Shuru
Apke Nagar Ki App…
#हजारीबाग में अब #पेयजल की समस्या का समाधान मात्र एक मैसेज या कॉल पर... इस #NEER_WEER नामक पहल के लिए DC Hazaribagh एवं समस्त टीम को #पेलावल_विकास_मंच PVM की ओर से ढेरों-ढेरों बधाइयां एवं अनंत शुभकामनाएं!!! 💐
M.Haque Bharti
#हजारीबाग में अब #पेयजल की समस्या का समाधान मात्र एक मैसेज या कॉल पर... इस #NEER_WEER नामक पहल के लिए DC Hazaribagh एवं समस्त टीम को #पेलावल_विकास_मंच PVM की ओर से ढेरों-ढेरों बधाइयां एवं अनंत शुभकामनाएं!!! 💐
More news from Hazaribagh and nearby areas
- Post by M.Haque Bharti3
- इचाक में जमीन घोटाले का मामला गरमाया, जांच को पहुंचे एसडीओ-एलआरडीसी 10 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी1
- हजारीबाग में रामनवमी त्योहार के दरमियान चंद्रवंशी समाज की बेटे अभिषेक वर्मा की हत्या होने पर चंद्रवंशी समाज के झारखंड के तमाम नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सभी लोगों ने एक सुर में कार्रवाई की मांग की। और पीड़ित परिवार को हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया। पूरे समाज जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात ।1
- --- --आइए, हम सभी मिलकर समाज के इन अनमोल लोगों के लिए थोड़ा समय और सहयोग जरूर दें: शेफाली गुप्ता ---- हजारीबाग। ओम आरोह्णम संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने मंगलवार को ओल्ड एज होम एवं मुखबधीर विद्यालय का दौरा कर वहां रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और उन्हें जलपान भी कराया। ओल्ड एज होम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए उन्होंने दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियां भेंट कीं। इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देख उन्होंने गहरी संतुष्टि व्यक्त की और इसे अपने लिए आंतरिक सुख की अनुभूति बताया। मुखबधीर विद्यालय में भी उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वहां का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से भरा रहा। शेफाली गुप्ता ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को ऐसे जरूरतमंद और अनमोल लोगों के लिए समय निकालना चाहिए और यथासंभव सहयोग करना चाहिए, ताकि वे खुद को समाज से जुड़ा और सम्मानित महसूस कर सकें।1
- हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की स्थिति एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संपूर्ण अस्पताल परिसर का भ्रमण किया तथा विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने सर्जरी, आर्थो, गायनी, डायलिसिस, शिशु वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, वरिष्ठ नागरिक वार्ड, अल्ट्रासाउंड केंद्र, सिटी स्कैन, एक्स-रे, लैब, ड्रेसिंग रूम आदि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए डस्टबिन की समुचित व्यवस्था एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना तथा दवाइयों, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सतत चिकित्सीय निगरानी में रखने का निर्देश दिया गया।1
- हजारीबाग | हजारीबाग में समाज सेवा की एक सराहनीय पहल के तहत नई किरण और सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गरीब और बेसहारा बच्चों के बीच भोजन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद बच्चों को खाना खिलाया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस पहल का नेतृत्व सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन के डायरेक्टर अमन मुजम्मिल कर रहे हैं, जो पिछले करीब एक साल से लगातार गरीब बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य इस सेवा कार्य को हजारीबाग से आगे बढ़ाकर पूरे झारखंड और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है। अमन मुजम्मिल ने कहा कि उनकी संस्था का मुख्य लक्ष्य है कि “कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे”। इसी सोच के साथ उनकी टीम लगातार जरूरतमंदों तक भोजन और सहायता पहुंचाने में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था का कार्यालय हजारीबाग के हाशमी मियां कॉलोनी में स्थित है। जो लोग इस सेवा कार्य से जुड़ना चाहते हैं या गरीब बच्चों की मदद करना चाहते हैं, वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, नई किरण संस्था पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और अब तक कई जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क आंखों के ऑपरेशन सहित कई सेवाएं दे चुकी है। इस संयुक्त पहल से यह संदेश दिया जा रहा है कि अगर समाज के लोग एकजुट होकर आगे आएं, तो कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा।1
- रामनवमी में हुए निर्मम हत्या को लेकर दारू में लगातार करीब 4 घंटे लगातार जाम बीडीओ,, सीओ,, थाना प्रभारी के आश्वासन पर छूटा जाम जानकारी देते कांग्रेस नेता रिंकू कुमार1
- सदर/इचाक | हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सदर प्रखंड के जगदीशपुर बीटी रोड से सिवाने नदी होते हुए इचाक प्रखंड के इचाक बीटी रोड को जोड़ने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण पथ का विधिवत शिलान्यास किया। यह मार्ग हजारीबाग लोकसभा के सदर विधानसभा और कोडरमा लोकसभा के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेगा। इस अवसर पर जगदीशपुर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने ढोल-ताशों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। डीएमएफटी मद से करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 1700 मीटर लंबा पीसीसी पथ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें जल निकासी के लिए 430 मीटर नाली, सुरक्षा हेतु 100 मीटर गार्डवाल और सुगम आवागमन के लिए आधा दर्जन से अधिक पुलिया का निर्माण भी शामिल है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह पथ निर्माण हजारीबाग सदर, इचाक और बरकट्ठा क्षेत्र के लगभग 50 से 60 गांवों के लिए लाइफलाइन साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से न केवल सुदूरवर्ती गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी, बल्कि स्थानीय किसानों को अपनी उपज हाट-बाजारों तक ले जाने में भी बड़ी राहत मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को एक नई गति प्राप्त होगी। उक्त अवसर पर विशेषरूप से सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, सदर पूर्वी सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया कृष्णा मेहता, जिला योजना के सांसद प्रतिनिधि अनूप कुमार, सदर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, कटकमसांडी पूर्वी सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार बीरू, इचाक सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, इचाक के पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, सुभाष सोनी, भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, सीताराम प्रसाद, श्यामलाल महतो, धर्मेंद्र कुमार, गौतम वर्मा, उमेश मेहता, बिरजू मेहता, चरकू मेहता, बबलू मेहता, सरोज सिंह। गौतम कुमार, दशरथ कुमार, पंकज मेहता, मनोज मेहता, मनोज सिंह, सुधीर मेहता, पंकज कुमार, अजय मेहता, गौतम मेहता, बलराम मेहता, विनोद राणा, राजकुमार मेहता, भीखन महतो, नारायण प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, मनोज मेहता, सकलदीप, सुनील कुमार, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य सैकड़ो लोग मौजूद रहें।1