Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल। मुलताई। थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसआई मोनिका पटले ने बताया कि आरोपी गणेश पिता श्रीराम यादव (22 वर्ष), निवासी सीताडोंगरी, नाबालिग युवती को लगातार परेशान कर रहा था।परेशान पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एससीएसटी एवं पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल कराकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी गणेश यादव कों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
M. Afsar khan
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल। मुलताई। थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसआई मोनिका पटले ने बताया कि आरोपी गणेश पिता श्रीराम यादव (22 वर्ष), निवासी सीताडोंगरी, नाबालिग युवती को लगातार परेशान कर रहा था।परेशान पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एससीएसटी एवं पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल कराकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी गणेश यादव कों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माता-पिता ही पृथ्वी पर ईश्वर के रूप में विद्यमान हैं। 14 फरवरी को माता-पिता के सम्मान में आयोजित किया जा रहा मातृ पितृ पूजन दिवस अत्यंत पुण्य का कार्य है। यह बात पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में दी गई शुभकामना संदेश में कही। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा 14 फरवरी को विद्यालयों के साथ-साथ घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार की तैयारियां समिति द्वारा की जा रही हैं। समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि मंगलवार सायं 6 बजे समिति प्रतिनिधिमंडल ने जिले के सक्रिय पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन से सौजन्य भेंट कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। - भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है वैलेंटाइन डे पुलिस अधीक्षक ने समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि 14 फरवरी को युवा पीढ़ी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने लगी थी, जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। ऐसे में माता-पिता के सम्मान के लिए इस दिन को समर्पित करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा सभी वर्गों को जोड़ते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे युवा वर्ग में भी 14 फरवरी माता-पिता की याद, पूजा और सम्मान की तिथि के रूप में स्थापित हो सके। - सार्वजनिक स्थलों पर मनाएंगे मातृ पितृ पूजन दिवस समिति संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे भारत भारती आवासीय विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वृद्धाश्रम सहित अन्य विद्यालयों, घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी मातृ पितृ पूजन दिवस के आयोजन किए जाएंगे। समिति ने जिले की जनता से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होने के साथ अपने-अपने घरों में भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाएं। इस अवसर पर समिति संरक्षक राजेश मदान के साथ अनूप मालवीय, बंशीलाल सोनी, मोहन मदान, प्रवीण तिवारी सहित अन्य साधक उपस्थित रहे1
- भैंसदेही नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर शिवरात्रि को लेकर भव्य तैयारी आरंभ हो चुकी है क्योंकि यह नगर का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है और प्राचीन भी है लोग कहते हैं कि यह 13वीं या 11वीं शताब्दी का मंदिर है जिसे दो भाइयों ने मिलकर एक रात में तैयार किया था3
- ग्राम ढिकवाड़ा ये पास बाइक समेत नाले में जा गिरा युवक, हालत नाजुक सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकवाड़ा के पास एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अनियंत्रित हो गया और सीधे नाले में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात 8:00 बजे के लगभग की है घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक नरेंद्र भदौरिया और डायल 112 के पायलट विक्रम सिंह बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को नाले से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक सीटी 100 बाइक (क्रमांक MP 05 MU 6041) चला रहा था, जो अंतराम अहिरवार के नाम से पंजीकृत है। घायल की पहचान राकेश अहिरवार, निवासी ग्राम कोहानी के रूप में हुई है।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-सिंचाई विभाग सोहागपुर एसडीओ श्री अजय सिंह सेंगर की धर्मपत्नी श्रीमती रिंकू चौहान द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्व.श्री लक्ष्मण सिंह चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में यहां पर जरूरतमंद,बेघर,बेसहारा लोगों को कराए स्वादिष्ट भोजन।1
- बनखेड़ी। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे चांदौन में बिजली ऑफिस के पास दो फोर व्हीलर और एक मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अलग-अलग शादियों से लौट रहे वाहनों की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपत्ति हरगोविंद दुबे (60) व गायत्री दुबे (55) निवासी पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में निभोरा निवासी 18 वर्षीय युवक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में नयाखेड़ा निवासी वर्मा जी की टवेरा और एक सफेद स्कॉर्पियो शामिल बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।1
- विद्युत मंडल की उत्तरवर्ती कंपनियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को बिजली दफ्तर रैली के रूप में उन्होंने महाप्रबंधक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पेंशअनर्स की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। यह ज्ञापन विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के बैनर तले सौंपा गया।2
- बनखेड़ी इन दिनों शादी विवाह का आयोजन किया जा रहा है इसी के चलते स्टेट हाइवे पर बने मैरिज गार्डन भी खूब कमाई कर रहे है मंगलवार शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक बनखेड़ी में काफी ट्रैफिक देखने को मिला जिसमे सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे देखे गए यहां तक कि आपातकालीन वाहनों को भी काफी परेशानी होती रही स्थानीय वाहन चालक राजेंद्र पटेल ने बताया कि निजी कार्य से पिपरिया से बनखेड़ी गये हुए थे वापस लौटते समय तीन घंटे ट्रैफिक में फंसे रहे वही यातयात व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग भी नाकाम होता नजर आया प्राप्त जानकारी के अनुसार पचमढ़ी मेले में स्टाफ ड्यूटी लगाई गई है जिसमे थाने में कम ही स्टाफ बचा है जिससे यातयात व्यवस्था सुचारू करने में भी दिक्कत होती नजर आई है मैरिज गार्डन संचालकों ने बड़े बड़े भवन तो निर्मित कर दिये मगर वाहन पार्किंग को लेकर कुछ व्यवस्था नहीं की है जिससे आए दिन काफी जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।1
- सिवनी कुरई के कुडोडोबरी के स्कूल में बाथरूम करने गया छात्रा के ऊपर गिरी दीवार छात्र घायल नागपुर रेफर1
- पिपरिया स्टेशन रोड थाने एएसआई सेन ने आज बुधवार को 2:00 बजे जानकारी देते बताया कि पिपरिया के डोकरीखेड़ा डैम के पास 7 जनवरी को 30 से 35 वर्ष की महिला की लाश मिली थी जिसके सर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई थी वह महिला गर्भवती थी लगातार नर्मदा पुरम जिले के हर थाने में उसे महिला की सूचना दी गई इसके बाद आज दिनांक 11 2.2.2026 तक उनके परिजनों का पता नहीं लग पाया है जिसके चलते एएसआई सेन द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो एवं जानकारी साझा की गई है जिस भी व्यक्ति को महिला के बारे में जानकारी हो वहां पिपरिया स्टेशन रोड थाना पुलिस से संपर्क कर सकते हैं1