Shuru
Apke Nagar Ki App…
किच्छा के पंत कॉलोनी में फिर देखने को मिला Blinkit राइडर्स का धरना प्रदर्शन! एक बार फिर Blinkit राइडर्स अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। राइडर्स ने स्टोर मैनेजमेंट के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों बार-बार धरना देने को मजबूर हो रहे हैं राइडर्स? देखिए पूरी खबर। #Kichha #Blinkit #RidersProtest #UttarakhandNews #BreakingNews
VKNEWS24
किच्छा के पंत कॉलोनी में फिर देखने को मिला Blinkit राइडर्स का धरना प्रदर्शन! एक बार फिर Blinkit राइडर्स अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। राइडर्स ने स्टोर मैनेजमेंट के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों बार-बार धरना देने को मजबूर हो रहे हैं राइडर्स? देखिए पूरी खबर। #Kichha #Blinkit #RidersProtest #UttarakhandNews #BreakingNews
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- किच्छा के पंत कॉलोनी में फिर देखने को मिला Blinkit राइडर्स का धरना प्रदर्शन! एक बार फिर Blinkit राइडर्स अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। राइडर्स ने स्टोर मैनेजमेंट के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों बार-बार धरना देने को मजबूर हो रहे हैं राइडर्स? देखिए पूरी खबर। #Kichha #Blinkit #RidersProtest #UttarakhandNews #BreakingNews1
- स्लग, कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता मनोज पाठक ने दावेदारी से बढ़ाई सियासी हलचल। कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता मनोज पाठक ने दावेदारी से बढ़ाई सियासी हलचल। कालाढूंगी- सूबे की हॉट सीटों में शामिल कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाठक की सशक्त दावेदारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। दशकों से संगठन और समाज सेवा से जुड़े मनोज पाठक ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। बेदाग छवि, सादगी और जमीनी पकड़ के चलते उन्हें कार्यकर्ताओं और आम जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। भाजपा नेता मनोज पाठक का राजनीतिक सफर पद की लालसा से नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज निर्माण के संकल्प से शुरू हुआ। वर्ष 1996 में उन्होंने 'श्री राम जन्मभूमि आंदोलन' और 'उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन' में सक्रिय भूमिका निभाई। 1998 में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के रूप में सांगठनिक यात्रा शुरू करने वाले मनोज पाठक ने नैनीताल के जिला मंत्री, जिला महामंत्री और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैसे कई अहम पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (मध्य प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी), प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख और प्रांत विस्तारक संयोजक जैसे उच्च पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान की। गुजरात, लद्दाख और पश्चिम बंगाल में भी उन्होंने पार्टी के सांगठनिक कार्यों में अपना योगदान दिया। वही राजनीति से इतर मनोज पाठक समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय हैं। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने बिठौरिया, कोटाबाग और छड़ैल में तीन आधुनिक पुस्तकालयों (लाइब्रेरी) का संचालन शुरू किया है। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है" के ध्येय वाक्य के साथ वे क्षेत्र में निःशुल्क योग कक्षाएं चला रहे हैं। इसके अलावा, दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आंख के ऑपरेशन जैसी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है। समाज के अनाम नायकों को पहचान दिलाने के लिए उनके द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव के गौरव’ और ‘नगर के नायक’ अभियान की हर तरफ सराहना हो रही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज पाठक ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं और मदन कौशिक जी के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने उचित मंच पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मैंने दशकों तक एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में पार्टी और जनता की सेवा की है। चुनाव लड़ना मेरे लिए कोई व्यक्तिगत विषय नहीं है, बल्कि विधानसभा में पहुंचकर नीति नियंताओं के बीच प्रदेश और क्षेत्र के चौतरफा विकास में अधिक योगदान देना ही मुख्य उद्देश्य है।स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं के बीच मनोज पाठक की गहरी पैठ को देखते हुए उन्हें 2027 के विधानसभा चुनावों में कालाढूंगी सीट से भाजपा के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। उन्होंने वर्तमान बंशीधर भगत और कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा की पत्नी कमलेश कैडा की दावेदारी पर चुटकी लेते हुए कहा कि दावेदारी करना सभी का हक है उन्होंने कहा कि अब संगठन को तय करना होगा वह जिसको उम्मीदवार बनता है।1
- रुद्रपुर के गांधी पार्क में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, CM पुष्कर धामी की मौजूदगी में शुरू हुई लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ पदयात्रा रुद्रपुर के गांधी पार्क में भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा अभियान के तहत विशाल जनसभा का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।मंच पर बैनर पर पीएम मोदी, सीएम धामी और भाजपा नेतृत्व की तस्वीरें लगी थीं। मंच पर सीएम धामी के साथ पूर्व सांसद अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और जिले के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट और अन्य नेताओं ने विपक्ष पर लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए मोदी और धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। गांधी पार्क में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। जनसभा के बाद पदयात्रा का रूट गांधी पार्क मुख्य द्वार से बाटा चौक, मुख्य बाजार होते हुए काशीपुर बाईपास तक रखा गया है।1
- चोरों को नहीं पुलिस का खौफ! न्यूरिया थाने के करीब ऑफिस का ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर।1
- 🚨 त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला करने वालों पर शिकंजा! 🇮🇳 त्रिपुरा में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे BSF के वीर जवानों पर हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। जवानों पर हमला करने वालों को कानून का पूरा हिसाब देना होगा। 🇮🇳 अभी तो शुरुआत है… बाकी भी जल्द कानून के शिकंजे में आएंगे! 😎 जय हिंद! 🇮🇳 #Tripura #BSF #ManikSaha #IndianArmy #देशभक्ति #भारत1
- हल्द्वानी में मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 15 वाहन सीज हीरानगर में चेकिंग अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए हल्द्वानी। ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान करीब 15 मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हीरानगर संजीत राठौर और पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग की। इस दौरान मॉडिफाइड रेट्रो साइलेंसर और तेज आवाज वाले हॉर्न लगाकर चल रहे वाहन पुलिस के निशाने पर रहे। नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 15 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। पुलिस ने वाहनों से तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाकर कब्जे में ले लिए। इसके बाद जनता और राहगीरों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए वाहनों में कंपनी निर्मित सामान्य ध्वनि वाले साइलेंसर लगवाए गए। नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद ही वाहनों को सुपुर्द किया गया। नैनीताल पुलिस की अपील पुलिस ने वाहन चालकों से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Mr Salim1
- नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई "तेज आवाज वाले रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाकर लिया कब्जे। हल्द्वानी: ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में हीरानगर क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 15 मॉडिफाइड वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहनों से तेज आवाज वाले रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में प्रभारी चौकी हीरानगर संजीत राठौर और पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड रेट्रो साइलेंसर और अत्यधिक तेज ध्वनि वाले हॉर्न लगाकर चल रहे वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए करीब 15 मॉडिफाइड वाहनों के चालान किए गए और उन्हें सीज कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों से तेज आवाज उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न भी उतरवाए। पुलिस के मुताबिक, आम जनता और राहगीरों को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से वाहनों में कंपनी निर्मित सामान्य ध्वनि वाले साइलेंसर लगवाए गए। इसके बाद नियमानुसार वाहनों को सुपुर्द किया गया। नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1