Shuru
Apke Nagar Ki App…
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ दवा है बीजेपी ने चोरी किया है बंगाल में दूसरा बार चुनाव होगा शेयर कीजिए वीडियो
Arun bhaiya
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ दवा है बीजेपी ने चोरी किया है बंगाल में दूसरा बार चुनाव होगा शेयर कीजिए वीडियो
More news from Rohtas and nearby areas
- रोहतास पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 लाख रुपये की ठगी मामले का सफल खुलासा किया है। डेहरी साइबर थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर मदन गोपाल पांडे के खाते से ठगों ने बड़ी रकम उड़ा ली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ गिरोह से जुड़े खातों का पता लगाया। जांच में महाराष्ट्र के खातों में 48 लाख ट्रांसफर और 38 लाख रुपये क्रेडिट होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- Post by Arun bhaiya1
- Post by Brajesh Kumar1
- नहर के किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव पहचान में जुटी पुलिस बिक्रमगंज /रोहतास। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नटवार बाजार से करीब एक किलोमीटर दक्षिण खैरा-भूधर जाने वाले रास्ते पर, खीरोधरपुर गांव के सामने नहर किनारे पेड़ के नीचे एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नटवार बाजार से करीब एक किलोमीटर दक्षिण खैरा-भूधर जाने वाले रास्ते पर, खीरोधरपुर गांव के सामने नहर किनारे पेड़ के नीचे एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।4
- कैमूर /भभुआ भभुआ सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बढ़ती गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी सुरेंद्र राम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रधान अग्निक कृष्णा कुमार ने उपस्थित लोगों को आग से बचाव के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी बनाने में प्लास्टिक शीट, कपड़ा और तिरपाल जैसी ज्वलनशील सामग्रियों के उपयोग से बचना चाहिए। साथ ही घर के आसपास सूखी घास, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान खाना पकाने में सावधानी बरतने, ईंधन को सुरक्षित स्थान पर रखने और गैस सिलेंडर के सही उपयोग की जानकारी दी गई। आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने और बुझाने के व्यावहारिक तरीके भी मौके पर प्रदर्शित किए गए, जिससे लोगों को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी मिल सके। इस मौके पर प्रधान अग्निक नंदकिशोर पासवान, अजीत कुमार, राहुल कुमार सहित कई अग्निशमन कर्मी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, चिकित्सक श्याम कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, संजीव गुप्ता, रामामूनी, अशोक कुमार और अमित कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और आग लगने जैसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी4
- कैमूर। बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। जहां कुदरा थाना क्षेत्र के भदौला पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब 100 क्विंटल गेहूं पर हाथ साफ कर दिया है। इतनी बड़ी मात्रा में अनाज की चोरी से पूरे क्षेत्र के व्यापारियों और किसानों में दहशत का माहौल है। दीवार काटकर वारदात को दिया अंजाम मिली जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि यह घटना देर रात की है। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से गोदाम के पीछे की दीवार को काट दिया और अंदर दाखिल हुए। गोदाम मालिक अजय सिंह को घटना का पता सुबह चला, जब उन्होंने गोदाम की हालत देखी। पीड़ित मालिक के अनुसार, चोरी हुए अनाज की कीमत काफी अधिक है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मौके पर पहुँची पुलिस और जनप्रतिनिधि वही घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू की। खबर फैलते ही भदौला पंचायत के सरपंच, वार्ड-8 के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल आपको बताया जाता है कि ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 100 क्विंटल गेहूं जैसी भारी मात्रा में सामान ले जाने के लिए निश्चित रूप से किसी बड़े वाहन का इस्तेमाल हुआ होगा, इसके बावजूद पुलिस को भनक न लगना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। वही कैमूर पुलिस का कहना है कि "मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" अब देखना यह है कि पुलिस की जांच टीम कब तक इस गिरोह का पर्दाफाश कर पाती है और पीड़ित को न्याय दिलाती है।7
- Post by Anil paswan2
- जिला प्रशासन मंगलवार को दोपहर क़रीब दो बजे बताया कि रोहतास जिले में हालिया घटना में मृतकों के परिजनों को प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सभी मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का चेक अंचल अधिकारी के द्वारा वितरित किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और दुख की इस घड़ी में प्रशासन की संवेदनशीलता दिखाई। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। यह कदम पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1