logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

37 min ago
user_Mr Salim
Mr Salim
Court reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
37 min ago

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Mr Salim
    1
    Post by Mr Salim
    user_Mr Salim
    Mr Salim
    Court reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    37 min ago
  • *सिटी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नन्हें-मुन्नों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं* खटीमा, उधम सिंह नगर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा स्थित सिटी कॉन्वेंट स्कूल में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जी के आगमन की सूचना से ही विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और दिवाली की रौनक दोगुनी हो गई थी। मुख्यमंत्री जी जैसे ही विद्यालय परिसर में पहुंचे, सिटी कॉन्वेंट स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने फूल-मालाओं, हाथों में रंग-बिरंगे कार्ड और दीयों के साथ उनका स्वागत किया। नन्हें बच्चों ने एक स्वर में "दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं मुख्यमंत्री जी" कहकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए दिवाली ग्रीटिंग कार्ड और शुभकामना संदेश भी मुख्यमंत्री जी को भेंट किए। मंच पर विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी तथा प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का शिक्षा के मंदिर में आना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मासूमियत भरे पल ने मोह लिया मन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी बच्चों के बीच काफी देर तक रुके। उन्होंने सभी बच्चों को दुलारा, उनसे बातचीत की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा - "हमारे ये छोटे बच्चे ही उत्तराखंड का भविष्य हैं। इनकी आंखों में जो सपने हैं, वही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत की नींव रखेंगे। सिटी कॉन्वेंट स्कूल परिवार ने जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में खटीमा का नाम रोशन किया है, वह सराहनीय है। संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी और प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी के नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। आप सभी को भी मेरी ओर से दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उनका आशीर्वाद हमारे बच्चों को नई ऊर्जा देगा। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी एवं प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने बताया कि बच्चों ने दिवाली के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली की तैयारी की थी, जिसे देखकर मुख्यमंत्री जी ने बच्चों की खूब सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जी ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    *सिटी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नन्हें-मुन्नों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं*

खटीमा, उधम सिंह नगर

उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा स्थित सिटी कॉन्वेंट स्कूल में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जी के आगमन की सूचना से ही विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और दिवाली की रौनक दोगुनी हो गई थी।

मुख्यमंत्री जी जैसे ही विद्यालय परिसर में पहुंचे, सिटी कॉन्वेंट स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने फूल-मालाओं, हाथों में रंग-बिरंगे कार्ड और दीयों के साथ उनका स्वागत किया। नन्हें बच्चों ने एक स्वर में "दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं मुख्यमंत्री जी" कहकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए दिवाली ग्रीटिंग कार्ड और शुभकामना संदेश भी मुख्यमंत्री जी को भेंट किए।

मंच पर विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी तथा प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।

विद्यालय के संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का शिक्षा के मंदिर में आना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मासूमियत भरे पल ने मोह लिया मन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी बच्चों के बीच काफी देर तक रुके। उन्होंने सभी बच्चों को दुलारा, उनसे बातचीत की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा -

"हमारे ये छोटे बच्चे ही उत्तराखंड का भविष्य हैं। इनकी आंखों में जो सपने हैं, वही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत की नींव रखेंगे। सिटी कॉन्वेंट स्कूल परिवार ने जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में खटीमा का नाम रोशन किया है, वह सराहनीय है। संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी और प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी के नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। आप सभी को भी मेरी ओर से दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उनका आशीर्वाद हमारे बच्चों को नई ऊर्जा देगा।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय जी एवं प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने बताया कि बच्चों ने दिवाली के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली की तैयारी की थी, जिसे देखकर मुख्यमंत्री जी ने बच्चों की खूब सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जी ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Ajay Gupta
    Ajay Gupta
    Photographer खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • खुशी मनाने का अधिकार सबको है, लेकिन किसी दूसरे की सांसों, स्वास्थ्य और सुकून की कीमत पर नहीं। यहां यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि हर पटाखे पर हर जगह एक जैसा प्रतिबंध नहीं है। ग्रीन पटाखे भी प्रदूषण-मुक्त नहीं होते और स्थानीय प्रशासन के लागू आदेशों का पालन जरूरी है। मेरा मानना है कि दीपावली पर दीप जलाइए, खुशियां बांटिए, लेकिन पटाखों की अंधाधुंध आतिशबाजी को उत्सव का अनिवार्य हिस्सा मत बनाइए। क्योंकि त्योहार एक दिन का होता है, लेकिन प्रदूषण का असर कई दिनों तक हमारी सांसों में बना रह सकता है। एक सवाल समाज से भी है—क्या हमारी खुशी इतनी महंगी होनी चाहिए कि उसकी कीमत किसी मासूम बच्चे की सांसें चुकाएं? दीपावली प्रकाश का पर्व है, धुएं का नहीं। #दीपावली #दिवाली #पटाखे #प्रदूषण #वायु_प्रदूषण #स्वच्छ_वातावरण #पर्यावरण_संरक्षण #ग्रीन_दिवाली #पटाखा_मुक्त_दिवाली #स्वस्थ_भारत #स्वच्छ_भारत #जनजागरूकता #सामाजिक_जिम्मेदारी #बच्चों_की_सुरक्षा #पशु_पक्षियों_की_सुरक्षा #AirPollution #Firecrackers #GreenDiwali #SayNoToPollution #SaveEnvironment #CleanAir #HealthyIndia #DiwaliCelebration #Pilibhit #PilibhitDarpan 🪔 दीप जलाएं, खुशियां मनाएं… लेकिन किसी की सांसों में जहर न घोलें!
    1
    खुशी मनाने का अधिकार सबको है, लेकिन किसी दूसरे की सांसों, स्वास्थ्य और सुकून की कीमत पर नहीं।
यहां यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि हर पटाखे पर हर जगह एक जैसा प्रतिबंध नहीं है। ग्रीन पटाखे भी प्रदूषण-मुक्त नहीं होते और स्थानीय प्रशासन के लागू आदेशों का पालन जरूरी है। 
मेरा मानना है कि दीपावली पर दीप जलाइए, खुशियां बांटिए, लेकिन पटाखों की अंधाधुंध आतिशबाजी को उत्सव का अनिवार्य हिस्सा मत बनाइए।
क्योंकि त्योहार एक दिन का होता है, लेकिन प्रदूषण का असर कई दिनों तक हमारी सांसों में बना रह सकता है।
एक सवाल समाज से भी है—क्या हमारी खुशी इतनी महंगी होनी चाहिए कि उसकी कीमत किसी मासूम बच्चे की सांसें चुकाएं?
दीपावली प्रकाश का पर्व है, धुएं का नहीं।
#दीपावली #दिवाली #पटाखे #प्रदूषण #वायु_प्रदूषण #स्वच्छ_वातावरण #पर्यावरण_संरक्षण #ग्रीन_दिवाली #पटाखा_मुक्त_दिवाली #स्वस्थ_भारत #स्वच्छ_भारत #जनजागरूकता #सामाजिक_जिम्मेदारी #बच्चों_की_सुरक्षा #पशु_पक्षियों_की_सुरक्षा #AirPollution #Firecrackers #GreenDiwali #SayNoToPollution #SaveEnvironment #CleanAir #HealthyIndia #DiwaliCelebration #Pilibhit #PilibhitDarpan
🪔 दीप जलाएं, खुशियां मनाएं… लेकिन किसी की सांसों में जहर न घोलें!
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पीलीभीत में सीएम योगी ने ब्रह्मलीन संत योगी शांतिनाथ को लेकर कई बातें बताई। पीलीभीत।जनपद के नूरानपुर शिव मंदिर स्थल पर रामकथा सुनने पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने साथी ब्रह्मलीन संत योगी शांतिनाथ को लेकर कहा की वह फक्कढ़ संत थे। अच्छाई और वुराई दोनों में खड़े हो जाया करते थे।
    1
    पीलीभीत में सीएम योगी ने ब्रह्मलीन संत योगी शांतिनाथ को लेकर कई बातें बताई।
पीलीभीत।जनपद के नूरानपुर शिव मंदिर स्थल पर रामकथा सुनने पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने साथी ब्रह्मलीन संत योगी शांतिनाथ को लेकर कहा की वह फक्कढ़ संत थे। अच्छाई और वुराई दोनों में खड़े हो जाया करते थे।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चोरों को नहीं पुलिस का खौफ! न्यूरिया थाने के करीब ऑफिस का ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर।
    1
    चोरों को नहीं पुलिस का खौफ! न्यूरिया थाने के करीब ऑफिस का ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर।
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आज बीसलपुर विधानसभा के ग्राम नूरानपुर श्री शंकर भगवान मंदिर में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी की स्मृति में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का उदबोधन. आज बीसलपुर विधानसभा के ग्राम नूरानपुर श्री शंकर भगवान मंदिर में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी की स्मृति में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का उदबोधन.
    1
    आज बीसलपुर विधानसभा के ग्राम नूरानपुर श्री शंकर भगवान मंदिर में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी की स्मृति में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का उदबोधन.
आज बीसलपुर विधानसभा के ग्राम नूरानपुर श्री शंकर भगवान मंदिर में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी की स्मृति में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का उदबोधन.
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, छह मिठाई नमूने जांच को भेजे -मॉल्स और मिष्ठान प्रतिष्ठानों में छापेमारी, अधिक रंग वाले खुले चिप्स हटवाए; रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई - चम्पावत। दीपावली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान चलाते हुए मॉल्स और मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह संदिग्ध नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने जिले के विभिन्न मॉल्स, मेगा स्टोर्स और मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव, स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खोया बर्फी, मिल्क केक और शक्करपारा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने लिए गए। इन नमूनों को रासायनिक परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एक मॉल में अत्यधिक रंग वाले खुले चिप्स भी पाए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने उन्हें तत्काल बिक्री से हटवा दिया और संबंधित प्रतिष्ठान प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिष्ठानों को ताजा, स्वच्छ और गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का ही विक्रय सुनिश्चित करना होगा।
    1
    दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, छह मिठाई नमूने जांच को भेजे
-मॉल्स और मिष्ठान प्रतिष्ठानों में छापेमारी, अधिक रंग वाले खुले चिप्स हटवाए; रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
-
चम्पावत। दीपावली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान चलाते हुए मॉल्स और मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह संदिग्ध नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने जिले के विभिन्न मॉल्स, मेगा स्टोर्स और मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव, स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान खोया बर्फी, मिल्क केक और शक्करपारा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने लिए गए। इन नमूनों को रासायनिक परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान एक मॉल में अत्यधिक रंग वाले खुले चिप्स भी पाए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने उन्हें तत्काल बिक्री से हटवा दिया और संबंधित प्रतिष्ठान प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिष्ठानों को ताजा, स्वच्छ और गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का ही विक्रय सुनिश्चित करना होगा।
    user_Amit kumar
    Amit kumar
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    27 min ago
  • *सिटी कॉन्वेंट के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय एवं एकेडमिक डायरेक्टर नीता उपाध्याय डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित* शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं समर्पित योगदान के लिए सिटी कॉन्वेंट के प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय एवं एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नीता उपाध्याय को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है। द अचीवर्स अवार्ड काउंसिल (The Achievers Award Council) द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को रेडिसन ब्लू होटल, पश्चिम विहार, नई दिल्ली में आयोजित प्रथम सत्र के Awarding Ceremony & Recognition Event में दोनों शिक्षाविदों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह समाज में शिक्षा, खेल, नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को पहचान, सम्मान और सशक्तीकरण देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। गरिमामय समारोह में देश की विशिष्ट हस्तियां रहीं मौजूद इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में तीन विशिष्ट व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही - 1. डॉ. मांगे राम छवाड़ी - भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 1 पैरा स्पेशल फोर्सेज (1 Para SF) में 20 वर्षों तक सेवा देने वाले पूर्व सैनिक, वर्तमान में खेल एवं एनसीसी विभागाध्यक्ष तथा NIS प्रमाणित एथलेटिक्स एवं योग प्रशिक्षक। 2. कर्नल मनीष सक्सेना - भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली में पदस्थापित, जो अपने सैन्य नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। 3. श्री अश्वनी कुमार झा - विवेकानंद इंस्टीट्यूट, दिल्ली के निदेशक, जो शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्हीं विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों द्वारा श्री प्रवीण उपाध्याय एवं श्रीमती नीता उपाध्याय को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके वर्षों के अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत, गौरव का पल दिल्ली से सम्मान प्राप्त कर विद्यालय लौटने पर सिटी कॉन्वेंट परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। विद्यालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय, प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने प्रबंधक एवं एकेडमिक डायरेक्टर का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना ने कहा, "यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का पल है। प्रबंधक जी एवं एकेडमिक डायरेक्टर मैडम को डॉक्टरेट की उपाधि मिलना पूरे सिटी कॉन्वेंट परिवार के लिए गर्व की बात है। निश्चित रूप से इस उपलब्धि से विद्यालय और अधिक बुलंदियों को छुएगा और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।" एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय ने भी दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और शिक्षा के प्रति ईमानदार प्रयासों का सम्मान है। समस्त विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों सम्मानित विभूतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    1
    *सिटी कॉन्वेंट के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय एवं एकेडमिक डायरेक्टर नीता उपाध्याय डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित*

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं समर्पित योगदान के लिए सिटी कॉन्वेंट के प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय एवं एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नीता उपाध्याय को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है।

द अचीवर्स अवार्ड काउंसिल (The Achievers Award Council) द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को रेडिसन ब्लू होटल, पश्चिम विहार, नई दिल्ली में आयोजित प्रथम सत्र के Awarding Ceremony & Recognition Event में दोनों शिक्षाविदों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह समाज में शिक्षा, खेल, नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को पहचान, सम्मान और सशक्तीकरण देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
गरिमामय समारोह में देश की विशिष्ट हस्तियां रहीं मौजूद
इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में तीन विशिष्ट व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही -

1. डॉ. मांगे राम छवाड़ी - भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 1 पैरा स्पेशल फोर्सेज (1 Para SF) में 20 वर्षों तक सेवा देने वाले पूर्व सैनिक, वर्तमान में खेल एवं एनसीसी विभागाध्यक्ष तथा NIS प्रमाणित एथलेटिक्स एवं योग प्रशिक्षक।

2. कर्नल मनीष सक्सेना - भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली में पदस्थापित, जो अपने सैन्य नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं।

3. श्री अश्वनी कुमार झा - विवेकानंद इंस्टीट्यूट, दिल्ली के निदेशक, जो शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

इन्हीं विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों द्वारा श्री प्रवीण उपाध्याय एवं श्रीमती नीता उपाध्याय को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके वर्षों के अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतिफल है।
विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत, गौरव का पल
दिल्ली से सम्मान प्राप्त कर विद्यालय लौटने पर सिटी कॉन्वेंट परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा।

विद्यालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय, प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने प्रबंधक एवं एकेडमिक डायरेक्टर का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना ने कहा, "यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का पल है। प्रबंधक जी एवं एकेडमिक डायरेक्टर मैडम को डॉक्टरेट की उपाधि मिलना पूरे सिटी कॉन्वेंट परिवार के लिए गर्व की बात है। निश्चित रूप से इस उपलब्धि से विद्यालय और अधिक बुलंदियों को छुएगा और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।"

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय ने भी दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और शिक्षा के प्रति ईमानदार प्रयासों का सम्मान है।

समस्त विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों सम्मानित विभूतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    user_Ajay Gupta
    Ajay Gupta
    Photographer खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.