logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 अगस्त से अमरपुर में जन विश्वास अभियान की शुरुआत, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा 7 अगस्त से अमरपुर में जन विश्वास अभियान की शुरुआत, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अधिकारियों से मौके पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा डिंडौरी, 06 अगस्त 2026। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन विश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 को विकासखंड अमरपुर के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, सिधौली मोहगांव से किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति का विस्तृत परीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि जिन विषयों पर सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का आज शाम तक अधिकतम निराकरण करें तथा अभियान शुरू होने से पहले शत-प्रतिशत शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान वे स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनें और उनका मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और जनहित की भावना के साथ कार्य करें। साथ ही शेष लंबित शिकायतों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

10 hrs ago
user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

7 अगस्त से अमरपुर में जन विश्वास अभियान की शुरुआत, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा 7 अगस्त से अमरपुर में जन विश्वास अभियान की शुरुआत, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अधिकारियों से मौके पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा डिंडौरी, 06 अगस्त 2026। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन विश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 को विकासखंड अमरपुर के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, सिधौली मोहगांव से किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न

विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति का विस्तृत परीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि जिन विषयों पर सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का आज शाम तक अधिकतम निराकरण करें तथा अभियान शुरू होने से पहले शत-प्रतिशत शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान वे स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनें और उनका मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और जनहित की भावना के साथ कार्य करें। साथ ही शेष लंबित शिकायतों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडला - महराजपुर मड़ई खापा -उद्दे कृषि फार्म के अंदर महीनों से व दिलेरी के साथ हो रहा जे सी बी मशीन द्वारा मुर्रम का अवैध उत्खन्न
    1
    मंडला - महराजपुर मड़ई खापा -उद्दे कृषि फार्म के अंदर  महीनों से व दिलेरी के साथ हो रहा जे सी बी मशीन द्वारा मुर्रम का अवैध उत्खन्न
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राजीव गांधी खुड़िया डैम पिकनिक स्पॉट फिशिंग भी कर सकते है बहोत पुराना बांध है इसमें मनियारी नदी भी आता है घूमने का मन लगे तो अपने दोस्तों को एक बार जरूर जाए
    1
    राजीव गांधी खुड़िया डैम पिकनिक स्पॉट फिशिंग भी कर सकते है 
बहोत पुराना बांध है इसमें मनियारी नदी भी आता है घूमने का मन लगे तो अपने दोस्तों को एक बार जरूर जाए
    user_Paras Nishad
    Paras Nishad
    पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण जिला स्तरीय शिविर में आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाया गया अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के दिव्यांगजन के चिन्हांकन/मूल्यांकन की स्क्रीनिंग और दिव्यांगता प्रमाणन के लिए गुरूवार को जिला स्तरीय विशेष शिविर जिला चिकित्सालय अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमे 368 लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें बडी संख्या मे दिव्यांगों का चिन्हांकन किया गया। साथ ही ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन,शिशु रोग,नाक कान गला रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग के दिव्यांगों के चिन्हांकन परीक्षण की कार्रवाई उपरांत 213 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाए जाने के लिए कैंप भी लगाया गया था जिसका लाभ दिव्यांगजनों को प्राप्त हुआ। कलेक्टर रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में आयोजित शिविर मे जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजन उपस्थित रहकर परीक्षण कराया। परीक्षण उपरांत चिकित्सा विषय विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग प्रतिशत के आधार पर दिव्यांग चिन्हांकन व मूल्यांकन के आधार पर यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। शिविर में बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगजन शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, नाक- कान- गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, आर्थ्रोपोडिक्स विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ, ने उपस्थित रहकर दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड तथा यूडीआईडी बनाने के लिए भी शिविर लगाया गया था। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने शिविर में उपस्थिति रहकर दिव्यांगों की समस्याएं सुनी तथा दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग की। उन्होंने दिव्यांगों तथा उनके परिजनों से दिव्यांगता के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराया। दिव्यांग परीक्षण शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक के के के सोनी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन भाई लाल पटेल, समग्र विस्तार अधिकारी सुदीप गर्ग, जगजीवन चौधरी, ईश्वर चंद शर्मा, रामेश्वर बैगा, स्तुति मलैया,अखिलेश अग्निहोत्री एवं विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तथा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के अमले का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
    1
    दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण
दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण
जिला स्तरीय शिविर में आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाया गया 
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के दिव्यांगजन के चिन्हांकन/मूल्यांकन की स्क्रीनिंग और दिव्यांगता प्रमाणन के लिए गुरूवार को जिला स्तरीय विशेष शिविर जिला चिकित्सालय अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमे 368 लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें बडी संख्या मे दिव्यांगों का चिन्हांकन किया गया। साथ ही ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन,शिशु रोग,नाक कान गला रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग के दिव्यांगों के चिन्हांकन परीक्षण की कार्रवाई उपरांत 213 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाए जाने के लिए कैंप भी लगाया गया था जिसका लाभ दिव्यांगजनों को प्राप्त हुआ।
कलेक्टर रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में  आयोजित शिविर मे  जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजन उपस्थित रहकर  परीक्षण कराया। परीक्षण उपरांत चिकित्सा विषय विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग प्रतिशत के आधार पर दिव्यांग चिन्हांकन व मूल्यांकन के आधार पर यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई।  शिविर में बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगजन शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, नाक- कान- गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, आर्थ्रोपोडिक्स विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ, ने उपस्थित रहकर दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड तथा यूडीआईडी बनाने के लिए भी शिविर लगाया गया था। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने शिविर में उपस्थिति रहकर दिव्यांगों की समस्याएं सुनी तथा  दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग की। उन्होंने दिव्यांगों तथा उनके परिजनों से दिव्यांगता के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराया। 
दिव्यांग परीक्षण शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक के के के सोनी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन भाई लाल पटेल, समग्र विस्तार अधिकारी सुदीप गर्ग, जगजीवन चौधरी, ईश्वर चंद शर्मा, रामेश्वर बैगा, स्तुति मलैया,अखिलेश अग्निहोत्री एवं विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तथा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के अमले का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
    user_Rajesh Shukla
    Rajesh Shukla
    Salesperson Anuppur, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • पीआईबी भोपाल द्वारा अनूपपुर में आयोजित हुआ वार्तालाप कार्यक्रम अनूपपूर - विभागीय अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने दी विकसित भारत @2047, आयुष्म्मान भारत/ वीबी- जी राम जी एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का किया गया समाधान पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल द्वारा अनूपपुर में वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम "विकसित भारत@2047" ग्रामीण जन , आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) सहित केन्द्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित रहा | कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी आमजन एवं मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने बताया कि वीबी- जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण विकास ढांचे को विकसित भारत @2047 की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप बनाने और ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों की उन्नत वैधानिक मजदूरी-रोजगार गारंटी प्रदान किए जाने का प्रावधान है| योजना के तहत वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए स्वेच्छा से आगे आने वालों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाती है| साथ ही उनकी विस्तारित आजीविका सुरक्षा ढांचे में अधिक प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया की जल-सुरक्षा (जल-संबंधित कार्यों के माध्यम से), मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका-संबंधित अवसंरचना तथा चरम मौसम घटनाओं के शमन हेतु विशेष कार्यों पर विषयगत फोकस के साथ सार्वजनिक कार्यों के जरिए सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण और संतृप्ति को बढ़ावा दिया जाता है जिससे ग्रामीणजन विकसित भारत की राष्ट्रीय और अवसंरचना स्टैक के निर्माण में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा सके। उन्होंने नल जल योजना के संचालन, संधारण, एवं प्रबंधन नियम- 2026 तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल के निदेशक मनीष गौतम ने अपने स्वागत उद्बोधन में विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी| उन्होंने पत्रकार कल्याण योजना की चर्चा करते हुए बताया की केंद्र सरकार पत्रकार कल्याण योजना (जेडब्ल्यूएस) लागू करती है, जिसके तहत मृत्यु, स्थायी विकलांगता, गंभीर बीमारी और दुर्घटना से संबंधित अस्पताल में भर्ती होने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे पत्रकारों/मीडियाकर्मियों या उनके परिवारों को तत्काल आधार पर एकमुश्त अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। प्रेस सूचना ब्यूरो और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार, सभी इस योजना के अंतर्गत आते हैं। श्री गौतम ने यह भी बताया कि पीआईबी सरकार तथा मीडिया के मध्य सूचना पहुचने का शसक्त माध्यम है जिससे विश्वसनीय जानकारी आम लोगों तक पहुच सके | उन्होंने इस वार्तालाप कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यो को भी स्पष्ट किया | वार्तालाप में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार तिवारी ने नई शिक्षा नितिऔर नीट यूजीसी जैसी परीक्षाओंको सुगमता से संपन्न कराने हेतु कानून में किये गए प्रावधानों की मीडियाकर्मियों को विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने ने कहा कि “नीट परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन निकट समन्वय में मिलकर काम कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति किसी भी तरह से परीक्षा की निष्पक्षता या सुचारू संचालन में बाधा डालने, उसे बिगाड़ने या उसमें छेड़छाड़ करने का प्रयास करेगा, उस पर कानून का पूरा शिकंजा कसा जाएगा।” नगर परिषद् अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने आयुष्मान भारत योजना के महत्व को प्रतिपादित करते हुए मीडियाकर्मियों से आग्रह किया की आयुष्मान भारत योजना की जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का निवारण आम जनता की जागरूकता से किया जा सकता है, इसमें मीडिया कर्मियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है यदि वे सूचना से समृद्ध रहेंगे तभी आम जन आयुष्मान कार्ड एवं अन्य मिलने वाले लाभों से वंचित नहीं रह पाएंगे | वार्तालाप में पत्रकारों के सवालों का जवाब विषय विशेषज्ञों ने समुचित उत्तर प्रस्तुत किये| जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना के उमंग तिवारी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संतोष सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के 12 महत्वपूर्ण स्तंभों की जानकारी दी| इसी तारतम्य में महिला शसक्तीकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी| कार्यक्रम के अंत में प्रसार भारती पीटीसी अजीत कुमार मिश्रा ने सभी मीडिया कर्मियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम का सफल संचालन निदेशक मनीष गौतम के निर्देशन पर मीडिया एवं संचार अधिकारी परितोष दीक्षित एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक हेमंत मारकवाडे ने संयुक्त रूप से किया| वार्तालाप कार्यक्रम में जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। *********
    1
    पीआईबी भोपाल द्वारा अनूपपुर में आयोजित हुआ वार्तालाप कार्यक्रम
अनूपपूर - 
विभागीय अधिकारियों  एवं विषय विशेषज्ञों ने  दी विकसित भारत @2047, आयुष्म्मान भारत/ वीबी- जी राम जी एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी
मीडिया कर्मियों के  प्रश्नों का किया गया समाधान 
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल द्वारा अनूपपुर में वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम "विकसित भारत@2047" ग्रामीण जन , आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) सहित केन्द्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित रहा | कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी आमजन एवं मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने बताया कि वीबी- जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण विकास ढांचे को विकसित भारत @2047 की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप बनाने और ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों की उन्नत वैधानिक मजदूरी-रोजगार गारंटी प्रदान किए जाने का प्रावधान है| योजना के तहत वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए स्वेच्छा से आगे आने वालों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाती है| साथ ही उनकी विस्तारित आजीविका सुरक्षा ढांचे में अधिक प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया की जल-सुरक्षा (जल-संबंधित कार्यों के माध्यम से), मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका-संबंधित अवसंरचना तथा चरम मौसम घटनाओं के शमन हेतु विशेष कार्यों पर विषयगत फोकस के साथ सार्वजनिक कार्यों के जरिए सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण और संतृप्ति को बढ़ावा दिया जाता है जिससे ग्रामीणजन विकसित भारत की राष्ट्रीय और अवसंरचना स्टैक के निर्माण में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा सके। 
उन्होंने नल जल योजना के संचालन, संधारण, एवं प्रबंधन नियम- 2026 तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 
कार्यक्रम के दौरान पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल के निदेशक मनीष गौतम ने अपने स्वागत उद्बोधन में विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी| उन्होंने पत्रकार कल्याण योजना की चर्चा करते हुए बताया की केंद्र सरकार पत्रकार कल्याण योजना (जेडब्ल्यूएस) लागू करती है, जिसके तहत मृत्यु, स्थायी विकलांगता, गंभीर बीमारी और दुर्घटना से संबंधित अस्पताल में भर्ती होने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे पत्रकारों/मीडियाकर्मियों या उनके परिवारों को तत्काल आधार पर एकमुश्त अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। प्रेस सूचना ब्यूरो और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार, सभी इस योजना के अंतर्गत आते हैं। श्री गौतम ने यह भी बताया कि पीआईबी सरकार तथा मीडिया के मध्य सूचना पहुचने का शसक्त माध्यम है जिससे विश्वसनीय जानकारी आम लोगों तक पहुच सके | उन्होंने इस वार्तालाप कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यो को भी स्पष्ट किया | 
वार्तालाप में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार तिवारी ने नई शिक्षा नितिऔर नीट यूजीसी जैसी परीक्षाओंको सुगमता से संपन्न कराने हेतु कानून में किये गए प्रावधानों की  मीडियाकर्मियों को विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने ने कहा कि “नीट परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन निकट समन्वय में मिलकर काम कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति किसी भी तरह से परीक्षा की निष्पक्षता या सुचारू संचालन में बाधा डालने, उसे बिगाड़ने या उसमें छेड़छाड़ करने का प्रयास करेगा, उस पर कानून का पूरा शिकंजा कसा जाएगा।”
नगर परिषद् अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने आयुष्मान भारत योजना के महत्व को प्रतिपादित करते हुए मीडियाकर्मियों से आग्रह किया की आयुष्मान भारत योजना की जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का निवारण आम जनता की जागरूकता से किया जा सकता है, इसमें मीडिया कर्मियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है यदि वे सूचना से समृद्ध रहेंगे तभी आम जन आयुष्मान कार्ड एवं अन्य मिलने वाले लाभों से वंचित नहीं रह पाएंगे | वार्तालाप में पत्रकारों के सवालों का जवाब विषय विशेषज्ञों ने समुचित उत्तर प्रस्तुत किये|  जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना के उमंग तिवारी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संतोष सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के 12 महत्वपूर्ण स्तंभों की जानकारी दी| इसी तारतम्य में महिला शसक्तीकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी|
कार्यक्रम के अंत में प्रसार भारती पीटीसी अजीत कुमार मिश्रा ने सभी मीडिया कर्मियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम का सफल संचालन निदेशक मनीष गौतम के निर्देशन पर मीडिया एवं संचार अधिकारी परितोष दीक्षित एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक हेमंत मारकवाडे ने संयुक्त रूप से किया| वार्तालाप कार्यक्रम में जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। 
*********
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तेज़ बारिश सोमवार समय 4.15 बजे सोमवार को मार्केट भी लगता है पंडरिया में तेज़ बारिश से लोगों को घर से बाहर निकल मुश्किल हो गया है
    1
    तेज़ बारिश सोमवार समय 4.15 बजे सोमवार को मार्केट भी लगता है 
पंडरिया में तेज़ बारिश से लोगों को घर से बाहर निकल मुश्किल हो गया है
    user_Paras Nishad
    Paras Nishad
    पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • जिला स्तरीय दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण अनूपपुर - जिले के दिव्यांगजन के चिन्हांकन/मूल्यांकन की स्क्रीनिंग और दिव्यांगता प्रमाणन के लिए जिला स्तरीय विशेष शिविर जिला चिकित्सालय अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में आयोजित शिविर मे जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजन उपस्थित रहकर परीक्षण कराया। परीक्षण उपरांत चिकित्सा विषय विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग प्रतिशत के आधार पर दिव्यांग चिन्हांकन व मूल्यांकन के आधार पर यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। शिविर में बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगजन शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, नाक- कान- गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, आर्थ्रोपोडिक्स विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ, ने उपस्थित रहकर दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड तथा यूडीआईडी बनाने के लिए भी शिविर लगाया गया था। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने शिविर में उपस्थिति रहकर दिव्यांगों की समस्याएं सुनी तथा दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग की। उन्होंने दिव्यांगों तथा उनके परिजनों से दिव्यांगता के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराया। दिव्यांग परीक्षण शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री के के के सोनी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन श्री भाई लाल पटेल, समग्र विस्तार अधिकारी श्री सुदीप गर्ग, जगजीवन चौधरी, ईश्वर चंद शर्मा, रामेश्वर बैगा, स्तुति मलैया,अखिलेश अग्निहोत्री एवं विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तथा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के अमले का सहयोग उल्लेखनीय रहा। जिला स्तरीय दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 368 लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें बडी संख्या मे दिव्यांगों का चिन्हांकन किया गया । समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन,शिशु रोग,नाक कान गला रोग, मानसिक रोग,नेत्र रोग के दिव्यांगों के चिन्हांकन परीक्षण की कार्रवाई की जा रही थी । इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाए जाने के लिए कैंप भी लगाया गया था जिसका लाभ दिव्यांगजनों को प्राप्त हुआ।
    1
    जिला स्तरीय दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों  का विषय विशेषज्ञों ने किया  परीक्षण
अनूपपुर - 
जिले के दिव्यांगजन के चिन्हांकन/मूल्यांकन की स्क्रीनिंग और दिव्यांगता प्रमाणन के लिए जिला स्तरीय विशेष शिविर जिला चिकित्सालय अनूपपुर प्रांगण में  आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में  आयोजित शिविर मे  जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजन उपस्थित रहकर  परीक्षण कराया। परीक्षण उपरांत चिकित्सा विषय विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग प्रतिशत के आधार पर दिव्यांग चिन्हांकन व मूल्यांकन के आधार पर यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई।  शिविर में बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगजन शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, नाक- कान- गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, आर्थ्रोपोडिक्स विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ, ने उपस्थित रहकर दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 
इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड तथा यूडीआईडी बनाने के लिए भी शिविर लगाया गया था। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने शिविर में उपस्थिति रहकर दिव्यांगों की समस्याएं सुनी तथा  दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग की।  
उन्होंने दिव्यांगों तथा उनके परिजनों से दिव्यांगता के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराया। 
दिव्यांग परीक्षण शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री के के के सोनी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन श्री भाई लाल पटेल, समग्र विस्तार अधिकारी श्री सुदीप गर्ग, जगजीवन चौधरी, ईश्वर चंद शर्मा, रामेश्वर बैगा, स्तुति मलैया,अखिलेश अग्निहोत्री एवं विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तथा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के अमले का सहयोग उल्लेखनीय रहा।  
जिला स्तरीय दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 368 लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें बडी संख्या मे दिव्यांगों का चिन्हांकन किया गया । 
समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन,शिशु रोग,नाक कान गला रोग, मानसिक रोग,नेत्र रोग के दिव्यांगों के चिन्हांकन परीक्षण की कार्रवाई की जा रही थी ।
इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाए जाने के लिए कैंप भी लगाया गया था जिसका लाभ दिव्यांगजनों को प्राप्त हुआ।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *बुढ़ार में तालिबानी बर्बरता: चालकों को कमरे में बंद कर बेदम पीटा, बनाया तालिबानी वीडियो, मोह खोलने पर दी 'घर से उ उठवाने'की धमकी!* *👉हिन्द ट्रांसपोर्ट बुढार के पास की वारदात;दबंगों की करतूत से चालकों में दहशत* *👉पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद ने खोला राज; म.प्र. ड्राइवर महासंघ की शरण में पहुँचे पीड़ित* *बुढ़ार (शहडोल)।* *कोयलांचल बुढ़ार में दबंगई और गुंडागर्दी की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले निर्दोष चालकों (ड्राइवरों) के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट की गई, उन्हें कमरे में बंधक बनाया गया और जबरन कबूलनामा का वीडियो बनाकर 'मोह खोलने पर घर से उठवाने' की खौफनाक धमकी दी गई।* *👉कमरे में बंद कर बरसाए लात-घूंसे डंडे बेल्ट!* *पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद (पिता: इंशरार मोहम्मद) ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बीते 29 जुलाई को उन्हें और उनके साथी चालकों—मुस्तकीम, मोहम्मद, सुनील रैदास, रजनीश काछी और शाहिद उर्फ पंडा को हिन्द ट्रांसपोर्ट कम्पनी बुढ़ार (मारुति नंदन पेट्रोल पंप के सामने) बुलाया गया। आरोप है कि वहाँ मौजूद अब्दुल सफीक खान, उसका भाई अब्दुल रफीक खान, उर्फ बल्लू, अमित गुप्ता,अंजी और उनके अन्य साथियों ने अचानक उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और हैवानियत पर उतारू हो गए।* *👉जबरन बनवाया वीडियो, दी मोह पर फिर से घर उठवाकर जमकर पिटाई करने की धमकी* *👉पीड़ितों का आरोप है कि बंद कमरे में दबंगों ने उन्हें बेदम पीटा।*। *👉डरा-धमकाकर जबरन मनमाफिक कबूलनामा करवाया और मोबाइल से उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने साफ़-साफ़ लहजे में धमकी दी कि— "अगर पुलिस के पास गए या मुँह खोला, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा और सीधे घर से उड़ा देंगे!"* *👉म.प्र. ड्राइवर महासंघ से न्याय की गुहार* *इस ख़ौफ़नाक वारदात के बाद डरे-सहमे पीड़ित चालकों ने 'मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ' (ब्लॉक बुढ़ार) का दरवाजा खटखटाया है। इरशाद मोहम्मद और अन्य पीड़ित ड्राइवरों ने शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे से गुहार लगाई है कि दबंगों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।* *👉अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन बेखौफ दबंगों पर कब और क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई करता है!*
    1
    *बुढ़ार में तालिबानी बर्बरता: चालकों को कमरे में बंद कर बेदम पीटा, बनाया तालिबानी वीडियो, मोह खोलने पर  दी 'घर से उ उठवाने'की धमकी!*
*👉हिन्द ट्रांसपोर्ट बुढार के पास की वारदात;दबंगों की करतूत से चालकों में दहशत*
*👉पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद ने खोला राज; म.प्र. ड्राइवर महासंघ की शरण में पहुँचे पीड़ित*
*बुढ़ार (शहडोल)।*
*कोयलांचल बुढ़ार में दबंगई और गुंडागर्दी की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले निर्दोष चालकों (ड्राइवरों) के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट की गई, उन्हें कमरे में बंधक बनाया गया और जबरन कबूलनामा का वीडियो बनाकर 'मोह खोलने पर घर से उठवाने' की खौफनाक धमकी दी गई।*
*👉कमरे में बंद कर बरसाए लात-घूंसे डंडे बेल्ट!*
*पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद (पिता: इंशरार मोहम्मद) ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बीते 29 जुलाई को उन्हें और उनके साथी चालकों—मुस्तकीम,  मोहम्मद, सुनील रैदास, रजनीश काछी और शाहिद उर्फ पंडा को हिन्द ट्रांसपोर्ट कम्पनी बुढ़ार (मारुति नंदन पेट्रोल पंप के सामने) बुलाया गया। आरोप है कि वहाँ मौजूद अब्दुल सफीक खान, उसका भाई अब्दुल रफीक खान, उर्फ बल्लू, अमित गुप्ता,अंजी और उनके अन्य साथियों ने अचानक उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और हैवानियत पर उतारू हो गए।*
*👉जबरन बनवाया वीडियो, दी मोह पर फिर से घर उठवाकर जमकर पिटाई  करने की धमकी*
*👉पीड़ितों का आरोप है कि बंद कमरे में दबंगों ने उन्हें बेदम पीटा।*।        *👉डरा-धमकाकर जबरन मनमाफिक कबूलनामा करवाया और मोबाइल से उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने साफ़-साफ़ लहजे में धमकी दी कि— "अगर पुलिस के पास गए या मुँह खोला, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा और सीधे घर से उड़ा देंगे!"*
*👉म.प्र. ड्राइवर महासंघ से न्याय की गुहार*
*इस ख़ौफ़नाक वारदात के बाद डरे-सहमे पीड़ित चालकों ने 'मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ' (ब्लॉक बुढ़ार) का दरवाजा खटखटाया है। इरशाद मोहम्मद और अन्य पीड़ित ड्राइवरों ने शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे से गुहार लगाई है कि दबंगों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।*
*👉अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन बेखौफ दबंगों पर कब और क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई करता है!*
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.