Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलयुग में सतयुग की शुरूआत
MANNU SIDAR ji
कलयुग में सतयुग की शुरूआत
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से महज 20 किलो मीटर दूर भालूपानी गांव हैँ जहाँ कई वर्षों से गंदे और बदबूदार कुएं का पानी पीने को ग्रामीण मजबूर थे लेकिन अब ग्रामीणों की समस्या दूर होती नजर आ रही है। विस्तार न्यूज द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर संजय कन्नौजे ने सज्ञान लिया और phe विभाग को तत्काल गावं भेज हालात जाना आपको बता दे phe विभाग के अधिकारी गावं पहुंचे और गांव में पहले से खराब पड़े बोरिंग को सुधारने का काम किया गया है, ताकि ग्रामीणों को कुछ राहत मिल सके साथ ही वहीं अब एक नया बोर खनन भी शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को जल्द ही साफ पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से वे कुए का दूषित और बदबूदार पानी पीने को मजबूर थे, लेकिन अब प्रशासन की पहल से राहत मिलने वाली है। गांव में इस पहल के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा रही है।देखिये बोर खनन शुरू हो चूका हैँ और ग्रामीण इकट्ठा है ये एक बोर नहीं बल्कि ग्रामीणों की उम्मीदों की पियास है जो अब बुझने वाली हैँ और खनन के बाद अब पानी भी मिल गया जिससे ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी झलक रही हैँ ग्रामीणों ने विस्तार न्यूज और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते समस्या पर ध्यान दिया गया, जिससे उनकी वर्षों पुरानी परेशानी का समाधान संभव हो पाया है। अब गावं नया बोर खनन भी हो गया और पानी भी खूब मिला हैँ अब बोर फिटिंग कर ग्रामीण अब पी पाएंगे साफ पानी1
- #OMG #love #trending1
- पलारी। नगर के ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही मंदिर परिसर को जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आकर्षक स्थलों में विकसित करने की दिशा में नई शुरुआत मानी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान भी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सीसी रोड और सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे, ताकि यह स्थल जिले के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित हो सके। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बिपिन बिहारी, नंद कुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे, मनीष चंद्राकर, पुनीत रजक, भोला वर्मा, डोमार वर्मा, ताजेंद्र कन्नौजे, भूषण ठेठवार, पत्रकार शेखर वर्मा, यमलोक साहू सहित नगर पंचायत के सभापति, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।1
- बलौदाबाजार में नाबालिक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रवान स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट परिसर में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा नाबालिक बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा आम खाने गया था, तभी चोरी के शक में सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर पटक-पटक कर मारपीट की। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें पहले रिपोर्ट दर्ज कराने से रोका गया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।1
- जांजगीर चांपा; मड़वा प्लांट के पास जंगल में दिखा 12 सिंगा हिरण, वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से किया सफल रेस्क्यू,1
- Post by Pooja Jaiswal Journalist1
- कलयुग में सतयुग की शुरूआत1
- आज रात 8:30 बजे जानकारी अनुसार जिले क्षेत्र के अंबुजा अडानी प्लांट रवान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिक्योरिटी गार्ड द्वारा एक छोटे बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो पलारी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गार्ड बच्चे को उठाकर पटक-पटक कर मारते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना प्लांट परिसर के आसपास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गार्ड अपनी सीमा लांघते हुए मासूम बच्चे पर हिंसा कर रहा है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और दोषी गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है और सुरक्षा के नाम पर तैनात कर्मियों द्वारा इस प्रकार की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषी गार्ड पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, इस मामले में पुलिस और संबंधित प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे पलारी क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है अभी नही तो कभी नही1