logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुराग ठाकुर ने चंगर में विकास कार्यों का लोकार्पण, धनेड में छात्रों को प्रेरित किया हमीरपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने चंगर विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक केंद्रों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की तथा जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व धनेड स्थित जी.एम. होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। दोनों कार्यक्रमों में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर में आयोजित जनसभा में अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, ग्रामीण सड़क विस्तार और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने आम नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है और भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व घाटा अनुदान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने हिमाचल को संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप हर सहायता समय पर प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र पर निराधार आरोप लगा रही है, जो पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने भारत के सकारात्मक विदेशी व्यापार समझौतों का जिक्र करते हुए बताया कि इनसे निर्यात में वृद्धि होगी, नए रोजगार सृजित होंगे और भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाजार में मजबूती मिलेगी। बजट 2026–27 का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 7.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए करीब 1 लाख 7 हज़ार करोड़ रुपये, शिक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये, महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण के लिए लगभग पाँच लाख करोड़ रुपये तथा MSME क्षेत्र के लिए करीब दस हजार करोड़ रुपये का विशेष कोष रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत और मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम है। इसके पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने धनेड स्थित जी.एम. होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में मंच संचालन की जिम्मेदारी बच्चों को दी जानी चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़े। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन से यथासंभव दूर रखा जाए ताकि वे पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे सकें।

2 hrs ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

अनुराग ठाकुर ने चंगर में विकास कार्यों का लोकार्पण, धनेड में छात्रों को प्रेरित किया हमीरपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने चंगर विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक केंद्रों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की तथा जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व धनेड स्थित जी.एम. होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। दोनों कार्यक्रमों में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर में आयोजित जनसभा में अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, ग्रामीण सड़क विस्तार और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने आम नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है और भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व घाटा अनुदान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने हिमाचल को संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप हर सहायता समय पर प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र पर निराधार आरोप लगा रही है, जो पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने भारत के सकारात्मक विदेशी व्यापार समझौतों का जिक्र करते हुए बताया कि इनसे निर्यात में वृद्धि होगी, नए रोजगार सृजित होंगे और भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाजार में मजबूती मिलेगी। बजट 2026–27 का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 7.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए करीब 1 लाख 7 हज़ार करोड़ रुपये, शिक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये, महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण के लिए लगभग पाँच लाख करोड़ रुपये तथा MSME क्षेत्र के लिए करीब दस हजार करोड़ रुपये का विशेष कोष रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत और मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम है। इसके पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने धनेड स्थित जी.एम. होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में मंच संचालन की जिम्मेदारी बच्चों को दी जानी चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़े। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन से यथासंभव दूर रखा जाए ताकि वे पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे सकें।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • ऊना। कोटला कलां स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे विराट धार्मिक सम्मेलन ने शनिवार को और अधिक भव्य स्वरूप धारण कर लिया, जब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज का आशीर्वाद लेने विशेष रूप से मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सांसद के आगमन पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज को धर्म ध्वजा का सशक्त वाहक बताते हुए कहा कि ऐसे संत समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और जनकल्याण के लिए उनका मार्गदर्शन प्रेरणास्रोत है।
    1
    ऊना।  कोटला कलां स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे विराट धार्मिक सम्मेलन ने शनिवार को और अधिक भव्य स्वरूप धारण कर लिया, जब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज का आशीर्वाद लेने विशेष रूप से मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सांसद के आगमन पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज को धर्म ध्वजा का सशक्त वाहक बताते हुए कहा कि ऐसे संत समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और जनकल्याण के लिए उनका मार्गदर्शन प्रेरणास्रोत है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला हमीरपुर के तहत तरक्वाड़ी से संबधित एक दंपत्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लेकिन इस दंपत्ति ने हमीरपुर जिला की पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीडि़त का कहना है कि एक ओर वह घायल अवस्था में लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन यहां पर इन्हें कोई सहयोग नहीं मिला बल्कि भोरंज थाना भेजा गया तो वहां पर भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। पांच दिन तक मैडिकल ही हो पाया। अब इस पीडि़त दंपत्ति ने प्रदेश सरकार, प्रशासन, पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को बिलासपुर सर्किट हाऊस में पीडि़त सुनील कुमार व उसकी पत्नी मीना कुमारी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान इनके साथ बेटी साक्षी ठाकुर, सुनील कुमार, राजेश कुमार भी मौजूद रहे। पीडि़त सुनील कुमार ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान के सामने हर रोज शराब की खाली बोतलें रखी जाती थी, जिसका उन्होंने विरोध किया और उनके ऊपर कुछ लोगों की ओर से जानलेवा हमला किया गया। इस बारे में पुलिस प्रशासन की ओर से भी उनके साथ कोई भी सहयोग नहीं कियाा गया, बल्कि उन्हें उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान बिलासपुर जिला के तहत है। उनके साथ मारपीट होने के बाद वह तुरंत लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस प्रशासन से उन्होंने भराड़ी पुलिस थाना भेजने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। भोरंज पुलिस थाना भेजा गया। इसके अलावा बस्सी अस्पताल में भेजा गया लेकिन कोई मैडिकल नहीं करवाया गया। उक्त लोगों ने आरोप लगाया कि रसूखदार की शह पर यह रवैया अपनाया गया है, जिसके चलते इस मामले को लेकर सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना को बीते सात दिन तक का समय बीत चुका है। अब यह मामला भराड़ी थाना में भेजा गया है और भराड़ी पुलिस द्वारा मामले को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर पुलिस की ओर से उनके हितों की अनदेखी की गई है। पुलिस को इस मामले को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन उन्हें पुलिस का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तैनात चिकित्सक की ओर से भी कोताही की गई है और उनकी सहमति के बिना ही उन्हें डिस्चार्ज ऑन रिक्केस्ट (डीओआर) लिख दिया गया। सुनील कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर है। वहीं, उन्हें अब जान का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। वहीं उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना सामने ना आए।
    2
    जिला हमीरपुर के तहत तरक्वाड़ी से संबधित एक दंपत्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लेकिन इस दंपत्ति ने हमीरपुर जिला की पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीडि़त का कहना है कि एक ओर वह घायल अवस्था में लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन यहां पर इन्हें कोई सहयोग नहीं मिला बल्कि भोरंज थाना भेजा गया तो वहां पर भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। पांच दिन तक मैडिकल ही हो पाया। अब इस पीडि़त दंपत्ति ने प्रदेश सरकार, प्रशासन, पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। 
शनिवार को बिलासपुर सर्किट हाऊस में पीडि़त सुनील कुमार व उसकी पत्नी मीना कुमारी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान इनके साथ बेटी साक्षी ठाकुर, सुनील कुमार, राजेश कुमार भी मौजूद रहे। पीडि़त सुनील कुमार ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान के सामने हर रोज शराब की खाली बोतलें रखी जाती थी, जिसका उन्होंने विरोध किया और उनके ऊपर कुछ लोगों की ओर से जानलेवा हमला किया गया। इस बारे में पुलिस प्रशासन की ओर से भी उनके साथ कोई भी सहयोग नहीं कियाा गया, बल्कि उन्हें उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान बिलासपुर जिला के तहत है। उनके साथ मारपीट होने के बाद वह तुरंत लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस प्रशासन से उन्होंने भराड़ी पुलिस थाना भेजने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। भोरंज  पुलिस थाना भेजा गया। इसके अलावा बस्सी अस्पताल में भेजा गया लेकिन कोई मैडिकल नहीं करवाया गया। 
उक्त लोगों ने आरोप लगाया कि रसूखदार की शह पर यह रवैया अपनाया गया है, जिसके चलते इस मामले को लेकर सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना को बीते सात दिन तक का समय बीत चुका है। अब यह मामला भराड़ी थाना में भेजा गया है और भराड़ी पुलिस द्वारा मामले को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर पुलिस की ओर से उनके हितों की अनदेखी की गई है। पुलिस को इस मामले को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन उन्हें पुलिस का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तैनात चिकित्सक की ओर से भी कोताही की गई है और उनकी सहमति के बिना ही उन्हें डिस्चार्ज ऑन रिक्केस्ट (डीओआर) लिख दिया गया। सुनील कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर है। वहीं, उन्हें  अब जान का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। वहीं उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना सामने ना आए।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हिमाचल में जल्द कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन भी हो जाएगी बंद - जयराम ठाकुर।
    1
    हिमाचल में जल्द कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन भी हो जाएगी बंद - जयराम ठाकुर।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Manish Rajput
    1
    Post by Manish Rajput
    user_Manish Rajput
    Manish Rajput
    Court reporter मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Where craftsmanship meets everyday moments 🍽️✨ This six-seater wooden dining table is designed for family dinners, festive gatherings, and timeless style. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Where craftsmanship meets everyday moments 🍽️✨ This six-seater wooden dining table is designed for family dinners, festive gatherings, and timeless style.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारत का प्राचीन कच्लर शास्त्रीय संगीत की महफिल शास्त्रीय संगीत देव सदन कुल्लू में आज शाम को 5:00 बजे से 10:00 बजे तक प्राचीन शास्त्रीय संगीत का मजा लीजिए कर्नाटक, पंजाब, वाराणसी कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा श्याम संगीत सम्मेलन समिति करेगी आयोजन
    1
    भारत का प्राचीन कच्लर शास्त्रीय संगीत की महफिल शास्त्रीय संगीत देव सदन कुल्लू में आज शाम को 5:00 बजे से 10:00 बजे तक प्राचीन शास्त्रीय संगीत का मजा लीजिए
कर्नाटक, पंजाब, वाराणसी कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा श्याम संगीत सम्मेलन समिति करेगी आयोजन
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऊना। केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना मुख्यालय पहुंचकर बजट को ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया। पत्रकारों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश में शासन, अर्थव्यवस्था और विकास की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने इसे “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” की त्रिवेणी बताते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने न केवल आर्थिक सुधारों को जमीन पर उतारा, बल्कि उनके ठोस परिणाम भी देश के सामने रखे। सांसद अनुराग ठाकुर ने बजट की उपलब्धियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। विशेष रूप से रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट (आरडीजी) को लेकर प्रदेश सरकार के आरोपों को उन्होंने भ्रामक बताते हुए तथ्यों के साथ जवाब दिया और कहा कि केंद्र ने हिमाचल के साथ कभी अन्याय नहीं किया।
    1
    ऊना। केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना मुख्यालय पहुंचकर बजट को ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया। पत्रकारों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश में शासन, अर्थव्यवस्था और विकास की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने इसे “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” की त्रिवेणी बताते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने न केवल आर्थिक सुधारों को जमीन पर उतारा, बल्कि उनके ठोस परिणाम भी देश के सामने रखे। सांसद अनुराग ठाकुर ने बजट की उपलब्धियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। विशेष रूप से रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट (आरडीजी) को लेकर प्रदेश सरकार के आरोपों को उन्होंने भ्रामक बताते हुए तथ्यों के साथ जवाब दिया और कहा कि केंद्र ने हिमाचल के साथ कभी अन्याय नहीं किया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिला बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर की अध्यक्षता में नेशनल/स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिज़न्स एवं प्रोटेक्टिव एजिंग प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ नागरिक संघ एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बैठक में सहभागिता की। बैठक में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक आयोजित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा यह आकलन किया गया कि कार्यक्रम निर्धारित योजना के अनुरूप संचालित हो रहा है या नहीं। साथ ही आगामी वर्कशॉप्स को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके सम्मानजनक, सुरक्षित एवं सक्रिय जीवन को सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका संवर्धन, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सहभागिता तथा भावनात्मक सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों को सुदृढ़ किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि 4 फरवरी को सदर उपमंडल के ओल्ड एज होम दियोली में आयोजित वर्कशॉप अत्यंत सफल रही। इसके उपरांत 7 फरवरी को घुमारवीं डिग्री कॉलेज परिसर में तथा 10 फरवरी को श्री नैना देवी जी उपमंडल के झंडूता ब्लॉक कार्यालय में वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाएगा। इन ब्लॉक स्तरीय वर्कशॉप्स के पश्चात जिला स्तर पर तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाइवलीहुड सिक्योरिटी, हेल्थ सपोर्ट, सामाजिक, भावनात्मक एवं डिजिटल सशक्तीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में उच्च पदों से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे। इस पहल को टॉक एक्सचेंज नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य पीढ़ियों के बीच संवाद को मजबूत करना और बच्चों में जीवन मूल्यों, अनुभवों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विभिन्न कम्युनिटी-बेस्ड गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें उत्कृष्ट प्रविष्टियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। छठी से आठवीं कक्षा तक एजिंग विद डिग्निटी विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता तथा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड एजिंग विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त बैग फ्री डे के अवसर पर बच्चों को नैतिक शिक्षा, सड़क सुरक्षा एवं एंटी चिट्टा जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और वरिष्ठ नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में अपना सक्रिय योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर है और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
    1
    जिला बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर की अध्यक्षता में नेशनल/स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिज़न्स एवं प्रोटेक्टिव एजिंग प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ नागरिक संघ एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बैठक में सहभागिता की।
बैठक में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक आयोजित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा यह आकलन किया गया कि कार्यक्रम निर्धारित योजना के अनुरूप संचालित हो रहा है या नहीं। साथ ही आगामी वर्कशॉप्स को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके सम्मानजनक, सुरक्षित एवं सक्रिय जीवन को सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका संवर्धन, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सहभागिता तथा भावनात्मक सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों को सुदृढ़ किया जा रहा है।
बैठक में बताया गया कि 4 फरवरी को सदर उपमंडल के ओल्ड एज होम दियोली में आयोजित वर्कशॉप अत्यंत सफल रही। इसके उपरांत 7 फरवरी को घुमारवीं डिग्री कॉलेज परिसर में तथा 10 फरवरी को श्री नैना देवी जी उपमंडल के झंडूता ब्लॉक कार्यालय में वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाएगा। इन ब्लॉक स्तरीय वर्कशॉप्स के पश्चात जिला स्तर पर तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाइवलीहुड सिक्योरिटी, हेल्थ सपोर्ट, सामाजिक, भावनात्मक एवं डिजिटल सशक्तीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में उच्च पदों से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे। इस पहल को टॉक एक्सचेंज नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य पीढ़ियों के बीच संवाद को मजबूत करना और बच्चों में जीवन मूल्यों, अनुभवों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विभिन्न कम्युनिटी-बेस्ड गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें उत्कृष्ट प्रविष्टियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। छठी से आठवीं कक्षा तक एजिंग विद डिग्निटी विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता तथा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड एजिंग विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त बैग फ्री डे के अवसर पर बच्चों को नैतिक शिक्षा, सड़क सुरक्षा एवं एंटी चिट्टा जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और वरिष्ठ नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में अपना सक्रिय योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर है और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जोगिंदर नगर के बालकरूपी में जनता जनार्द्धन समीति द्वारा 28वीं महा शिवपुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है जिसका शुक्रवार से शुभांरभ हो गया। शुक्रवार को शहर में भव्य कलश यात्री निकाली गई। समीति के सचिव अनूप कुमार सूद ने बताया कि पिछले 27 सालों से लगातार बालकरूपी मंदिर में महा शिवपुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है और इस बार 28वीं कथा का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को शहर में भव्य शिव झांकी का आयोजन भी होगा जिसकें लिये समीति तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रयासरत है। वहीं श्रद्धालुओं के लियेे रोजाना कथा के बाद हलवा प्रसाद मिलेगा तथा अंतिम रोज में भंडारे का आयोजन भी होगा।
    1
    जोगिंदर नगर के बालकरूपी में जनता जनार्द्धन समीति द्वारा 28वीं महा शिवपुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है जिसका शुक्रवार से शुभांरभ हो गया। शुक्रवार को शहर में भव्य कलश यात्री निकाली गई। समीति के सचिव अनूप कुमार सूद ने बताया कि पिछले 27 सालों से लगातार बालकरूपी मंदिर में महा शिवपुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है और इस बार 28वीं कथा का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को शहर में भव्य शिव झांकी का आयोजन भी होगा जिसकें लिये समीति तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रयासरत है। वहीं श्रद्धालुओं के लियेे रोजाना कथा के बाद हलवा प्रसाद मिलेगा तथा अंतिम रोज में भंडारे का आयोजन भी होगा।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.