Shuru
Apke Nagar Ki App…
वृद्धाश्रम महुली में निवासरत वृद्धजनों को वस्त्र देकर लिया आशीर्वाद वृद्धाश्रम महुली में रह रहे वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा करने पहुंचे समाजसेवी रामचंदर उमरवैश्य ने सभी वृद्धजनों को वस्त्र व माताओं को साड़ी आदि देकर सम्मानित किया। सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि हमें यह प्रेरणा समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य से मिली। मैं भी यथासंभव यहां आश्रम में वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटने की कोशिश करता रहूंगा।
VBed Vyas
वृद्धाश्रम महुली में निवासरत वृद्धजनों को वस्त्र देकर लिया आशीर्वाद वृद्धाश्रम महुली में रह रहे वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा करने पहुंचे समाजसेवी रामचंदर उमरवैश्य ने सभी वृद्धजनों को वस्त्र व माताओं को साड़ी आदि देकर सम्मानित किया। सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि हमें यह प्रेरणा समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य से मिली। मैं भी यथासंभव यहां आश्रम में वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटने की कोशिश करता रहूंगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- CHC पट्टी में खुला खेल: साहू पैथोलॉजी का एजेंट ₹2000 वसूलते पकड़ा गया, वीडियो बनाने पर हंगामा साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की करी मांग प्रतापगढ़ :- पट्टी तहसील क्षेत्र के सेठ पन्ना लाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिचौलियों का खेल खुलकर सामने आ गया है। सरकारी अस्पताल में ही निजी जांच केंद्रों के एजेंटों की सक्रियता से मरीजों का शोषण हो रहा है। ग्राम उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने पिता दया शंकर मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. अखिलेश जायसवाल ने अपने केबिन में ही बाहरी लोगों को बुलाकर खून का सैंपल दिलवाया और जांच के लिए बाहर भेज दिया। पीड़ित के अनुसार, बाहर पहुंचने पर साहू पैथोलॉजी सेंटर के एजेंट ने ₹2000 की मांग की, जो कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मामला तब और गर्म हो गया जब पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही एजेंट को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से निजी पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के एजेंट सक्रिय हैं, जो डॉक्टरों से मिलीभगत कर मरीजों को बाहर की जांच और दवाएं लेने के लिए मजबूर करते हैं।1
- नगर पंचायत कुंडा कार्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों को जिसमें श्रीमती शशि प्रभा पाण्डेय, सुनील केसरवानी एवं सिद्दार्थ शंकर श्रीवास्तव को सभासद के रूप में शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत कुंडा के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी, ईओ कुंडा अजय कुमार, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, पूर्व सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, बड़ेबाबू धर्मेंद्र तिवारी, ओझा सहित नगर पंचायत कुंडा के सभी सम्मानित सभासदगण उपस्थित रहे।1
- राएबरेली अबकारी विभाग के द्वारा बढ़ाए गए शराब के रेट पर जहां सोशल मीडिया पर ओवररेटिंग में बेची जा रही शराब के ममले पर अबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बयान जरी करते हुऎ बताया की शराब के रेट बढ़े हैं जिसके करण दुकानों पर जो मल उपलब्ध है उस पर अलग से बड़े हुऎ रेट का बारकोट लगाया जा रहा है सोशल मीडिया पर जो खबरे चल रही हैं वाह नीराधार खबरे हैं अगर बात की जाए जो लक्ष्या 2025 26 में प्राप्त हुआ था उसमें 87 करोड़ 53 लाख ज्यादा अर्जित किया गया है जो की लगभग 92% है इस साल का टारगेट अभी नहीं मिला है प्रयास रहेगा की आगे भी लक्ष्य मिले उसको को पुरा किया जा सके राएबरेली में कुल 506 दुकानएं शराब की है जिसमें से 314 देसी की दुकानएं हैं 177 कंपोजिट दुकानएं हैं मॉडल शाप तीन दुकानएं हैं जिसका रिवन व्यू 8 करोड़ 56 लख है जो ज्यादा भी है और जिन जगहों पर मॉडल साहब होने चाहीए वहा पर जगह ना होने के करण इसकी लाटरी अभ अगली बार होगी समय से पहले खुल रही दुकानों के लिए अबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने सख्त करवाही के आदेश भी जरी किए हैं और जो भी दुकानएं नियम के विपरित चलाई जायेंगी उन पर कार्यवाही सूनिश्चित कराई जायेगी1
- ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग ऋषिकेश के गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग के साथ उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी का नया अध्याय शुरू हो गया है इस पहल को पर्यटन और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है1
- प्रतापगढ़, पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पट्टी में जाँच और दवाइयों के नाम पर कथित लूट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि अस्पताल परिसर के अंदर ही पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के एजेंट सक्रिय रहते हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि वह अपने परिजन को इलाज के लिए CHC पट्टी लेकर गया था, जहां तैनात चिकित्साधिकारी अखिलेश जायसवाल द्वारा जांच के नाम पर प्राइवेट लैब के लिए ब्लड सैंपल लेने को कहा गया। आरोप है कि मरीज के परिजन ने इस प्रक्रिया का विरोध किया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 👉 मुख्य आरोप: अस्पताल के अंदर प्राइवेट पैथोलॉजी/मेडिकल एजेंटों की मौजूदगी सरकारी जांच की जगह निजी जांच के लिए दबाव मरीजों से अवैध वसूली की आशंका 📌 फिलहाल स्थिति: इस मामले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि भी नहीं हो पाई है। 🗣️ जनता की मांग: स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।2
- प्रतापगढ़ में एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु सख्त कार्रवाई की गई। सीओ ट्रैफिक अनिल राय व प्रभारी यातायात मनोज कुमार के नेतृत्व में टीएसआई अली अकबर ने नगर कोतवाली के भगवा चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले कई वाहन चालकों का चालान किया गया तथा एक अनफिट स्कूल बस को सीज कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में जागरूकता बढ़ी।1
- bahut sahi hua vaise police wale ko fansi chhodo unko Goli maar Dena chahie2
- वृद्धाश्रम महुली में रह रहे वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा करने पहुंचे समाजसेवी रामचंदर उमरवैश्य ने सभी वृद्धजनों को वस्त्र व माताओं को साड़ी आदि देकर सम्मानित किया। सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि हमें यह प्रेरणा समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य से मिली। मैं भी यथासंभव यहां आश्रम में वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटने की कोशिश करता रहूंगा।1