logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, तहसीलदार ने दिए जांच के आदेश ​संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा तहसील क्षेत्र के फलोज फला भागेला गांव में सरकारी चरागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला गरमाता जा रहा है। भू-माफियाओं द्वारा सुरक्षित चरागाह भूमि (पुराना खसरा नंबर 84, नया 88) पर अवैध कब्जे की नीयत से रातों-रात बोरवेल खोदने और निर्माण की कोशिशों ने ग्रामीणों में भारी रोष पैदा कर दिया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। - ​अतिक्रमणकारी ने ग्राम पंचायत द्वारा लगाए पौधों को पहुंचाया नुकसान ​पूर्व वार्ड पंच और समाजसेवी देवीलाल ननोमा ने बताया कि जिस भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश हो रही है, वहां ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सहयोग से कड़ी मेहनत और लगभग 8 लाख रुपये की लागत से सघन वृक्षारोपण करवाया था। वर्तमान में वहां 300 से अधिक पौधे लहलहा रहे हैं। लेकिन अब अतिक्रमणकारी इन पौधों को नुकसान पहुंचाकर जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं। - ​प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अतिक्रमण का दुस्साहस ​ज्ञापन के अनुसार, बीती रात को अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर चोरी-छिपे बोरवेल खोदा, जबकि इससे दो दिन पहले भी इसी तरह की कोशिश की गई थी। करीब एक सप्ताह पहले भी ग्रामीणों की सजगता से राजस्व विभाग और दोवड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया था। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2018 में भी अतिक्रमणकारियों ने तीन दिन तक जेसीबी लगाकर जमीन का समतलीकरण कर दिया था, जिसे तत्कालीन जिला कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद रुकवाया गया और आरोपियों को पाबंद किया गया था। बावजूद इसके, भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे ग्रामीणों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। - ​तहसीलदार का आश्वासन : टीम गठित कर होगी जांच ​मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ईश्वरलाल पडवाला ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि यदि यह मामला ग्रामदानी क्षेत्र का होता है, तो ग्रामदानी अध्यक्ष से चर्चा कर रिकॉर्ड मंगवाया जाएगा। इसके लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की जा रही है, जो मौके की पूरी जांच करेगी। किसी भी कीमत पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। - ​ग्रामीणों की मांग : बिजली कनेक्शन काट हटाए जाएं खंभे ​ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से चरागाह भूमि पर बिजली के पोल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग को निर्देशित कर इन पोल को तुरंत हटवाया जाए और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कर मामला दर्ज किया जाए।
    1
    ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, तहसीलदार ने दिए जांच के आदेश
​संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा तहसील क्षेत्र के फलोज फला भागेला गांव में सरकारी चरागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला गरमाता जा रहा है। भू-माफियाओं द्वारा सुरक्षित चरागाह भूमि (पुराना खसरा नंबर 84, नया 88) पर अवैध कब्जे की नीयत से रातों-रात बोरवेल खोदने और निर्माण की कोशिशों ने ग्रामीणों में भारी रोष पैदा कर दिया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
- ​अतिक्रमणकारी ने ग्राम पंचायत द्वारा लगाए पौधों को पहुंचाया नुकसान
​पूर्व वार्ड पंच और समाजसेवी देवीलाल ननोमा ने बताया कि जिस भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश हो रही है, वहां ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सहयोग से कड़ी मेहनत और लगभग 8 लाख रुपये की लागत से सघन वृक्षारोपण करवाया था। वर्तमान में वहां 300 से अधिक पौधे लहलहा रहे हैं। लेकिन अब अतिक्रमणकारी इन पौधों को नुकसान पहुंचाकर जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं।
- ​प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अतिक्रमण का दुस्साहस
​ज्ञापन के अनुसार, बीती रात को अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर चोरी-छिपे बोरवेल खोदा, जबकि इससे दो दिन पहले भी इसी तरह की कोशिश की गई थी। करीब एक सप्ताह पहले भी ग्रामीणों की सजगता से राजस्व विभाग और दोवड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया था। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2018 में भी अतिक्रमणकारियों ने तीन दिन तक जेसीबी लगाकर जमीन का समतलीकरण कर दिया था, जिसे तत्कालीन जिला कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद रुकवाया गया और आरोपियों को पाबंद किया गया था। बावजूद इसके, भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे ग्रामीणों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
- ​तहसीलदार का आश्वासन : टीम गठित कर होगी जांच
​मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ईश्वरलाल पडवाला ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि यदि यह मामला ग्रामदानी क्षेत्र का होता है, तो ग्रामदानी अध्यक्ष से चर्चा कर रिकॉर्ड मंगवाया जाएगा। इसके लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की जा रही है, जो मौके की पूरी जांच करेगी। किसी भी कीमत पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।
- ​ग्रामीणों की मांग : बिजली कनेक्शन काट हटाए जाएं खंभे
​ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से चरागाह भूमि पर बिजली के पोल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग को निर्देशित कर इन पोल को तुरंत हटवाया जाए और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कर मामला दर्ज किया जाए।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चौरासी में टेंपो पलट ने से दो बच्चे की जान गई
    1
    चौरासी में टेंपो पलट ने से दो बच्चे की जान गई
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ग्राम पंचायत आड़ में नई ग्राम पंचायत जगलावदा मैं अतिवृष्टि के कारण और दवाओं का चलने के कारण फसलों का जबरदस्त नुकसान
    4
    ग्राम पंचायत आड़ में नई ग्राम पंचायत जगलावदा मैं अतिवृष्टि के कारण और दवाओं का चलने के कारण फसलों का जबरदस्त नुकसान
    user_MANOHAR LAL MEENA
    MANOHAR LAL MEENA
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवालापाड़ा में कक्षा पाँचवी के भैया-बहनों का विदाई समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रधान अरुण कुमार जोशी द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को अग्रिम बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर शिक्षिका वर्षा दोसी ने विद्यार्थियों के सफल जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं, वहीं राजेश्वरी शुक्ला ने भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश देते हुए हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर भावपूर्ण विदाई दी। कक्षा पाँचवी की छात्रा रोनिका मईड़ा ने विदाई भाषण प्रस्तुत कर अपने अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावुक हो उठा। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई के साथ पूरी, दाल-चावल का स्वादिष्ट भोजन कराया गया। कार्यक्रम में वल्लभ डामोर, मंजुला डामोर तथा अक्कू महिला सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों के जीवन में नई प्रेरणा और उत्साह का संचार किया।
    1
    स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवालापाड़ा में कक्षा पाँचवी के भैया-बहनों का विदाई समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रधान अरुण कुमार जोशी द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को अग्रिम बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन प्रदान किए।
इस अवसर पर शिक्षिका वर्षा दोसी ने विद्यार्थियों के सफल जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं, वहीं राजेश्वरी शुक्ला ने भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश देते हुए हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर भावपूर्ण विदाई दी।
कक्षा पाँचवी की छात्रा रोनिका मईड़ा ने विदाई भाषण प्रस्तुत कर अपने अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावुक हो उठा। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई के साथ पूरी, दाल-चावल का स्वादिष्ट भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में वल्लभ डामोर, मंजुला डामोर तथा अक्कू महिला सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों के जीवन में नई प्रेरणा और उत्साह का संचार किया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को बांसवाड़ा स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा के बाद राजे ने आमजन से आत्मीय संवाद किया और हालचाल जाना। उनकी सादगी और सहजता ने लोगों का दिल जीता। इस दौरान समर्थकों ने उत्साह में पूछा—“मैडम, कब बन रहे सीएम?” जिस पर राजे मुस्कुराती नजर आईं। मंदिर दर्शन के पश्चात वे तलवाड़ा के लिए रवाना हुईं। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई
    2
    बांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को बांसवाड़ा स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा के बाद राजे ने आमजन से आत्मीय संवाद किया और हालचाल जाना। उनकी सादगी और सहजता ने लोगों का दिल जीता। इस दौरान समर्थकों ने उत्साह में पूछा—“मैडम, कब बन रहे सीएम?” जिस पर राजे मुस्कुराती नजर आईं। मंदिर दर्शन के पश्चात वे तलवाड़ा के लिए रवाना हुईं। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नयागांव/उदयपुर जिले के नयागांव उपखंड के पुलिस थाना पहाड़ा के ग्राम खराड़ीवाड़ा में बस स्टेंड के सामने विभाग द्वारा अपराध पर निगरानी रखने के लिए कुछ समय पहले भीड़ भाड़ और बस स्टेंड पर केमरे लगाए गए है चुकी अभी इन केमरो को शुरू करना बाकी था इससे पूर्व ही रात्रि को अज्ञात बदमाश द्वारा केमरो के कनेक्शन वाले तार को काट दिया और केमरे की दिशा भी बदल दी सुबह जब आस पास के लोगो के नजर पढ़ी तो देखा कि केमरो के वायर काट दिए गए और दिशा भी बदल दी गई तुरंत ही सूचना पहाड़ा थाना अधिकारी को दी गई जिस पर तुरंत ही पहाड़ा थाना से एएसआई सोमालाल मौके पर पहुंचे और मामले को देखा, पुलिस आस पास के दुकानों में लगे सीसी टीवी फुटेज और ग्रामीणों और दुकानदारों से वायर काटने वालो को पकड़ने की कोशिश कर रही है,
    3
    नयागांव/उदयपुर जिले के नयागांव उपखंड के पुलिस थाना पहाड़ा के ग्राम खराड़ीवाड़ा में बस स्टेंड के सामने विभाग द्वारा अपराध पर निगरानी रखने के लिए कुछ समय पहले भीड़ भाड़ और बस स्टेंड पर केमरे लगाए गए है चुकी अभी इन केमरो को शुरू करना बाकी था इससे पूर्व ही रात्रि को अज्ञात बदमाश द्वारा केमरो के कनेक्शन वाले तार को काट दिया और केमरे की दिशा भी बदल दी सुबह जब आस पास के लोगो के नजर पढ़ी तो देखा कि केमरो के वायर काट दिए गए और दिशा भी बदल दी गई तुरंत ही सूचना पहाड़ा थाना अधिकारी को दी गई जिस पर तुरंत ही पहाड़ा थाना से एएसआई सोमालाल  मौके पर पहुंचे और मामले को देखा, पुलिस आस पास के दुकानों में लगे सीसी टीवी फुटेज और ग्रामीणों और दुकानदारों से वायर काटने वालो को पकड़ने की कोशिश कर रही है,
    user_Satveer singh Pahada
    Satveer singh Pahada
    नयागांव, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • चोरासी विधान सभा क़ी जनता क़ी मेहरबानी से मुझे एक विधायक बनने का मोका मिला, ओर मेरी इच्छा थी कि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष काम करूँ, इसी अनुरूप 40 प्रतिभावान विद्यार्थी एवं 10 अध्यापकगण क़ो हवाईयात्रा करवायीं, दिल्ली के शेक्षणिक, एतिहासिक एवं दार्शनिक स्थलो क़ा भ्रमण करवाया ! । मेरे द्वारा यह यात्रा करवाने के पीछे मुख्य उद्देश्य —- राज कुमार रोत हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले अधिकतर बच्चे गरीब घर से आते है और इन बच्चों को 10वी और 12वी पास करने के बाद आगे किस की तैयारी करनी हैं ? क्या बनना हैं ? यह मार्गदर्शन बहुत कम मिल पाता है, साथ ही हमारे यहां बहुत सी प्रतिभा है जो IAS व RAS, इंजीनियरिंग, डॉक्टर व अन्य कई क्षेत्र में जा सकते हैं लेकिन उनको अवसर नही मिल पाता। इस भ्रमण से हमारे यहां के बच्चे देश की उच्चतम शिक्षण संस्था JNU एवं दिल्ली जैसी यूनिवर्सिटी में भ्रमण करके यहां जो पढ़ाई का माहौल है उसको समझेंगे और प्रेरणा लेंगे कि हमें भी जीवन में कुछ करना है, साथ ही पढ़ाई और आगे बढ़ने को लेकर इनका उत्साह भी बढ़ेगा। यह मुहिम पिछली क्लास में पढ़ने वाले बच्चों में भी एक प्रेरणा का कार्य करेगी। सभी बच्चों में आगे बढ़ने की (कॉम्पिटिशन) भावना बढ़ेगी और आने वाले समय में हमारे यहां से कई प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी जो पूरे डूंगरपुर जिले एवं आदिवासी समाज का नाम रोशन करेंगी
    1
    चोरासी विधान सभा क़ी जनता क़ी मेहरबानी से मुझे एक विधायक बनने का मोका मिला, ओर मेरी इच्छा थी कि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष काम करूँ, इसी अनुरूप 40 प्रतिभावान विद्यार्थी एवं 10 अध्यापकगण क़ो हवाईयात्रा करवायीं, दिल्ली के शेक्षणिक, एतिहासिक एवं दार्शनिक स्थलो क़ा भ्रमण करवाया !
।
मेरे द्वारा यह यात्रा करवाने के पीछे मुख्य उद्देश्य —- राज कुमार रोत 
हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले अधिकतर बच्चे गरीब घर से आते है और इन बच्चों को 10वी और 12वी  पास करने के बाद आगे किस की तैयारी करनी हैं ? क्या बनना हैं ? यह मार्गदर्शन बहुत कम मिल पाता है, साथ ही हमारे यहां बहुत सी प्रतिभा है जो IAS व RAS, इंजीनियरिंग, डॉक्टर व अन्य कई क्षेत्र में जा सकते हैं लेकिन उनको अवसर नही मिल पाता। इस भ्रमण से हमारे यहां के बच्चे देश की उच्चतम शिक्षण संस्था JNU एवं दिल्ली जैसी यूनिवर्सिटी में भ्रमण करके यहां जो पढ़ाई का माहौल है उसको समझेंगे और प्रेरणा लेंगे कि हमें भी जीवन में कुछ करना है, साथ ही पढ़ाई और आगे बढ़ने को लेकर इनका उत्साह भी बढ़ेगा। यह मुहिम पिछली क्लास में पढ़ने वाले बच्चों में भी एक प्रेरणा का कार्य करेगी। सभी बच्चों में आगे बढ़ने की (कॉम्पिटिशन) भावना बढ़ेगी और आने वाले समय में हमारे यहां से कई प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी जो पूरे डूंगरपुर जिले एवं आदिवासी समाज का नाम रोशन करेंगी
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.