नरेश तथा HC जगदीश कुमार नं. 51 मय मुलाजमान के साथ क्षेत्र में गश्त पर रवाना थे। समय करीब 6:15 बजे सायं, जब पुलिस टीम वन विहार पार्किंग के पास मौजूद थी, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार उपेंदर जीव सिंह पुत्र श्री हरभजन सिंह, निवासी गाँव मोहल्ला वाहरली अबादी, झंदियाला मंजकी, डाकघर साहनकेपासे, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर (पंजाब), उम्र 21 वर्ष, तथा बलकार लाल पुत्र श्री जागीर सिंह, निवासी गाँव नज़दीक माता गंगा जी गुरुद्वारा बेरका वाईपास, विजय नगर, अमृतसर, उम्र 25 वर्ष, होटल वीर विल्ला, गोम्पा रोड, मनाली में कमरा लेकर ठहरे हुए हैं और वहीं से चिट्टा (हेरोइन) बेचने का अवैध धंधा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त होटल के कमरे की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 39.650 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियोग की आगामी तफ्तीश HC नरेश नं. 30, अन्वेषण अधिकारी, थाना मनाली द्वारा अमल में लाई जा रही है। #1
- हमीरपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने चंगर विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक केंद्रों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की तथा जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व धनेड स्थित जी.एम. होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। दोनों कार्यक्रमों में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर में आयोजित जनसभा में अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, ग्रामीण सड़क विस्तार और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने आम नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है और भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व घाटा अनुदान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने हिमाचल को संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप हर सहायता समय पर प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र पर निराधार आरोप लगा रही है, जो पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने भारत के सकारात्मक विदेशी व्यापार समझौतों का जिक्र करते हुए बताया कि इनसे निर्यात में वृद्धि होगी, नए रोजगार सृजित होंगे और भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाजार में मजबूती मिलेगी। बजट 2026–27 का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 7.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए करीब 1 लाख 7 हज़ार करोड़ रुपये, शिक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये, महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण के लिए लगभग पाँच लाख करोड़ रुपये तथा MSME क्षेत्र के लिए करीब दस हजार करोड़ रुपये का विशेष कोष रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत और मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम है। इसके पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने धनेड स्थित जी.एम. होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में मंच संचालन की जिम्मेदारी बच्चों को दी जानी चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़े। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन से यथासंभव दूर रखा जाए ताकि वे पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे सकें।1
- kya baat kahi hai bhai ne1
- रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू के सैंज में आईटीआई (ITI) छात्र दिनेश कुमार और 10वीं की छात्रा प्रिया ठाकुर ने आज ईमानदारी का बेहतरीन उदाहरण दिया। स्कूल जाते समय उन्हें टैक्सी स्टैंड (रिवर टच होटल) के पास एक मोबाइल और 12,100 रुपये नकद मिले। बच्चों ने लालच न करते हुए तुरंत यह सामान थाना सैंज में जमा करवाया। एसएचओ (SHO) छजू राम ने पुष्टि करने के बाद यह राशि और मोबाइल उसके असली मालिक डबे राम (निवासी भूपन) को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चों की इस ईमानदारी की जमकर सराहना की है और लोगों से उनसे प्रेरणा लेने की अपील की है।1
- ज़हर युक्त खेती छोड़ प्राकृतिक खेती और बढ़ रहे किसान1
- ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त पेंशनर्स ने शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय के पुराने बस अड्डा परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन की बैठक के दौरान पेंशनर्स ने समय पर पेंशन जारी न होने पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा पेंशन को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर जारी किया जा रहा है। 75 वर्ष, 65 वर्ष, 63 वर्ष और 58 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनर्स के लिए अलग-अलग भुगतान व्यवस्था बनाई गई है, जिससे असमानता और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने मांग की कि सभी पेंशनर्स को एक समान और एकमुश्त पेंशन दी जाए। किशोरी लाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग पेंशनर्स को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कार्यालयों में पेंशनर्स के मेडिकल और अन्य बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं और अधिकारी इस ओर कोई सहानुभूतिपूर्ण रवैया नहीं अपना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जहां निगम में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार द्वारा तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) की किश्त जारी कर दी गई है, वहीं पेंशनर्स को इससे वंचित रखा गया है। पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी पेंशन हर माह पहली तारीख को जारी करने की व्यवस्था शीघ्र नहीं की गई तो सेवानिवृत कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पेंशनर्स को महीने के अंत में जाकर किश्तों में पेंशन दी जा रही है, उसी तरह मंत्री विधायक भी अपनी सैलरी इसी तरह किस्तों में और महीने के अंतिम दिनों में जाकर ले।1
- हिमाचल में जल्द कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन भी हो जाएगी बंद - जयराम ठाकुर।1
- Post by PC ThakurSaab And Krishna Babu ji Manali2
- रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। पुलिस थाना सैंज के एस.एच.ओ छज्जू राम ने टैक्सी यूनियन के साथ एक बैठक की। थाना सैंज में शनिवार को आयोजित बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों तथा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर ट्रैफिक नियमों को सही तरीके से पालन करने का आग्रह किया गया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यातायात नियमों पालन करना सुनिश्चित करना पुलिस का कर्तव्य है तथा वाहन चालकों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।1