logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भभुआ सदर अस्पताल में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा मॉक ड्रिल , आग से राहत बचाव को लेकर आयोजन कैमूर /भभुआ भभुआ सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बढ़ती गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी सुरेंद्र राम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रधान अग्निक कृष्णा कुमार ने उपस्थित लोगों को आग से बचाव के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी बनाने में प्लास्टिक शीट, कपड़ा और तिरपाल जैसी ज्वलनशील सामग्रियों के उपयोग से बचना चाहिए। साथ ही घर के आसपास सूखी घास, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान खाना पकाने में सावधानी बरतने, ईंधन को सुरक्षित स्थान पर रखने और गैस सिलेंडर के सही उपयोग की जानकारी दी गई। आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने और बुझाने के व्यावहारिक तरीके भी मौके पर प्रदर्शित किए गए, जिससे लोगों को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी मिल सके। इस मौके पर प्रधान अग्निक नंदकिशोर पासवान, अजीत कुमार, राहुल कुमार सहित कई अग्निशमन कर्मी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, चिकित्सक श्याम कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, संजीव गुप्ता, रामामूनी, अशोक कुमार और अमित कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और आग लगने जैसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी

2 hrs ago
user_Om Prakash Tiwari
Om Prakash Tiwari
Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
2 hrs ago

भभुआ सदर अस्पताल में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा मॉक ड्रिल , आग से राहत बचाव को लेकर आयोजन कैमूर /भभुआ भभुआ सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बढ़ती गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल

अग्निशामालय पदाधिकारी सुरेंद्र राम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रधान अग्निक कृष्णा कुमार ने उपस्थित लोगों को आग से बचाव के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी बनाने में प्लास्टिक शीट, कपड़ा और तिरपाल जैसी ज्वलनशील सामग्रियों के उपयोग से बचना चाहिए। साथ ही घर के आसपास सूखी घास, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान

खाना पकाने में सावधानी बरतने, ईंधन को सुरक्षित स्थान पर रखने और गैस सिलेंडर के सही उपयोग की जानकारी दी गई। आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने और बुझाने के व्यावहारिक तरीके भी मौके पर प्रदर्शित किए गए, जिससे लोगों को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी मिल सके। इस मौके पर प्रधान अग्निक नंदकिशोर पासवान, अजीत कुमार, राहुल कुमार सहित कई

अग्निशमन कर्मी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, चिकित्सक श्याम कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, संजीव गुप्ता, रामामूनी, अशोक कुमार और अमित कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और आग लगने जैसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Brajesh Kumar
    2
    Post by Brajesh Kumar
    user_Brajesh Kumar
    Brajesh Kumar
    Engineer करगहर, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
  • रोहतास पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 लाख रुपये की ठगी मामले का सफल खुलासा किया है। डेहरी साइबर थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर मदन गोपाल पांडे के खाते से ठगों ने बड़ी रकम उड़ा ली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ गिरोह से जुड़े खातों का पता लगाया। जांच में महाराष्ट्र के खातों में 48 लाख ट्रांसफर और 38 लाख रुपये क्रेडिट होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    रोहतास पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 लाख रुपये की ठगी मामले का सफल खुलासा किया है। डेहरी साइबर थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर मदन गोपाल पांडे के खाते से ठगों ने बड़ी रकम उड़ा ली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ गिरोह से जुड़े खातों का पता लगाया। जांच में महाराष्ट्र के खातों में 48 लाख ट्रांसफर और 38 लाख रुपये क्रेडिट होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    2 hrs ago
  • लोगों ने शहाबगंज थानाक्षेत्र के गजधरा गांव के कोमल तिवारी के हत्या का मामला डीएम के सामने उठाया और सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। लोगों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग किया। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया। लोगों ने बताया कि एक मई को कोमल तिवारी अपने पड़ोसी संजय मिश्रा के साथ शाम को घर से बाहर घूमने के लिए गये थे, परन्तु रात्रि आठ बजे जब संजय मिश्रा घर अकेले आये। उन्होने बताया कि फत्तेपुर गांव के अमरनाथ यादव से मारपीट हो गयी है। आरोपी ने कोमल तिवारी के सिर पर तेज धारदार हथियार से मारकर सड़क के किनारे फेक दिया। इस दौरान शरीर का केवल सिर वाला हिस्सा सड़क पर था, ताकि लोग दुर्घटना समझे। कोमल तिवारी की उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बताया कि कोतल तिवारी मजदूरी करके जीवन यापन करते थे और एक कच्चा मकान है, जो आधा गिरा हुआ है। इसके अलावा मृतक की चार पुत्रिया व एक पुत्र है। ऐसे में ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग किया। इस मृतक की पत्नी निर्मला तिवारी, डा. केएन पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, संजय पांडेय, हिमान्शु पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    लोगों ने शहाबगंज थानाक्षेत्र के गजधरा गांव के कोमल तिवारी के हत्या का मामला डीएम के सामने उठाया और सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। लोगों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग किया। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया।
लोगों ने बताया कि एक मई को कोमल तिवारी अपने पड़ोसी संजय मिश्रा के साथ शाम को घर से बाहर घूमने के लिए गये थे, परन्तु रात्रि आठ बजे जब संजय मिश्रा घर अकेले आये। उन्होने बताया कि फत्तेपुर गांव के अमरनाथ यादव से मारपीट हो गयी है। आरोपी ने कोमल तिवारी के सिर पर तेज धारदार हथियार से मारकर सड़क के किनारे फेक दिया। इस दौरान शरीर का केवल सिर वाला हिस्सा सड़क पर था, ताकि लोग दुर्घटना समझे। कोमल तिवारी की उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बताया कि कोतल तिवारी मजदूरी करके जीवन यापन करते थे और एक कच्चा मकान है, जो आधा गिरा हुआ है। इसके अलावा मृतक की चार पुत्रिया व एक पुत्र है। ऐसे में ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग किया। इस मृतक की पत्नी निर्मला तिवारी, डा. केएन पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, संजय पांडेय, हिमान्शु पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist Sakaldiha, Chandauli•
    8 hrs ago
  • Post by Arun bhaiya
    1
    Post by Arun bhaiya
    user_Arun bhaiya
    Arun bhaiya
    Social worker सासाराम, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by LAVAKUSH.KUMAR
    2
    Post by LAVAKUSH.KUMAR
    user_LAVAKUSH.KUMAR
    LAVAKUSH.KUMAR
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आप ये कदम उठा सकते हैं: 1. तुरंत सूचना दें Varanasi Nagar Nigam को शिकायत करें अपने इलाके के पार्षद (councillor) को बताएं Uttar Pradesh Jal Nigam को भी सूचना देना ज़रूरी है 2. फोटो/वीडियो सबूत रखें खुदाई, धंसती सड़क या पाइपलाइन की तस्वीरें लें—ये शिकायत में मदद करेंगे। 3. ऑनलाइन शिकायत नगर निगम की वेबसाइट या हेल्पलाइन अगर चाहें तो Swachhata App के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं 4. पड़ोसियों को भी जागरूक करें ज्यादा लोग शिकायत करेंगे तो कार्रवाई जल्दी होती है। अगर स्थिति बहुत खराब है (जैसे बड़ा गड्ढा या अचानक धंसना), तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को भी सूचित करें। अगर आप चाहें तो मैं आपके लिए एक शिकायत लिखकर तैयार कर सकता हूँ जिसे आप सीधे भेज सकें।
    3
    आप ये कदम उठा सकते हैं:
1. तुरंत सूचना दें
Varanasi Nagar Nigam को शिकायत करें
अपने इलाके के पार्षद (councillor) को बताएं
Uttar Pradesh Jal Nigam को भी सूचना देना ज़रूरी है
2. फोटो/वीडियो सबूत रखें
खुदाई, धंसती सड़क या पाइपलाइन की तस्वीरें लें—ये शिकायत में मदद करेंगे।
3. ऑनलाइन शिकायत
नगर निगम की वेबसाइट या हेल्पलाइन
अगर चाहें तो Swachhata App के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं
4. पड़ोसियों को भी जागरूक करें
ज्यादा लोग शिकायत करेंगे तो कार्रवाई जल्दी होती है।
अगर स्थिति बहुत खराब है (जैसे बड़ा गड्ढा या अचानक धंसना), तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को भी सूचित करें।
अगर आप चाहें तो मैं आपके लिए एक शिकायत लिखकर तैयार कर सकता हूँ जिसे आप सीधे भेज सकें।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    6 hrs ago
  • Post by Brajesh Kumar
    1
    Post by Brajesh Kumar
    user_Brajesh Kumar
    Brajesh Kumar
    Engineer करगहर, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
  • जिला प्रशासन मंगलवार को दोपहर क़रीब दो बजे बताया कि रोहतास जिले में हालिया घटना में मृतकों के परिजनों को प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सभी मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का चेक अंचल अधिकारी के द्वारा वितरित किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और दुख की इस घड़ी में प्रशासन की संवेदनशीलता दिखाई। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। यह कदम पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    जिला प्रशासन मंगलवार को दोपहर क़रीब दो बजे बताया कि रोहतास जिले में हालिया घटना में मृतकों के परिजनों को प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सभी मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का चेक अंचल अधिकारी के द्वारा वितरित किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और दुख की इस घड़ी में प्रशासन की संवेदनशीलता दिखाई। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। यह कदम पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    2 hrs ago
  • भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मण्डल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल ने जनपद चंदौली के पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर जिले में बढ़ते अपराधों पर कड़ा रुख अपनाया। पिंटू पाल ने कहा कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मुलाकात के दौरान पिंटू पाल ने मुगलसराय स्टेशन के सामने रोहितास पाल रोमी की सरेआम गोली मारकर हत्या तथा धानापुर चौराहे पर राजकुमार यादव मुट्टून को गोली मारने की घटना को प्रमुखता से उठाया। पिंटू पाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं आम जनता, किसानों और मजदूरों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।करीब 30 मिनट चली इस महत्वपूर्ण बैठक में पिंटू पाल ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। पिंटू पाल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए SP ने आश्वासन दिया कि अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। पिंटू पाल ने किसानों और मजदूरों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। इस पर SP ने पिंटू पाल को भरोसा दिलाया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और उनकी सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी। अंत में पिंटू पाल ने कहा कि किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर स्तर पर उनकी आवाज उठाता रहेगा।
    1
    भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मण्डल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल ने जनपद चंदौली के पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर जिले में बढ़ते अपराधों पर कड़ा रुख अपनाया। पिंटू पाल ने कहा कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मुलाकात के दौरान पिंटू पाल ने मुगलसराय स्टेशन के सामने रोहितास पाल रोमी की सरेआम गोली मारकर हत्या तथा धानापुर चौराहे पर राजकुमार यादव मुट्टून को गोली मारने की घटना को प्रमुखता से उठाया। पिंटू पाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं आम जनता, किसानों और मजदूरों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।करीब 30 मिनट चली इस महत्वपूर्ण बैठक में पिंटू पाल ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। पिंटू पाल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए SP ने आश्वासन दिया कि अपराधियों को  बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। पिंटू पाल ने किसानों और मजदूरों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। इस पर SP ने पिंटू पाल को भरोसा दिलाया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और उनकी सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी। अंत में पिंटू पाल ने कहा कि किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर स्तर पर उनकी आवाज उठाता रहेगा।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist Sakaldiha, Chandauli•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.